Home Blog Page 3269

हैरान रह जाओगे आप जब जानोगे नीम के पत्ते के ये फायदे

0

अगर आपके घर के आसपास नीम का पेड़ है तो आपके लिए यह बहुत ही फायदेमंद साबित होगा. गर्मी में ठंडी हवा देने के साथ ही नीम का पेड़ ऐसा पेड़ है. जिसका हर हिस्सा किसी न किसी बीमारी को दूर करने में मददगार होता है. इतना ही नहीं सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण में भी नीम का इस्तेमाल किया जाता है.

तो चलिए जानते हैं नीम की पत्तियों के 5 फायदे-

1 .जल जाने पर-

अगर आप खाना बनाते वक्त या किसी दूसरे काम करने से आप अपना हाथ जला लिए हैं तो तुरंत उस जगह नीम की पत्तियों को पीसकर लगा लें. ऐसा करने से जला हुआ घाव नहीं बढ़ेगा क्योंकि नीम की पत्तियों में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं. साथ ही यह ठंडा होने के कारण जले हुए स्थान पर लगाने से थोड़ा नहीं निकलने देता है.

2 .कान में दर्द-

अगर कान में दर्द रहता है तो नीम की कुछ पत्तियों को लेकर सरसों तेल में जलाकर इसे कान में डालने से दर्द से राहत मिलती है. कई लोगों को कान में घाव हो जाती है या कान बहने लगते हैं ऐसी समस्या होने पर नीम का तेल कान मे डालना बहुत ही फायदेमंद होता है.

3 .दांतो के लिए-

नीम के दातुन से दांत साफ करना बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि नीम का दातुन हमारे दांतों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में मददगार होता है. इसमें एंटीसेप्टिक गुण होने के साथ-साथ यह तिक्त प्रकृति का होता है. जिससे दातों में किसी तरह की कीटाणु नहीं लग पाते हैं. इसे नियमित इस्तेमाल करने से पायरिया की रोकथाम करने में मदद मिलती है.

4 .बालों के लिए-

नीम एक बहुत ही अच्छा कंडीशनर का काम करता है. इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से बाल धोने से रूसी और फंगस जैसी समस्या दूर हो जाती है.

5 .फोड़े फुंसियों के लिए-

फोड़े- फुंसी और कील, मुंहासे जैसी समस्या होना आम बात होती है. ऐसे में नीम की पत्तियों को पीसकर प्रभावित स्थान पर लगाने से लाभ होता है. साथ ही नीम की कोपल पतियों को चबाकर खाने या पीसकर पानी के साथ सेवन करने से खून साफ होता है. जिससे कील, मुंहासे, दाग- धब्बे जैसी समस्या से निजात मिलती है.

जानिए आखिर क्यों होती है रोलेक्स घड़ी इतनी महंगी

0

आज के समय में हर किसी व्यक्ति को घड़ी पहनने का शौक होता है और लोग अपने इस शौक की वजह से बहुत महंगी महंगी गाड़ियां भी पहनते हैं। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं, कि रोलेक्स घड़ी बहुत महंगी घड़ी आती है।

अक्सर देखा गया है, कि जो धनवान लोग होते हैं। वह रोलेक्स घड़ियां पहने हुए रहते हैं, क्योंकि रोलेक्स घड़ी इतनी महंगी आती है, कि अमीर आदमी ही इसे खरीद सकता है, क्या आपने कभी सोचा है, कि यह रोलेक्स घड़ी इतनी महंगी क्यों होती है।

आपको बता दें, कि रोलेक्स घड़ियां बहुत ही विशेष प्रकार की कारीगरी करके बनाई जाती हैं, इसलिए इस घड़ी की कीमत बहुत ज्यादा हो जाती है। रोलेक्स घड़ी बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है, कि रोलेक्स घड़ियां साधारण नहीं होती, क्योंकि इसके लिए कंपनी ने एक अलग से रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेब बनाया है। इस लैब में इस घड़ी पर बहुत ज्यादा बारीकी से काम किया जाता है।

