Home Blog Page 3116

सांप ने डसा तो बुजुर्ग ने भी पलटकर काट लिया, दोनों की मौत

0

गुजरात के महीसागर जिले में सांप के काटने से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, लेकिन मौत से पहले उसने सांप को काट लिया जिससे सांप भी मर गया. गांव के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना गुजरात के वडोदरा से 120 किलोमीटर दूर संतरामपुर तहसील के अजनवा गांव में शनिवार की दोपहर में हुई.

अजनवा गांव के सरपंच कानू बारिया ने बताया, ‘पर्वत गाला बारिया एक ऐसी जगह के पास खड़ा था, जहां एक खेत से ट्रक पर मक्का लादा जा रहा था. तभी एक सांप बाहर निकला आया. उसे देखते ही अन्य लोग वहां से भाग गए, लेकिन वह यह दावा करते हुई वहीं खड़ा रहा कि वह कई सांपों को पहले भी पकड़ चुका है.’

उन्होंने बताया, ‘उसने उस सांप को पकड़ लिया, सांप ने उसके हाथ और चेहरे पर डस लिया. इसके बाद पर्वत ने भी उस सांप को काट लिया और सांप को मार भी दिया.’

आर्थिक अनियमितता के मामले में रमन सिंह के दामाद से 4 घंटे तक पूछताछ

0

छत्तीसगढ़ पुलिस ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता से आर्थिक अनियमितता के मामले में 4 घंटे तक पूछताछ की।

रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने सोमवार को यहां बताया कि पुलिस ने गोल बाजार थाने में डॉक्टर गुप्ता से राज्य शासन के डीकेएस पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर में आर्थिक अनियमितता के मामले में 4 घंटे तक पूछताछ की।

शेख ने बताया कि लगातार 4 नोटिस जारी करने के बाद गुप्ता सोमवार को सुबह 10.30 बजे गोल बाजार थाने में पेश हुए और अपना बयान दर्ज कराया। गुप्ता से पुलिस उप अधीक्षक स्तर के अधिकारी ने इस मामले में पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान गुप्ता ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए। जल्द ही उन्हें एक और नोटिस जारी कर एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

रायपुर स्थित डीकेएस पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीटयूट एवं रिसर्च सेंटर के अधीक्षक कमल किशोर सहारे ने गोल बाजार थाने में 15 मार्च को सेंटर के पूर्व अधीक्षक पुनीत गुप्ता और अन्य के खिलाफ करीब 50 करोड़ रुपए की आर्थिक अनियमितता कर शासन को क्षति पहुंचाए जाने के संबंध में मामला दर्ज कराया था।

सहारे की शिकायत के बाद गोल बाजार थाने की पुलिस ने गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारियों के एक दल ने राजेन्द्र नगर स्थित जीबीजी किडनी केयर सेंटर में छापा मारा था और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे।

बाद में पुलिस ने गुप्ता को नोटिस जारी किया था और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था जिससे वे देश से बाहर न जा सकें। बाद में गुप्ता को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल गई थी। रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शेख ने बताया कि गुप्ता की अग्रिम जमानत के खिलाफ राज्य शासन ने उच्चतम न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया है।

गोल बाजार थाने में पूछताछ के दौरान जब गुप्ता से बात करने की कोशिश की, तब उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। पिछले वर्ष राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पुनीत गुप्ता को अधीक्षक पद से हटाकर रायपुर मेडिकल कॉलेज में ओएसडी के पद पर पदस्थ किया गया था।

गुप्ता के स्थान पर सहारे को डीकेएस पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। बाद में गुप्ता ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था। कांग्रेस के नेताओं ने वर्ष 2014 में अंतागढ़ उपचुनाव में कथित लेन- देन को लेकर भी गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद के खिलाफ राजनीति से प्रेरित होकर मामले दर्ज कराए गए हैं और यह मामला न्यायालय में नहीं टिकेगा।

पिता नहीं बन पाए IAS, अब बेटी ने IAS बन पूरा किया सपना…

0

उत्तर प्रदेश के रॉबर्टगंज की रहनी वाली साक्षी 2018 में IAS बनीं। साक्षी ने बताया कि वह पढ़ाई में शुरू से ही अच्छी रही है और स्नातक तक की पढ़ाई उसने राबर्ट्सगंज में रहकर ही की है। हाईस्कूल में 76 प्रतिशत और इंटर में 81.4 प्रतिशत अंक लाकर उसने अपने स्कूल का नाम रोशन किया था। राजकीय महिला महाविद्यालय से साक्षी ने बीए की डिग्री हासिल की।

यूपीएससी की तैयारी के सवाल पर साक्षी ने बताया कि इंटर में 81 प्रतिशत अंक आने के बाद उसने मन ही मन में यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला कर लिया था, लेकिन राबर्ट्सगंज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छे साधन नहीं होने के कारण उसने ग्रेजुएशन तक इंतजार करने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारसाक्षी ने बताया कि ग्रेजुएशन करने के बाद उसने दिल्ली आने का फैसला किया। जब उसने अपने पिता को बताया कि वह पढ़लिख कर आईएएस बनना चाहती है तो उसके पिता ने साक्षी को बहुत सपोर्ट किया। साक्षी के पिता कृष्ण कुमार गर्ग पेश से व्यापारी हैं और माता रेनु गर्ग एक घरेलू महिला हैं।

साक्षी ने बताया कि उसके पिता आईएएस बनना चाहते थे, लेकिन किन्हीं वजहों से वह अपना सपना पूरा नहीं कर पाए, इसलिए उन्होंने साक्षी को हमेशा यूपीएससी के लिए ना केवल मानसिक रूप से तैयार किया बल्कि हर कदम पर उसका सपोर्ट भी किया। साक्षी के पिता कृष्ण कुमार गर्ग ने बताया कि वह खुद आईएएस बनना चाहते थे, मगर जब उनका सपना पूरा नहीं हुआ तो बेटी को इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

रमज़ान के मौके पर टाटा मोटर्स ने जारी किया दिल छू जाने वाला VIDEO…

0

टाटा मोटर्स ने रमज़ान को देखते हुए एक दिल को छू जाने वाला एक खूबसूरत कमर्शियल विज्ञापन जारी किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियोमें दिखाया गया है कि किस तरह से आपके भीतर मौजूद अच्छाई और नेकी की भावना दूसरों को फायदा पहुंचाती है।

बता दें कि, टाटा मोटर्स ने यह वीडियो रमज़ान के पवित्र महीने के उपवास शुरू होने से कुछ दिन पहले जारी किया है।

CA बनना चाहती हैं CBSE 10वीं की टॉपर तरु जैन!

0

सीबीएसई ने सोमवार को 10वीं बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा कर दी। रिजल्ट में देशभर से 13 लोगों ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। इनमें जयपुर की रहने वाली तरू जैन भी शामिल हैं। नेटवर्क 18 से बातचीत में तरू और उनके परिवार ने रिजल्ट पर विचार रखे और बताया कैसै उनकी बेटी ने टॉप किया।

तरू ने अपनी सफलता के पीछे माता-पिता, शिक्षक का सहयोग बताते हुए कहा वह पढ़ाई के टाइम पर सिर्फ पढ़ाई किया करती थीं। लेकिन जब मैं थोड़ा खाली होती तो स्पोर्ट्स खेलती थीं या फिर गाने सुनकर और टीवी देखकर खुद को रिफ्रेश कर लेती थीं। तरू ने यह भी बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहती हैं।’

उन्होंने आगे कहा ‘मैं रोजाना तकरीबन चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थी मैथ्स मेरा पसंदीदा सब्जेक्ट है तो मैं इसे कभी नहीं छोडूंगी।भविष्य में मैं दिल्ली विश्वविद्यालय से इकनॉमिक्स ऑनर्स में पढ़ाई करना चाहती हूं और एक सीए बनना चाहती हूं।

वहीं तरू के पिता ने कहा ‘मेरी बेटी देशभर के टॉप करने वाले 13 बच्चों में से एक है औज बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने जिस मेहनत और लगन से पढ़ाई की उसी का नतीजा है जो आज हम सब मिलकर ये दिन देख रहे हैं। हमने तरू पर कभी पढ़ाई के लिए दबाव नहीं डाला और न ही हमें कभी ऐसा करने की जरूरत पड़ी। बच्चों पर कभी दबाव नहीं डालना चाहिए।बच्चे जिस सब्जेक्ट्स में सहज महसूस कर सकें वही सब्जेक्ट्स चुनने चाहिए।

