Home Blog Page 3202

पंखाजूर में जवानों की शहादत पर संवेदना व्यक्त करना छोड़ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की चाटुकारिता में व्यस्त : कांग्रेस

0

कांकेर जिले के पखांजूर में नक्सली घटना में शहीद जवानों को नमन करते हुये एवं घायलो के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना के साथ  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर नकली राष्ट्रवाद के दिखावे का आरोप लगाते हुये कहा है कि देशभक्ति राष्ट्रवाद का दिखावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी जवानों की शहादत पर अपनी वीरता बताने का दुस्साहस करने वाली भारतीय जनता पार्टी और उनके नेतागण आज कांकेर जिले के पखांजूर में हुए नक्सली हमले मैं 4 जवानों की शहादत पर संवेदना व्यक्त करना छोड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाटुकारिता में व्यस्त रहे यह कारनामा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने ट्विटर पर प्रदर्शित किया है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण वर्ष 2000 से 2018 तक 15 वर्षों तक प्रदेश की सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी और उनके मुखिया रमन सिंह राज्य में नक्सलवाद का खात्मा करने में पूरी तरह विफल साबित हुए। नक्सल नीतियों के नाम पर केंद्र और राज्य के करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया। बस्तर के तीन जिला ब्लॉकों में फैला नक्सलवाद रमन सरकार की नाकामियों के चलते 16 जिलों में पैर पसार चुका है।

छत्तीसगढ़ : नहरों के माध्यम से प्रदेश के 4964 तालाबों को भरा जाएगा : वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सिंचाई योजनाओं की समीक्षा

0

जल संसाधन विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत ने गत दिवस विभाग द्वारा संचालित सिंचाई योजनाओं की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की। 

समीक्षा बैठक में यह तथ्य रेखांकित हुआ कि गत वर्ष पर्याप्त वर्षा और जलाशयों में जल भराव उपलब्ध रहने पर भी रबी फसल के लिए जल प्रदाय नहीं किया गया था। इस वर्ष विभागीय आंकलन के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में लगभग 40 हजार हेक्टेयर में रबी फसल कृषकों द्वारा लगाई गई है। साथ ही आगामी दिनों में ग्रीष्म ऋतु के प्रारंभ से ही बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए विभाग को जल प्रदाय की बढ़ी हुई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए बेहतर जल प्रबंधन के तरीकों का उपयोग किया जा रहा है। 

बैठक में जलाशयों में उपलब्ध जल भराव की जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में प्रदेश के सभी वृहद, मध्यम एवं लघु जलाशयों में औसत जल भराव 44 प्रतिशत है, जो मात्रा के आधार पर 3178.47 मि.घ.मी. होता है। इस कुल जल उपलब्धता के मदद्ेनजर रबी सिंचाई के लिए 953.85 मि.घ.मी. ,पेयजल के लिए 176.43 मि.घ.मी. ,उद्योगों के लिए 317.83 मि.घ.मी. जल आरक्षित रखा गया है। प्रदेश के तालाबों में निस्तारी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 950 मि.घ.मी. जल नहरों के माध्यम से लगभग 4964 तालाबों को भरा जाएगा। इस प्रकार प्रदेश की सभी आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जाने पर भी जलाशयो में अंत में लगभग 627 मि.घ.मी. जल शेष रहेगा। 

सचिव ने इसी तरह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रमुख अभियंता श्री कुटारे एवं मुख्य अभियंता श्री जयंत पवार तथा श्री के.एस. ध्रुव की उपस्थिति में भी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जलाशयों से रबी और निस्तारी के लिए तथा जल संरक्षण के दृष्टिगत जल का अपव्यय न हो इसे सुनिश्चित करने के निर्देश मैदानी अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने जन सामान्य और  किसानों से अपेक्षा है कि यथासंभव जल का अपव्यय एवं दुरूपयोग रोका जाए। पानी का प्रवाह खेतों, मैदानों में फैलते हुए तालाबों तक न पहुंचे बल्कि सीधे छोटी नालियों के माध्यम से तालाबों को भरा जावे। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में पूरे राज्य के जिला स्तर के अधिकारी अधीक्षण अभियंता एवं मुख्य अभियंता उपस्थित थे। 

छत्तीसगढ़ में 100 वर्ष से अधिक उम्र के 1557 लोग करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग : सुब्रत साहू

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि राज्य में तीन चरणों मे मतदान होना है। कुल संसदीय क्षेत्रों की संख्या 11 है। प्रदेश में 23 हजार 727 मतदान केंद्र हंै, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र में 19 हजार 284 व शहरी क्षेत्र में 4 हजार 443 हैं। तीसरे चरण के मतदान के लिए लोकसभा क्षेत्र रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर चाम्पा, कोरबा व सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल थी।  11 लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 89 लाख 99 हजार 251 है, जिसमेें पुरुष मतदाता की संख्या 95 लाख 16 हजार 927 है वहीं महिला मतदाता की संख्या 94 लाख 81 हजार 652 है। जिसमे 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता की संख्या 1 हजार 557 है। सुब्रत साहू ने बताया कि मतदाताओं को प्रोत्साहित करने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र के समीप वोटर सेल्फी जोन की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया गया है।  प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 25 सेल्फी का चयन कर आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस चुनाव से पहले निगरानी दल अब तक 55 लाख 96 हजार 605 रुपए की रकम जब्त कर चुके हैं। वही 6 लाख 90 हजार तक की शराब भी जब्त कर चुके हंै। 

राज्यों में गर्मी से लोग हलाकान, आसमान से अभी से बरस रही आग

0

MP-  अभी अप्रैल महीने की शुरुआत हुई है और इसके साथ ही आसमान  से आग बरसना शुरू हो गई है। ऐसी गर्मी पहले अप्रैल के दो-तीन सप्ताह  गुजरने के बाद ही शुरू होती थी। अभी प्रदेश में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। प्रदेश में तीखी धूप और लू के थपेड़ों से लोग हलाकान हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 24 शहरों में पारा 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया है जिसमें राजधानी समेत प्रदेश के बड़े शहर भी शामिल हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों में अभी से लू जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने संभवना जताई है कि आने वाले दिनों में मौसम के तेवर यूं ही बने रहेंगे। 

राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में ईवीएम और वीवीपैट का किया लोकार्पण

0

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को मोर रायपुर वोट रायपुर के तहत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट मशीन का शुभारंभ डीआरएम कौशल किशोर ने किया। इस दौरान तन्मय मुखोपाध्याय व जिला पंचायत सीईओ समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। रायपुर रेलवे स्टेशन में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट की जानकारी देने के लिए दोनों मशीनों का प्रदर्शन किया गया। यहां यात्रियों और स्टेशन में काम करने वाले कर्मचारियों को ईवीएम के बारे में जानकारी देने के साथ ही इसके इस्तेमाल और मतदान करने के बाद मत की पुष्टि के लिए वीवीपैट मशीन देखने का तरीका भी बताया गया। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन के लिए पहली बार वीवीपैट का उपयोग किया जा रहा है। इससे पहले विधानसभा निर्वाचन में इसका सफल प्रयोग किया जा चुका है। ईवीएम और वीवीपैट के बारे में लोगों की शंकाओं का समाधान करने के लिए अनेक स्थानों पर इनका प्रदर्शन किया जा रहा है। इन स्टॉलों पर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन में भी यात्रियों को यह जानकारी दी जा रही है। डीआरएम कौशल किशोर ने कहा कि  रेलवे स्टेशन में यात्रियों को जागरूक करने के लिए यह मशीन लगाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे स्टेशन में जो टिकट वितरण किया जाता है उसमें भी जागरुकता के लिए मोर रायपुर वोट रायपुर का सील लगाकर यात्रियों को दी जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मोर रायपुर वोट रायपुर की जानकारी मिले और मतदान करें।

लोकसभा चुनाव: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा- छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर कांग्रेस को मिलेगी जीत

0

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस व भाजपा दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों के नेता लगातार चुनावी दौरा करते जा रहे है. हालांकि जमीनी प्रचार अभियान में अभी तक भाजपा कुछ हद तक पीछे नजर आ रही है, लेकिन इस वक्त भाजपा अपनी ताकत पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा में झोंक दी है तो वहीं कांग्रेस की ओर से पहले खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले 10 दिनों में जिले के तीनों विधानसभा में धुंआधार दौरा कर आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में प्रचार प्रसार किए हैं तो वहीं आज छतीसगढ़ शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी ग्राम लाटाबोड़ में कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे.

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्यासी के पक्ष में आम सभा से वोट की अपील की. मंत्री साहू ने कहा कि आज सभी तरफ कांग्रेस के पक्ष में माहौल है. मंत्री साहू का कहना है कि प्रदेश की सभी ग्यारह सीटों के साथ साथ केंद्र में कांग्रेस की सरकार और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनेंगे. गृह मंत्री ने पिछले 24 घंटो में हुए नक्सली हमले पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि चुनाव के समय और जनवरी से जून के बीच नक्सालियों द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिया.

भिलाई स्टील प्लांट में फिर एक बार हुए हादसे पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि स्टील प्लांट केंद्र सरकार के अधीन है और उन्हें सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए . भिलाई स्टील प्लांट के भीतर राज्य सरकार का हस्तक्षेप नहीं होने का हवाला देते हुए भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखने की भी बात कही.

छत्तीसगढ़ : इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री आएंगे बालोद, सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी BJP

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 6 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बालोद में होने वाले चुनावी आमसभा को लेकर जहां एक तरफ भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री का सुरक्षा दस्ता भी अब जिले के हथौद भाटा मैदान पहुंच सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर रहा है. सुरक्षा को लेकर एसपीजी, एनएसजी सहित अन्य सुरक्षा बलों की टीम कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है. सुरक्षा भी ऐसी की कोई परिंदा पर न मार सके.

प्रधानमत्री की सुरक्षा व्यवथा को देखते हुए सुरक्षा बलों की टीम लगातार इस क्षेत्र के आसपास के इलाकों की निगरानी कर रही है. साथ ही अब इन जगहों पर बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है. प्रधानमंत्री और भाजपा पार्टी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी बालोद जिले के ग्राम हथौद में एक आमसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं, जिसे लेकर तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष तैयारी कर रखी है. वहीं इस आमसभा में 1 लाख से अधिक की संख्या में आम जनता को लाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे लेकर भाजपा के तमाम पदाधिकारी और बूथ स्तर के तमाम कार्यकर्ता लगे हुए हैं.

भाजपा के बालोद जिला के पूर्व महांमंत्री राकेश यादव का कहना है कि इस आमसभा को ऐतिहासिक आमसभा बनाया जाएगा. इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि आज तक कोई भी देश का प्रधानमंत्री बालोद जिले में नहीं आया है. वहीं देश के प्रधानमंत्री पहली बार इस बालोद जिले के दौरे पर हैं और इस चुनावी आमसभा को खास तौर पर खास आमसभा बनाया जाएगा, जिसे लेकर महत्वपूर्ण लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा.

कोरिया जिला अध्यक्ष ने छोड़ा साथ, अजीत जोगी की पार्टी को झटका, कही ये बड़ी बात

0

लोकसभा चुनाव 2019 में बैकफुट पर रहने वाली पूर्व सीएम अजीत जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे से पदाधिकारियों के तौबा करने का सिलसिला जारी है. कोरिया के जेसीसीजे जिलाध्यक्ष व विधानसभा में मनेन्द्रगढ़ सीट से पार्टी के उम्मीदवार रहे लखन लाल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पार्टी का साथ छोड़ दिया. ​लखनलाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में पार्टी की फजीहत हुई है और किसी भी सीट पर पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है.

लखनलाल श्रीवास्तव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अब छत्तीसगढ़ में मुझे नहीं लगता कि अजीत जोगी की पार्टी का कोई वजूद रह गया है. लखन लाल श्रीवास्तव ने अपने निवास में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता यह मानकर चल रहे थे कि कम से कम 5 सीटों पर हमारी पार्टी अपने दावेदार उतारेगी. खुद पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी भी कोरबा लोकसभा चुनाव से लड़ने की बात कर रहे थे, लेकिन ना तो जोगी जी ने चुनाव के लिए फार्म भरा और ना ही पूरे प्रदेश में किसी भी संसदिय क्षेत्र से पार्टी की ओर से कोई उम्मीदवार उतारा गया.

लखनलाल ने कहा कि ऐसे हालात में अब इस पार्टी में रहकर कार्य करना संभव नहीं लगता. जब हमारी पार्टी का कोई उम्मीदवार ही नहीं रहेगा तो ऐसी पार्टी में रहने से कोई फायदा नहीं. जहां तक देश ने प्रधानमंत्री बनने की बात है तो मैं एक प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र दामोदर मोदी को देखना चाहूंगा जिनके पूरे 5 वर्षों के कार्यकाल में उनके ऊपर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा और वह हमेशा देशहित की बात कहते हैं.

छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयन्त्र में विस्फोट, सात कर्मी घायल

0

भिलाई | भिलाई इस्पात संयन्त्र में शुक्रवार को दोपहर में पिघले लोहे से भरे लेडल में विस्फोट हो गया जिसमें सात कर्मी घायल हो गए |घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जाती है |

नक्सलियों पर कार्रवाई नहीं, वार्ता के पक्ष में हैं मुख्यमंत्री बघेल

0

छत्तीसगढ़ में एक तरफ देश की रक्षा करने वाले वीर सपूत नक्सलियों के हमले में शहीद हो रहे हैं तो दूसरी ओर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों के प्रति नरम रवैया अपनाने की बात कही है। शुक्रवार सुबह राजीव भवन में केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि गोली का जवाब हम बातचीत से देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ”पिछले कुछ सालों में नक्सलियों की गोली का जवाब गोली से देने के कारण नक्सली पूरे देश में फैल गये। लेकिन अब हम नक्सलियों की गोली का जवाब वार्ता से करेंगे।” उन्होंने कहा कि सरकार नक्सल प्रभावित लोगों से वार्ता करेगी, लेकिन सबसे हास्यास्पद बात यह है कि जब मुख्यमंत्री नक्सलियों से वार्ता की बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे, तो उसी वक्त धमतरी जिले के खल्लारी और बोराई थाना क्षेत्र के मध्य चमेदा गांव के जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक हवलदार हरीश चन्द्र पाल शहीद हो गये।

पिछले 48 घंटे में यह दूसरी सबसे बड़ी नक्सल घटना है। इससे पहले कांकेर जिले के पखांजुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए थे और दो अन्य जवान घायल हो गए। ऐसे में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नक्सलियों के प्रति विरोधाभासी बयान ऐसे समय में आया है, जब देश में पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक की चर्चा चुनावी मु्द्दा बन चुकी है।