Home Blog Page 3118

छत्तीसगढ़ : बलवा का मामला दर्ज, डायल 112 में तैनात आरक्षक से मारपीट

0

रायपुर। भरेंगाभाठा स्थित यादव ढाबा के पास सात से आठ युवकों ने एक राय होकर डायल 112 में तैनात आरक्षक से मारपीट किए। पीड़ित आरक्षक की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने बलवा का मामला दर्ज किया है। बता दें कि मोहनलाल भंडारी डायल 112 में आरक्षक के पद पर भर्ती है। जिससे ट्रक चालक से मारपीट की सूचना पर वह भरेंगाभाठा स्थित यादव ढाबा के पास पहुंचा था और आरोपियों से पूछताछ कर रहा था। जिसे आरोपियों ने तुम कौन होते हो कहते हुए 7 से 8 लोगों ने एक राय होकर आरक्षक मोहनलाल से गाली-गलौज कर मारपीट किया। पीड़ित आरक्षक की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 294, 506, 323, 186, 332 के तहत अपराध दर्ज किया है।-

तीन नोटिसों के बाद बयान दर्ज कराने पहुंचे डॉ. पुनीत गुप्ता

0

रायपुर। पुलिस के द्वारा लगातार तीन नोटिस जारी करने के बाद आज डॉ पुनीत गुप्ता अपना बयान दर्ज कराने गोल बाजार थाने पहुंचे। पुनीत गुप्ता के खिलाफ डीकेएस अस्पताल की निविदा व भर्ती के साथ गड़बड़ियों के कई गंभीर आरोप है। पहले दो नोटिस जारी होने के बावजूद डॉ. पुनीत गुप्ता अपना बयान दर्ज कराने के लिए हाजिर नहीं हुए थे, जिसके बाद उन्हें तीसरी बार नोटिस जारी कर तलब किया गया था। डॉ. पुनीत गुप्ता के साथ उनके पिता डॉ. जीबी गुप्ता भी गोलबाजार थाना पहुंचे थे।

रमजान में मतदान का समय नहीं बदलेगा : चुनाव आयोग

0

चुनाव आयोग ने रमजान के दौरान वोटिंग का समय बदलने से इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि मतदान अधिकारी पहले से ही बढ़े हुए घंटों में काम कर रहे हैं। हर राज्य में सूर्योदय का समय अलग-अलग होता है। अगर मतदान सूर्योदय से पहले शुरू होगा तो अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक बदलाव करने होंगे। ऐसे में अब इसमें फेरबदल मुमकिन नहीं है। आयोग ने यह भी कहा कि स्टाफ के लिए चुनाव प्रक्रिया काफी थकाऊ होती है। ऐसे में वोटिंग का वक्त बढ़ाए जाने की बात को व्यावहारिक नहीं कहा जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग से एक याचिका पर विचार करने के लिए कहा था।

याचिका में रमजान और गर्मी के चलते लोकसभा चुनाव के बाकी चरणों में वोटिंग का वक्त सुबह 7 से 5 बजे करने की गुजारिश की गई थी। 7 मई से रमजान शुरू हो रहा है। दो वकीलों मोहम्मद निजामुद्दीन पाशा और असद हयात की तरफ से याचिका दायर की गई थी। याचिकाकतार्ओं ने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुआई वाली बेंच से जल्द सुनवाई करने की अपील की थी। बेंच ने चुनाव आयोग से इस मामले में फैसला लेने को कहा था। याचिका पर विचार करने के लिए चुनाव आयोग ने अधिकारियों की एक कमेटी बनाई थी। पांचवें चरण में सोमवार को वोटिंग जारी है। छठें चरण में 12 मई और सातवें चरण में 19 मई को मतदान होगा।

मांस से भी ज्यादा ताकतवर है ये सब्जिया ,जाने क्या है इनके नाम

0

1:- यह बात तो आप सभी बहुत अच्छे तरीके से जानते हैं कि पालक का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, यह हमारे शरीर से कई प्रकार की बीमारियों को दूर रखता है और हमारे शरीर को मजबूत बनाता है। पालक में 49% प्रोटीन पाया जाता है जो मांस से भी ज्यादा होता है

2:-ब्रोकली एक ऐसी सब्जी मानी जाती है जिसमें चिकन से भी लगभग 22% ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। चिकन के अंदर प्रोटीन की मात्रा 30% होती है जबकि ब्रोकली के अंदर प्रोटीन की मात्र 45% होती है। इसलिए आपको ब्रोकली की सब्जी का सेवन जरूर करना चाहिए।

3:-मशरूम एक ऐसी सब्जी होती है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और हमारा स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। मशरूम में 38% प्रोटीन पाया जाता है जो कि मांस से भी ज्यादा होता है।

 

ओडिशा में मरने वालों की संख्या हुई 34, पीएम मोदी ने दिए 1,000 करोड़

0

 भयानक चक्रवाती तूफान फानी (Cyclone Fani) की मार झेल रहे उड़ीसा (Odisha) में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने आया है। जिसमें एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि तूफान की चपेट में आकर मरने वाले लोगों की संख्या 34 हो गई है। आज पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) स्थिति का जायजा लेने के लिए ओडिशा का दौरा किया। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तारीफ की और उड़ीसा को 1 हजार करोड़ रुपये देने का वादा किया है।

बता दें ये तूफान शुक्रवार को उड़ीसा के तट से टकराया था। जिसके चलते बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है और सैकड़ों लोगों को पानी एवं बिजली के अभाव से गुजरना पड़ रहा है। तूफान के कारण पश्चिम बंगाल (West Bengal) सहित देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर रखा है। उड़ीसा में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि चक्रवात से प्रभावित लोगों की संख्या भी कम से कम 11 जिलों के 14,835 गांवों में लगभग 1.08 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि आपदा से 24 घंटे पहले 13.41 लाख से अधिक लोगों इस क्षेत्र से निकाला गया था।

उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) ने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि जो परिवार पुरी एवं खुर्दा के गंभीर रूप से प्रभावित कुछ हिस्सों में सभी परिवारों को 50 किलो चावल, 2,000 रुपये नकद और पॉलीथीन शीट मिलेंगी अगर वे खाद्य सुरक्षा कानून (एफएसए) के तहत आते होंगे । सीएम ने खुर्दा जिले के एफएसए परिवारों को एक महीने का चावल, 1,000 रुपये नकद एवं पॉलीथीन शीट देने का वादा किया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 95,000 रुपये की मदद और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 52,000 रुपये और हल्का-फुल्का नुकसान झेलने वाले घरों के लिए 3,200 रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

यहां मीडिया से बात करते हुए पटनायक ने दावा किया कि सबसे अधिक प्रभावित पुरी नगर के 70 प्रतिशत इलाकों और राजधानी भुवनेश्वर (Bhubaneswar) के 40 प्रतिशत स्थानों में जल आपूर्ति बहाल हो गई है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि भुवनेश्वर में जल्द ही और पुरी नगर (Puri City) के कम से कम 90 प्रतिशत इलाकों में आज शाम तक पानी की आपूर्ति पुरी तरह बहाल कर ली जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार ने अगले 15 दिनों के लिए बना हुआ खाना नि:शुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।राज्य के मुख्य सचिव ए.पी पाढ़ी के मुताबिक 34 में से 21 मौतें पुरी में हुईं जहां तूफान शुक्रवार को पहुंचा था। बता दें कि आज पीएम नरेंद्र मोदी स्थिति का जायजा लेने के लिए ओडिशा का दौरा कर रहे हैं।

एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठाएंगे सनी देओल, इस फिल्म के सीक्वल में आएंगे नजर

0

बॉलीवुड के एक्टर सनी देओल इन दिनों राजनीति में बिजी है जी हां इन दिनों भाजपा ज्वॉइन करके सनी देओल चुनाव लड़ रहे है।सनी देओल गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। 29 अप्रैल को सनी देओल ने गुरदासपुर से नॉमीनेशन फाइल किया है। जिसके लिए सनी देओल लगातार बिजी चल रहे है ऐसे में हाल ही में खबर आई है कि सनी की फिल्म गदर का सीक्वल बनने जा रहा है।

जी हां आई खबरों की मानें तो इस बात की कंफर्मेशन भी आ चुकी है कि गदर 2 जल्द ही रिलीज होगी।फिल्म गदर एक प्रेमकथा कितनी हिट है ये बताने की शायद ही जरुरत हो।गौरतलब है साल 2001 में अनिल शर्मा की गदर: एक प्रेम कथा में सनी देओल और अमीषा पटेल ने लीड रोल प्ले किया और बॉक्स-ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हुए एक ब्लॉकबस्टर बन गई।

इसके अलावा आई खबरों की मानें तो एक बार फिर से तारा सिंह (सनी देओल), सकीना अली सिंह (अमीषा पटेल) और उनके बेटे चरणजीत की कहानी भारत-पाकिस्तान के बाद अब आगे बढ़ेगी।वही सूत्रों में कहा गया है, ‘हम 15 सालों से ‘गदर’ के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। ‘गदर’ तारा (सनी), सक्सेना (अमीषा पटेल) और जीत (उनके बेटे) की कहानी होगी। कहानी भारत-पाकिस्तान के कोण से आगे बढ़ेगी, इसके बिना ‘गदर’ अधूरी है। वहीं फिल्म में कास्ट वही रहेगी। जैसे कि आपको पता है कि बाहुबली ‘,, रेम्बो,, फास्ट एंड फ्यूरियस’ जैसी फिल्मों में वही कास्ट रही है।

अनिल शर्मा ने फिल्म को लेकर कहा कि मेरा बेटा उत्कर्ष, जिसने गदर में सनी के बेटे की भूमिका निभाई है, वो अब बड़ा हो चुका है, फिल्म में सनी जरूर होंगे। कोई कारण नहीं है कि हमें अगली कड़ी पर विचार नहीं करना चाहिए। अब इन दिनों राजनीति में अपना परचम फहरा रहे सनी के इस फिल्म के डॉयलॉग्स को भी काफी सुना जा रहा है जिससे तय है कि जल्द ही इस फिल्म में सनी देओल का गदर लुक देखने को मिलेगा।

दूध पिने के बाद मत करना कभी भी ये गलती

0

कई लोग तो ये भी मानते हैं कि दूध पीने से दिमाग तेज होता है। यही वजह है कि एग्जाम के समय बच्चों को दूध दिया जाता है। ताकि वो परीक्षा में अच्छे परिणाम ला सके। आज हम आपको दूध से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी देंगे, जो आपको पहले नहीं मालूम होगा।

या बाद में कुछ बातों का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए, वरना मामला हाथ से निकल सकता है। दूध पीने के बाद या उससे पहले कुछ पदार्थों को नहीं खाना चाहिए।

वैज्ञानिक भी मानते हैं कि दूध के बाद ली गई कुछ चीजें सीधे सीधे हेल्थ पर असर डालती है, ऐसे में आपको इससे बचकर रहना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन सी चीजें हैं,

दूध पीने के बाद न करें इनका सेवन
1.मूली का सेवन
मूली का सेवन दूध पीने से पहले या बाद में बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको स्किन संबंधी रोगोंं से गुजरना पड़ता है। खासकर दूध पीने से पहले या बाद में खट्टा या नमकीन चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये दूध में जहर का काम करते हैं।

2.दाल का सेवन
भारतीय घरों में दाल खूब पसंद की जाती है। लेकिन अगर आप दाल खाने से पहले या बाद में दूध पीते हैं, तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। खासकर चना, मूंग और उड़द की दाल का सेवन करना बहुत ही खतरनाक माना जाता है। अगर आप इनका सेवन दूध पीने के बाद करेंगे तो आपको हार्ट की समस्या हो सकती है।

3.फलों का सेवन
फलों का सेवन करना बहुत लोग पसंद करते हैं। कुछ लोग तो दूध के साथ फलों का सेवन करना बहुत पसंद करते हैं, लेकिन आपको इससे बचना चाहिए, क्योंकि ये आपकी हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है। स्किन के साथ कफ की भी समस्या हो सकती है।

4.मछली का सेवन
कुछ लोग मछली खाने के बाद दूध का सेवन करते हैं, ऐसे में इन्हें बचना चाहिए। दूध में कैल्शियम होता है, तो मछली की तासीर भी गर्म होती है जिसकी वजह से दूध पीने के पहले औऱ बाद में इसका सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए, इससे आपको कई रोगों से गुजरना पड़ सकता है।

राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी को चौकीदार संबोधित करते हुए कसा तंज

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को चौकीदार संबोधित करते हुए तंज कसा. राहुल ने बुधवार को एक शेर ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा – जनता के सामने चौकीदार, मक्कारी नहीं चलती. उधर, कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर मोदी को प्रधान प्रचार मंत्री कहा.

राहुल ने ट्वीट किया- सच रू-ब-रू हो तो अदाकारी नहीं चलती. जनता के सामने चौकीदार, मक्कारी नहीं चलती. इससे पहले राहुल गांधी ने 10 अप्रैल को ट्वीट कर बोला था कि 2 करोड़ रोजगार नहीं मिले. ना ही 15 लाख बैंक अकाउंट में आए व ना ही अच्छे दिन आए.

 

छत्तीसगढ़ : उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधिपति आज शपथ ग्रहण करेंगे

0

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधिपति श्री पी. आर. रामचंद्र मेनन आज सोमवार 6 मई को शपथ ग्रहण करेंगे। राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल उन्हें शपथ दिलाएंगी। शपथ ग्रहण समारोह प्रातः 11 बजे से होगा।

‘फानी’ प्रभावित ओडिशा की मदद का CM भूपेश बघेल ने किया ऐलान, देंगे 11 करोड़

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फानी तुफान प्रभावित राज्य ओडिशा को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा को 11 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की है. यह मदद मुख्यमंत्री राहत कोष से ओडिशा को दी जाएगी. बता दें, तूफान प्रभावित ओडिशा की आर्थिक मदद का ऐलान कई राज्यों के मुख्यमंत्री कर चुके हैं. रविवार को ही यूपी के सीएम योगी ने 10 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया था.

बता दें, जिस समय फानी तूफान आया था उस समय सीएम भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के अमेठी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. वहीं से सीएम बघेल भी ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात फोन पर बात की और सीएम पटनायक को हर संभव मदद का भरोसा दिया था. जिसे रविवार को सीएम बघले ने पूरा कर दिया.

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला. सीएम बघेल ने कहा कि मोदी जी न तो आप देश को समझते हैं न देशप्रेम को, न राष्ट्र को समझते हैं और न राष्ट्रप्रेम को. न त्याग समझते हैं न बलिदान. आपको सिर्फ़ सत्ता समझ में आती है. आप प्रेम नहीं घृणा को समझते हैं. राजीव गांधी ने देश के लिए जान गंवाई. उनका अपमान देश और उनकी शहादत का अपमान है.

गौरतलब है कि ओडिशा में तूफान ‘फानी’ की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 16 हो गई थी. ओडिशा के लगभग 10,000 गांवों और 52 शहरी क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास के काम शुरू कर दिए गए थे. इस तूफान से करीब एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले 16 लोगों में से मयूरभंज से चार, पुरी, भुवनेश्वर और जाजपुर में तीन-तीन लोग, क्योंझर, नयागढ़ और केंद्र पाड़ा में एक -एक व्यक्ति शामिल हैं.