Home Blog Page 3162

सूरजपुर : लोकसभा निर्वाचन 2019 : 23 अप्रैल को लो0स0 निर्वाचन हेतु आज 297 दूरस्त मतदान केन्द्रों के संगवारी व विकलांग, मतदान कर्मियों को रवाना किया गया

0

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री जी0एस0 जायसवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन व अपर कलेटर श्री के0पी0साय की उपस्थिति में आज 21 अप्रैल 2019 को विधानसभा क्षेत्र 05-भटगांव के 13 सेक्टर के 93 दूरांचल क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों हेतु मतदान कर्मियों एवं विधानसभा क्षेत्र 04-प्रेमनगर के 7 सेक्टर के अंतर्गत रामानुजनगर व प्रेमनगर ब्लाक के मतदान केन्द्रों हेतु 59 मतदान केन्द्रों, विधानसभा क्षेत्र 06 प्रतापपुर के 16 सेक्टर के 145 दूरस्थ मतदान केन्द्रों के लिए मतदान कर्मियों जिसमें 3 संगवारी, मतदान केन्द्र क्र. 209 प्रतापपुर 5, प्रा0शा0 ब्लाक कॉलोनी, मतदान केन्द्र क्र. 245 जरही माईनस 2, सामुदायिक भवन जरही, मतदान केन्द्र क्र. 273 खड़गावांकला 1, प्रा0शा0 भवन माझापारा व 1 विकलांग मतदान केन्द्र 202 करंजवार, प्रा0शा0 करंजवार के लिए मतदान अधिकारी/कर्मचारियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सोनी ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा, तत्परता एवं सावधानी से कार्य करने के निर्देश दिये एवं कर्तव्य पालन हेतु शुभकामनाऐं दी व उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 04-प्रेमनगर में मतदान केन्द्र हेतु 10 काउण्टर, 05-भटगांव में मतदान केन्द्र हेतु 10 काउण्टर तथा 06-प्रतापपुर में मतदान केन्द्र हेतु 05 काउण्टर बनाया गया है। प्रत्येक काउण्टर में निर्धारित मतदान केन्द्र की सामग्री का वितरण एवं निर्धारित मतदान केन्द्र की सामग्री का संग्रहण किया जायेगा।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रवि सिंह, एसडीएम सूरजपुर डॉ0 सुभाष सिंह राज, भैयाथान श्रीमती ज्योति सिंह, प्रतापपुर सी0एस0 पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, श्री बजरंग सिंह वर्मा, श्री व्हबदुर्रहमान,  सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

बिलासपुर : लोकसभा निर्वाचन-2019 : सभी तैयारियां पूरी, आज रवाना होंगे मतदान दल : जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण

0

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.संजय अलंग ने आज कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाये गये सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामग्री वितरण, संकेत चिन्ह, वाहन व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी मतदान दल और सामग्री वितरण में लगे कर्मचारी सुबह 6 बजे वितरण स्थल पर पहुंच जायें। डॉ.अलंग ने सभी सेक्टर अधिकारियों को उनके सेक्टर में जाने वाले मतदान दलों के लिये उपलब्ध बसों की व्यवस्था देखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र में जाने वाले वाहनों के ड्राइवरों का नंबर अपने पास रख लें, जिससे कोई समस्या न हो। गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने पीएचई के अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिये। डॉ.अलंग ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सामग्री वितरण स्थल तक मतदान दलों को कोई परेशानी न हो इसके लिये आवश्यक संकेत चिन्ह लगाये जायें। निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री बी.एस.उईके, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल एवं सभी एआरओ उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में 1.27 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान : रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों में 23 अप्रैल को होगा मतदान

0

लोकसभा निर्वाचन-2019 के अंतर्गत तीसरे चरण में 23 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सात लोकसभा क्षेत्रों के कुल एक करोड़ 27 लाख 13 हजार 816 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें रायपुर लोकसभा के 21 लाख 11 हजार 104, बिलासपुर के 18 लाख 75 हजार 904, रायगढ़ के 17 लाख 31 हजार 655, कोरबा के 15 लाख सात हजार 779, जांजगीर-चांपा के 18 लाख 95 हजार 232, दुर्ग के 19 लाख 38 हजार 319 एवं सरगुजा लोकसभा के 16 लाख 53 हजार 283 मतदाता शामिल हैं।
इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल 15 हजार 408 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। रायपुर में 2343, बिलासपुर में 2221, रायगढ़ में 2327, कोरबा में 2008, जांजगीर-चांपा में 2173, दुर्ग में 2183 एवं सरगुजा में 2153 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। तीसरे चरण के निर्वाचन वाले सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 123 उम्मीदवार मैदान में हैं। रायपुर और बिलासपुर में 25-25, रायगढ़ में 14, कोरबा में 13, जांजगीर-चांपा में 15, दुर्ग में 21 और सरगुजा में दस प्रत्याशी मैदान में हैं।
रायपुर में पुरूष मतदाताओं की संख्या दस लाख 71 हजार 921 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 27 हजार 662 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या तीन लाख आठ हजार 216, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 98 हजार 456, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले 21 लाख 11 हजार 108, पचास से 59 आयु वर्ग वाले 12 लाख 71 हजार 161, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 65 हजार 477, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 26 हजार 876, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले छह हजार 914 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 51 पुरूष मतदाता हैं।
रायपुर लोकसभा क्षेत्र में दस लाख 38 हजार 886 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 19 हजार 859 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या तीन लाख एक हजार 846, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 94 हजार 705, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 99 हजार 613, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 17 हजार 382, साठ से 69 आयु वर्ग वाले  66 हजार 276, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 30 हजार 276, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले आठ हजार 851 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 78 हैं। यहां तृतीय लिंग के 297 और 16 हजार 931 दिव्यांग मतदाता हैं।
बिलासपुर में पुरूष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 52 हजार 657 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 25 हजार 691 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 91 हजार 705, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 35 हजार 809, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 78 हजार 782, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 19 हजार 545, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 64 हजार 688, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 27 हजार 967, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले आठ हजार 403 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 67 पुरूष मतदाता हैं।
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में नौ लाख 23 हजार 156 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 18 हजार 733 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 80 हजार 730, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 26 हजार 554, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 69 हजार 644, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 14 हजार 897, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 66 हजार 809, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 33 हजार 376, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले 12 हजार 297 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 116 हैं। वहां तृतीय लिंग के 91 और 17 हजार 953 दिव्यांग मतदाता हैं।
रायगढ़ में पुरूष मतदाताओं की संख्या आठ लाख 63 हजार 319 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 25 हजार 848 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 55 हजार 942, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 25 हजार 812, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 56 हजार 459, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 12 हजार 694, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 58 हजार 856, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 22 हजार 532, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले  पांच हजार 124 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 52 पुरूष मतदाता हैं।
रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आठ लाख 68 हजार 308 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या  22 हजार 45 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 53 हजार 682, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 24 हजार 730, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 61 हजार 184, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख नौ हजार 15, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 61 हजार 983, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 27 हजार 520, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले आठ हजार 57 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 92 हैं। वहां तृतीय लिंग के 28 और 18 हजार 487 दिव्यांग मतदाता हैं।
कोरबा में पुरूष मतदाताओं की संख्या सात लाख 58 हजार 198 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 22 हजार 447 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 27 हजार 847, तीस से 39 आयु वर्ग वाले एक लाख 97 हजार 213, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 37 हजार 711, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 696, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 50 हजार 200, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 17 हजार 898, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले चार हजार 154 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 32 पुरूष मतदाता हैं।
कोरबा लोकसभा क्षेत्र में सात लाख 49 हजार 526 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 19 हजार 714 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 29 हजार 406, तीस से 39 आयु वर्ग वाले एक लाख 87 हजार 982, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 36 हजार 333, पचास से 59 आयु वर्ग वाले 95 हजार 754, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 50 हजार 219, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 22 हजार 603, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले सात हजार 474 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 41 हैं। वहां तृतीय लिंग के 55 और 15 हजार 817 दिव्यांग मतदाता हैं।
जांजगीर-चांपा में पुरूष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 64 हजार 113 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 31 हजार 626 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या तीन लाख 12 हजार 326, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 42 हजार 794, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 69 हजार 138, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 12 हजार 611, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 62 हजार 496, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 26 हजार 399, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले छह हजार 660 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 63 पुरूष मतदाता हैं।
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में नौ लाख 31 हजार 94 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 20 हजार 707 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 86 हजार 629, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 32 हजार 22, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 64 हजार 484, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 12 हजार 487, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 68 हजार 493, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 34 हजार 516, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले 11 हजार 674 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 82 हैं। वहां तृतीय लिंग के 25 और 16 हजार 34 दिव्यांग मतदाता हैं।
दुर्ग में पुरूष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 76 हजार 652 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 27 हजार 166 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 77 हजार 571, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 59 हजार 764, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 89 हजार 590, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 24 हजार 500, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 64 हजार 597, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 26 हजार 945, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले छह हजार 491 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 28 पुरूष मतदाता हैं।
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में नौ लाख 61 हजार 601 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 19 हजार 88 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 68 हजार 429, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 58 हजार 470, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 92 हजार 460, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 16 हजार 739, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 67 हजार 105, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 31 हजार 424, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले सात हजार 844 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 42 हैं। वहां तृतीय लिंग के 66 और 11 हजार 893 दिव्यांग मतदाता हैं।
सरगुजा में पुरूष मतदाताओं की संख्या आठ लाख 29 हजार 392 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 24 हजार 447 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 48 हजार 339, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 17 हजार 825, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 47 हजार 365, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख पांच हजार 509, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 55 हजार 952, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 23 हजार 398, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले छह हजार 314 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 243 पुरूष मतदाता हैं।
सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में आठ लाख 24 हजार 421 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 20 हजार 306 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 53 हजार 346, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 11 हजार 759, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 51 हजार 493, पचास से 59 आयु वर्ग वाले 99 हजार 635, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 54 हजार 788, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 25 हजार 64, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले सात हजार 786 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 244 हैं। वहां तृतीय लिंग के दस और आठ हजार 847 दिव्यांग मतदाता हैं।

