Home Blog Page 3276

छत्तीसगढ़ : अध्यापन में शिक्षकों का प्रस्तुतिकरण आकर्षक होना चाहिए: स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह

0

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने आज यहां फुण्डहर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के नवीन भवन का लोकार्पण किया। भवन का निर्माण विद्युतीकरण सहित एक करोड़ 52 हजार रूपए की लागत से किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता  रायपुर ग्रामीण विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा ने की।
डॉ. प्रेमसाय सिंह ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की सोच है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। विद्यालयों में शिक्षक के अध्यापन का प्रस्तुतिकरण आकर्षक होना चाहिए जिसे विद्यार्थी आसानी से समझ सकंे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समग्र रूप से जोड़ा जाना चाहिए। डॉ.प्रेमसाय सिंह ने कहा कि इन गतिविधियों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि विद्यालय तक पहंुच मार्ग निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग के बजट में राशि का प्रावधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बॉन्ड्रीवाल का निर्माण होगा, जिससे विद्यालय परिसर के पास स्थित नालों और तालाब का पानी वर्षा ऋतु में नहीं भरेगा। उन्होेंने कहा कि विद्यालय की जो भी अन्य आवश्यकता होगी उसे पूरा करने का प्रयास होगा, इसके लिए बजट में प्रस्ताव को शामिल किया जाएगा। विद्यालय से संबंधित समस्याओं को धीर-धीरे दूर किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक रायपुर ग्रामीण श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि हायर सेकण्डरी स्कूल के बहुप्रतीक्षित भवन का आज लोकार्पण हो गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के चारों तरफ नाला और तालाब होने के कारण बरसात में पानी भरने के कारण दिक्कत होती है। नाले का पानी रोकने के लिए रिटर्निंग वॉल और तालाब का पानी रोकने के लिए स्टॉप डेम या चेक डेम का निर्माण करना जरूरी है। स्कूल के विद्य़ार्थियों की सुरक्षा के लिए बॉण्ड्रीवॉल का निर्माण किया जाए। विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की व्यवस्था के लिए सेटअप को रिवाईज किया जाए। श्री शर्मा ने सेजबहार हायर सेकण्डरी स्कूल में भी बॉण्ड्रीवाल निर्माण कराने का आग्रह किया। उन्होंने आशा व्यक्त कि की यह विद्यालय एक मॉडल स्कूल बनेगा। कार्यक्रम को श्री पंकज शर्मा, पार्षद श्रीमती श्रद्धा मिश्रा ने भी संबोधित किया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती वंदना अग्रवाल ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आवश्यकताओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। विद्यालय के विद्याथर््िायों द्वारा प्रस्तुत सरगुजिया नृत्य पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने सांस्कृतिक दल को 1100 रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. चंद्राकर, शाला विकास समिति के पूर्व सदस्य श्री धनुवाराम, श्री विष्णु साहू, श्री नानू ठाकुर, श्री शत्रुघन ढीढी, श्री गोविंद मिश्रा, धरमपुरा और शारदा स्कूल के प्राचार्य सहित विद्यालय की शिक्षक, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा संचालित ’’संवेदना’’- महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान

0

राज्य शासन के पुलिस (गृह) विभाग द्वारा राज्य में महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम और उनमें कमी लाये जाने के लिये ऑपरेशन अभियान ‘‘संवेदना’’ चलाया जायेगा। पुलिस महानिदेशक श्री डी. एम. अवस्थी ने आज पुलिस मुख्यालय अटल नगर रायपुर में राज्य के सभी जिलों से आये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम और उनमें कमी लाने के लिये पुलिस अधिकारियों को गंभीर और संवेदनशील होना पड़ेगा। पुलिस अधिकारियों को इन अपराधों की विवेचना करते समय ऐसी भावना रखनी चाहिए जैसे उनके परिवार के सदस्य और बच्चों के साथ यह घटना हुई है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने में अपनी फरियाद लेकर आने वाले सभी नागरिकों सहित महिलाओं और बच्चों से सद्भावनापूर्ण व्यवहार किया जाये। पुलिस थाने में आने वाला हर नागरिक पुलिस के पास बहुत उम्मीद लेकर आता है और उन नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और जनता की सेवा के लिये ही पुलिस की व्यवस्था की गई है।
पुलिस महानिदेशक श्री अवस्थी ने ऑपरेशन अभियान ‘‘संवेदना’’ के लिये राज्य स्तर पर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वर्षा मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। प्रदेश के किसी स्थान से महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध होने वाली घटना के संबंध में नोडल अधिकारी श्रीमती वर्षा मिश्रा के मोबाईल नं. 98279-02682, 94791-91004  ईमेल अंतेींउपेीतं5पनबंू/हउंपसण्बवउ पर संपर्क अथवा शिकायत किया जा सकता है। श्री अवस्थी ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को जिला स्तर पर भी नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिये हैैं, और उन्होंने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को राज्य के सभी पुलिस थानों में महिला प्रकोष्ठ का गठन कर कम से कम एक-एक महिला पुलिस अधिकारी की नियुक्ति करने को निर्देशित किया है, जो कार्यालयीन समय में महिलाओं और बच्चों की समस्याओं को सुनेंगीं तथा समस्याओं के निराकरण हेतु प्रभावी कार्यवाही करेंगे।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग श्री अशोक जुनेजा ने भी राज्य में महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए सभी जिलों से आये अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग श्री एस.सी. द्विवेदी, श्रीमती नेहा चम्पावत एवं डॉ. संजीव शुक्ला सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