रोलेक्स घड़ी बनाते समय बहुत खास किस्म की मशीनरी का प्रयोग किया जाता है। जिसमें बहुत मेहनत लगती है। कहा जाता है, कि इस घड़ी को बनाते वक्त उसके खराब होने के आसार बहुत ज्यादा होते हैं, क्योंकि रोलेक्स की घड़ी बनाते समय उसके पार्ट्स को बड़े ही ध्यान से लगाना होता है। इस घड़ी में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स बहुत ज्यादा महंगे होते हैं। जिस वजह से रोलेक्स घड़ियां इतनी महंगी होती हैं।

HDFC ने क्रेडिट कार्ड पर बढ़ाया चार्ज, 1 अप्रैल से होगा लागू

0

एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर के लिए एक चौंकाने वाली खबर है. एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड का लेट भुगतान करने पर लेट पेमेंट चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है. ये नया नियम 1 अप्रैल से लागू होगा. 1 अप्रैल 2019 से क्रेडिट कार्ड का लेट भुगतान करना महंगा पड़ेगा. ये जानकारी एचडीएफसी ने अपनी वेबसाइट पर जारी की है.

नए नियम के मुताबिक इंफीनिया कार्ड के अलावा बाकी सभी क्रेडिट कार्डों पर लेट पेमेंट चार्ज बढ़ाया गया जाएगा.

क्या होता है लेट पेंमेंट चार्ज?

लेट पेमेंट चार्ज का मतलब होता है कि क्रेडिट कार्ड बिल पर लगने वाला वो फाइन जो भुगतान की तय तारीख के बाद भुगतान पर अलग से लगाया जाता है. बता दें कि एचडीएफसी के नए नियम के मुताबिक ये लेट पेमेंट चार्ज इंफीनिया क्रेडिट कार्ड पर नहीं लगाया जा रहा है.

कितना बढ़ा है लेट पेमेंट चार्ज?

एचडीएफसी के क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए 500 रुपये से ज्यादा की रकम पर भुगतान की तारीख के बाद भुगतान करने पर से 1 अप्रैल से ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा. अलग से रकम अभी के चार्ज के मुकाबले 200 रुपये तक ज्यादा देनी होगी. नए चार्ज में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 25,000 रुपये से अधिक के भुगतान पर लागू होगा. अभी इस रकम पर 750 रुपये लेट पेमेंट चार्ज किया जा रहा है. जो 1 अप्रैल से 200 रुपये बढ़कर 950 रुपये हो जाएगा.

मंगलवार को आज इतनी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत

0

पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के दामों में राहत नजर नहीं आ रही है। बीते महीने फरवरी से चली आ रही कीमतों में तेजी इस महीने भी जारी है। इसकी कड़ी में सोमवार के बाद मंगलवार को भी पेट्रोल (petrol) जहां 7 पैसे महंगा हुआ है वहीं डीजल (diesel) के दाम 10 पैसे बढ़े हैं। वहीं लगातार तेजी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम (petrol raate in capital) जहां 72 रुपए लीटर के पार चले गए हैं वहीं डीजल की कीमतें (diesel rate in delhi) 67 रुपए लीटर से ज्यादा हैं।

बता दें कि मंगलवार को दामों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी में आज पेट्रोल 72.24 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 67.64 रुपए लीटर मिल रहा है। मुंबई की बात करें तो आज यहां पेट्रोल 77.87 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 70.86 रुपए लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 75.02 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 71.48 रुपए लीटर मिल रहा है। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत यहां देखें।

हालांकि दूसरी ओर कोलकाता में पेट्रोल 74.33 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 69.43 रुपए लीटर बिक रहा है। बता दें कि 1 मार्च से पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल जहां अब तक 43 पैसे महंगा हुआ है वहीं डीजल के दाम 52 पैसे बढ़े हैं। वहीं 5 फरवरी से लेकर अब तक डीजल के दामों में 2 रुपए से ज्यादा की तेजी आई है जबकि पेट्रोल 1.80 रुपए महंगा हुआ है। आज के अपने शहर के डीजल के भाव यहां चेक करें।

जबक‍ि दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 71.68 रुपए, 71.55 रुपए, 72.55 रुपए और 72.32 रुपए प्रति लीटर रहीं।

वहीं दूसरी ओर पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 68.22 रुपए, 71.51 रुपए, 76.18 रुपए, 75.21 रुपए और 75.27 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।

बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट (international market) में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्‍त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्‍यवस्‍था को लागू किया गया।

कुमार विश्वास ने ऐसे ली चुटकी जब इमरान खान की पार्टी ने हिंदी में किया ट्वीट

0

अभिनंदन की वापसी के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव कम नहीं हो रहा है. भारत के कूटनीतिक दवाब के सामने 60 घंटे के अंदर देश के वीर सैनिक विंग कमांडर अभिनंदन को वापस लौटा दिया. पाकिस्तान के लोग इसे पीएम इमरान खान की दरियादिली के तौर पर देख रहे हैं. इसके बाद से ही उन्हें शांति पुस्कार देने की मांग उठने लगी. नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बयान दिया. उनके बयान को उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने पोस्ट किया है. इस बयान को ‘पीटीआई’ ने अपने ट्वीटर हैंडल पर हिंदी में डाला है, जिसपर डॉ. कुमार विश्वास ने चुटकी ली है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा नोबेल शांति पुरस्कार पर दिए विशुद्ध हिंदी में ट्वीट किया. इस ट्वीट पर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने चुटकी ली है. कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है, ‘भारत ने हिंदी कर दी इनकी’.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने खान को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया, ‘मैं नोबेल शांति पुरस्कार के योग्य नहीं हूं. इसका योग्य व्यक्ति वह होगा जो कश्मीरी लोगों की इच्छा के अनुसार कश्मीर विवाद का समाधान करता है और उपमहाद्वीप में शांति एवं मानव विकास का मार्ग प्रशस्त करता है.’

आपको बता दें कि दो मार्च को पाकिस्तान की नेशनल एसेम्बली के सचिवालय को एक प्रस्ताव सौंपा गया, जिसमें कहा गया था कि भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिहा करने के खान के फैसले से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम हुआ है. प्रस्ताव के अनुसार खान ने वर्तमान तनाव में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य किया और वह नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं.

कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. उसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. तत्पश्चात भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया. अगले दिन पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की थी.

10 करोड़ लोगों को होगा फायदा, पीएम मोदी आज शुरू करेंगे यह योजना

0

प्रधामंत्री मोदी मंगलवार (5 मार्च) को असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए पेंशन योजना की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (पीएमएसवाईएम) योजना की औपचारिक शुरुआत अहमदाबाद में की जाएगी. 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए पेंशन योजना शुरू करने का ऐलान किया था. इसके तहत कामगरों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी. योजना के बारे में अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है.

योजना के लिए 3.13 लाख साझा सेवा केंद्र बनाए
इस योजना से जुड़ने के लिए देशभर में कुल 3.13 लाख साझा सेवा केंद्र बनाए गए हैं. 15 फरवरी से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है. योजना को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को मिली है. योजना के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए एलआईसी के बड़े नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके तहत असंगठित क्षेत्र के 18 से 40 वर्ष की आयु के कामगार योजना को अपनाने के पात्र होंगे. योजना से जुड़ने वाले कामगारों को उनके अंशदान पर 60 वर्ष की आयु के बाद 3,000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी.

इतना देना होगा प्रीमियम
जानकारी के अनुसार स्वघोषणा के आधार पर योजना के लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी. पेंशन का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं. यदि कोई लाभार्थी 18 साल की उम्र में इस स्कीम में हिस्सा लेता है तो उसे 55 रुपये प्रीमियम के तौर पर देना होगा. 29 साल की उम्र में योजना का हिस्सा बनने पर 100 रुपये मासिक का प्रीमियम देना होगा. 40 साल की उम्र में जुड़ने वालों को 200 रुपये का मासिक अंशदान करना होगा. इस योजना से असंगठित क्षेत्र के करीब 10 करोड़ कामगरों को फायदा मिलने की उम्मीद है.

योजना के तहत पंजीकरण कराने वालों को विशिष्ट आईडी नंबर भी जारी किया गया है. बजट भाषण के दौरान पीयूष गोयल ने कहा था कि सरकार की तरफ से असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद न्यूनतम पेंशन की गारंटी दी जाएगी. सरकार की तरफ से शुरू की गई इस योजना का फायदा ऐसे मजदूरों को मिलेगा जिनकी महीने की आमदनी 15 हजार रुपये से कम है. सरकार के इस कदम का फायदा घरों में काम करने वाली मेड, ड्राइवरों, प्लबंर, रिक्शा चालकों और बिजली का काम करने वाले कामगारों को मिलेगा.

PM मोदी पहुंचे मां से मिलने, परिवार के सदस्‍यों के साथ गुजारे 30 मिनट

0

अपनी मां से मुलाकात करने से पहले मोदी रायसेन के समीप प्रसिद्ध धोलेश्वर महादेव मंदिर गए.

अहमदाबाद: अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करने के बाद देर शाम रायसेन गांव में अपनी नब्बे वर्षीय मां हीरा बा से सोमवार को मुलाकात की. हीरा बा मोदी प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के नजदीक स्थित गांव में रहती हैं.

प्रधानमंत्री ने अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ करीब 30 मिनट बिताए. अपनी मां से मुलाकात करने से पहले मोदी रायसेन के समीप प्रसिद्ध धोलेश्वर महादेव मंदिर गए और महाशिवरात्रि के अवसर पर वहां पूजा-अर्चना की. वह मंगलवार को राज्य में दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

आध्यात्मिक परंपरा की शक्ति ने भारत को चलाया है 
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उन्हें उन लोगों की सोच पर दया आती है जो मानते हैं कि सभी धार्मिक गतिविधियां व्यर्थ हैं और उन्हें अहसास ही नहीं होता कि आध्यात्मिकता एक ऐसी शक्ति है जिसने देश को चलाया है. समाज को मजबूत करने में संतों की भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आध्यात्मिक शक्ति ने 1200 साल पुरानी दासता से लड़ने में मदद पहुंचाई है.

मोदी ने यह भी कहा कि देश का लक्ष्य सर्वश्रेष्ठ चीजें होनी चाहिए और यह कि सैनिक की कार्रवाई भी छोटे स्तर पर नहीं होनी चाहिए. प्रधानमंत्री का इशारा बालाकोट हमले की ओर था. उन्होंने यहां एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”देश में लोगों का एक ऐसा वर्ग है जो मानता है कि सभी धार्मिक गतिविधियां व्यर्थ (चिंतन) हैं और उनसे समाज को कोई लाभ नहीं होता है, उनकी खोज महज चंद लोगों के फायदे के लिए की गई है, मुझे उनकी सोच पर दया आती है.”

वह अहमदाबाद के समीप जसपुर में कड़वा पाटीदार समुदाय के मा उमिया धाम मंदिर के 1000 करोड़ रूपये परिसर की आधारशिला रखने के बाद बोल रहे थे. मोदी ने कहा, ”हमारी आध्यात्मिक परंपरा एक ऐसी शक्त है जो इस देश को चलाती है. कोई भी हमारे समाज को मजबूत करने में साधु-संतों की भूमिका को कभी बिसार नहीं सकता. उन्होंने हमें बहुमूल्य उपदेश दिये हैं.”

उन्होंने कहा, ”यह हमारी आध्यात्मिक शक्ति ही है जिसकी चलते से हम 1000-1200 की दासता के दौरान अपने गर्व, अपनी संस्कृति और अपनी पंरपराओं के लिए संघर्ष कर पाए. ”

प्रधानमंत्री ने कहा, ”वास्तव में हर छह साल पर छोटे और 12 सालों पर विशाल कुंभ मेले का आयोजन इस बात के मूल्यांकन के लिए है कि हमारा समाज कहां जा रहा है. पूरे देश से संत समाज के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पहुंचते हैं. हमारी आध्यात्मिक परंपराएं 1857 की स्वाधीनता संग्राम के कारणों में एक हैं.” उन्होंने कहा, ”इन आध्यात्मिक परंपराओं में सामाजिक बुराइयों का उपचार करने की महान शक्ति है.”

ये है भारत की एयरफोर्स की आन बान और शान, पलक झपकते ही दुश्मन का करते है खात्मा

0

देश में हुए पुलावाम आतंकी हमले के बाद देश की सुरक्षा में लगी तीनों सेना इस समय सतर्क है साथ ही किसी भी बड़े हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है, ऐसे में हाल ही में आंतकी हमले के बाद जिस तरह भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है इससे देश को तो गर्व हुआ है साथ ही दुनिया ने भारत का दम भी देखा है, और आंतकवाद को पनाह देने वाले देश भी इस समय डरे और सहमे नजर आ रहे है

वैसे आपकों बतादें की इस बड़े मिशन का संभव होना भारत के शानदार फाइटर प्लेन और जवानों के जज्बे की वजह से है भारतीय वायुसेना द्वारा इस ऑपरेशन में मिराज फ ाइटर प्लेन का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन आपकों बतादें की भारत के पास ऐसे कई लड़ाकू विमान मौजूद है जो दुश्मन को धूल चटाने की क्षमता रखते है तो लिए जानते हैं उन फ ाइटर प्लेन के बारे में जो भारत की शान और जान है

सबसे पहले हम बता करेंगे रूस का SU-30 MKI जो डबल इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर है, आपकों बतादें की ये बेहद शक्तिशाली फाइटरन प्लेन में से एक है इसमें वन एक्स 30 एमएम जीएसएच गन के साथ 8000 किलोग्राम हथियार सामग्री ले जाने की क्षमता के साथ साथ वार करने में भी सक्षम है इसके अलावा यह एक्टिव या सेमी एक्टिव रडार या इंफ्रा रेड होमिंग क्लोज रेंज मिसाइलों के साथ हवा से हवा में वार करने वाली मिसाइलों को ले जाने में भी सक्षम है गति की बात करें तो इसकी अधिकतम गति 2500 किमी प्रति घंटा है

अब बात करेंगे हाल ही में सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाले है मिराज.2000 की यह सिंगल सीटर और एक इंजन वाला मल्टी.रोल फाइटर प्लेन है, इसकी अधिकतम स्पीड 2495 किमी प्रति घंटा है जिसका निर्माण फ्रांस में किया जाता है आपकों बतादे की इसमें दो 30 एमएम कैनन और दो मातृ सुपर 530 मिडियन रेंज मिसाइलें है
अब मिग.29 डबल सीटर और डबल इंजन वाला ये फ ाइटर प्लेन भी भारत की जान है जिसकी अधिकतम स्पीड 2445 किलोमीटर प्रति घंटा है आपकों बतादें की इसमें चार आर.60, आर.27 मिडियम रेंज मिसाइल के साथ 30 एमएम कैनन है जो किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है

इसके बाद नंबर आता है मिग.27 का जो सिंगल इंजन, सिंगल सीटर टैक्टिकल स्ट्राइक फाइटर प्लेन में से एक है इसका निर्माण रूस करता है इस प्लेन की स्पीड 1700 किलोमीटर प्रति घंटा है साथ ही एक 23 एमएम 6 बैरल इंटरगल कैनन के साथ 4000 किलो हथियार सामग्री ले जाने की क्षमता रखता है इसी तरह मिग .21 जो सिंगल इंजन, सिंगल सीटर मल्टीरोल फाइटर प्लेन में से एक है आपकों इसकी खास बात बतादें की ये ग्राउंड अटैक में भी कारगर साबित होता है साथ ही रूस में बने इस प्लेन को भारतीय वायुसेना की जान माना गया है इस समय भारत के पास सबसे ज्यादा मिग -21 BISON है जिसकी अधिकतम स्पीड 2230 किमी प्रति घंटा है

शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार में 40 सीटें जीतने के नीतीश के दावे पर कही बड़ी बात

0

पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में पटना में हुई प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बाद कहा कि बिहार में सभी 40 सीटें जीतने का राजग सरकार का दावा सिर्फ ‘ख्याली पुलाव’ है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये बाते सिर्फ कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखने के लिए बोली जा रही हैं। बता दें कि जीत का ये दावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। गौरतलब है कि पीएम मोदी की इस रैली शत्रुघ्न सिन्हा नहीं पहुंचे थे जबकि रैली उनके ही संसदीय क्षेत्र में गांधी मैदान में हुई थी।

‘मुझे पीएम मोदी की रैली में नहीं बुलाया गया’

पटना के गांधी मैदान में पीएम मोदी की रैली से उनके गायब रहने की बात पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि न तो मुझे इस रैली में बुलाया गया न ही मुझे इसमें पहुंचने में किसी तरह की कोई रुची थी। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के संसदीय क्षेत्र में इस रैली के आयोजन के कारण लोगों की नजरें शत्रुघ्न को वहां खोज रही थीं। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा में रहते हुए लगतार पार्टी से नाराजगी बनाए दिखाई पड़ते हैं।

 

‘समय बताएगा की पार्टी से मेरा नाता खत्म हुआ या नहीं’

भाजपा के साथ सबकुछ समाप्त हो जाने को लेकर जब शत्रुघ्न से सवाल किया गया तो वे बोले कि- ‘यह तो समय बताएगा कि भाजपा के साथ मेरा समय समाप्त हो गया है या मेरे साथ पार्टी का समय समाप्त हो गया है’। एनडीए की सभी सीटों पर जीत के दावे पर सिन्हा बोले ‘उन्हें कम से कम मेरी पटना साहिब सीट को तो अपने दावे से छोड़ देना चाहिए था।’ बता दें कि सिन्हा ने हाल ही में अपना दावा दोहराया था कि वह पटना साहिब लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा था, ‘भले ही हालात बदल जाएं, स्थान यही रहेगा।’

 

चुनाव लड़ सकती हैं सिन्हा पत्नी पूनम?

पत्नी पूनम सिन्हा के चुनाव लड़ने को लेकर शत्रुघ्न ने कहा कि- वक्त आने पर सब पता चल जाएगा। दरअसल बीते दिनों लखनऊ आए शत्रुघ्न सिन्हा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से लंबी बातचीत की थी। जिसके बादे से शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा के सपा बसपा गठबंधन में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार होने की अटकलें लगाई जाने लगीं। हलांकी पार्टी की ओर से इस शिष्टाचार मुलाकात कहा गया।

‘कोच्चि’ को ‘कराची’ बोल गए पीएम मोदी, फिर कहा- ‘क्या करूं, इन दिनों दिमाग में पाकिस्तान रहता है’

0

गुजरात के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन पीएम मोदी जामनगर पहुंचे थे, जहां वे एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी भूल से केरल के ‘कोच्चि’ को पाकिस्तान का ‘कराची’ बोल गये लेकिन तुरंत ही उन्होंने अपनी भूल सुधारी और कहा कि क्या करें इन दिनों उनके दिमाग में पाकिस्तान ही रहता है। पीएम मोदी उस वक्त आयुष्मान भारत योजना की खूबियों की प्रशंसा कर रहे थे।

जब कोच्चि को कराची बोल गए पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से जामनगर के लोगों को देश में कहीं भी इलाज कराने की सुविधा मिली, ऐसे में वह चाहे कोलकाता हो या ‘कराची’। फिर तुरंत उन्होंने इसमें सुधार करते हुए कहा कि उनका मतलब कोच्चि था न कि कराची। पीएम मोदी ने कहा कि आजकल उनके दिमाग में पड़ोसी देश (पाकिस्तान) का ही ख्याल रहता है।

जामनगर में कई योजनाओं को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी गुरू गोविंद सिंह अस्पताल में 750 बिस्तरों वाले एनेक्सी भवन का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, लेकिन वह (पाकिस्तान में हवाई हमला) भी जरूरी था। क्या एयर स्ट्राइक किया जाना चाहिए था या नहीं? इस पर भीड़ ने हां में जवाब दिया। एयर स्ट्राइक की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंक के आका भी समझ गए हैं कि हम घर में घुसकर मारते हैं। आज पूरा देश सहमत है कि आतंकवाद का खात्मा जरूरी है।

 

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है

गौरतलब है कि दो दिन के दौरे के दौरान गुजरात के अलग-अलग शहरों में पीएम मोदी कई योजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं। सोमवार को जामनगर में उन्होंने एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विश्व उमिया धाम के मंदिर परिसर की आधारशिला समेत तमाम प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। जामनगर से बांद्रा के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस को झंडी भी दिखाई। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी उपस्थित थे।