छत्तीसगढ़ : लोकसभा निर्वाचन के सभी चरणों के मतदान की समाप्ति तक एक्जिट पोल पर प्रतिबंध : 19 मई की शाम साढ़े छह बजे तक एक्जिट पोल होगा प्रतिबंधित

0

लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण के लिए मंगलवार 23 अप्रैल को  मतदान होना है। इस दौरान मीडिया में जनमत सर्वेक्षण तथा  एग्जिट पोल  पर  लोकसभा के सभी चरणों के मतदान तक रोक लगाई गई है । यह  प्रतिबंध पहले चरण के मतदान दिवस से लागू है तथा अंतिम चरण के मतदान समाप्ति तक रहेगा। भारत निर्वाचन आयोग ने मीडिया में किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल के प्रकाशन अथवा प्रसारण पर रोक लगाई है। लोकसभा के लिए कुल सात चरणों में मतदान होना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने बताया कि एक्जिट पोल संबंधी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से किसी भी प्रकार के जनमत सर्वेक्षणों (ओपिनियन पोल) के प्रसारण अथवा प्रकाशन पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 के प्रावधानों के तहत पहले चरण का मतदान शुरू होने के साथ ही सुबह सात बजे से प्रतिबंध लागू हो चुका है तथा लोकसभा निर्वाचन के सभी चरणों की समाप्ति तक देश में मीडिया द्वारा एक्जिट पोल के परिणाम का प्रकाशन अथवा प्रसारण प्रतिबंधित रहेगा। नियमानुसार  आगामी 19 मई 2019 की शाम साढ़े छह बजे तक कोई भी व्यक्ति किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में एक्जिट पोल सर्वेक्षण नहीं कर सकेगा और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, चलचित्र, टेलीविजन या किसी अन्य माध्यम पर इसके परिणाम का प्रकाशन-प्रसारण नहीं कर सकेगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 के तहत इस अवधि के दौरान निर्वाचन संबंधी किसी भी सामग्री का चलचित्र, टेलीविजन या इस तरह के अन्य माध्यमों पर प्रदर्शन वर्जित रहेगा।

अमित शाह बोले : बटला एनकाउंटर पर सोनिया ने बहाए थे आंसू

0

कोलकाता। देशभर में साध्वी प्रज्ञा की उम्मीद्वारी को लेकर चल रही बहस के बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का बड़ा बयान आया है। अमित शाह ने साध्वी प्रज्ञा की उम्मीद्वारी का बचाव किया है और कहा कि उन्हें सिर्फ एक फर्जी केस में फंसाया गया था।
कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अमित शाह ने कहा कि हिंदू आतंकवाद के नाम पर एक फर्जी केस बनाया गया था, जिसमें उन्हें फंसाया गया था। काफी लंबे समय तक अदालतों में केस चला था, जो पूरी तरह से फर्जी पाया गया है। उन्होंने कहा कि समझौता ब्लास्ट मामले में स्वामी असीमानंद और बाकी सब को छोड़ा गया है, लेकिन किसी ने तो किया है ना। जिसने किया है उसे पहले सीबीआई ने पकड़ा था, लेकिन आज वो कहां है। पहले अमेरिका ने भी लश्कर का नाम लिया था, लेकिन धमाका करने वाले कहां हैं। इतना ही नहीं, अमित शाह ने यहां यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब यूपीए के राज में बटला एनकाउंटर हुआ था, तब सोनिया गांधी ने आंसू बहाए थे। क्या उन्होंने कभी शहीदों के लिए आंसू बहाए हैं।

नहीं हुआ गठबंधन, कांग्रेस ने घोषित किए दिल्ली के 6 कैंडिडेट

0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर लंबे समय से आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चल रही अटकलों पर आज विराम लग गई है। आखिरकार कांग्रेस ने दिल्ली की छह सीटों के लिए अपने उम्मीद्वारों की सूची जारी कर दी।

नहीं हुआ गठबंधन, कांग्रेस ने घोषित किए दिल्ली के 6 कैंडिडेट

6 जीबी रैम व 24 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन जल्द लाँच हो सकता है

0

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अपना जल्द ही एक स्मार्टफोन को लाँच कर सकती है जिस फोन का नाम Xolo ZX हैं। इस फोन में कई शानदार फीचर दिए जा सकते है, इस फोन को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं। अब कहा जा रहा है कि इस फोन में 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता हैं। इस फोन को भारत में बहुत जल्द ही लाँच किया जायेगा। जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

इस फोन को भारत मेों 25 अप्रैल को लाँच किया जायेगा। इस फोन की स्टोरेज की बात करे तो इस फोन में 6 जीबी रैम दी जा सकती हैं। वही इस फोन में स्टोर करने के लिए बात करे तो इसमें 128 जीबी की स्टोरेज दी जा सकती हैं। अगर इस फोन में माइक्रो एसडी कार्ड स्लोट दिया जाता है तो फोन की स्टोरेज को बढ़ा पाना आसान होगा।

अब हम इस फोन के फ्रोटो ग्राफी सेक्शन की बात करे तो इस फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर में दो कैमरे दिए जायेंगे, जिसके सेंसर की बात करे तो इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है वही इस फोन का दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता हैं।

इस फोन के फ्रंट कैमरे की बात करे तो इस फोन के फ्रंट में सेल्फी लेने के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया हैं। इसमें फेस अनलाॅक फीचर दिया जा सकता हैं। इस फोन के फ्रंट से शानदार सेल्फी की उम्मीद की जा सकती हैं। इस फोन की कीमत की बात करे तो इस फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नही आयी हैं।

