Home Blog Page 3117

अगर आप स्क्रीन कार्ड लगवा रहे हो मोबाइल में तो इन बातों को जरूर जान ले

0

स्मार्टफोन आज हमारी जरूरत बन चुका हैं। आप जिसको देखो उसके बाद पास आपको स्मार्टफोन दिखाई दे जायेगा।स्मार्टफोन की सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है अगर आप दस या इससे ज्यादा रूपये खर्च करके फोन लेते हो तो आपको उसका ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता हैं। ये तो हम सब जानते है कि फोन की स्क्रीन सबसे ज्यादा नाजुक होती है अगर हाथ में से छूट कर गिरने पर या फिर थोड़ा जोर देने पर भी टूट जाती हैं।

इस बात को ध्यान में रखते हुए ही हम फोन के स्क्रीन गार्ड लगवाते हैं। स्क्रीन गार्ड फोन की डिस्प्ले की सुरक्षा का काम करता हैं। जिससे की फोन की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो जाती हैं। आपको पता होना चाहिए की बाजार में कई तरह के स्क्रीन कार्ड मिल जायेंगे। कुछ आपको सस्ते भी और कुछ आपको मंहगे भी मिल जायेंगे।

आपको जानकारी के लिए बताना जरूरी समझते हो कि दें कि स्क्रीन गार्ड दो प्रकार के होते हैं। यानी कि एक स्क्रीन गार्ड के नाम से जाना जाता है तो दूसरा टेंपर्ड ग्लास के नाम से जाना जाता हैं। स्क्रीन गार्ड एक पतले पारदर्शी प्लास्टिक की फिल्म होती है जो स्क्रीन पर चिपकाई जाती है।

टेंपर्ड ग्लास स्क्रीन गार्ड को मजबूती प्रधान करता हैं। आपको बता दे कि ये पतले ग्लास से बना होता हैं। टेम्पर ग्लास स्क्रीन को टूट फूट होने से बचाता हैं। साथ ही स्क्रीन के खरोच होने से भी बचाता हैं। इनको आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकते हो, ध्यान रहे टेंपर्ड ग्लान फोन को सुरक्षा ज्यादा देता हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने अर्चना पूरन सिंह को लिखा लेटर, पूछा- कब छोड़ रही हो मेरी कुर्सी?

0

लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर करने वाला कपिल शर्मा शो में उस वक्त थोड़ी देर के लिए एक गंभीर मौका आ गया जिस वक्त शो के होस्ट कपिल शर्मा ने एक लेटर पढ़ा, जिसे सुनने के बाद सभी लोग हतप्रभ रह गए, दरअसल शनिवार को प्रसारित इस शो में कपिल शर्मा ने अचानक कहा कि शो में स्पेशल पोस्ट पर विराजमान अर्चना पूरन सिंह काफी भाग्यशाली हैं क्योंकि सोशल मीडिया के इस दौर में उनके पति परमीत सेठी आज भी लेटर लिखते हैं और ये कहकर उन्होंने लेटर पढ़ना शुरू किया।

सिद्धू ने अर्चना पूरन सिंह को लिखा लेटर,

दर्शकों की तरह अर्चना भी इस बात से काफी हैरान थीं और उत्सुक भी, कि आखिर उऩके पति ने उन्हें खत में क्या लिखा है, लेकिन जब कपिल ने लेटर पढ़ना शुरु किया था तो पता चला वो लेटर परमीत ने नहीं बल्कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अर्चना को भेजा है, जो कि सिद्ऊ की जगह शो में आई हैं।

मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं अर्चना-सिद्धू

लेटर में लिखा था कि अर्चना, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुम्हारी सलामती की दुआ करता हूं। मुझे आशा है कि तुम इतनी स्वस्थ हो जाओ कि तुम इस कुर्सी में फिट न आओ। मैं तुम्हारे लिए अपना घर, अपना काम और अपना शहर छोड़ सकता हूं, अगर तुम मेरी सीट खाली कर दो, तुम्हारा प्यारा नवजोत सिंह सिद्धू। यह सुनने के बाद सभी लोग बुरी तरह से हंसी लगने लगे, खुद कपिल और अर्चना भी ठहाके लगाकर हंस पड़े।

