Home Blog Page 3108

ममता के गढ़ में गरजे PM मोदी, कहा- सत्ता के नशे में ममता दीदी ने बंगाल को बर्बाद कर दिया

0

पश्चिम बंगाल, 9 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला.

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता दीदी ने पहले बंगाल को अपनी सत्ता के नशे में बर्बाद किया। अब वो बंगाल को और तबाह करने पर तुल गयी हैं अपनी सत्ता जाने के डर से। मोदी ने कहा- उन्हें मां-माटी-मानुष की नहीं, सिर्फ और सिर्फ अपने हितों, अपनी कुर्सी, अपने रिश्तेदारों, अपने भतीजे, और अपने टोलाबाजों की परवाह है.

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि दीदी अपने देश के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को, प्रधानमंत्री मानने में उन्हें गौरव का अनुभव होता है.

मालूम हो कि हाल ही में ममता बनर्जी ने कहा था कि मैं नरेंद्र मोदी को पीएम नहीं मंत्री हूँ, अगला कोई पीएम बनेगा तो उससे बात करुँगी.

किस उम्मीद में मायावती को PM बनाने के लिए कर रहे हैं मेहनत,अखिलेश ने खोला राज

0

 लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई पूरी होने वाली है. छठे और सातवें चरण की वोटिंग बस बाकी है. बचे हुए इन दो चरणों में सबकी नजरें यूपी पर हैं. जहां बीजेपी और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. बीजेपी की ओर से जहां लगातार यह सवाल किया जा रहा है कि विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है. वहीं सपा – बसपा गठबंधन की ओर से कई बार यह बताने की कोशिश की गई है कि विपक्ष का प्रधानमंत्री उम्मीदवार इसी गठबंधन से हो सकता है.

बसपा प्रमुख मायावती ने हाल ही में एक जनसभा में संकेत दिए थे कि अगर सब कुछ अच्छा रहा तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी और प्रधानमंत्री भी बन सकती हैं. मायावती के बयान के दो दिन बाद ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर मुहर लगा दी है और उन्होंने कहा है कि मैं भी उन्हें प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहता हूं.

अखिलेश ने कहा, ‘गठबंधन होने के बाद मुझे उनके बारे में जानने का काफी मौका मिला है, मैंने उनमें काफी अच्छाईयां भी देखी हैं. वह काफी अनुशासित हैं और मुझसे अनुभवी भी हैं.’

सपा प्रमुख ने कहा, ‘उनके और हमारे बीच में एक जेनरेशन गैप है, उन्हें प्रधानमंत्री बनता देख मुझे खुशी होगी, इसके लिए मैं पूरी मेहनत करने के लिए भी तैयार हूं. वहीं, वह भी मुझे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री देखने के लिए तैयार हैं.’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भारतीय जनता पार्टी विपक्ष पर इसी बात का तंज कसते हैं कि मोदी नहीं तो कौन? और विपक्ष इसी बात पर हर बार पिछड़ता नज़र आ रहा था, लेकिन अब पांच चरण पूरे होने के बाद मायावती ने खुले तौर पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है. और उनका साथ अखिलेश यादव ने भी दे दिया है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, जहां 80 लोकसभा सीटें हैं. सपा-बसपा मिलकर इन सीटों पर लड़ रहे हैं और उनके साथ रालोद भी है. चुनाव से पहले आए ओपिनियन पोल के अनुसार सपा-बसपा को इन चुनाव में बड़ा फायदा हो सकता है और अगर ऐसा होता है तो दोनों पार्टियां किंगमेकर की भूमिका में आ सकती हैं.

गौर करने वाली बात ये भी है कि विपक्ष में कई ऐसे चेहरे हैं जो प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे चेहरे हैं जिनपर कई विपक्षी दल सहमत हो पाते हैं.

मायावती की दावेदारी इनमें प्रबल इसलिए भी मजबूत होती है क्योंकि वह अनुभवी नेता होने के साथ-साथ दलित भी हैं, ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि इसी वजह से कोई मुखर तौर पर उनका विरोध नहीं करेगा और जब परिस्थितियां बनेंगी तो उनका समर्थन करने के लिए हर कोई तैयार हो सकता है.

