छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए बसों-ट्रकों का अधिग्रहण शुरू हुआ
लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान के बाद एक ओर जहां मुख्य निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है, वही दूसरी ओर चुनावी ड्यूटी में लगे सुरक्षा बल, कर्मचारियों और चुनाव की सामग्री पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बसों और ट्रकों का अधिग्रहण करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीट के लिए तीन चरणों में चुनाव होने है। इन चुनाव के लिए प्रदेश में सुरक्षा बल, चुनाव सामग्री एवं कर्मचारियों को पहुंचाने के लिए अभी से बस, ट्रक व अन्य वाहनों का अधिग्रहण करने की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। राजधानी रायपुर में भी लोकसभा चुनाव के लिए बसों और ट्रकों का अधिग्रहण किया जा रहा है। अब तक 20 से अधिक बसें व ट्रकों का अधिग्रहण किया जा चुका है। ये सिलसिला अभी जारी रहेगा। जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आयेंगे वैसे-वैसे वाहनों का अधिग्रहण की कार्यवाही तेज की जाएगी।
पीएल पुनिया बोले : दुनिया के सभी देशों में यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम की चर्चा
हमने शिक्षा और सूचना का अधिकार दिया है आौर अब स्वास्थ्य का अधिकार देने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में एक बड़ी पहल की जा रही है। यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम ऐसा कार्यक्रम है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में की जा ही है।
उक्त बातें शुक्रवार को राजधानी में आयोजित सर्व जन स्वास्थ्य अधिकार विषय पर आयोजित कार्यशाल को संबोधित करते हुए एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कही। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम को फिलहाल परखा जा रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों ने इस योजना की चर्चा हो रही है। दुनिया के कई देशों ने इस योजना को अपने-अपने स्तर पर आगे बढ़ाया है। फिर भी चिंता का विषय यह है कि देश की करीब 61 प्रतिशत आबादी में गंभीर बीमारी होने पर लोग कर्ज लेकर उपचार कराने विवश हो जाते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर जब हम सभी इस विषय पर चर्चा के लिए उपस्थित हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनावी समय में भारी व्यवस्तता के बाद भी श्री गांधी ने
अल्प समय में हम सब का निमंत्रण स्वीकार किया। राहुल गांधी का कांग्रेसजनों ने किया जोरदार स्वागत इधर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राहुल गांधी का कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में वरिष्ठ नेता डा. चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत किया। विमानतल पर स्वागत-सत्कार और संक्षिप्त चर्चा के बाद सभी नेता कार्यशाला के लिए रवाना हुए।
छत्तीसगढ़ में हेल्थ स्कीम पर चर्चा में पहुंचे राहुल गांधी बोले- मेरे पास सब सवालों के जवाब नहीं
कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे. लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के बाद पहली बार राहुल गांधी रायपुर पहुंचे. राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम को लेकर आयोजित एक सेमिनार में कांग्रेस अध्यक्ष ने हिस्सा लिया. यहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विशेषज्ञों से सवाल जवाब किए. इस दौरान मिले सुझावों पर अमल करने की बात भी कही. राहुल गांधी ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां स्वास्थ्य से जुड़ी लाभकारी योजनाओं को लागू करने पर विचार किया जाएगा. कांग्रेस यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम को लागू करने की दिशा में काम कर रही है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों से चर्चा के दौरान राहुल ने कहा िकि उनके पास सब सवालों के जवाब नहीं हैं।
एनजीओ मायाराम सुरजन फाउंडेशन की ओर से आयोजित सेमिनार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने विषय विशेषज्ञों से सवाल जवाब भी किए. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए पूरा का पूरा नेटवर्क बनाना पड़ेगा. इस दिशा में सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है. आपके सुझावों के लिए कांग्रेस का दरवाजा हमेशा ही खुला है.

रायपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी की अगुवाई करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल.
निजीकरण का विरोध:- विषय विशेषज्ञों से चर्चा में राहुल गांधी ने कहा- ‘मेरे पास सब सवालों के जवाब नहीं. मैं आपसे सुनकर समझकर काम करना चाहता हूं. आप लोग इस फील्ड से हैं. आप इस बारे में बेहतर जानते हैं. हां यदि आप राजनीति के बारे में पूछेंगे तो मुझे लगता है कि वो मैं बेहतर जानता हूं. मेरे पास परिकल्पना है. मैं स्वास्थ्य में निजीकरण के विरोध में हूं.’
आयुष्मान भारत योजना का विरोध:- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का मैं आलोचक हूं. इस योजना के तहत इंश्योरेंस दे रहे हैं, लेकिन अस्पतालों में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं. अच्छे अस्पताल नहीं रहेंगे तो इंश्योरेंस का क्या लाभ मिलेगा. बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर होना चाहिए.

रायपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया.
मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा:- राहुल गांधी की मौजूदगी में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि 75 से 85 प्रतिशत लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य की जरूरत है. 10 से 12 प्रतिशत लोगों को सेकेण्डरी हेल्थ फेसिलिटी की जरूरत है. बाकी के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी होती है. यही वजह है कि यूनिवर्सल हेल्थ केयर के जरिये सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा दी जा सकती है. मंत्री सिंहदेव ने कहा कि पब्लिक का पैसा बीमा कंपनियों को नहीं जाने देंगे. 1100 रुपये प्रति व्यक्ति बीमा कंपनियों को छत्तीसगढ़ से जाता था.
प्रोजेक्ट लॉंच:- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि पूरी दुनिया में अपने अपने स्तर पर यूनिवर्सल हेल्थ केयर को आगे बढ़ाया है. देश में 1947 में 47000 डॉक्टर थे अभी 47 लाख डॉक्टर हैं. हालांकि अभी भी चिंता की बात है. 61 प्रतिशत देश की आजादी गंभीर बीमारी में कर्ज में डूब जाती है. ये कन्वेंशन बहुत सामयिक हैत्र क्योंकि हम इस प्रोजेक्ट को लॉंच कर रहे हैं.
सावधान! गिरने की हालत में हैं मुंबई के ये 3 फुटओवर ब्रिज, कभी भी हो सकता है हादसा
मुंबई में सीएसटी के पास फुटओवर ब्रिज गिरने से हुए हादसे के बाद मुंबईवासी दहशत में हैं लेकिन इससे ज्यादा बड़ा खतरा अभी भी लोगों के सिर पर मंडरा रहा है. जनवरी में ही वेस्टर्न रेलवे के आला अधिकारियों को सौंपी गई आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) की बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट बताती है कि मुंबई के तीन बड़े फुटओवर ब्रिज किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं. ये तीनों फुटओवर ब्रिज मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर बने हैं जो किसी भी वक्त गिर सकते हैं. हालांकि दो महीने बाद भी अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया है.
आरपीएफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि अंधेरी स्टेशन पर कभी भी एल्फिन्स्टन स्टेशन जैसा हादसा हो सकता है. रिपोर्ट में साफ ताैर पर लिखा है कि अंधेरी स्टेशन मुम्बई के सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक है और वहां मौजूदा तीनों ब्रिज पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं.
हादसे के बाद छत्रपति शिवाजी टर्मिनल फुटओवर ब्रिज
इतना ही नहीं इस स्टेशन पर भीड़ का रोजाना भारी दबाव होता है. लिहाजा यहां किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है. आरपीएफ ने अपनी रिपोर्ट में आला अधिकारियों से तत्काल कदम उठाने की भी मांग की है.
गौरतलब है कि गुरुवार शाम को मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास एक फुटओवर ब्रिज गिर गया था. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 3 महिलाएं शामिल हैं. वहीं, 34 लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
फुटओवर ब्रिज के पास बढ़ाई गई सुरक्षा.
सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेटर श्रीसंत के उपर से हटाया लाइफ बैन : स्पॉट फिक्सिंग मामला
क्रिकेटर एस श्रीसंत पर सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेटर श्रीसंत पर लगे लाइफ बैन पर BCCI को फिर से विचार करने को कहा है. श्रीसंत पर स्पॉट फिक्सिंग के तहत लाइफ बैन लगाया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई से कहा है कि वो तीन महीने के अंदर इस पर विचार करे.
जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने बीसीसीआई से कहा कि वो एस श्रीसंत को दी गई सजा की अवधि के बारे में फैसला करे. श्रीसंत पर लाइफ बैन लगाया गया था.
श्रीसंत इस समय सनसनीखेज स्पॉट फिक्सिंग मामले में संलिप्तता की वजह से लाइफ बैन का सामना कर रहे हैं. श्रीसंत को कथित स्पॉट फिक्सिंग से संबंधित आपराधिक मामले में निचली अदालत 2015 में आरोप मुक्त कर चुकी है.
इससे पहले केरल हाई कोर्ट ने श्रीसंत पर बीसीसीआई द्वारा लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को बरकरार रखा था. इसी फैसले को श्रीसंत ने शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी. बीसीसीआई ने 15 मई, 2018 को श्रीसंत की उस अपील का विरोध किया था.
न्यूजीलैंड हमला: हमलावर फेसबुक पर 17 मिनट तक दिखाता रहा दहशत का मंज़र
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को दो मस्जिदों में गोलबारी हुई. इस घटना में अब तक कम से कम 27 की मौत हो गई है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस घटना को 17 मिनट तक फेसबुक पर लाइव दिखाया गया और ये काम खुद हमलावर ने किया.
इस वीडियो को फेसबुक पर लाइव दिखाते हुए हमलावर ने अपना नाम ब्रैंटन टैरेंट बताया. 28 साल के इस हमलावर ने बताया कि उसका जन्म ऑस्ट्रिया में हुआ है. फिलहाल पुलिस इस वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की कोशिश कर रही है.
वीडियो ग्रैब सौ. न्यज़ीलैंड हेरल्ड
इस घटना की लाइवस्ट्रिमिंग हमलावर ने उस वक्त शुरू किया, जब वो अल नूर मस्जिद में के बाहर गाड़ी पार्क कर रहा था. 17 मिनट के इस वीडियो में देखा गया कि ढेर सारे हथियार और विस्फोटक लेकर वो गाड़ी में आगे की सीट पर बैठा था. उसके पास पेट्रोल के कंटेनर भी थे. गाड़ी से उतरते ही उसने सबसे पहले मस्जिद की गेट पर फायरिंग की. इसके बाद तो वो ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगा.वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था. लोग भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हमलावर लगातार गोलियां बरसा रहा था. बार-बार वो अपनी बन्दूक में गोलियां लोड कर रहा था.
भारत को मिली बड़ी सफलता, मसूद अजहर की सारी प्रॉपर्टी जब्त करेगा फ्रांस
जैश-ए-मोहम्मद सरगना और आतंकी मसूद अजहर के मामले में भारत को बड़ी सफलता मिली है. फ्रांस ने कहा है कि वह अपने देश में स्थित जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर की संपत्तियों को जब्त (फ्रीज) कर देगा. समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक फ्रांस ने यह फैसला शुक्रवार को किया.
इससे पहले भी आतंकी मसूद अजहर के खिलाफ भारत को फ्रांस से बड़ी मदद मिली थी.पुलवामा हमले पर भारत को फ्रांस से बड़ा समर्थन मिला था. फ्रांस जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव लेकर आया था.
अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति से मौलाना मसूद अजहर पर हर तरह के प्रतिबंध लगाने की मांग की थी. इस प्रस्ताव में कहा गया था कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर हथियारों के व्यापार और वैश्विक यात्रा से जुड़े प्रतिबंध लगाने के साथ उसकी परिसंपत्तियां भी ज़ब्त की जाएं.
छत्तीसगढ़ : छोटे भाई-बड़ी बहन ने मिलकर की युवक की हत्या
दुर्ग
सिकोलाबस्ती क्षेत्र में दो दिन पहले मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक आदतन अपराधी था और परिजनों से विवाद करता था। वारदात की रात मृतक के छोटे भाई व बड़ी बहन ने उसे ऐसा करने से मना किया। नहीं माना तो गमछे के गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
मोहन नगर थाना अंतर्गत सिकोला बस्ती क्षेत्र में उक्त घटना 12 मार्च को हुई थी। पुलिस ने उरला बस्ती सत्यम स्कूल के निकट रहने वाले 24 वर्षीय युवक आकाश धरडे की लाश घर से कुछ ही दूरी पर बरामद की थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानकर शव का पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट में युवक की मौत कारण दम घुटना बताया गया। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू की। पहले राउंड की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक आदतन शराबी था कहीं पी खाकर गिर गया होगा। घटना की तह तक पहुंचने पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि घटना दिनांक को मृतक अपने साथी के बर्थडे पार्टी में गया था। जहां जमकर शराब सेवन किया था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नए सिरे से पूछताछ की। तब असली घटना का पर्दाफाश हुआ। मृतक के छोटे भाई आरोपित अश्विन (23) और बड़ी बहन माधवी (27) ने पुलिस को घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी तो पुलिस अवाक रह गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नशे में धुत आरोपित घर पहुंचने के बाद विवाद करता था। इस पर छोटे भाई व बड़ी बहन ने उसे समझाया लेकिन मृतक उनके ही साथ उलझ गया। इसके बाद आरोपित भाई ने मृतक के सिर को दीवाल पर मारा और उसके बाद गमछे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपित भाई-बहन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। अश्विन नागपुर में रहता है वह घटना के कुछ दिन पहले ही घर आया था।
आरोपितों को किया गिरफ्तार
आकाश धरडे की हत्या की मामले में उसके छोटे भाई और बड़ी बहन को गिरफ्तार किया है। घर में विवाद के बाद गमछा से गला घोटकर आकाश की हत्या कर दी गई।
विवेक शुक्ला, सीएसपी दुर्ग
भारतीय नागरिक ने स्वीकारा विदेशी नागरिकों की तस्करी का आरोप, हो सकती है 10 साल तक की जेल
वॉशिंगटन: अमेरिका में एक भारतीय नागरिक ने अवैध प्रवासियों के तौर पर भारतीयों की तस्करी किए जाने का आरोप स्वीकार कर लिया है. गुरुवार को न्यू जर्सी की एक अदालत के समक्ष जुर्म कबूल करते हुए 38 वर्षीय भाविन पटेल ने कहा कि उसने अपने आर्थिक लाभ के लिए ऐसा किया. उसे अधिकतम 10 साल जेल की कैद और 250,000 अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है. सजा की घोषणा 9 जुलाई को की जाएगी. इस मामले में दाखिल दस्तावेजों और अदालत में दिए गए बयानों के अनुसार, घरेलू सुरक्षा जांच विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन) के एजेंटों को जानकारी मिली कि पटेल एक तस्करी अभियान चला रहा है, जिसके तहत भारत से विदेशी नागरिकों को अमेरिका लाने का प्रयास किया जा रहा है.
जांच से पता चला कि तस्करी करने वाले संगठन ने भारतीय नागरिकों और अन्य लोगों को अमेरिका लाने के बदले भारी भरकम राशि ली थी. अक्टूबर 2013 से जाल बिछाया गया और एक जांच अधिकारी ने तस्कर बन कर बैंकाक में पटेल से मुलाकात की. पटेल ने इस अधिकारी से कहा कि वह कुछ भारतीय नागरिकों को तस्करी कर अमेरिका लाना चाहता है. न्याय विभाग ने बताया कि तीन अलग अलग बार पटेल ने या उसके साथी ने भारतीय नागरिकों को थाईलैंड के एक हवाईअड्डे तक पहुंचाया.
वहां से जांच अधिकारी को अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर इन नागरिकों को वाणिज्यिक एयरलाइन की उड़ानों से अमेरिका लाना था. पटेल इसके लिए भुगतान करने को तैयार हो गया. हर व्यक्ति के लिए हजारों डॉलर की राशि तय हुई. अगले कुछ माह में पटेल ने छह भारतीयों को थाईलैंड लाने और वहां से तस्करी के जरिये नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होते हुए अमेरिका लाने की व्यवस्था की. इसी क्रम में वह सात दिसंबर 2018 को नेवार्क लिबर्टी पहुंचा और वहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया.