Home Blog Page 3115

छत्तीसगढ़ : 10 मई को डॉ.पुनीत गुप्ता की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

0

रायपुर। डॉ. पुनीत गुप्ता की अग्रिम जमानत को खारिज करने के लिए रायपुर पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें रोस्टर की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई तारीख आगे बढ़ा दी। अब इस मामले की सुनवाई 10 मई को होगी।
बता दें कि तीन दिन पहले ही एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसमें पुनीत गुप्ता के खिलाफ गंभीर अपराध और पर्याप्त सबूत के आधार पर अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज करने की बात कही गई है। लेकिन रोस्टर की वजह से सुनवाई की तारीख टल गई। मामले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में 10 मई को होगी। वहीं डॉ. पुनीत गुप्ता को एक और नोटिस जारी कर उन्हें तलब किया जा रहा है, जिससे सभी सवालों का जवाब लिया जा सके।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ी, रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी

0

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी की तबीयत खराब हो गई है. उन्हें राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अजीत जोगी रूटिन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन उनके स्वास्थ्य को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया. अजीत जोगी का रक्तचाप अचानक कम होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी अस्पताल रूटिन चेकअप के लिए गए थे, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हालांकि अजीत जोगी की स्थिति समान्य बताई जा रही है. फिर भी ऐतिहात के तौर पर उन्हें अस्पताल में रखा गया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही अजीत जोगी अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौटे हैं. लोकसभा चुनाव 2019 के तहत छत्तीसगढ़ में तीन चरणों की वोटिंग के बाद वे दिल्ली गए थे. बताया जा रहा है कि दिल्ली में भी वे रूटिन चेकअप के लिए गए थे.

8 मई से छत्तीसगढ़ में लू चलने की संभावना

0

फानी तूफान के बाद छत्तीसगढ़ के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री का गिरावट दर्ज किया गया है. बुधवार 8 मई से पूरे प्रदेश में लू को प्रकोप जारी होगा. अब न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो रही है. छत्तीसगढ़ के पेड्रा का न्यूनतम तापमान 22.6 और इसी तरह बिलासपुर के न्यूतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है. वहीं दुर्ग का तापमान 41.6 और रायपुर का तापमान 40.5 दर्ज किया गया है.

जमानत याचिका के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची रायपुर पुलिस, मुश्किल में पड़ सकते हैं डॉ. पुनीत गुप्ता

0

डीकेएस अस्पताल फर्जीवाड़ा मामले के मुख्य आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ताकी मुश्कीलें बढ़ सकती है. रायपुर पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में डॉ. पुनीत गुप्ता की जमानत खारिज करने के लिए एक याचिका लगाई है. पुलिस की इस याचिका मंगलवार को सुनवाई होने वाली है. मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने और जांच में सहयोग नहीं करने का पुलिस ने कोर्ट में हवाला दिया है. माना जा रहा है कि अब डॉ. पुनीत गुप्ता पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है. मालूम हो कि डॉ. पुनीत गुप्ता पर 50 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़ा का आरोप है. रायपुर के डीकेएस अस्पताल में अधीक्षक रहते फर्जीवाड़ा करने का आरोप पुनीत गुप्ता पर लगा है.

बता दें कि सोमवार को पुलिस के सामने डॉ. पुनीत गुप्ता पेश हुए थे. डीकेएस अस्पताल में 50 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े का आरोप अस्पताल के पूर्व अधीक्षक ने डॉ. पुनीत गुप्ता पर लगा है. वर्तमान अधीक्षक डॉ. केके सहारे ने मामले की विभागीय जांच कराने के बाद इस मामले में 15 मार्च को गोल बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराया था. इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने 2 बार पहले पुनीत गुप्ता को नोटिस जारी किया, लेकिन वह थाने में उपस्थित नहीं हुए थे. इसी बीच पुनीत गुप्ता को हाईकोर्ट से 25 अप्रैल को राहत मिल गई थी.

गोल बाजार पुलिस ने फिर 2 बार डॉ. पुनीत गुप्ता को उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था. 1 मई को ही पुलिस ने पुनीत गुप्ता को 8 मई से पहले उपस्थित होने के निर्देश दिए थे, लेकिन पुनीत गुप्ता 2 दिन पहले ही सोमवार को गोल बाजार थाने पहुंच गए. थाने में पुनीत गुप्ता के साथ ही उनके पिता डॉ. जीबी गुप्ता और वकीलों की टीम पहुंची थी. डॉ. पुनीत गुप्ता से जांच टीम के हेड नसर सिद्दीकी ने 3 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की है.

बिहार में वोटिंग के दौरान होटल में मिली ईवीएम

0

बिहार की मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट पर चल रही वोटिंग के दौरान एक स्थानीय होटल से ईवीएम मिलने की खबर को लेकर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों को जैसे ही ईवीएम होने की खबर मिली, लोगों ने जमा होकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिस अधिकारी के पास से ईवीएम बरामद हुआ वह दरअसल उस ईवीएम का संरक्षक और सेक्टर मजिस्ट्रेट था। सेक्टर मजिस्ट्रेट अवेधश कुमार उस ईवीएम के संरक्षक थे। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि उनकी टीम 4 ईवीएम मशीनों को बैकअप पर लेकर चल रही थी जिससे अगर किसी पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब हो जाती है तो उसे तत्काल बदला जा सके। इसी दौरान उनकी गाड़ी के ड्राइवर ने उनसे निकट के पोलिंग बूथ संख्या 1 पर जाकर मतदान करने की इच्छा जताई। इसके बाद ही अवधेश कुमार उस मतदान केंद्र के पास ही एक होटल में ईवीएम मशीन को लेकर उतर गए। जैसे ही मतदान केंद्र पर कुछ लोगों को इस बात की जानकारी हो गई। पोलिंग एजेंटों को जब इस बात की जानकारी मिली कि सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास दो ईवीएम मशीन है तो वे गड़बड़ी की आशंका जताते हुए हंगामा करने लगे।

छत्तीसगढ़ : अक्षय तृतीया के ठीक एक दिन पहले प्रशासन ने रुकवाया बाल विवाह

0

रायपुर। रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले खरोरा में 16साल की नाबालिग का बाल विवाह तय किया गया था। जिसे रायपुर जिला प्रशासन ने समय रहते रुकवा दिया है। नाबालिग के परिवार ने भी इस संबंध में लिखित स्वीकरोक्ती दे दी है। हालाकि बाल विवाह रुक गया है लेकिन जिला प्रशासन इसमें एफआईआर कराने की तैयारी में है। गौरतलब है कि मंगलवार को देशभर में अक्षय तृतीया मनाई जा रही है, और इस दिन बाल विवाह के कई मामले सामने आते हैं। ऐसे ज्यादातर मामले ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिलते हैं।

16 मई को होगी छत्तीसगढ़ PET-PPHT की परीक्षा, व्यापमं ने जारी की तारीख

0

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने PET-PPHT के परीक्षा की तिथि की घोषणा कर ही है. 16 मई को इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली पीईटी और पीपीएचटी की परीक्षा होगी. चिप्स के सर्वर में आई तकनीकी के बाद व्यापमं ने 2 मई को इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली पीईटी और पीपीएचटी को स्थगित कर दिया था.

परीक्षा की तिथि पर मंथल करने के लिए व्यापमं ने शनिवार को एक बैठक बुलाई थी. इस अहम बैठक में चर्चा के बाद व्यापमं ने PET-PPHT के परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है. मालूम हो कि चिप्स के सर्वर में आई तकनीकी खराबी के चलते परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो पाए थे, जिसके चलते व्यापमं ने परीक्षा स्थगित कर दी थी. व्यापमं ने अपने ऑफिशियल प्रेस रिलीज में बताया था कि नई परीक्षा की तिथि घोषित होते ही ऑनलाइन नए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे.