छत्तीसगढ़ के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बोले, अब राज्य में आबादी के हिसाब से दिलवाएंगे OBC आरक्षण

0

मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में प्रचार करने आए छत्तीसगढ़ के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू का कहना है कि दिग्विजय सिंह का कर्ज उतारना मेरे लिए गर्व की बात होगी। मप्र में 95 फीसद ओबीसी (अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग) वोट कांग्रेस के पक्ष में जाएगा। हर राज्य में आबादी के हिसाब से ओबीसी को आरक्षण का लाभ दिलवाया जाएगा।

कांग्रेस में ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू अविभाजित मप्र में विधायक रह चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि पहली बार दिग्विजय सिंह ने उन्हें मंत्री बनाया था। उनके लिए प्रचार कर यदि कर्ज उतार सकूं तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हर राज्य में आबादी के हिसाब से ओबीसी को आरक्षण देने की सहमति दे चुके हैं। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस संबंध में संविधान संशोधन कर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान साहू समाज को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की थी कि राहुल गांधी ने पूरे समाज को चोर कहा, जबकि गांधी ने यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी के लिए की थी। उन्होंने दावा किया कि मप्र की ज्यादातर सीटें कांग्रेस जीतेगी। छत्तीसगढ़ में भी 11 में से 8-9 सीटें कांग्रेस के खाते में आएंगी। साहू ने बताया कि मप्र की 29 सीटों में से नौ सीटों पर कांग्रेस ने ओबीसी को टिकट दिए हैं।

महीनेभर खाए दूध और खजूर,होंगे ये बड़े फायदे

0

1) बढ़ेगा वजन – यदि आप दूध और खजूर एक साथ खाना शुरू कर दे तो इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के कारण आपका वजन बढ़ना शुरू हो जाता है और यह उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है जो पतले दुबले हैं ।

2) स्टैमिना में बढ़ोतरी – यदि आप किसी काम को करते वक्त बहुत जल्दी थक जाते हैं तो या आपको कमजोरी महसूस होती है तो इसे खाने से आपके शरीर की कमजोरी खत्म हो जाएगी और आपका स्टेमिना भी बहुत तेजी से बढ़ने लग जाएगा ।

3) पुरुषार्थ में बढ़ोतरी – यदि आपका पुरुषार्थ कमजोर हो गया है या बढ़ती उम्र के साथ आपका पुरुषार्थ कमजोर होता जा रहा है तो आप आज से ही खजूर के साथ दूध का सेवन शुरू कर दें धीरे-धीरे आपका पुरुषार्थ फिर से वापस आ जाएगा और आप बिल्कुल जवान महसूस करने लग जाएंगे ।

4) मजबूत हड्डियां – दूध में जो कैल्शियम होता है उसे सोखने के लिए हमारे शरीर को विटामिन डी की ज्यादा जरूरत पड़ती है जो खजूर में पाई जाती है और जब आप इन दोनों चीजों को साथ में खाते हैं तो दूध का पूरा कैल्शियम आपके शरीर को मिलता है और आपकी हड्डियां मजबूत बनती है ।

5) मजबूत और घने बाल – यदि आपके बाल झड़ रहे हैं तो आपको खजूर और दूध का सेवन शुरू करना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद कैरेटीन और प्रोटीन आपके बालों को मजबूती देता है और आपके बाल घने बनाता है क्योंकि बाल भी प्रोटीन से बने होते हैं और यदि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी होगी तो दूध और खजूर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर कर देता हैं।

CM भूपेश : साध्वी प्रज्ञा पर इसलिए ज्यादा निशाना साध रहे CM भूपेश

0

मध्यप्रदेश की राजधानी और लोकसभा क्षेत्र भोपाल में चुनाव प्रचार करके छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना राजनीतिक शिष्य का धर्म निभा रहे हैं। भोपाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह हैं, जिन्हें बघेल अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। इसके पहले भी कई बार बघेल ने दिग्विजय सिंह के लिए अपना शिष्य धर्म निभाया है। दिग्विजय जब नर्मदा परिक्रमा यात्रा पर निकले थे, तब भी बघेल उनकी यात्रा में शामिल होकर शिष्य होने का धर्म पूरा किया था। अब दिग्विजय के लिए सभा और जनसंपर्क करने भोपाल पहुंचे हैं।

अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से दिग्विजय सिंह को बघेल अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुए बघेल ने 1993 में पहली बार दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। 1998 में भी पाटन से चुनाव जीते।

अविभाजित मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीतने पर बघेल को कैबिनेट मंत्री बना दिया था। इसी दौरान वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया और यहां की पहली सरकार में भी बघेल कैबिनेट मंत्री रहे। राज्य अलग होने के बाद भी बघेल का दिग्विजय के प्रति सम्मान जस के तस बना रहा। दिग्विजय सिंह जब छत्तीसगढ़ आए, बघेल ने उनको पूरा सम्मान दिया।

30 सितंबर 2017 को मध्यप्रदेश के नहसिंहपुर जिले के बरमान घाट से दिग्विजय ने नर्मदा परिक्रमा यात्रा शुरू की थी, जो कि 30 अप्रैल 2018 को उसी घाट पर खत्म हुई थी। छह माह में दिग्विजय ने 3325 किमी की पदयात्रा की। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 110 सीटों का दौरा किया था।

नौ मार्च 2018 की रात दिग्विजय की पदयात्रा अनूपपुर जिले के खाटी ग्राम में पहुंची थी, तब बघेल और वर्तमान में कांग्रेस सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव उनका स्वागत करने पहुंचे थे। अगले दिन दोनों दिग्विजय के साथ तीन किमी पैदल चले थे।

एक दौर का पहले कर चुके हैं प्रचार

मुख्यमंत्री बघेल का अभी यह भोपाल का दूसरा चुनावी दौरा है। इसके पहले उन्होंने पांच मई को भोपाल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सीहोर जिले के चरनाल, सोंठी और कचनारिया में सभा व जनसंपर्क किया था। भोपाल लोकसभा सीट पर छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है। 10 मई की शाम वहां प्रचार थम जाएगा, उसके पहले बघेल भोपाल लोकसभा क्षेत्र में कई सभा और जनसंपर्क करेंगे।

प्रज्ञा पर हमला जारी रहेगा

भाजपा ने जब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को दिग्विजय के मुकाबले प्रत्याशी घोषित, उसके बाद से बघेल साध्वी पर हमला बोल रहे हैं। वे कई बार यह बयान दे चुके हैं कि प्रज्ञा जब अपने जीजा के यहां बिलाईगढ़ में रहती थीं, तब वे झगड़ालू व्यक्तित्व की थीं। चप्पल से मारपीट करती थीं। एक व्यक्ति को चाकू भी मारा था। साध्वी पर बघेल का यह हमला भोपाल लोकसभा क्षेत्र की सभाओं में भी दिखा है।

छत्तीसगढ़ : नौतपा में इस साल टूट सकता है भीषण गर्मी का रिकार्ड

0

 छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से तापमान 42 से 44 डिग्री के आसपास चल रहा है और सूरज की तपन से जीव-जंतु बेहाल हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 15 दिनों बाद जब नौतपा शुरू होगा तो पारा 45 से 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। अब तक पड़ी भीषण गर्मी का रिकार्ड इस साल टूट सकता है। 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा 2 जून तक चलेगा। प्रतिदिन तापमान बढ़ता ही जाएगा। देश के कुछ इलाकों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।

25 मई को सूर्य कर रहा रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश

ज्योतिषी डॉ. दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार हिन्दू पंचांग के ज्येष्ठ माह में सूर्य जब भी चन्द्र प्रधान रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो उस दिन से नौ दिनों तक सूर्य तेजी से उष्मा उत्सर्जित करता है। इसी को नौतपा कहते हैं। अलग-अलग दिन पड़ने वाले ऊर्जा प्रधान नक्षत्रों के प्रभाव से सूर्य से तीव्र उष्मा निकलती है।

तेज किरणों से पशु, पक्षी, इंसान सभी गर्मी के मारे त्रस्त हो जाते हैं। इस साल सूर्य 25 मई शनिवार को रात्रि 8 बजकर 24 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके पश्चात के नौ दिनों तक अर्थात 2 जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी॥ 25 मई को चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र भी है, अतः इस बार नौतपा के पूरे नौ दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। हो सकता है भीषण गर्मी के अब तक के सारे रिकार्ड टूट जाए।

असामान्य बारिश, कहीं बाढ़ तो कहीं सूखे के हालात

शास्त्रीय मान्यता है कि नौतपा के दौरान यदि तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ती है तो मानसून में वर्षा अच्छी होती है। जब भी सूर्य आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करता है तो इसे मानसून की शुरुआत माना जाता है। इस साल 22 जून को शाम 5 बजकर 17 मिनट पर सूर्य आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है।

इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र है और विष कुंभ योग का संयोग भी बन रहा है। इस संयोग को असामान्य वर्षा का संकेत माना जाता है। नौतपा खत्म होने के 20 दिनों बाद 22 जून को सूर्य के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही मानसून शुरू हो जाएगा। असामान्य वर्षा के चलते कहीं बाढ़ और कहीं सूखे के हालात की नौबत आएगी। खासकर देश के दक्षिण और दक्षिण मध्य क्षेत्र में असामान्य वर्षा होगी।

ऐसा रहेगा संभावित मौसम

तारीख नक्षत्र प्रभाव

25 मई- श्रवण नक्षत्र – तेज हवा, उमस रहेगी

26 मई- धनिष्ठा नक्षत्र – तीव्र गर्मी पड़ेगी, तेज धूप, लू चलेगी

27 मई- शतभिषा नक्षत्र – प्रचंड गर्मी रहेगी।

28 मई- पूर्वा भाद्रपद – सायंकालीन तेज हवा चलेगी।

29 मई- उत्तरा भाद्रपद – सायंकालीन तेज हवा और भयंकर गर्मी, दिनभर तेज धूप

30 मई- रेवती नक्षत्र – सुबह से तेज धूप और गर्मी

31 मई- अश्विनी नक्षत्र – उमस रहेगी

01 जून – भरणी नक्षत्र – तीव्र गर्मी

02 जून – कृतिका नक्षत्र – प्रचंड गर्मी, दिनभर उमस व तेज धूप

रायपुर : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कैद

0

मुजगहन थाना अंतर्गत एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जिला अदालत ने दोषी युवक को दस साल कैद की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक गाजेंद्र सोनकर ने बताया कि साल भर पुराने मामले में विशेष न्यायाधीश तजेश्वरी देवी देवांगन की अदालत ने खपरी थाना राजिम निवासी आरोपित दीपक बारले को दोषी पाया।

उसे पास्को एक्ट के तहत सजा सुनाई और दो हजार रुपये अर्थ दंड भी किया गया। नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म के मामले में अलग से तीन व पांच साल की सजा व पांच-पांच सौ रुपये अर्थदंड किया का फैसला सुनाया।

छत्तीसगढ़ : शहर के आउटर में लगाए गए एटीएम और बैंक नहीं है सुरक्षित

0

रायपुर। राजधानी रायपुर के आउटर में लगाए गए एटीएम और बैंकों में आए दिन चोरी की घटनाएं आम हो गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बैंक प्रबंधन को कई बार निर्देश दी है। इसके बावजूद बैंक प्रबंधन सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। बता दें कि पिछले साल पुलिस ने सभी बैंकों का सिक्योरिटी ऑडिट किया था। इसके तहत सभी थानेदार को अपने-अपने इलाके के बैंकों और एटीएम में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने कहा गया था और खामियां मिलने पर अधिकारियों को नोटिस दिया गया था। अब थानेदार ऐसा नहीं कर रहे हैं जिसके चलते बैंक प्रबंधन लापरवाह हो गए हैं। बड़ी वारदात पहले भी हो चुकी है

पिछले साल विधानसभा क्षेत्र के एसबीआई बैंक में बड़ी घटना को अंजाम देकर चोरों ने लॉकर में हाथ साफ कर दिया था। वहीं कुछ दिन पहले भी चोरों ने उरला के एसबीआई बैंक में सेंधमारी कर चोरी के प्रयास किए थे।

रायपुर व आसपास 420 एटीएम बूथ

रायपुर व आऊटर क्षेत्र में सहकारी व निजी बैंकों के 602 शाखाएं व 420 एटीएम बूथ है। वहीं अधिकतर एटीएम बूथ में सुरक्षा गार्ड नहीं है। कहीं सीसीटीवी कैमरे खराब है तो कहीं अलार्म खराब है,  जिसका फायदा चोर और लुटेरे उठा रहे हैं।

बैंकों को निर्देश
पुलिस समय-समय पर बैंक प्रबंधन व कर्मचारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्देश देते हैं। वहीं एटीएम बूथ में गार्ड रखने को कहा जाता है लेकिन बैंक प्रबंधन की ओर से ध्यान नहीं दिया जाता और चोर वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो जाता है।

