Home Blog Page 3109

छत्तीसगढ़ : कृषि उत्पादन आयुक्त ने खरीफ फसल की तैयारियों की समीक्षा पर्याप्त है खाद-बीज : फसलों के वैविध्यकरण एवं मार्केट लिंकेज पर कार्य करने के दिए निर्देश

0

अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त श्री केडीपी राव ने आज संभागीय मुख्यालय दुर्ग में रबी कार्यक्रम की समीक्षा के साथ आगामी खरीफ फसल की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीफ फसल के लिए जो कार्यक्रम बनाएं, उसमें वैविध्य पर जोर दें। किसानों को दलहन और तिलहन फसलें भी लेने के लिए प्रेरित करें। फसल वैविध्य के साथ किसानों के लिए बाजार की उपलब्धता के संबंध में भी कार्य करें ताकि किसानों को अपनी फसल के अच्छे दाम मिल सके।

श्री राव ने कहा कि किसानों की तरक्की कृषि में बेहतर तकनीक के इस्तेमाल के साथ ही कृषि के अनुषांगिक हिस्सों जैसे पशुपालन, मत्स्यपालन और उद्यानिकी फसलें अपनाने से होगी। उन्होंने कहा कि पशुपालन को संवर्धित करने के लिए नस्ल संवर्धन पर विशेष कार्य करें, नालों के रिचार्ज के साथ ही मत्स्यपालन को भी प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में नवाचार की गुंजाइश सबसे अधिक है और जो प्रगतिशील किसान नवाचार अपनाते हैं उन्हें इसका लाभ मिलता है।

कमिश्नर दुर्ग संभाग श्री दिलीप वासनीकर ने संभाग के विभिन्न जिलों में कृषि की स्थिति की जानकारी दी और बताया कि दुर्ग संभाग द्विफसली क्षेत्र के मामले में प्रदेश में अग्रणी संभाग बना हुआ है। यहां फसल सघनता 148 प्रतिशत दर्ज की गई है। रबी फसल के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन धान एवं दलहनी फसलों के क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि कृषि की दीर्घकालीन तरक्की एवं ग्रामीण विकास के लिए नालों में स्ट्रक्चर बनाने, बाड़ी विकसित करने, गौठान बनाने और बायो वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उद्यानिकी फसलों के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एप्पल बेर एवं ड्रैगन फ्रूट के विस्तार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। संभाग में उत्पादित शिमला मिर्च, पपीता आदि अन्य प्रदेशों एवं विदेशों में भी निर्यात किए जा रहे हैं।

बैठक में सचिव जल संसाधन श्री अविनाश चम्पावत, आयुक्त मनरेगा एवं संचालक कृषि श्री भीम सिंह, संचालक पशुधन विकास डॉ. सी.एस. प्रसन्ना, कलेक्टर दुर्ग श्री अंकित आनंद, राजनांदगांव कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य, बेमेतरा कलेक्टर श्री महादेव कावरे और बालोद कलेक्टर श्रीमती रानू साहू साथ ही संभाग के पांचों जिलों के कृषि समूह के अधिकारी उपस्थित थे।

किसान सहायता केंद्र में दें मार्गदर्शन
कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि जिलों के किसान सहायता केंद्र किसानों को हर संभव मार्गदर्शन प्रदान करें। वरिष्ठ अधिकारी इनकी मानिटरिंग करते रहें ताकि इन्हें अधिक उपयोगी बनाया जा सके। किसानों से आने वाले फीडबैक पर भी काम करें ताकि किसानों को विभागीय योजनाओं का बेहतर लाभ दिलाया जा सके।

खाद-बीज की कमी नहीं

कृषि उत्पादन आयुक्त ने अधिकारियों से खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि खाद-बीज की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि खाद-बीज की स्थिति की निरंतर मानिटरिंग करें।
किसानों की आय बढ़ाने करें कार्य

कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने शासन ने जो कार्यक्रम निर्धारित किया है उसके अनुरूप कार्य करें। यह समग्र कार्यक्रम है जिसमें पशुधन तथा संबंधित क्षेत्रों के संवर्धन के साथ खेती की बेहतरी की दिशा में काम किया जाना है।

रायपुर : हंसने से रोगों एवं तनाव से मिलती है मुक्ति : राज्यपाल : लॉफिंग क्लब के सदस्यों ने सकोरा लगाये जाने की सराहना की

0

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज यहां राजभवन में डॉ. अनिल खाखरिया, दंत चिकित्सक रायपुर के नेतृत्व में चिकित्सकों के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्य डॉ. प्रवीण पटेल ने राज्यपाल के कलेक्टोरेट उद्यान में पक्षियों के लिए लगाये गये सकोरा की सराहना की और कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने राज्यपाल को लॉफिंग क्लब के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि कलेक्टोरेट उद्यान में प्रतिदिन इस क्लब के सदस्य एकत्र होते हैं और विभिन्न प्रकार के व्यायाम भी करते हैं। राज्यपाल ने उन्हें राजभवन आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि हंसना जीवन के लिए आवश्यक है। इस व्यायाम से कई प्रकार के रोगों एवं तनाव से स्वतः मुक्ति मिल जाती है।

पीएम मोदी ऐसे स्कूली छात्र हैं, जो होमवर्क करने में नाकाम रहेः प्रियंका गांधी वाड्रा

0

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha elections 2019) के चुनाव प्रचार में जुटीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित के लिए रोड शो किया. प्रियंका ने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह अपनी विफलताओं के लिए नेहरू-गांधी परिवार को दोषी ठहराते हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी की तुलना ऐसा स्कूली छात्र से की जो अपना होमवर्क करने में विफल रहे हैं और उनके बहाने होते हैं कि पंडित नेहरू ने उनकी उत्तर-पुस्तिका ले ली है और इंदिरा गांधी ने उसकी नाव बना दी.

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार, शीला दीक्षित के समर्थन में रोड शो करते हुए, प्रियंका गांधी ने कहा, ”उनकी (मोदी की) स्थिति एक ऐसे स्कूली बच्चे की तरह है जो कभी भी अपने होमवर्क नहीं करते हैं. जब शिक्षक उनसे होमवर्क के बारे में पूछते हैं, तो वह कहते हैं कि नेहरू जी मेरे पेपर ले गये और उन्होंने उसे छुपा दिया या फिर कहते हैं कि इंदिरा गांधी ने उसका नाव बना दिया और उसे पानी में डूबो दिया.”

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से चुनाव के बाकी दो चरण नोटबंदी, जीएसटी, महिला सुरक्षा और देश की जनता से किये गये वादे पर लड़ने की चुनौती दी. प्रियंका ने लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि उनका जन्म दिल्ली में हुआ है और दावा किया कि वह यहां के लोगों की आकांक्षाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बेहतर जानती हैं जो यहां केवल पांच वर्षों से हैं.

प्रियंका गांधी और दीक्षित ने यह रोडशो अल्पसंख्यक बहुल इलाके सीलमपुर से एक मिनीबस की छत पर सवार होकर शुरू किया. उन्होंने कहा, ‘मैं आपका अपमान नहीं कर सकती. हम बीेजेपी की तरह अभिमानी नहीं हैं. आपको पता है कि आज हम जो भी हैं वह आपकी वजह से हैं.’

‘हमने हर गलियां देखी हैं’ 
प्रियंका ने कहा,’मोदी जी दिल्ली में पांच वर्षों से हैं. मेरा जन्म महानगर में हुआ था. हमने हर गलियां देखी हैं. मैं आपको (मोदी) बताऊंगी कि दिल्ली के लोग क्या सोचते हैं. वे आपकी बकवास से थक चुके हैं. आप रेस कोर्स रोड आवास तक सीमित रहे.’

सात रेस कोर्स रोड प्रधानमंत्री का सरकारी आवास है. इसका का नाम 2016 में बदलकर लोक कल्याण मार्ग में कर दिया गया था. जीएसटी मुद्दे को उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि नयी कर व्यवस्था ने व्यवसायियों की कमर तोड़ दी. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें नौकरियां मिलीं तो जवाब नहीं में मिला.

दिल्‍ली एयरपोर्ट: जब लैंडिंग से पहले विमान के हाइड्रोलिक सिस्‍टम में आई खराबी और फिर…

0

सिंगापुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट एसक्‍यू-406 अपने अपना सफर पूरा कर रात्रि करीब आठ बजे दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए तैयार थी. विमान के कॉकपिट में मौजूद दोनों पायलट लैंडिंग के लिए जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा कर ही रहे थे, तभी उन्‍हें पता चला कि विमान के अगले पहिए (नोज हृवील) का हाइड्रोलिक सिस्‍टम में ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है. अब ऐसे में विमान को रन-वे पर लैंड कराना बेहद जोखिम भरा फैसला हो चुका था. विमान के पायलट ने तत्‍काल इसकी जानकारी दिल्‍ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी.

पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को बताया कि नोज हृवील के हाइड्रोलिक सिस्‍टम में तकनीकी खराबी आ गई है, लिहाजा इस विमान को प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की इजाजत दी जाए. विमान के हाइड्रोलिक सिस्‍टम में खराबी की बात पता चलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने दिल्‍ली एयरपोर्ट की सभी एजेंसीज को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए. इस बीच यह तय हुआ कि विमान की फुल इमरजेंसी लैंडिंग रन-वे संख्‍या 28/10 में कराई जाएगी. जिसके बाद, सीआईएसएफ की क्विक रिएक्‍शन टीम (क्‍यूआरटी), एम्‍बुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित एयरलाइंस के तमाम अधिकारी रन-वे संख्‍या 28/10 पर पहुंच गए. सभी इंतजाम पूरे होने के बाद एटीसी ने सिंगापुर एयरलाइंस के इस विमान को रन-वे संख्‍या 28/10 पर लैंडिंग की इजाजत दे दी.

इधर, विमान में मौजूदर करीब 228 मुसाफिरों को कॉकपिट पर मौजूद तनाव और दिल्‍ली एयरपोर्ट पर चल रही कवायद के बाबत कुछ पता नहीं था. दिल्‍ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. लैंडिंग से ठीक पहले विमान के पायलट ने इस परिस्थिति के बाबत मुसाफिरों को अवगत कराना ठीक समझा. जिसके बाद, पायलट ने पूरी परिस्थितयों से विमान के केबिन-क्रू और मुसाफिरों को अवगत कराया. पायलट की बात सुनने के बाद पूरे विमान में भय का माहौल बन गया. विमान अपने ऊंचाई छोड़नी शुरू कर दी थी. जैसे-जैसे विमान धरती की तरफ बढ़ रहा था, विमान में मौजूद मुसाफिरों की खा‍मोशी और बेचैनी बढ़ती जा रही थी.

कुछ मिनटों के बाद विमान रन-वे के करीब तक तो पहुंचा, लेकिन लैंडिंग किए बिना एक बार फिर हवा में उड़ान भर गया. विमान की इस उड़ान ने मुसाफिरों को बुरी तरह से बेचैन कर दिया. कुछ देर बाद, विमान ने लैडिंग की दूसरी कोशिश की और मुसाफिरों को एक तेज झटका लगा. इस झटके के साथ लगभग सभी मुसाफिरों की आंखे बंद हो गई. उनके कानों में बस विमान के तेज ब्रेक की आवाज सुनाई पड़ रही थी. तभी विमान रुका और मुसाफिरों की आंखे खुली. उन्‍होंने देखा कि विमान रन-वे के बीच में खड़ा है. चारों तरफ एम्‍बुलेंस, फायर ब्रिगेड और वर्दी धारियों की गाडिया खड़ी हैं. कुछ मिनटों के इंतजार के बाद रन-वे पर एक क्रेन पहुंची और इस विमान को खींच कर पार्किंग वे तक ले गई.

एयरपोर्ट के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, सिंगापुर एयरलाइंस के विमान से जुड़ा यह घटनाक्रम मंगलवार रात्रि 8 बजे से 8.50 के बीच का है. रन-वे पर इस विमान की मौजूदगी के चलते करीब 18 मिनट तक दूसरे विमानों का आवागमन प्रभावित हुआ. वहीं सिंगापुर एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा है कि फ्लाइट संख्‍या एसक्‍यू-406 ने सिंगापुर एयरलाइंस से दिल्‍ली के लिए उड़ान भरी थी. लैंडिंग से ठीक पहले विमान के हाइड्रोलिक सिस्‍टम में तकनीकी खराबी पाई गई. लैंडिंग के बाद विमान को टा करके पार्किंग वे में ले जाया गया. विमान में मौजूद सभी क्रू और मुसाफिर सुरक्षित हैं.

लडकियों के लिए जरुरी, जाने कैसें हटाये चेहरे की झुर्रियां बिलकुल आसान तरीके से

0

एक उम्र के बाद त्वचा वह चेहरे पर झुरिया आना आम बात होती है. लेकिन कई बार उम्र से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगते हैं. जिसके लिए लड़कियां वह महिलाएं कई तरह के क्रीम लोशन आदि का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन इससे कुछ खास फायदा नहीं होता है. कुछ लड़कियां वह महिलाएं झुर्रियों को छुपाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन मेकअप हटते ही चेहरे खराब दिखने लगते हैं. अगर आप भी झुर्रियों से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप चाहे तो झुर्रियों को घर बैठे ही दूर कर सकते हैं. आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं. जिसकी मदद से आप चेहरे से झुर्रियां हटाकर चेहरे को सुंदर बना सकती हैं. तो चलिए जानते हैं-

1 .नींबू और गुलाब जल-
नींबू और गुलाब जल सौंदर्य बढ़ाने के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है. अगर आप चेहरे की झुर्रियों को हटाना चाहते हैं तो एक चम्मच गुलाबजल में नींबू की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण को रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर हल्के हाथों से मसाज करें. सुबह उठने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. आपको बता दें कि गुलाब जल और नींबू में पाए जाने वाले anti-aging गुण झुर्रियों को हटाने में आपकी काफी मदद करेंगे और आपका चेहरा सुंदर दिखेगा.

2 .चीनी और नींबू-
चीनी और नींबू की मदद से आप झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए नींबू के रस को चीनी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें. 20 मिनट बाद इसे हल्का गर्म पानी से धो लें. कुछ दिनों तक नियमित इस्तेमाल करने से झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिलेगी.

3 .मलाई और नींबू-
एक चम्मच मलाई में नींबू की कुछ बूंदें को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इससे झुर्रियों को दूर करने में मदद मिलेगी. मलाई में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे में निखार लाता है और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिलती है. इसके लिए इसे चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर छोड़ दे जब सूख जाए तो पानी से धो लें.

4 .ऑलिव आयल और नींबू-
चेहरे की झुर्रियों को हटाने के लिए ऑलिव आयल में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं और इसे 30 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. नियमित इसका प्रयोग चेहरे पर करने से झाइयों की समस्या से निजात मिलती है. क्योंकि ऑलिव आयल में त्वचा में कसावट लाने का गुण होता है.

गणपति बप्पा पर बीजेपी प्रत्याशी ने चढ़ाया चोला, दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है मामला

0

मध्यप्रदेश के इंदौर में खजराना गणेश मंदिर में चोला चढ़ाने के मामले में BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है. शंकर लालवानी पर यह कार्रवाई कांग्रेस की ओर से की गई शिकायत के बाद हुई है. यह एफआईआर धारा-188 के अलावा धार्मिक संस्था अधिनियम की धारा 7 व 3A के तहत दर्ज की गई है. इसके अलावा खजराना मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट पर भी केस दर्ज किया गया है.

शंकर ने गणपति को चढ़ाया था इस तरह का चौला
दरअसल, चुनावी प्रचार के दौरान शंकर लालवानी खजराना मंदिर गए थे. मंदिर में दर्शन के दौरान शंकर ने भगवा रंग का चोला गणपति बप्पा को चढ़ाया था. खास बात ये थी कि इस चौले पर बीजेपी का चुनाव चिन्ह भी बना हुआ था. शंकर के मंदिर में ऐसा चौला चढ़ाने के बाद सियासी गलियों में हलचल तेज हो गई थी और कांग्रेस ने चुनाव आयोग से उनकी शिकायत करते हुए आचार सहिंता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था. जिस पर चुनाव आयोग ने लालवानी को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा था.

मंदिर पुजारी के खिलाफ भी दर्ज हुई FIR
कांग्रेस की शिकायत के बाद जांच में जुटी चुनाव आयोग की टीम ने पाया कि शंकर लालवानी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है. इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जाटव के आदेश पर बुधवार रात खजराना पुलिस ने उनके और मंदिर के पुजारी अशोक महाराज (भट्‌ट) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली.

चुनाव 2019: तेज बहादुर के नामांकन पर आज होगा ‘सुप्रीम’ फैसला

0

वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले तेज बहादुर यादव की नामांकन रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से इस मामले में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा था. चुनाव आयोग ने हाल ही में एसपी उम्मीदवार तेज बहादुर का नामांकन रद्द कर दिया था. जिसके बाद अब वो सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं.

SBI में है आपका अकाउंट, तो घर बैठे ऐसे करें ब्रांच ट्रांसफर

0

अगर आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अकाउंट है तो आपको एक विशेष सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं. अगर किसी वजह से आपको होम ब्रांच बदलने की जरूरत होती है, मसलन आप एक शहर से दूसरे शहर में शिफ्ट होते हैं या फिर एक शहर में ही एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे हैं, तो आपको इसके लिए भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है. यह काम घर बैठे ऑनलाइन आसानी से किया जा सकता है. SBI देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जिसके करीब 24000 ब्रांच पूरे देश में हैं. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है. क्योंकि ऑनलाइन बैकिंग के दौरान सभी प्रक्रिया OTP के जरिए आगे बढ़ती है.

कैसे ट्रांसफर करें ब्रांच?
1. पहले SBI इंटरनेट बैंकिंग पर लॉगिन करें.
2. टॉप से छठे नंबर पर e-Services का ऑप्शन दिखेगा. यहां क्लिक करना है.
3. यहां क्लिक करने पर दर्जनों ऑप्शन दिख जाएंगे. इनमें से
Transfer of Savings Account को चुनना है.
4. जिस ब्रांच में अकाउंट ट्रांसफर करवाना चाहते हैं उसका कोड और ब्रांच नेम डालना होगा. Terms and Condition एक्सेप्ट करने के बाद सबमिट पर क्लिक करना है.
5. सबमिट करते ही नए ब्रांच की पूरी जानकारी स्क्रीन पर होगी. सभी जानकारी की जांच कर लें कि आप जिस ब्रांच में अकाउंट ट्रांसफर करवाना चाहते हैं, यह वही ब्रांच है कि नहीं. सबकुछ सही होने पर इस कंफर्म करना है.
6. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सिक्योरिटी पासवर्ड आएगा. पासवर्ड इनपुट के बाद कंफर्म करना है.
7. कंफर्म करते ही नया और पुराने ब्रांच की सारी जानकारी स्क्रीन पर होगी.

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगा तांता

0

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बाबा केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं। केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। डीएम के मुताबिक, पहले दिन करीब चार हजार श्रद्धालु केदरानाथ के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अप्रैल में वाहनों की खुदरा बिक्री आठ प्रतिशत घटी

0

नयी दिल्ली। वाहन उद्योग के लिए चालू वित्त वर्ष की शुरुआत नकारात्मक रही और देश में वाहनों की खुदरा बिक्री अप्रैल में आठ प्रतिशत घटकर 16,38,470 इकाई रह गयी। घरेलू ऑटोमोबाइल डीलरों के संगठन (फाडा) ने बुधवार को बताया कि अप्रैल में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री दो प्रतिशत घटकर 2,42,457 इकाई रह गयी जो पिछले साल 2,47,278 इकाई रही थी। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 16 फीसदी घटकर 63,360 इकाई, तिपहिया वाहनों की 13 प्रतिशत घटकर 47,183 इकाई और दुपहिया वाहनों की नौ प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,85,470 इकाई रही। फाडा के अध्यक्ष आशिष हर्षराज काले ने कहा कि निकट भविष्य के लिए भी वाहन उद्योग नकारात्मक से निरपेक्ष के बीच दिख रहा है। अभी खुदरा बिक्री को तत्काल प्रोत्साहित करने वाला कोई कारक नहीं है। अगले आठ से 12 सप्ताह तक बिक्री में गिरावट की स्थिति बनी रह सकती है। फाडा ने बताया कि डीलरों के पास मौजूदा इंवेंटरी अब भी ज्यादा है। यह डीलरों पर अतिरिक्त बोझ की तरह है और इसमें संतुलन बनाने की जरूरत है।