अर्चना ने दिया सिद्धू को जवाब

कपिल ने जैसे ही खत पढ़ना खत्म किया, ,अर्चना अचानक अपनी सीट से उठ गईं, उनके इस एक्शन से सभी हैरान रह गए , वो चंद कदम दर्शकों की ओर बढ़ी और उसके बाद उन्होंने शो के होस्ट कपिल से कहा कि ठीक है, सिद्धू जी के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए मैंने अब अपनी सीट खाली कर दी है, हालांकि जल्द ही अर्चना अपनी सीट पर बैठते हुए कहा कि यह सिर्फ कुछ सेकंड्स के लिए ही था और अव वह इसे कभी खाली नहीं करने वालीं।

सिद्धू ने दिया था पुलवामा अटैक पर विवादित बयान

फिलहाल कपिल की इस बात से संकेत मिलते हैं कि हो सकता है कि सिद्धू की वापसी शो में बहुत जल्द हो जाए और अर्चना शो को अलविदा कह दें, आपको बता दें पुलवामा अटैक पर विवादित बयान देकर लोगों के निशाने पर आए नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर लोगों का विरोध बहुत बढ़ गया था, जिसके कारण लोगों ने सिद्धू को शो से बाहर करने अपील चैनल से की थी, अपील पूरी ना होने की सूरत में शो के बहिष्कार करने की बात कही गई थी, जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए चैनल ने सिद्धू को शो से बाहर करके अर्चना पूरन सिंह को शो में लिया था।

23 मई को लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी नतीजे आ जाएंगे

23 मई को लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी नतीजे आ जाएंगे, ऐसे में हो सकता है कि सिद्धू को लेकर मचा सियासी बवाल भी शांत हो जाए और अर्चना की जगह वो फिर से शो में दिखाई पड़ने लगे, फिलहाल ये सारे कयास हैं, अधिकारिक पुष्टि किसी भी बात की नहीं हुई है।

पीएम मोदी मानसिक संतुलन खो बैठे हैं : सीएम भूपेश बघेल

0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को राजीव भवन शंकरनगर में प्रेसवार्ता ली। उन्होंने पीएम मोदी के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर दिए बयान की निंदा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नींद पूरी नहीं होने की वजह से वह मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और लगातार अनाप-शनाप बयानबाजी करने में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  जिस प्रकार की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर टिप्पणी की है वह घोर निंद​नीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बयान की जितनी निंदा की जाए कम है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्य देश के लिए मील का पत्थर साबित हुए। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी पर की गई टिप्पणी से स्पष्ट हो जाता है कि मोदी को केवल कुर्सी प्रेम है। भूपेश बघेल ने कहा कि  पीएम मोदी को अपने इस बयान के लिए देश से क्षमा मांगनी चाहिए। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा और मोदी के जाने का समय आ गया है। भाजपा 150 सीट पर सिमट जाएगी। भूपेश बघेल ने दावा कि कांग्रेस तीन सौ सीट लाएगी।

Breaking : सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, ऐसे देखें रिजल्ट

0

सीबीएसई ने 10वीं के परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी कर दिए है। छात्र रिजल्‍ट सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट्स results.nic.incbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देख सकते हैं।

इसके अलावा स्‍टूडेंट्स माइक्रोसॉफ्ट ऐप-एसएमएस ऑर्गनाइजर के जरिए भी अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्‍कूल कोड को रजिस्‍टर करना होगा। इस साल सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2019 के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्‍सा लिया था। इस साल सीबीएसई ने 12वीं और 10वीं के परिणाम पिछले साल की अपेक्षा जल्दी और अचानक घोषित कर छात्रों सहित अभिभावकों को भी हैरान कर दिया है।

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल 7 मई को जाएगा पूर्व सीएम शिवराज के घर, सौपेंगा कर्ज माफी वाले किसानों की प्रमाणित सूची

0

भोपाल। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सुरेश पचौरी की अगुवाई में 21 लाख कर्ज माफी वाले किसानों की प्रमाणित सूची मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपने 7 मई मंगलवार को उनके निवास जाएगा। सूची सौंपकर उनसे आग्रह करेगा, यह है कर्ज माफी का प्रमाण, अब कर्ज माफी को लेकर आप व आपकी पार्टी झूठ परोसना बंद करें। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा व मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कमलनाथ के नेतृत्व में अपने वचन पत्र के वादे के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की घोषणा के अनुरूप किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ किया है।

जय जवान जय किसान ऋण माफी योजना के तहत कुल 55 लाख किसानों के 2 लाख तक के कर्ज माफ होना है। आचार संहिता लगने के पूर्व करीब 21 लाख किसानों के कर्ज माफ हो चुके हैं। उन्हें कर्ज़ माफी के प्रमाणपत्र भी दिए जा चुके हैं। आचार संहिता के बाद शेष बचे किसानों के भी अपने वचन पत्र के वादे के मुताबिक कांग्रेस सरकार कर्ज माफ करेगी। किसानों में इस निर्णय से हर्ष व्याप्त है। कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार निरंतर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की कार्य योजना पर काम कर रही है लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि इस निर्णय की प्रदेश का अन्नदाता तो खुले मन से तारीफ कर रहा है लेकिन भाजपा जो खुद को किसान हितेषी बताती है निरंतर कर्ज माफी पर झूठ परोस कर किसानों को भ्रमित व गुमराह करने में लगी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और तमाम भाजपा नेता अपनी सभाओं में अपने भाषण में कर्ज माफी को लेकर झूठ परोस रहे हैं कि अभी तक एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ है। भाजपा झूठ,भ्रम फैलाने में माहिर है। लेकिन कांग्रेस की कर्ज माफी के गवाह प्रदेश के 21 लाख किसान हैं और बाकी किसान भी आश्वस्त हैं कि 21 लाख किसानों का वादे के मुताबिक कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफ किया है तो बाकी किसानों का भी क़र्ज़ जरूर माफ होगा।

भाजपा के लोगों द्वारा लगातार कर्ज माफी को लेकर परोसे जा रहे झूठ व भ्रम को देखते हुए 7 मई सुबह 9 बजे कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी की अगुवाई में अभी तक कर्ज माफ हुए 21 लाख किसानों की सूची सौपने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके निवास जाएगा। उन्हें कर्ज माफी वाले किसानों के नाम, पते, कर्ज माफ की गई राशि,बैंक का नाम, दिनांक,उनके मोबाइल नंबर वाली प्रमाणित सूची सौंपकर उन्हें वास्तविकता से अवगत कराते हुए बताएगा कि आप कर्ज माफी पर झूठ परोसना बंद करे। हमारी कर्ज माफी का यह प्रमाण है। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

इस सूची में प्रदेश के कर्ज माफी वाले 21 लाख किसानों के नाम प्रमाण सहित मौजूद है। आज के बाद आप व आपकी पार्टी कर्ज माफी पर झूठ परोसना बंद करें और कर्ज माफी के कांग्रेस सरकार के इस ऐतिहासिक कार्य पर खुले मन से कांग्रेस सरकार की तारीफ करें।

नकारात्मक राजनीति से देश का भला नहीं होगा : पायलट

0

जयपुर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर की गई टिप्पणी को अशोभनीय बताते हुए कहा है कि नकारात्मक राजनीति करने से देश का भला नहीं हो सकता। पायलट ने आज यहां मीडिया से कहा कि पीएम मोदी ने राजीव गांधी पर अशोभनीय बयान दिया, जिसकी वह निंदा करते हैं। ऐसी नकारात्मक राजनीति का देश को कोई फायदा होने वाला नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव का पहला चरण हो चुका है और दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है।

