Home Blog Page 3184

तीन राज्यों में आंधी-तूफान ने मचाया तांडव, अब तक 31 लोगों की मौत, आज भी खतरे का अलर्ट

0

बेमौसम बरसात और आंधी ने देश के तीन राज्यों में जबरदस्त तबाही मचाई है, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के ज्यादातर शहरों में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जिससे जान-माल और फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान में आंधी-तूफान की वजह से 6, मध्य प्रदेश में 16 और गुजरात में 9 लोग मौत के शिकार हो गए हैं, मौसम विभाग ने आज भी खतरे का अलर्ट जारी किया है।

तूफान से सबसे ज्यादा तबाही राजस्थान में हुई है
आंधी-तूफान ने ली 28 लोगों की जान

सबसे ज्यादा तबाही राजस्थान में हुई है, जहां के प्रतापगढ़ औऱ झालावाड़ में तेज आंधी और बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं,जिसकी वजह से कई स्थानों पर यातायात में दिक्कत हो रही है और कई जगहों पर बिजली गुल है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक यहां 6 लोग मौत के शिकार हुए हैं जबकि 20 लोग घायल हुए हैं, झालावाड़ में 4 मौतें हुई हैं जबकि संभल में बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है।

एमपी और गुजरात में भी लोगों को आंधी-तूफान की वजह से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है
तूफान की वजह से फसलों को हुआ नुकसान

तो वहीं एमपी और गुजरात में भी लोगों को आंधी-तूफान की वजह से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, मंगलवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में 3, धार और खरगोन में 2, राजगढ़, रतलाम और सीहोर जिले एक-एक लोगों की मौत हुई है, बीते दो दिनों में बारिश की वजह से इस राज्य में 16 लोग मौत के शिकार हुए हैं।

किसानों की फसल बर्बाद

जबकि गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, बनासकांठा, पाटन, महेसाना, साबरकांठा, आणंद, खेड़ा में किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।

मौसम विभाग
तूफान का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज भी मध्य प्रदेश, राजस्थान , गुजरात , महाराष्ट्र, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में तूफान का अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने को कहा है। हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

मौसम विभाग मॉनसून का अगला अपडेट जून के पहले हफ्ते में देगा
मॉनसून सामान्य रहेगा

Paragraph

वैसे मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इस साल मॉनसून सामान्य के करीब रहेगा, इस साल सामान्य के 96 फीसदी बारिश होगी। अलनीनो का प्रभाव मॉनसून पर नहीं IMD (मौसम विभाग) ने अलनीनो को लेकर दुनिया भर की एजेंसियों की आशंकाओं को खारिज कर दिया है, उसने कहा है कि मॉनसून सीजन में देश में लंबी अवधि के औसत की 96 फीसदी बारिश संभव है। इसके पहले आशंका थी कि अलनीनो की वजह से मॉनसून पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग मॉनसून का अगला अपडेट जून के पहले हफ्ते में देगा।

PM मोदी को बोले कमलनाथ- आप देश के PM, गुजरात के नहीं

0

कमलनाथ बोले, मोदी जी आप देश के पीएम हैं गुजरात के नहीं

गुजरात में आंधी-तूफान से कई लोगों की मौत के बाद पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की है. जिसके बाद मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने उन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘मोदी जी आप देश के पीएम हैं ना कि गुजरात के. एमपी में भी बेमौसम बारिश व तूफान के कारण आकाशीय बिजली गिरने से 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है. लेकिन आपकी संवेदनाएं सिर्फ गुजरात तक सीमित? भले यहां आपकी पार्टी की सरकार नहीं है लेकिन लोग यहां भी बसते हैं.’

दुल्हन के पिता ने विवाहस्थल पर संदेश लिखकर तोड़ी शादी

0

मुंबई से करीब 270 किमी दूर मालेगांव में लोग जब एक शादी में शिरकत करने पहुंचे तो विवाहस्थल पर न ही जश्न था, न सजावट थी और न ही कोई पांडाल।

एक चीज जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, वह था एक ब्लैकबोर्ड जिसपर दुल्हन के पिता का संदेश लिखा था- दहेज की लगातार मांग और आलीशान बेड पर असहमति की वजह से शादी कैंसल कर दी गई है।

इस बोर्ड को वहां पहुंचे लोगों ने तो देखा और सराहा ही, सोशल मीडिया पर भी अब पिता की हिम्मत को सलाम किया जा रहा है।

यहां के लोग नाराज हैं हनुमान जी से, गांव में नहीं होती हनुमान पूजा

0

हनुमान जी के लिए माना जात है कि हनुमान जी कलयुग में भी धरती पर रहने वाले देवता है। अगर कोई सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करता है तो हनुमान जी उसकी सारी विपत्तियों को हर लेते हैं। इनकी पूजा करने से भक्त को बल बुद्धि मिलती है,व मन के सभी भय का अंत होता है।

ऐसे में 19 अप्रैल के दिन पूरे देश में ब़ड़ी धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई जाएगी। सभी लोग हनुमान जी की पूजा अर्चना में लगें होंगे, ऐसे में एक ऐसा स्थान भी है जहां पर हनुमान जी की पूजा नहीं कि जाती है। यहां के लोग हनुमान जी को पसंद नहीं करते हैं। आज हम उस स्थान के बारे में इस लेख में बता रहें हैं आखिर किस कारण से इस स्थान के लोग हनुमान जी की पूजा नहीं करते।

यह स्थान है उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित द्रोणागिरी गांव, इस गांव के बारे में कहा जाता है कि जब राम और रावण युद्ध चल रहा था उस दौरान लक्ष्मण को शक्ति लगने से वे मुर्छित हो गये थे तो उनके प्राणों का रक्षा करने के लिए हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने के लिए हिमालय पर्वत आते हैं। यहां उनको संजीवनी बूटी को पहचानने में परेशानी होती है तो वे पूरे द्रोणागिरी पर्वत को ही उठाकर ले गए। ऐसा माना जाता है ये द्रोणागिरी पर्वत इसी द्रोणागिरी गांव में स्थित था।

यहां के लोगों का मानना है कि जब हनुमान जी ने द्रोणागिरी पर्वत उठाया था तो उस समय पर्वत में देवता तपस्या में लीन थे तब हनुमान जी ने उनकी तपस्या पूरी होने का भी इंतजार नहीं किया। इसके साथ ही पर्वत को उठाते समय पर्वत देव का एक हाथ भी टूट गया। इस कारण से यहां के लोग हनुमान जी से नाराज हैं और द्रोणागिरी गांव के लोग आज भी हनुमान जी की पूजा नहीं करते हैं। इसके साथ ही इस गांव में लाल झंडे का भी विरोध किया जाता है।

खबर LIVE: दुर्घटनाग्रस्त होकर अरब सागर में गिरा भारतीय नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर

0

भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी होने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि क्रू मेंबर्स की सूझबूझ के चलते बड़ी तबाही टल गई। पिछले सप्ताह उड़ान भरने के बाद चेतक हेलीकॉप्टर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय नौसेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

नौसेना ने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का पता लगने के बाद उसमें सवार क्रू सदस्यों ने अपने व्यवहारिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए उसे पानी में गिरा दिया और सफलतापूर्वक उससे बाहर निकल आए।

मोदी ने छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार किया : सीएम भूपेश बघेल

0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज छत्तीसगढ़ में दूसरा दौरा है। पिछले दौरे में हमने उनसे कुछ सवाल पूछे थे जिसका जवाब आज तक नही आया। नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से आज तक केवल छीनते रहे और रमन सिंह केवल चुप रहे। उन्होंने पीएम मोदी पर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती की। रमन सिंह कि सरकार ने इसी कारण तीन साल बोनस नही दिया। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा। मोदी सरकार ने कोयला खदान रद्द किए, 42 में से 14 आबंटित हुआ। पहले जैसी व्यवस्था होती तो हमें 2500 रॉयल्टी मिलती, जिसके चलते हमें बहुत नुकसान हुआ, अगर ये हमें मिलता तो हमारे राज्य की स्तिथि अलग होती। वहीं छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 125 ट्रेनों की संख्या कम कर दी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि  सरकार ने छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय किया। छत्तीसगढ़ को अनाज देना बंद हो गया। जिससे गरीबो को अनाज मिलना बंद हो गया। पिछले 15 सालो में गरीबो की संख्या बढ़ी है, मिट्टीतेल जितना मिलता था उसे भी कम कर दिया। जिससे गरीबों को दिक्कत हो रही है। केंद्र में बैठी सरकार वनाधिकार में बदलाव करना चाहती है, इस बदलाव का आदिवासियों के जीवन में विपरीत प्रभाव पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में सिर्फ 17000 के लगभग आवास बने, मनरेगा का भुगतान अभी तक नही हो पाया है। इस देरी के चलते मजदूरों में इस योजना पर विश्वास कम हुआ है। प्रदेश के संस्थानों को केंद्र से मिलने वाला केन्द्रीय बजट कम या बंद कर दिया गया। नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना छत्तीसगढ़ के लिए हानिकारक, अब केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी और छत्तीसगढ़ का भला होगा।

पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे से सीएम भूपेश बघेल ने लगाए ये आरोप, मांगी रिपोर्ट कार्ड

0

लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. पीएम के दौरे से पहले सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है. सीएम भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि नरेन्द्र मोदी जब से पीएम बने हैं केवल छिनते ही रहे हैं, जिस कारण प्रदेश का काफी नुकसान हुआ है. रमन सिंह मोदी के डर से चुपचाप रहे कुछ बोले नहीं.

सीएम भूपेश ने प्रेसवार्ता लेकर पीएम मोदी पर आरोप लगाए. सीएम भूपेश ने कहा कि नरेन्द्र मोदी मई 2014 में पीएम बने और जून में धान पर बोनस पर रोक लगा दी. मोदी सरकार ने कोयला की रॉयल्टी में कटौती की. चावल की कटौती से दाल भात केंद्र बंद हो गए. पीएम अपने पिछले दौरे पर हमारे सवालों के जवाब तक नहीं दिया.

सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेन्द्र मोदी से रिपोर्ट कार्ड मांगा है. सीएम भूपेश ने कहा- अपने 5 सालों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पीएम नरेन्द्र मोदी को पेश करनी चाहिए. भूपेश ने कहा कि कांग्रेस के सवालों का जवाब देने से पीएम मोदी क्यों बच रहे हैं. भूपेश ने कहा कि पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के साथ जो भेदभाव किए हैं, उसका जवाब दें.

छत्तीसगढ़ : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटों में हो सकती है तेज बारिश

0

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में कई जगह तेज आंधी तुफान और बारिश हो सकती है. साथ हीं ओले भी गिर सकते है. दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रिय चक्रवात बना है. इसके असर के चलते राज्य के कई हिस्सों में यह स्थिति बनेगी. वहीं इसका असर खासतौर पर उत्तरी छत्तीसगढ़ में दिखाई देगी. यही वजह है कि प्रधानमंत्री की सभा के दौरान भाटापारा और कोरबा में भी तेज आंधी की भी आशंका है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

मायावती को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जारी रहेगा 48 घंटे का बैन

0

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले मायावती को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट में मायावती की अर्जी और सुनवाई से इनकार कर दिया है. मायावती को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलेगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा हम कह सकते है कि चुनाव आयोग ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग ने आचार संहिता​  तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. मायवती को कोर्ट ने कहा आप याचिका दाखिल करें फिर हम देखेंगे​. बता दें मायावती ने सुप्रीम कोर्ट से आज अपनी रैली की इजाजत मांगी थी.

इसके इनकार के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के हेट स्पीच मामले में कार्रवाई पर संतोष जताया है. कोर्ट ने कहा है कि फिलहाल कोई नए आदेश देने की जरूरत नहीं है. चुनाव आयोग के सीएम योगी आदित्यनाथ, मायावती, आजम खां, और मेनका गांधी के प्रचार पर बैन लगाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लगता है कि चुनाव आयोग हमारे आदेश के बाद जाग गया है और उसने कई नेताओं को चुनाव प्रचार से कुछ घंटों के लिए बैन लगाया है.

गौरतलब है कि विवादित बयान के मामले में चुनाव आयोग की ओर से 48 घंटे की रोकलगाए जाने के फैसले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने नाराजगी जताई थी. मायावती ने कहा है कि चुनाव आयोग ने मेरे ऊपर जिस तरह से रोक लगाई है वह भारत के लोगों के मूलभूत अधिकार का हनन है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का फैसला भारत के लोकतंत्र में काला दिवस के रूप में जाना जाएगा. चुनाव आयोग ने मुझे चुप कराकर गरीबों की आवाज को चुप कराया है. भारत की जनता भी चुनाव आयोग के इस फैसले से खुश नहीं है.

मंगलवार को आगरा में होने वाली चुनावी सभा पर रोक से पहले बसपा सुप्रीमो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चुनाव आयोग नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर किसी भी तरह की रोक नहीं लगा रहा है. चुनाव आयोग अगर हमारे ऊपर भड़काऊ भाषण का आरोप सही मानते हुए रोक लगा सकता है तो नरेंद्र मोदी पर क्यों नहीं?

मायावती ने चुनाव आयोग पर गलत और असंवैधानिक तरीके से रोक लगाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को भी पता है कि दूसरे चरण का चुनाव जिन लोकसभा सीटों पर होना है वहां पर हम मजबूत स्थिति में हैं. यही कारण है कि बीजेपी के इशारे पर चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है, जिससे मैं आगरा में चुनावी सभा न कर सकूं.

मतदाता ऑनलाइन देख सकते हैं मतदाता सूची में अपना नाम

0

रायपुर। राज्य का कोई भी मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, वे अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। इसके लिए मतदाता सेवा पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन, कॉल सेन्टर या निशुल्क एसएमएस सेवा का उपयोग कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने देश के 87.5 करोड़ अपने मतदाताओं की सहूलियत के लिए वोटर हेल्पलाइन एंड्रायड एप्लिकेशन शुरू किया है। भारत निर्वाचन अयोग ने अपनी वेबसाइट में मतदाताओं की सुविधा के लिए अब वोटर सर्च  का विकल्प उपलब्ध करा दिया है। इसके माध्यम से मतदाता अपनी खुद की जानकारी सर्च कर सकते हैं। आयोग द्वारा वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप्लीकेशन भी लांच किया गया है, जिसे प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के माध्यम से मतदाता एक ही स्थान से भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट, स्वीप, एनवीएसपी, मतदाता सर्च एवं एनजीएसपी (शिकायत पोर्टल) का उपयोग कर सकते हैं। मतदाता सीधे टोल फ्री नंबर 1950 पर सीधे कॉल कर मतदाता सूची संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा मोबाइल सेवा से जुड़े आम मतदाताओं के लिए शार्ट मैसेज सर्विस (एसएमएस) की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके तहत मतदाता, मतदाता सूची से संबंधित जानकारियाँ सिर्फ एक एसएमएस के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। आयोग की यह सेवा निःशुल्क है। इसके तहत मतदाता अपने मोबाइल से आयोग के निःशुल्क  नंबर 1950 में एसएमएस कर अपनी प्राथमिक जानकारियां सहित निर्वाचन क्षेत्र, मतदान केन्द्र, सरल क्रमांक के साथ ही बूथ लेवल अधिकारी का मोबाइल नंबर भी प्राप्त कर सकते हैं।  
मतदाता यह जानकारी हिन्दी या स्थानीय अथवा अंग्रेजी भाषा में प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मतदाता को अपने मोबाइल के  मैसेज बाक्स में जाकर अंग्रेजी में ECI लिखकर स्पेस देना होगा। उसके बाद EPICNUMBER अर्थात मतदाता पहचान पत्र की संख्या  लिखना / टाइप करना है। इसके बाद चाही गई जानकारी हिन्दी अथवा स्थानीय भाषा के लिए 1 तथा अंग्रेजी के लिए 0 टाइप करना है। याने ECI EPICNO 1 अथवा 0 टाइप करके लिखे हुए इस मैसेज को आयोग के निशुल्क  नम्बर 1950 में भेज देना है । इसके बाद मतदाता को एक संदेश प्राप्त होगा, जिसमें मतदाता सूची अनुसार संबंधित मतदाता का नाम, उम्र,निर्वाचन क्षेत्र तथा राज्य का नाम अंकित होगा। यदि मतदाता अपने मतदान केन्द्र की जानकारी चाहता है, तो उसे मैसेज बाक्स में जाकर ECIPS लिख कर स्पेस देना होगा और फिर अपना मतदाता पहचान संख्या याने EPIC NUMBER लिखना है। फिर स्पेस देकर उसके बाद भाषा का चयन करते हुए याने हिन्दी या स्थानीय भाषा के लिए 1 या और अंग्रेज़ी भाषा के लिए 0 अर्थात ECIPS EPICNO 1 अथवा 0 टाइप करना है। फिर लिखे/ टाइप किए गए इस मैसेज को आयोग के निशुल्क नम्बर 1950 में भेज देना है । ऐसा करने से मतदाता को मतदान केन्द्र की जानकारी मिल जाती है ।
इसके अलावा यदि मतदाता को अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी से मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए संपंर्क करना हो तो उसका मोबाइल नंबर भी प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए मतदाता को अपने मोबाइल के मैसेज बाक्स पर जाकर ECICONTACT लिखना होगा फिर स्पेस देकर अपना मतदाता पहचान संख्या EPIC NUMBER टाइप करना होगा तथा स्पेस देते हुए चाही गई जानकारी हिन्दी या स्थानीय भाषा  के लिए 1 या और अंग्रेज़ी भाषा के लिए 0 टाइप करना है । याने  ECICONTACT EPICNO 1 या शून्य 0 टाइप कर आयोग के निशुल्क नम्बर 1950 में मैसेज भेजना है । इस प्रकार एसएमएस सेवा के माध्यम से मतदाता घर बैठे मतदाता सूची से संबंधित अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।