हाई कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसले में 14 साल की लड़की की शादी को ठहराया जायज

0

मुंबई हाई कोर्ट ने लड़की की शादी की उम्र को लेकर बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा है कि लड़की की 14 वर्ष की उम्र में शादी को वैद्य माना जाएगा। दरअसल कोर्ट में एक मामला आया था, जिसमे 56 वर्ष के आदमी ने एक नाबालिग लड़की के साथ शादी की थी, लेकिन लड़की ने इस बात की सहमति जताई थी कि 18 वर्ष की आयु हो जाने के बाद वह अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार है। कोर्ट ने अपने फैसले के पीछे तर्क यह दिया है कि समाज में कोई भी लड़की को पत्नी के तौर पर स्वीकार नहीं करेगा, लिहाजा लड़की के भविष्य की सुरक्षा एक अहम विषय है।

बलात्कार का केस दर्ज हुआ था

जस्टिस रंजीत मोरे और जभारती डांगरे की बेंच ने यह बड़ा फैसला दिया है। दरअसल कोर्ट एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमे आरोप था कि 14 वर्ष की लड़की से विवाह करने वाले आदमी पर बलात्कार का मामला चलाया जाए। शिकायत में कहा गया था कि आरोप लगाने वाली लड़की की मौजूदा उम्र 18 वर्ष है और उसका विवाह 52 वर्ष के वकील से 2014 में हुआ था। उसने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके दादा दादी ने आदमी से उसका विवाह जबरदस्ती कराया था।

10 महीने के लिए पति गया था जेल

मामला सामने आने के बाद आरोपी वकील को हिरासत में ले लिया गया था और उसे 10 महीने के लिए जेल भेज दिया गया था, जिसके बाद उसे जमानत पर रिहा किया गया था। 18 सितंबर 2018 को जब लड़की 18 वर्ष की हुई तो वकील ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और उसके खिलाफ केस को खत्म किए जाने की याचिका दायर की। यही नहीं पीड़िता ने एक याचिका दायर की जिसमे उसने कहा कि उसने मामले में समझौता कर लिया है और वह चाहती है कि अपने पति के साथ रहे, लिहाजा उसके पति पर लगा केस खत्म किया जाए।

 

युवती पति के साथ रहना चाहती है

पीड़िता की याचिका का अभियोजन पक्ष के वकील अरुणा कामत पई ने विरोध किया, उनका कहना था कि इस तरह के मामले गलत उदाहरण पेश करेंगे और लोगों के बीच गलत संदेश देंगे। जिसके बाद 2 मई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि वह महिला के भविष्य को लेकर चिंतित है। बेंच ने कहा कि इसमे कोई संदेह नही है कि पीड़िता का जब विवाह हुआ तो वह नाबालिग थी। लेकिन अब युवती ने बालिग हो गई है और उसने पति के साथ समझौता करने का फैसला लिया है। चूंकि शिकायकर्ता आरोपी वकील के साथ मिलकर रहना चाहती है और उसका कानूनी तौर पर विवाह हुआ है, जोकि गैरकानूनी है लेकिन अब यह वैद्य हो गया है।

 

पति को दिया यह निर्देश

बेंच ने कहा कि हमारा मानना है कि अंत में महिला को सभी मुश्किलों का सामना करना है, चूंकि समाज में महिला को पत्नी के तौर कोई भी स्वीकार नहीं करेगा, लिहाजा हमे लगता है कि इस समय युवती का भविष्य सुरक्षित करना काफी अहम है। बेंच ने निर्देश दिया कि लड़की का पति अपनी पत्नी के नाम 10 एकड़ जमीन करे और उसके लिए 7 लाख रुपए फिक्स डिपोजिट करे, साथ ही उसकी पढ़ाई को भी पूरा कराए। पुलिस को भी कोर्ट ने निर्देश दिया है कि आरोपी पति के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करे।

Akshaya Tritiya: ‘अक्षय तृतीया’ आज, खरीदिए सोना और भरिए जिंदगी में खुशियों के रंग

0

आज है दान का महापर्व ‘अक्षय तृतीया’, कहते हैं कि आज के सोना-चांदी खरीदने पर घरों के अंदर सुख-शांति का वास होता है और हमेशा खुशियों बनी रहती हैं, वैसे आपको बता दें कि अक्षय का मतलब ही होता है, जिसका कभी ‘क्षय’ यानी नुकसान नहीं होता चूंकि ये बैसाख के तीसरी तिथि को मनाया जाता है इसलिए इसे ‘अक्षय तृतीया’ कहते हैं।

‘अक्षय तृतीया’ आज
मार्केट में एक से एक ऑफर हैं आज

पुराणों में भी वर्णन है कि आज के दिन सोना-चांदी खरीदने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और वो आशीष के रूप में घर में निवास करती हैं। और अपने भक्त के घर से आजीवन ना जाने का आशीष देती है।

मान्यताओं और परंपराओं का देश है भारत

चूंकि भारत मान्यताओं और परंपराओं का देश है, इसलिए लोग आज के दिन सोना-चांदी के भारी मूल्य होने पर भी सोना-चांदी खरीदते हैं, लोगों की नब्ज भी दुकानदार और कारोबारी जानते हैं, इसलिए उन्होंने मार्केट में काफी लुभावने आफर छोड़ रखे हैं।

 

प्रचलित ब्रांड
आज से चार धाम यात्रा की शुरूआत

कुछ प्रचलित ब्रांड ने तो आज के दिन पर अपनी चीजों पर काफी छूट दे रखी है, आपको बता दें कि आज ही के दिन से गंगोत्री-यमनोत्री के कपाट भी खुल जाते हैं और चार धाम यात्रा की शुरूआत हो जाती है, आज ही के दिन से वैवाहिक और मांगलिक कार्यों की शुरूआत होती है।

सोना-चांदी की जगह इन्हें भी खरीदा जा सकता है

कुछ पंडितों का मानना है कि ‘अक्षय तृतीया’ पर सोना-चांदी की जगह कुछ और भी खरीदा जा सकता है, कहने का मतलब है कि आज के दिन लोगों को कुछ ना कुछ जरूर खरीदना चाहिए, जरूरी नहीं कि वो सोना-चांदी के रूप में ही हो, वो वाहन सबंधित या कपड़ा संबंधित चीजें भी हो सकती है।

 

भगवान विष्णु
सुख-शांति से ही है मतलब

वैसे यह भी कहा जाता है कि भगवान विष्णु वैशाख मास की ‘अक्षय तृतीया’ को अवतरित हुये थे, भगवान विष्णु को गरीबों की सहायता करना और सहयोग करना बेहद प्रिय है।

सोना-चांदी खरीदना एक तरह का फैशन बन गया है

वर्तमान समय में ‘अक्षय तृतीया’ के दिन सोना, चांदी एंव आभूषण खरीदना एक तरह का फैशन बन गया है, हालांकि इसका कोई शास्त्रीय आधार या उल्लेख वर्णित नहीं है

 

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त-
सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

  • अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त- 7 मई दिन मंगलवार को सुबह 06:40 से 12:26 बजे तक।
  • सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त– 7 मई मंगलवार को सुबह 06.26 बजे से रात्रि 11:47 मिनट तक

 

त्रेतायुग की शुरुआत
एक और खास दिन

बताते हैं कि इस दिन ही देवी अन्‍नपूर्णा का जन्‍म भी हुआ था और इसलिए इस दिन के मायने अपने आप में और ज्‍यादा बढ़ जाते हैं। इस दिन से ही त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी और इसी दिन से गंगा नदी ने धरती पर बहना प्रारंभ किया था।

अगर आप को भी नहीं आती नीद तो करे ये उपाए

0

ये बीमारी पहले बुजुर्गों में होती थी लेकि आज इस बीमारी ने युवाओं में पैठ जमा रही है दिन प्रतिदिन । इस बीमारी के कई कारण भी हो सकते है । जैसे ख़राब खानपान, विटामिन की कमी, दिमागी तनाव या अधिक देर तक मोबाइल और लैपटॉप पे रहना ।

नींद ना आने की बीमारी को ठीक करें केवल 10 मिनट में ये आजमाया तरीका है बिना किसी भी दवा के
इस तरह से कई प्रकार के कारण हो सकते है लेकिन इन सबका का इलाज भी संभव है । यदि आप ज्यादा देर रात में मोबाइल उपयोग करते है तो सोने से एक घंटे पहले इनको दूर रखो । और जिस जगह आप सोते है वहां पे सफाई का विशेष ध्यान रखिये । और सोने से पहले दूध का सेवन कीजिये ये तो रही कुछ आसान से तरीके जो आपकी नींद में सहायक होंगे लेकिन इसके बाद भी नींद ना आये तो केवल एक काम कीजिये आपको जल्दी से जल्दी नींद आ जाएगी ।