उन्हें विश्वास है कि राज्य की कांग्रेस सरकार के तीन महीनों के कार्यकाल में पूरी तरह कामयाब रहने तथा पीएम मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं के नकारात्मक राजनीति कर अली, बजरंगबली, धर्म आदि के बहाने अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के कारण कांग्रेस सफल रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने व्यापक प्रचार किया है और इससे पहले वह विधानसभा चुनाव में भी जनता का विश्वास जीता है जबकि उस समय भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था और इस बार लोकसभा में किया लेकिन वे मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर चर्चा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे लोगों का असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं।

आने वाले पांच दिनों में राजधानी में गर्म हवाएं चलने की संभावना

0

रायपुर। राजधानी में गर्मी के कारण जिले में ’लू’ के हालात बन गए हैं। दोपहर से रात तक गर्म हवा चलने से लोग हलाकान हो गए हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक पीएल देवांगन का कहना है कि पांच दिनों तक बादल रहने की सम्भवना है, जिससे उमस बढ़ जाएगी। इस अंतराल में पारा 46 डिग्री तक पहुंचने की सम्भावना है। वही स्वास्थ्य विभाग ने जिले में लू के थपेड़ों से बचाव के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

भोजन व पानी पर रखे विशेष ध्यान

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लू से बचाव के लिए लोगों से सचेत रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि तेज धूप गर्मी में ज्यादा देर तक रहने से पानी और खनिज लवण पसीने के जरिए शरीर से बाहर निकलता है। शरीर में इन तत्वों की कमी हो जाती है, जो ’लू’ लगने का मुख्य कारण है। इससे बचाव के लिए अनावश्यक धूप में न निकले, जरूरी हो तो निकलने से पहले भोजन अथवा पानी पीकर निकले। कानों को गमछा से ढंके, आंखों में चश्मा लगाएं।

छत्तीसगढ़ : आपदा प्रबंधन के चलते ये ट्रेनें रहेगी रद्द.. पढ़े पूरी खबर

0

बिलासपुर। ओडिशा और आंध्रप्रदेश के लिए चलने वाली कुछ ट्रेनों को चक्रवात फेनी के कारण हुए नुकसान के चलते रद्द किया गया है। इसमें पूर्व तटीय रेलवे से संबन्धित कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसमें आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा की दृष्टि से पूर्व तट रेलवे ने कुछ गाड़ियों को रद्द किया गया है।

इसमें 6 मई को भुनेश्वर से कुर्ला के लिए छूटने वाली 12880 भुनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 7 मई को अजमेर से पुरी के लिए छूटने वाली 18422 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 7 मई को सूरत से पूरी के लिए छूटने वाली 22828 सूरत पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 8 मई को कुर्ला से भुनेश्वर के लिए छूटने वाली 12879 कुर्ला-भूनेश्वर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 8 मई को पुरी से बीकानेर के लिए छूटने वाली 14710 पुरी से बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर अमेठी में बूथ कैप्चरिंग करवाने का लगाया आरोप

0

 उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण की वोटिंग के तहत वोट डाले जा रहे हैं। अमेठी देश की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है। इस सीट पर कुल 27 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन यहां पर मुकाबला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी की प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच है। राहुल गांधी लगातार चौथी बार इस सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। इससे पहले वह लगातार तीन बार यहां से सांसद रह चुके हैं। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। अमेठी ने एक वीडियो ट्वीट शेयर कहा है कि राहुल गांधी बूथ कैप्चरिंग करवा रहे हैं। स्मृति ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग और प्रशासन को इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

छत्तीसगढ़ : चीफ जस्टिस पीआर रामचन्द्रन ने ली शपथ

0

रायपुर। राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को नव नियुक्त छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्रन को शपथ दिलाई। इस दौरान पीआर रामचंद्रन ने विधिवत रूप से शपथ ली। शपथ लेते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल से पेंडिंग पड़े केसों का जल्द होगा निराकरण। शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रदेश के आला नेता उपस्तिथि थे।