वर्जन
सभी बैंकों को निर्देश दिया हुआ है कि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करें। वहीं थानेदारों से भी कहा गया कि अपने क्षेत्र के बैंकों पर निरीक्षण करें।
– प्रफुल्ल ठाकुर, एडिशनल एसपी रायपुर

छत्तीसगढ़ : महानदी भवन को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाने मंत्रालयीन कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

0

छत्तीसगढ़ मंत्रालय (महानदी भवन) को अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने हेतु आज प्रशिक्षण और जानकारी सत्र का आयोजन किया गया। मंत्रालय परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर सेना के अग्नि शमन दल द्वारा मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों को मंत्रालय को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाने प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में अग्नि दुर्घटनाओं के कारणों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। साथ ही अग्नि शमन के समय बचाव के लिए विभिन्न उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव और आग को फैलने से रोकने के लिए विभिन्न उपायों के विषय में बताया गया।

छत्तीसगढ़ : आज से मतगणना अधिकारियों का होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण

0

लोकसभा निर्वाचन-2019 के लिए प्रदेश समेत पूरे देश में 23 मई को मतगणना होगी। मतगणना पूर्व अधिकारियों का जिला प्रशिक्षण आज 9 मई गुरूवार सेे शुरू होने जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने बताया कि प्रशिक्षण में मतगणना के दौरान मतगणना केन्द्र तथा मतगणना कक्ष में बरती जाने वाली सावधानियों और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जाएगा।

सीईओ श्री साहू ने बताया कि प्रत्येक जिला मुख्यालय में 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, मतगणना सहायक रिटर्निंग आफिसर, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मास्टर ट्रेनर तथा उप जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत 09 मई को कांकेर से होगी। प्रशिक्षण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनरों के दल अलग-अलग जिला मुख्यालयों में जाकर अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिले एवं विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान डाक मतपत्रों, ईटीपीबीएस की गणना, ईव्हीएम और वीवीपैट खोले जाने, गणना अभिकर्ता की नियुक्ति, अंतिम परिणाम पत्र, निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी करने जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही मतगणना के दौरान छोटी-छोटी सावधानियों के बारे में भी विषयवार जानकारी दी जाएगी। जिला स्तर के अधिकारियों के प्रशिक्षण के बाद मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर, कंट्रोल यूनिट के परिवहन अधिकारी एवं मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

श्री साहू ने कहा कि जिला स्तर पर होने वाले इन प्रशिक्षणों का विस्तृत कार्यक्रम सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रेषित भी कर दिया गया है। कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले जिला पंचायत सभाकक्ष, कांकेर में 9 मई को आयोजित प्रशिक्षण में कांकेर, धमतरी, कोण्डागाँव तथा बालोद जिले 8 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी शामिल होंगे। 10 मई को प्रेरणा सभा कक्ष, जगदलपुर में बस्तर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर तथा कोण्डागाँव जिलों 8 विधानसभा क्षेत्रों वहीं इसी दिन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सरगुजा में सूरजपुर, बलरामपुर तथा सरगुजा जिलों के 8 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी शामिल होंगे। 11 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष रायगढ़ में रायगढ़ तथा जशपुर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों एवं वहीं इसी दिन कलेक्ट्रेट दुर्ग में दुर्ग तथा बेमेतरा जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 12 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष जांजगीर-चाम्पा में जांजगीर-चाम्पा तथा बलौदाबाजार जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों, 13 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष राजनांदगाँव में राजनांदगाँव तथा कबीरधाम जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी दिन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कोरबा में कोरिया, कोरबा तथा बिलासपुर के 8 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी दिए जाने वाले प्रशिक्षण में शामिल होंगे। 15 मई को मंथन सभाकक्ष कलेक्ट्रेट बिलासपुर में बिलासपुर तथा मुंगेली जिले के 8 विधानसभा तथा इसी दिन न्यू सर्किट हाऊस रायपुर में रायपुर तथा बलौदाबाजार जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी शामिल होंगे। 16 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष महासमुंद में महासमुंद, गरियाबंद तथा धमतरी जिलों के 8 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी प्रशिक्षण में शामिल होंगे।