ये मै अपना व्यक्तिगत उपयोग किया तरीका बता रहा हूँ । सबसे पहले जिस कमरे में आप सो रहे है वहां की लाइट को कम कीजिये और आप अपनी सांसों पे ध्यान दीजिये बाकी सभी बातें भूल जाइये आपको जल्दी से जल्दी नींद आ जाएगी । आज आप इस तरीके को जरूर अपनाइयेगा और सुबह प्रतिदिन योग अभ्यास कीजिये अनुलोम विलोम ।

जाने क्या होते है लू लगने के लक्षण

0

लू के लक्षण लंबे समय तक गर्मी में रहने के कारण होने वाली तीन सबसे आम समस्याएं हैं, जिनमें ऐंठन, थकावट और हीट स्ट्रोक शामिल हैं. इसके आम लक्षणों में थकान, चक्कर आना, सिरदर्द, गहरे पीले रंग का मूत्र और चिड़चिड़ापन शामिल हैं. इसलिए इस मौसम में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना महत्वपूर्ण है.

हमें लौकी, टिंडा, कद्दू आदि जो गर्मियों की सब्जियां हैं और जो बेलों पर उगती हैं और इन सभी में पानी की मात्रा अधिक होती है इनका सेवन ज्यादा करना चाहिए.

कोई भी भोजन यदि उपयोग करने से पहले गर्म किया जाता है, तो संक्रमण का कारण नहीं बन सकता और कोई भी तरल या पानी यदि उपयोग करने से पहले उबाला जाता है, तो संक्रमण का कारण नहीं बन सकता है. कोई भी फल जो हाथों से छीला जाता हैं उदाहरण के लिए, केला और नारंगी, तो वो भी संक्रमण का कारण नहीं बन सकता है. सड़कों पर बिकने वाले खीरे, गाजर, तरबूज आदि का सेवन न करें, जब तक कि वो पूर्ण स्वच्छ न हो|

अक्षय कुमार ने CM रिलीफ फंड में दिए एक करोड़ रुपये, ‘फोनी’ तूफान के पीड़‍ितों की मदद में होंगे खर्च

0

अपनी कनाडाई नागरिकता के चलते पिछले कुछ दिन से अक्षय कुमार विवादों के घेरे में हैं.

ओडिशा में ‘फोनी’ तूफान से जो नुकसान हुआ है, उससे उबरने को मदद पहुंचनी शुरू हो गई है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ओडिशा के मुख्‍यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं. एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, “यह नई बात नहीं है. अक्षय हमेशा मदद को आगे आते रहे हैं. चाहे वो सेना के लिए ‘भारत के वीर’ प्‍लैटफॉर्म को लाना हो या केरल और चेन्‍नई बाढ़ के दौरान मदद की बात हो.”

अक्षय ने इससे पहले ‘भारत के वीर’ प्‍लैटफॉर्म को 5 करोड़ रुपये देने का वादा किया था. यह केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक पहल है जिसके जरिए शहीदों के परिवारों की मदद की जाती है. अक्षय ने 2015 में चेन्‍नई की बाढ़ से प्रभावितों की मदद के लिए भी 1 करोड़ रुपये दिए थे.

अक्षय कुमार अपनी कनाडाई नागरिकता के चलते विवादों में हैं. इसकी शुरुआत हुई मुंबई में 29 अप्रैल को वोटिंग के दिन से. जब बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे पोलिंग बूथ पर वोट करने पहुंचे, मगर अक्षय नहीं दिखे. सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अक्षय ने ट्विटर पर एक बयान जारी किया था जिसमें उन्‍होंने अपनी नागरिकता को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया.

अक्षय ने माना कि वह कनाडा के नागरिक हैं. इससे पहले अभिनेता सुर्खियों में इसलिए थे, क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का एक ‘गैर-राजनीतिक साक्षात्कार’ लिया था, जिसमें ‘आम पसंद है या नहीं’, ‘आम छीलकर खाते हैं या काटकर’ जैसे सवाल पूछे थे.