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली के लिए कांग्रेस ने जारी की सूची, शीला दीक्षित को इस सीट से टिकट

0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली में गठबंधन की संभावनाएं समाप्त हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को दिल्ली के 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। कांग्रेस की इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम भी शामिल है जो नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने दिल्ली की 7 सीटों में से 6 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

कांग्रेस ने जिन नामों का ऐलान किया है, उनमें शीला दीक्षित नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से, दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन नई दिल्ली से, अरविंदर सिंह लवली को ईस्ट दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से राजेश लिलोठिया, वेस्ट दिल्ली से महाबल मिश्रा और चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को टिकट दिया गया है।

View image on Twitter

IPL : धोनी ने जड़ी ये स्पेशल डबल सेंचुरी, जानकर फैंस भी हो जाएंगे खुश

0

महेंद्र सिंह धोनी इतने महान फिनिशर और स्टार बल्लेबाज़ हैं कि उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। आरसीबी के खिलाफ सीएसके भले ही हार गई पर धोनी ने अपनी 84 रनों की पारी से सभी का दिल जीत लिया।मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा है और 20 वें ओवर में 162 रन की दरकार थी और ऐसे में उमेश यादव के खिलाफ उन्होंने छक्कों और चौकों की बरसात कर दी है।

आखिरी ओवर की पहली पांच गेंदों पर धोनी 6, 4, 6, 2, 6 रन बनाए। आखिरी 1 गेंद पर दो रनों की जीत के लिए जरूरत थी पर पार्थिव पटेल की सटीक थ्रो पर शार्दुल ठाकुर रन आउट हो गए और सीएसके को हार मिली । धोनी ने 48 गेंदों पर यहां नाबाद 84 की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए।

इस मुकाबले में धोनी का सबसे बड़ा हाई स्कोर रहा है। इसके अलावा धोनी ने अपनी पारी के दौरान छक्कों का दोहरा शतक भी पूरा किया।

वह आईपीएल में यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं वैसे इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल का नाम आता है जिन्होंने 12 मुकाबलों में 323 छक्के अब तक लगाए हैं।

वहीं इस सूची में दूसरे नंबर पर एबी डीविलियर्स हैं जिन्होंने 150 मुकाबलों में 204 छक्के लगाए हैं । महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल मुकाबले में छक्कों का दोहरा शतक पूरा किया है ।आईपीएल 12 में अब तक धोनी का लगातार जलवा देखने को मिल रहा है। इस सीजन में 16 छक्के जड़ चुके हैं। मौजूदा सत्र के 9 मुकाबलों में धोनी 4 बार नाबाद रहते हुए 104.66 की औसत और 137.11 के स्ट्राइक रेट से 314 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं।

छत्तीसगढ़ : बालको सेवा निवृत्त मैत्री संघ ने किया मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन

0

कोरबा। कल शाम बालको सेवा निवृत्त मैत्री संघ के द्वारा मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन साई मंगलम बालको नगर में किया गया। संघ के महासचिव पीएल सोनी के संचालन में उमा चटर्जी, चौधरी दुष्यन्त शर्मा, केएन सेठ, केपी सोनी, सोधिया राय, जयपाल सिग, त्रिपाठी व अन्य सदस्यों ने मताधिकार के विषय पर अपने विचारों से सभी उपस्थित सदस्यों को मतदान के उपयोग का महत्व समझाया एवं मतदान न करने से होने वाले नुकसान से अवगत कराया।

शाल श्रीफल से आरती सोनी ने अतिथी का सम्मान किया। वार्ड 35 के पार्षद हितानंद अग्रवाल एवं संगीता दुबे ने सभी से अनुरोध किया कि देशहित मे सबल हाथों में अपने प्रतिनिधि का चयन करे। 10 वर्षीय सम्मान ने अपने मधुर गायन से सभी का मनमोह लिया आयोजन के अंत में राष्ट्रगान के साथ सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया।