Home Blog Page 3255

जाने हड्डियाँ कमजोर करता है या वजन कम करता है, सुबह उठकर इस तरीके से लें नींबू पानी

0

इसको सुबह – सुबह पिने से आपके पेट में अगर चर्बी है तो वो भी चली जाती है | बहुत सारे लोग इसे सुबह-सुबह बना कर पीते है | लेकिन अगर आप डाइट पे है और आप इसे अपनी चर्बी को काम करने के लिए पीते है तो उसमे थोड़ा सा निम्बू के रस का मात्रा ज्यादा कर दे और चीनी थोड़ा कम डाले |

सामग्री:-

 

  • पानी: 500 ग्राम
  • निम्बू: 2
  • चीनी पाउडर:150 ग्राम
  • नमक: 1/2(आधा) चम्मच
  • काला नमक:1(आधा) चम्मच
  • जीरा पाउडर:1/2(आधा) चम्मच (भुना हुआ)
  • बर्फ के टुकड़े(ice cube): 4 पीस

 

बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले निम्बू को दो भागो में काट ले |
  2. फिर एक बड़े कटोरे में निम्बू क रस को निचोड़ कर डाल दे | (एक ग्लास निम्बू पानी बनाने के लिए हमें आधा कटा हुआ निम्बू का पिस लग जाता है)
  3. फिर उसमे चीनी, काला नमक, जीरा पॉवडर और सदा नमक डाले |
  4. और उसमे बिना पानी डाले हुए मिलाये |
  5. चीनी धूल जाने पे उसमे पानी डाले और और उसे अच्छे से मिला दे |
  6. और फिर उसे ग्लास में निकालें और उसमे थोड़ा सा आइस क्यूब डालकर उसपे निम्बू के टुकड़े से सजा दे | और हमारी निम्बू पानी बनाकर तैयार हो गयी गई |
  7. और उसे उसी टाइम जल्दी से लोगो को पिला दे या खुद निम्बू पानी पीकर अपनी प्यास बुझाये |

अगले दो हफ्ते में मिल जाएंगे 8 अरब रुपये, ‘कंगाल’ पाकिस्‍तान को ये दो देश दे रहे हैं बड़ा लोन

0

आर्थिक मोर्चे पर काफी पीछे चल रहे पाकिस्‍तान को अगले दो हफ्तों में कुछ राहत मिलने की उम्‍मीद है. कंगाली से जूझ रहे पाकिस्‍तान के विदेश मुद्रा भंडार को अगले दो हफ्तों में 4.1 डॉलर मिलने वाले हैं, जिससे उसे थोड़ी राहत मिल सकती है. पाकिस्‍तान के वित्त मंत्री असद उमर ने शनिवार को कहा कि अगले दो हफ्तों में लगभग 4.1 बिलियन डॉलर (पाकिस्‍तानी मुद्रा में 8 अरब 18 करोड़ 55 लाख 20 हजार 850 रुपये) की आमद होगी, जिसके बाद स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 12 बिलियन डॉलर हो जाएगा. हालांकि यह राशि लोन के रूप में पाकिस्‍तान को मिलेगी, जिसका बकायदा ब्‍याज उसे चुकाना होगा.

पाकिस्‍तानी समाचार पत्र डॉन की वेबसाइट में प्रकाशित खबर के अनुसार, पाकिस्तान व्यापार परिषद (PBC) द्वारा आयोजित “फाइनेंसिंग टू सपोर्ट मेक इन पाकिस्तान” पर एक सेमिनार को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि 2 बिलियन डॉलर के ऋण के लिए अबू धाबी फंड फॉर डेवलपमेंट (ADFD) के साथ एक समझौता किया गया है और यह राशि अगले सप्ताह मिलने की उम्मीद है. वहीं, चीन भी सप्ताह बाद 2.1 बिलियन डॉलर देगा.

एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि ADFD से ऋण 3 प्रतिशत की निश्चित ब्याज दर पर मांगा जा रहा है, जबकि चीन से ऋण 2.5 प्रतिशत पर लिया जा रहा है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)

उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तानी सरकार अगले पांच वर्षों के भीतर जीडीपी अनुपात में डिपॉजिट को बढ़ाने के लिए उत्सुक है और इसके लिए फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्‍यू को अड़चनों को दूर करने के लिए काम करना होगा.

देश की अर्थव्‍यवस्‍था के डिजिटलीकरण की तत्‍काल जरूरत को लेकर एक स्‍पीकर द्वारा किए गए सवाल पर मंत्री ने मौके पर एसबीपी को एफबीआर, पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ऑफ पाकिस्तान एवं पाकिस्तान बैंक्स एसोसिएशन के सदस्यों के साथ एक समिति गठित करने और इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर अपनी सिफारिशें दाखिल करने को कहा.

उन्‍होंने कहा कि अगर वित्तीय क्षेत्र में पाकिस्तान को प्रगति करनी है तो वित्तीय प्रौद्योगिकी को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी. साथ ही उन्‍होंने कहा कि नियामकों को अपने ग्राहक को जानने और एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग सिस्टम लगाने की जरूरत है.

राज्यपाल आनंदीबेन ने दी मंजूरी, मप्र में OBC आरक्षण बढ़ाकर हुआ 27%

0

मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण को 14% से बढ़ाकर 27% करने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दे दी है. मध्यप्रदेश सरकार ने OBC के लिए आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% करते हुए शनिवार को एक अध्यादेश लाई है. राज्य के कानून एवं विधि विषयक मंत्री पी सी शर्मा ने यह जानकारी दी. इस कदम को सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले OBC को अपने पाले में करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. शर्मा ने कहा, ‘यह अध्यादेश जारी किया गया है और अधिसूचित किया गया है.’

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि यह अध्यादेश अनुमोदन के लिए शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास भेजा गया था और इसी के साथ यह सुनिश्चित किया गया है कि लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले यह अध्यादेश जारी हो जाए.

इस्तेमाल का तरीका ये होना चाहिए, हर बीमारी का काल है नारियल

0

ऐसी बहुत कम चीज़े होती है जो हमारे शारीर से जुडी एक से ज्यादा समस्या को पूरी तरह से ठीक कर देती है। नारियल उन्ही चुनिंदा चीजों में से एक है नारियल को प्रशाद के रूप में, तेल के रूप में या नारियल पानी के रूप में हर व्यक्ति प्रयोग करता है।

लेकिन क्या आपको पता है कि नारियल एक सुपर फूड की श्रेणी में आता है। जिसका सिर्फ इस्तेमाल करने का तरीका बदलने से ये हमारे शारीर की बीमारियों, त्वचा रोगों या बालो की समस्या में दवाई से भी ज्यादा तेज़ी से बदलाव ला सकता है।

संकृत में नारियल के पेड़ को कल्प वृक्ष और नारियल को श्रीफल कहा गया है यानि की ये एक ऐसा पेड़ है जो इन्सान की सभी ज़रुरतो को पूरा करने के लिए ही बना है।

नारियल को यदि सूखा खाया जाए तो इसका हमारे शारीर पर अलग ही इफेक्ट होता है और अगर नारियल को ताज़ा या इसकी मलाई को खाया जाएं तो ये हमारी बोडी पर अलग असर करता है।

नारियल के तेल को अलग-अलग चीजों के साथ में मिलाकर इनकी घरेलू दवाई भी बनाई जाती है और नारियल की छाल यानी की नारियल का सूखे रेशा पेट सम्बन्धी रोगों और स्किन से जुडी अनेक बीमारियों में बहुत लाभकारी होता है।

किसी भी काम को शुरू करने से पहले नारियल को ज़रूर फोड़ा जाता है। अगर हम सभी लोग नारियल को अपनी रोजाना की ज़िंदगी में शामिल कर लें तो इससे हमारा दिमाग, आँखे, त्वचा, बाल और शारीर के सभी अंदुरुनी अंगो का एक नया जीवन शुर होने लगता है।

बोडी से जुडी अनेक समस्याएं जैसे की मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, किडनी की बीमारी, यूरिक एसिड, पिम्पल्स, चोट के निशान, गंजापन, आँखों की कमजोरी, कब्ज़, एसिडिटी, माइग्रेन, मुहं के छाले, दांतों की सडन, सर्दी खांसी और त्वचा की एलर्जी डायबिटीज, pcod, पाइल्स, थायराइड की प्रॉब्लम, जोड़ो के दर्द, लीवर और फेफड़ो से जुडी बीमारियाँ घाव और मुहं के छालो को ठीक करने और गर्भावस्था में भी नारियल का प्रयोग करने से अदुभुत लाभ मिलते है।

इतना ज्यादा फायदेमंद होने के बावजूद भी नारियल से कोलेस्ट्रॉल और मोटापा बढ़ता है या इसको डायबिटीज होने पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इस तरह की कई सारी गलत फेहमिया हमेशा नारियल के साथ जुडी होती है।

नारियल ही एक ऐसी चीज़ है जिससे बच्चों से लेकर बड़े यहाँ तक की आपके घर के पालतू जानवरों की सेहत को भी रोग मुक्त रखा जा सकता है।

नारियल के अद्भुत फायदे और नारियल का अलग-अलग बीमारी में कैसे इस्तेमाल किया जाता है

ताकत और स्टेमिना बढ़ाएं

नारियल में Mtc यानि की Medium-Chain Triglyceride की मात्रा ज्यादा होती है Mtc एक चमत्कारी फैटी एसिड का ग्रुप होता है। जो कि नारियल को सबसे खास और दूसरे फलों से अलग बनाता है आपको यह जानकर बहुत ज्यादा हैरानी होगी कि Mtc फैटी एसिड मां के दूध में भी मौजूद होता है। यह इतना अद्भुत होता है कि जन्म लेने के बाद कुछ महीनों तक पिए गए मां के दूध का असर हमारी बॉडी पर मरते दमतक बरकरार रहता है।

Mtc की मात्रा अधिक होने की वजह से नारियल, नारियल का पानी और नारियल का तेल हमारी बॉडी में आसानी से पचता है। दूसरी किसी भी चीज़ के मुकाबले ये हमारे शारीर पर जल्दी असर डालता शुरू कर देता है।

इसीलिए नारियल के तेल का सेवन करने से या नारियल पानी और नारियल का दूध पीने से शारीर की अनर्जी और ताकत में बहुत तेज़ी से बदलाव आने शुरू हो जाते है। इसलिए नारियल में पाएं जाने वाले Mtc एर्गोजेनिक एड्स में भी मुखिय भूमिका निभाता है ergogenic aids वह सप्लीमेंट होते है जो की मेराथोर में दौड़ने वाले रनर्स, साइकल चलाने वाले एटलिस और स्पॉट्स के खिलाडी अपनी ताकत और स्टेमिना को बढ़ाने के लिए लेते है।

वजन कॉलेस्ट्रोल घटाएं

अपने रोजाना डाइट में एक चम्मच नारियल के तेल को शामिल करने से यह शरीर की चर्बी और बेट कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। नारियल कमर के ऊपर वाले हिस्से जैसे कि पेट कमर और हाथों में जमा होने वाली चर्बी को कम करने के लिए काफी लाभदायक होता है। हेल्दी फेट से भरपूर होने के कारण यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल और चर्बी को बढ़ने से रोकता है। इसीलिए वजन घटाने के लिए जूस और सलाद में एक चम्मच नारियल का तेल जरूर शामिल कर ले और हफ्ते में कम से कम दो नारियल जरूर खाने चाहिए धीरे-धीरे आप अपने शरीर में हल्कापन महसूस करने लगेंगे।

शरीर को ठंडक और दिमाग को शांत बनाएं

नारियल हमारे दिमाग और शरीर को शांति प्रदान करने वाला फल है। खास करके गर्मियों में इसका सेवन करने से हमारा पाचन बढ़िया रहता है और साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। गर्मियों में रोजाना नारियल का पानी पीने या ताज़े नारियल को मिक्सी में पीस कर इसका दूध बना ले और दिन में 2 बार इसका सेवन करें।

ये घबराहट, एसिडिटी, अपचन शरीर में ठंडक बनाए रखना, टेंशन और स्ट्रेस को दूर करने के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में नहाने के पानी में दो से तीन चम्मच नारियल का तेल एक चम्मच सेंधा नमक डालकर नहाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ती है और स्किन चमकदार हो जाती है।

मुंह और दांतों के लिए लाभदायक

दांतों में कीड़े सड़न या पीलापन आ जाने पर नारियल का तेल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके अंदर मौजूद हीलिंग प्रॉपर्टीज मुंह और दांतों में मौजूद सभी तरह के बैक्टीरिया को खत्म करने में बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह नारियल के तेल से कुल्ला करने से मुंह की बदबू दूर होती है साथ ही दांतों में जमी हुई सभी तरह की गंदगी और बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। धीरे धीरे दांत पूरी तरह से स्वस्थ व सफेद हो जाते हैं।

आंखें और दिमाग की शक्ति बढ़ाएं

नारियल हमारे नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। जिसका सीधा असर हमारी सोचने और समझने और निर्णय लेने की शक्ति पर पड़ता है साथ ही हमारी आंखों की रोशनी को भी बढ़ा देता है। नारियल के अंदर मौजूद Mct दिमाग से शरीर के सभी अंगों को सिग्नल पहुंचाने की प्रक्रिया को आसान बनाकर ब्रेन फंक्शन को इंप्रूव करता है।

पाचन और पेट की समस्याओं में भी है लाभदायक

आयुर्वेद में नारियल के तेल को रिचक यानी कि लैक्सेटिव बताया गया है। अगर आपका पेट किसी भी वजह से खराब होता है तो नारियल या नारियल के तेल का सेवन करने से पेट और आंतों को फ़ौरन आराम मिल जाता है। जिन लोगों को कब्ज एसिडिटी पेट साफ ना होना या गैस जैसी प्रॉब्लम बनी रहती है उन्हें नारियल को अपने रोजाना की डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए।

थायराइड में लाभदायक

नारियल का तेल थायराइड फंक्शन को इंप्रूव करता है खासकर हाइपो थायराइड में दूध के साथ नारियल के तेल का सेवन करने से थाइरोइड लेवल तेजी से कंट्रोल होने लगता है। रोजाना नारियल खाने से शरीर में फैट बर्न होने की गति बढ़ती है जो कि थायराइड में वजन को कम करने के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।

त्वचा के लिए लाभदायक

नारियल का तेल एकमात्र ऐसा तेल होता है जो हर तरह की स्किन पर हर स्थिति में आसानी से सूट हो जाता है। नारियल का तेल ठंडा होता है और गर्मियों में यह हमारी त्वचा को धूप से जलने से भी बचाता है। सेंसेटिव स्किन या पिंपल्स होने पर नारियल के तेल को गुलाब-जल के साथ मिलाकर लगाने से फायदा मिलता है। साथ ही चोट लगने पर घाव को तेजी से भरने के लिए नारियल के तेल के साथ हल्दी मिलाकर लगाने से भी काफी लाभ मिलता है। त्वचा के निशान या दाग धब्बों को दूर करने के लिए नारियल और बादाम के तेल से रोजाना रात को अच्छे से मसाज करें धीरे-धीरे चेहरा साफ हो जाएगा और स्किन चमकदार बन जाएगी।

प्रेगनेंसी में लाभदायक

प्रेगनेंसी के दौरान नारियल पानी, नारियल का तेल और सूखे नारियल का ज्यादा मात्रा में सेवन करना चाहिए। सुबह उठने पर होने वाली थकान, एसिडिटी, हार्टबर्न और कब्ज होने पर नारियल का तेल काफी लाभकारी होता है और साथ ही नारियल पानी-पीने से शरीर में पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी की कमी पूरी हो जाती है। गर्भावस्था के दौरान नारियल खाने से होने वाले बच्चे की त्वचा का रंग निखरता है और साथ ही वे दिमागी रूप से ज्यादा स्वस्थ और बुद्धिमान बनता है।

दिल के लिए लाभकारी

नारियल के अंदर लोरिक एसिड अधिक मात्रा में होता है जो हमारे दिल की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। साथ ही खाना पचाने और चर्बी को कम करने की प्रतिक्रिया को भी तेज बनाती है।

पकाने में दूसरे तेल से बेहतर

तेल में Mct यानी कि large-chain triglyceride होते हैं ऐसे में यह दूसरे तेलों के मुकाबले में ज्यादा जल्दी और आसानी से पच जाता है। नारियल के तेल का स्मोकि पॉइंट दूसरे तेलों के मुकाबले ज्यादा हाई होता है। यह अन्य तेलों के मुकाबले ज्यादा देर से जलना शुरू होता है खाना बनाते समय जो तेल ज्यादा जल्दी जल जाते हैं वह हमारी बॉडी के लिए हानिकारक होते हैं। खाना पकाते समय या किसी चीज को पकाते समय हमें पता भी नहीं होता कि तेल पूरी तरह से जल चुका है। जले हुए तेल का सेवन करने से यह हमारी बॉडी में फ्री रेडिकल्स की मात्रा को बढ़ाता है। जिससे की त्वचा में झुर्रिय आने लगती हैं बाल झड़ने लगते हैं और शरीर के अंदरूनी अंग जल्दी बूढ़े होने लगते हैं।

नारियल के इतने सारे अद्भुत फायदे उठाने के लिए आज से ही नारियल को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा जरूर बना ले। गर्मियों का मौसम नारियल की शुरुआत करने के लिए सबसे अच्छा मौसम माना जाता है।

Baingan Tikka Masala : बैंगन टिक्का मसाला खाते ही मुंह में हो जाएं स्वाद की बोछार

0

Baingan Tikka Masala बैंगन टिक्का मसाला बहुत ही जल्द बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपी है। जिन लोगो को बैंगन पसंद नही है वह भी इसको शौक से खाते है बैंगन टिक्का बनाने के लिए पहले बैंगन को मेरिनेट किया जाता है। फिर इसको शेलो या डीप फ्राई करके बनाया जाता है जो इसके स्वाद में चार चाँद लगा देता है।

आवश्यक सामग्री – ingredients for Baingan Tikka Masala

  • बैंगन = एक 250 ग्राम
  • टमाटर = 250 ग्राम
  • अदरक = एक इंच का टुकड़ा
  • हरी मिर्च = दो
  • बेसन = एक चौथाई कप
  • दही = एक चौथाई कप
  • ज़ीरा = आधा टीस्पून
  • धनिया पाउडर = एक टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर = आधा टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर = एक टीस्पून
  • गर्म मसाला पाउडर = छोटा आधा टीस्पून
  • नमक = स्वादानुसार
  • तेल = ज़रूरत के हिसाब से
  • कसूरी मेथी = एक टीस्पून

विधि – how to make Baingan Tikka

बैंगन टिक्का मसाला बनाने के लिए टमाटर हरी मिर्च और अदरक को बारीक़ पीस लें। बैंगन को धोकर चौकोर टुकड़ो में काट लें एक बाउल में दही, बेसन, आधा टीस्पून नमक, आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई टीस्पून हल्दी पाउडर, आधा टीस्पून धनिया पाउडर, एक चौथाई टीस्पून गर्म मसाला पाउडर डालकर सभी चीजों को मिक्स कर लें।

अब इस मसाले में बैंगन के टुकड़े डालकर अच्छे से मिला लें। ध्यान रहे बैंगन के ऊपर मसाले की अच्छे से कोटिंग हो जाएं 20 मिनट के लिए बैंगन को मेरिनेट होने के लिए रख दें।

तय समय बाद गैस पर नॉन स्टिक पैन रखे और इसमें तीन टेबलस्पून तेल डालकर गर्म करे। बैंगन के टुकडो को पैन में फ्राई होने के लिए डाल दें दो से तीन मिनट बैंगन को ऐसे ही रखा रहने दें। जब ये नीचे से ब्राउन रंग के हो जाएं तो बैंगन को पलट दें।

दूसरी तरफ से भी इसी तरह से गोल्डन ब्राउन होने तक बैंगन को सेक लें जब ये दोनों तरफ से ब्राउन हो जाएं तो बैंगन को निकाल लें।

बाकि के बचे हुए तेल में जीरा और एक चौथाई टीस्पून हल्दी डालकर चलाएं। अब इसमें टमाटर अदरक का पेस्ट डालकर चलाते हुए भूने। साथ ही एक टीस्पून धनिया पाउडर, आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर डालकर चलाते हुए मसाले को भून।

मसाले को तेल ऊपर आने तक अच्छे से भून लें। जब मसाले के ऊपर तेल आ जाए तो इसमें कसूरी मेथी डालकर चलाएं। बैंगन के मेरिनेट का जो मसाला बच गया था उसको भी मसाले में डाल दें। बेसन से इसको थिकनेस मिलेगी जो सब्जी को और स्वादिष्ट बना देगा 5 मिनट मसाले को और भून लें।

5 मिनट बाद मसाले में डेढ़ कप पानी डालकर चलाएं साथ ही नमक भी डाल दें। (ग्रेवी आप अपने हिसाब से गाढ़ी या पतली कर सकते है) हरा धनिया डालकर ग्रेवी में उबाल आने दें जब ग्रेवी में उबाल आ जाएं तो दो मिनट और पका लें आंच मीडियम रखे दो मिनट बाद बैंगन टिक्का डालकर मिलाते हुए ग्रेवी में अच्छे से मिक्स कर लें।

दो मिनट सब्जी को पकने दें तय समय बाद गैस को बंद कर दें। बैंगन टिक्का मसाला बनकर तैयार है सब्जी को सर्विंग बाउल में निकालें और हरे धनिये से गार्निश करके सर्व करें। आप इसे रोटी चावल किसी के भी साथ सर्व कर सकते है।

सुझाव

  1. बैंगन को मसाले में अच्छे से मेरिनेट करें ताकि मसाले की बैंगन पर अच्छे से कोटिंग आ जाएं।
  2. बैंगन को फ्राई करते समय आंच को लो टू मीडियम रखे।

Achari Besan Recipe : अचारी बेसन दस्तरखान पर सब खानों की छुट्टी कर देगा

0

अचारी बेसन एक बहुत ही मजेदार सब्जी है इसमें आचार के कुछ मसाले डालकर बनाया जाता है। जिसकी वजह से इसको अचारी बेसन कहते है। बेसन व टमाटर से बनी ये एक बहुत मज़ेदार रेसिपी।

आवश्यक सामग्री – ingredients for Achari Besan recipe

  • बेसन = 5 टेबलस्पून मोटा वाला
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट = एक टीस्पून
  • मेथी दाना = एक टीस्पून
  • हींग = आधा टीस्पून
  • राई = एक टीस्पून
  • कलोंजी = एक टीस्पून
  • प्याज = एक मीडियम साइज़ की चोप कर लें
  • स्प्रिंग अनियन = चार टेबलस्पून
  • टमाटर = चार मीडियम साइज़ के मोटे टुकड़ो में कटे हुए
  • तेल = 5 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर = दो टेबलस्पून
  • नमक =स्वादानुसार

विधि – how to make Achari Besan

अचारी बेसन बनाने के लिए पैन में तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने पर इसमें मेथी दाना, हींग, राई और कलौंजी डालकर चटकाएं फिर इसमें चोप की हुई प्याज डालकर चलाते हुए प्याज़ को दो मिनट फ्राई कर लें। फिर इसमें स्प्रिंग अनियन का सफेद भाग डालकर और एक मिनट चलाते हुए फ्राई करें।

एक मिनट बाद बेसन डालकर चलाते हुए बेसन को अच्छे से भून लें। जब बेसन का कच्चापन खत्म हो जाएं तो इसमें टमाटर डालकर चलाते हुए बेसन में मिक्स कर लें। टमाटर को थोड़ा सा पकाने के लिए इसमें दो टेबलस्पून पानी डाल दें साथ ही नमक, और लाल मिर्च पाउडर डालकर चलाएं।

बेसन की कोई भी सब्जी बनाएं उसमे खटाई डाली जाएं तो बहुत अच्छी लगती है। इसमें हमने बहुत सारे टमाटर डालें है तो कुछ और खटाई डालने की ज़रूरत नहीं है।

पैन को ढककर 5 से 7 मिनट पकाएं तय समय बाद खोलकर देखे टमाटर सॉफ्ट हो गये है। सब्जी को चलाएं बेसन भी टमाटर के साथ अच्छे से मिक्स हो गया है। अब इसमें स्प्रिंग अनियन का हरा वाला भाग डालकर चलाते हुए सब्जी में मिलाएं। गैस को बंद कर दें अचारी बेसन की मजेदार सब्जी बनकर तैयार है।

जानिए क्‍यों सस्‍ता हो रहा सोना, सोने की कीमतों की पिछले सप्‍ताह भी आई गिरावट

0

स्थानीय आभूषण कारोबारियों की कमजोर मांग के बीच विदेशों में कमजोरी के रुख के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह भी गिरावट जारी रही. सोने की कीमत 600 रुपये की गिरावट के साथ 33,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव कम होने के कारण चांदी की कीमत में भी गिरावट आई. जबकि महाशिवरात्रि पर्व के कारण सोमवार को बाजार बंद रहे.

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आने से कारोबारी धारणा मंद रही. रुपया मजबूत होने से सोने का आयात सस्ता हो गया. इस बीच, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सप्ताहांत में 70.14 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना सप्ताहांत में तेजी के साथ 1,298.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी तेजी के साथ 15.31 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. इसके अलावा, तेज होते शेयर बाजार में निवेश बढ़ने और शादी विवाह के मौसम खत्म होने की वजह से स्थानीय आभूषण कारोबारियों एवं फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने के कारण भी गिरावट बढ़ गई.

33,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर को छू गया सोना 
दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की 33,450 रुपये पर कमजोर शुरूआत हुई और दिन के कारोबार के दौरान कमजोर वैश्विक संकेतों एवं स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग की वजह से यह 33,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर को छू गया. बाद में इसमें आंशिक सुधार आया लेकिन फिर भी यह सप्ताहांत में 600 रुपये की भारी गिरावट दर्शाता 33,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. सोना (99.5 प्रतिशत शुद्धता) भी इतनी ही गिरावट दर्शाता सप्ताहांत में 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

चांदी भी लुढ़की
हालांकि, सीमित सौदों के बीच गिन्नी के भाव भी एक सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद सप्ताहांत में 100 रुपये की गिरावट के साथ 26,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर बंद हुआ. सोने की तरह चांदी भी 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर कमजोरी के साथ खुला और कारोबार के दौरान 38,980 रुपये तक नीचे लुढ़कने के बाद सप्ताहांत में 50 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 39,900 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई. दूसरी ओर सप्ताह के दौरान चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 38,202 रुपये के निचले स्तर को छूने के बाद सप्ताहांत में 428 रुपये की तेजी के साथ 38,728 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. चांदी सिक्कों के भाव भी 1,000 रुपये की गिरावट के साथ लिवाल 80,000 रुपये और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुए.

शराब पीते समय या 10 घंटे बाद तक न खायें ये 5 चीजें, वरना डॉक्टर भी बोल देगा ‘आई एम सॉरी’

0

आपने नोटिस किया होगा कि लोग शराब के साथ चखने के रूप में जो मिलता है, खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें शराब के साथ खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसी ही गलती लोग शराब पीने के बाद कर बैठते हैं। नशे की हालत में उन्हें जो भी मिलता है, खा लेते हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको आपको शराब के साथ या बाद में नहीं खाना चाहिए।

1) काजू या मूंगफली
अधिकतर लोग शराब पीते समय मूंगफली खाना पसंद करते हैं और बहुत से लोग ड्राई काजू भी खाते हैं। लेकिन आपको बता दें शराब के साथ यह दोनों ही चीजें कभी नहीं खानी चाहिए। इनमें कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। इतना ही नहीं यह भूख को खत्म कर देता है।

2) सोडा या कोल्ड ड्रिंक
हमेशा याद रखें कि कभी भी सोडे और कोल्ड ड्रिंक के साथ शराब नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि यह शरीर में पानी की मात्रा को कम कर देती हैं। इसकी जगह आप शराब में पानी या बर्फ मिलाकर पी सकतें हैं।

3) ऑयली स्नैक्स 
शराब के साथ ऑयली स्नैक्स खाने की गलती कभी न करें। क्योंकि शराब पीने से एसिडिटी की शिकायत रहती है। बहुत से लोग शराब पीते वक्त चिप्स खाते हैं क्योंकि यह असानी से मिल जाते हैं लेकिन इनका सेवन करने से बहुत प्यास लगती है। इसी वजह से लोग ज्यादा शराब पी लेते हैं, जो नुकसानदायक है। इससे शरीर में पानी की मात्रा कम हो सकती है।

4) दूध या दूध से बनी चीजें
जब भी हम कुछ खाते हैं तो वे पाचन एंजाइम खाने के साथ मिल कर उसे पचाने और उससे पोषण लेने में मदद करते हैं। शराब पीने से उन डाइजेस्टिव एंजाम्स को नुकसान पहुंचता है। जिससे अगर आप शराब के बाद दूध पीते हैं तो दूध में मौजूद पोषक तत्वों का पूरा लाभ आपको नहीं मिलता।

5) मिठाई
शराब के साथ कभी भी मीठा खाने की गलती न करें। क्योंकि शराब के साथ मीठा खाने से वह नाशा को दोगुना कर देती है। जिससे व्यक्ति आपने आपे में नहीं रहता है। आम तौर पर लोग सोचते हैं कि मिठा खाने से शराब जयादा चढ़ती है, जबकि सही मायने में मिठी चीजें शराब के जहर को और ज्‍यादा बढ़ाती हैं।

इस बात का रखें ध्यान

वैसे तो हमारी सलाह है कि आपको शराब पीने से बचना चाहिए लेकिन अगर आप पीते हैं भी, तो आपको ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

छत्तीसगढ़ पत्रकार कल्याण समिति का गठन.

0

रायपुर. राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ पत्रकार कल्याण समिति का गठन किया है. जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में प्रदेश के चार वरिष्ठ पत्रकारों को इसके सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है. जिसमें दैनिक छत्तीसगढ़ के प्रधान संपादक सुनील कुमार, दैनिक हरिभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी, नवभारत के संपादक राजेश जोशी और वरिष्ठ पत्रकार आलोक पुतुल को शामिल किया गया है.

CHHATTISGARH : कुशाभाऊ पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति एमएस परमार ने दिया इस्तीफा

0

छत्तीसगढ़ के एक और विश्विद्यालय के कुलपति ने इस्तीफा दे दिया है. प्रदेश के इकलौते पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति एमएस परमार ने आज देर शाम अपना इस्तीफा कुलाधिपति को भेज दिया है. राज्यपाल को भेजे जाने इस्तीफे में डॉ परमार ने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत कारण को बताया है. इससे पहले दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेंद्र सराफ ने भी इस्तीफा दे दिया था. सुरेंद्र सराफ ने अपना इस्तीफा कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है.

नयी नियुक्ति होने तक राज्यपाल ने दुर्ग संभाग के कमिश्नर को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति का चार्ज दिया है. कमिश्नर दिलीप वासनीकर को हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलपति का चार्ज दिया गया है. माना जा रहा है कि जल्द ही विश्वविद्यालय के कुलपति भी इस्तीफा दे सकते हैं.