गौरतलब हो कि चिप्स के सिविल लाइन्स स्थित स्टेट डेटा सेंटर में व्यापमं के दो सर्वर सहित डिजिटल सचिवालय के सर्वर में एक मई को आई तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया है. चिप्स के सीनियर पीआरओ संजीव शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के दो सर्वर में आई तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया है.

फिलहाल सभी सर्वर यथावत स्थिति में आ चुके है और इनसे सुचारू रूप से कार्य प्रारंभ किया जा चुका है. अब तकनीकी खराबी दूर करने के बाद अभी तक व्यापमं के सर्वर से 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश-पत्र डाउनलोड और आवेदन किया है. फिलहाल सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारणों का परीक्षण किया जा रहा है.

CBSE Class 10th Result 2019: रायगढ़ की प्रगती सतपथी ने छत्तीसगढ़ में किया टॉप, हासिल किया 84वां रैंक

0

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के नतीजे जारी दिया है. दो ऑफिशियल वेबसाइट में नतीजे जारी किए गए है. परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चे ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं. बोर्ड की ओर से अधिकारिक सूचना जारी की गई है. मालूम हो कि 2 फरवरी से 29 मार्च के बीच 10वीं बोर्ड की परीक्षा हुई थी. लगभग 18 लाख बच्चों ने सीबीएसई से 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी. सीबीएसई ने सभी जोन के नतीजे जारी कर दिए हैं.

सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में छत्तीसगढ़ की एक बच्ची ने भी बाजी मारी है. मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ की प्रगती सतपथी ने पूरे देश में 84वां रैंक हासिल किया है. प्रतगी सतपथी ने 500 में से 497 अंक हासिल किया है. प्रगति रायगढ़ जिले स्थित ओपी जिंदल स्कूल की 10वीं की छात्रा हैं. फिलहाल देशभर की टॉपर लिस्ट में छत्तीसगढ़ से प्रगति का नाम ही सामने आ रहा है. जानकारी के मुताबिक प्रगति रायगढ़ के पटरापली इलाके की रहने वाली हैं.

देखिए सीबीएसई 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट:

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, आदिवासी महिला कार्ड पर दांव खेल सकती है पार्टी

0

लोकसभा चुनाव परिणाम के ठीक बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल सकता है. दरअसल कांग्रेस आला कमान पीसीसी चीफ और मुख्यमंत्री का दायित्व निभाने वाले भूपेश बघेल का कुछ भार करना चाह रही है. इस बात के लिए खुद भूपेश बघेल भी आग्रह कर चुके हैं. संगठन को सत्ता तक पहुंचाने में अग्रिम भूमिका निभाने वाले भूपेश बघेल के बाद नया पीसीसी चीफ कौन होगा इस बात की चर्चा जोरों से चल रही है. मिली जानकारी से अनुसार कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष के रूप में आदिवासी महिला कार्ड खेल सकती है. मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव की कमान पीसीसी अध्यक्ष के रूप में भूपेश बघेल ने संभाल रखी थी. लोकसभा चुनाव भी कांग्रेस ने सीएम बघेल के नेतृत्व में ही लड़ा है. अब सीएम बघेल पर आ रहे इस भार को कम करने की कवायद पार्टी कर सकती है.

एक नजर उन नामों पर जिनके बीच पीसीसी चीफ बनने का मुकाबला हो सकता है:

आदिवासी वर्ग से-

फूलोदेवी नेताम- पीसीसी चीफ के दौड़ में फूलोदेवी नेताम का नाम सबसे ऊपर चल रहा है. वर्तमान में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं.

अमरजीत भगत- आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत भगत पीसीसी चीफ के रेस में सबसे आगे थे लेकिन सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भगत को मंत्री मंडल में शामिल करने की तैयारी की जा रही है.

ओबीसी वर्ग से-

गिरिश देवांगन- सीएम भूपेश बघेल के बेहद करीबी गिरिश देवांगन का भी नाम नए पीसीसी चीफ की सूची में शामिल हैं, जो वर्तमान में पीसीसी के प्रभारी महामंत्री हैं.

मोतीलाल देवांगन- जांजगीर क्षेत्र के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता मोतीलाल देवांगन भी पीसीसी चीफ की दौड़ में शामिल हैं, इनका आला कमान से सीधा जुड़ाव हैं.

समान्य वर्ग से-
सत्यानारायण शर्मा- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता , विधायक और पीसीसी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष समान्य वर्ग से प्रबल दावेदार में शामिल हैं.
शैलेष नितिन त्रिवेदी- पीसीसी मीडिया विभाग के प्रमुख और वरिष्ठ नेता शैलेष नितिन त्रिवेदी भी समान्य वर्ग से पीसीसी चीफ के रेस में बने हुए हैं.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को जब मुख्यमंत्री बनाया गया तब से आज तक बघेल दोहरी जिम्मेदारी संभाल रहे है. जानकारी के मुताबिक अब चुनाव खत्म होने के बाद सीएम बघेल खुद चाहते हैं कि वे अपना सारा समय सरकार को दें ताकी बची हुई व्यवस्था बहाल हो सके. इस पूरे मामले में कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में एतिहासिक जीत हासिल की. इसके बाद भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ और पार्टी के मुखिया बनें. नए पीसीसी अध्यक्ष पर फैसला पार्टी नेतृत्व ही करेगी.

वहीं बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास का कहना है कि भूपेश बघेल के सीएम बनने के बाद कार्यकर्ताओं से दूर हो गए हैं और कांग्रेस भगवान भरोसे चल रहा है. इस वजह से ये कवायद की जा रही है. वहीं राजनीतिक विश्लेषक रविकांत कौशिक का कहना है कि जब कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग से बनाया था तब बीजेपी ने भी इसी वर्ग से अपना प्रदेश अध्यक्ष चुना था. अब जब बीजेपी ने बस्तर से पहली बार किसी आदिवासी चेहरे को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया है तो ऐसा हो सकता है कि कांग्रेस भी आदिवासी वर्ग के चेहरे को पीसीसी बना सकती है.

लसिथ मलिंगा जैसे बाल बनाकर कहां जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

0

प्रियंका चोपड़ा के ‘मेट गाला 2019’ के लुक की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. विदेश में भले ही इस स्टाइल को काफी तारीफें मिली हों. लेकिन भारतीय दर्शकों ने इस लुक में से अच्छा खासा ह्यूमर निकाल लिया. एक बार फिर प्रियंका अपने ‘मेट गाला’ लुक को लेकर चर्चा में हैं. पहले प्रियंका के खाकी रंग के लंबे ट्रेंच कोट पर मीम्स बने. फिर प्रियंका एक वाइन कलर के गाउन के साथ एक ऐसा हेड गेयर लगाकर आईं कि लोगों को हजम नहीं हुआ और अब प्रियंका ने ऐसा लुक बदला है कि पहचानना मुश्किल हो रहा है.

न्यूयॉर्क में हुए इस इवेंट में निक और प्रियंका मैचिंग व्हाइट और सिल्वर कपड़ों में नजर आए. प्रियंका ने Dior ब्रांड की ड्रेस पहनी थी. इस थाई हाई स्लिट वाली सिल्वर ड्रेस में प्रियंका खूबसूरत लग रही थीं. लेकिन उनके हेयर स्टाल ने बात बिगाड़ दी. प्रियंका के हेयर स्टाइलिस्ट ने उन्हें ‘अफ्रीकन कर्ल’ दिए जो कि इस लुक पर इतने जमे नहीं. अपने इस लुक के साथ उन्होंने एक ताज पहना था. थीम के हिसाब से भले ही ये लुक एकदम परफेक्ट हो. लेकिन हमारे देसी पीपल को ये हेयर स्टाइल ऐसा लग रहा था जैसे कि करंट लगने के बाद हालत हो जाती है.