बरसे राहुल गांधी कहा- एक चौकीदार ने हिंदुस्तान के सभी चौकीदार को बदनाम कर दिया

0

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों और किसानों से पूछे बिना ही उद्योगपतियों को जमीन दी जाती है।

कांग्रेस सरकार आदिवासियों और किसानों की जमीनों की रक्षा के लिए वर्ष 2013 में जमीन अधिग्रहण बिल लाई थी। साथ ही पेसा कानून भी लागू किया था। बिना आदिवासियों और किसानों से पूछे किसी भी उद्योगपति को जमीन नहीं दी जा सकती है।

गांव के 80 फीसदी किसानों की सहमति के बाद अगर जमीन दी जाएगी तो पहले उसे सोशल इंपैक्ट देखा जाएगा। इसके बाद किसानों को बाजार मूल्य से 4 गुना ज्यादा राशि देकर ही जमीन ली जा सकती है।

लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले भूमि अधिग्रहण बिल को ही रद्द करने का प्रयास किया। राहुल गांधी शनिवार को मोरहाबादी मैदान में प्रदेश कांग्रेस के द्वारा आयोजित परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारराहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस ने कह दिया था कि हम किसानों और आदिवासियों की जमीन 15 से 20 उद्योगपतियों के हाथ में नहीं जाने देंगे। मोदी सरकार ने तीन बार संसद में इसके लिए कोशिश की लेकिन कांग्रेस ने हर बार उन्हें रोका।

उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं के पास रोजगार नहीं है। सबसे ज्यादा बेरोजगारी यहां पर है। झारखंड गरीब नहीं है लेकिन यहां की जनता गरीब है। हर रोज यहां की जनता के पैसे, जंगल जमीन की चोरी की जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि वे झारखंड को बदलने आए हैं। उन्हें और मंच पर बैठे दूसरी पार्टी के झाविमो, झामुमो के नेताओं पूरा भरोसा है कि सब मिलकर एक साथ झारखंड को बदलने वाली सरकार देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी झारखंड में अकेली नहीं बल्कि पूरा विपक्ष मिलकर लड़ रहा है। झामुमो, झाविमो सारे लोग मिलकर एक साथ बीजेपी को हटाने जा रहे हैं। झारखंड की सभी 14 सीटों पर गठबंधन का उम्मीदवार जीतेगा। इसके 6 माह बाद भाजपा विधानसभा चुनाव में भी हार जाएगी।

छत्तीसगढ़ : केन्द्रीय भंडारण निगम का 63 वाँ स्थापना दिवस मना

0

केन्द्रीय भंडारण निगम का 63 वाँ स्थापना दिवस सोरम में मनाया। कार्यक्रम में किसानों के हित को लेकर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम में अनाज के भंडारण पर प्रकाश डाला गया। केन्द्रीय भण्डारण निगम, सोरम रोड भटगांव में शनिवार दो मार्च को संस्थान का 63 वाॅ स्थापना दिवस उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भण्डारगृह प्रबंधक ए.के.रूथला ने कहा कि केन्द्रीय भण्डारण निगम (भारत सरकार का उपक्रम ) सन 1957 सें स्थापित भारत की प्रमुख भण्डारण एजेन्सी है। केन्द्रीय भण्डारण निगम देश में सार्वजनिक वेअर हाउस चलाने वाली सबसे बडी प्रमुख संस्था है, यह भण्डारण निगम मंत्रालय भारत सरकार की कृषि नीतियों के तहत कार्य करता है। केन्द्रीय भण्डारण निगम देश के विभिन्न स्थानों पर 9.96 मिलियन टन भण्डारण क्षमता के तहत 432 वेअर हाउस चला रहा है। धमतरी केन्द्र क्षेत्र भोपाल के अंतर्गत आता है जिसके क्षेत्रीय प्रबंधक पी.के.साव हैं। निगम कृषि उत्पादों से लेकर अत्यन्त परिष्कृत औद्यौगिक उत्पादों के लिए भण्डारण सेवाऐं उपलब्ध कराती है। वेअर हाउसिंग गतिविधियां में खाद्यान्न वेअर हाउस, औद्यौगिक वेअरहाउस, कस्टम बांडेड वेअरहाउस, कन्टेनर फे्रट स्टेशन, अन्तरदेशीय क्लीरेंस डिपो, एअर कार्गो कम्पलेक्स परामर्श सेवाए प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराता है।

देश हित में 1957 से कार्यरत यह निगम कृषकों को भण्डारण शुल्क में 30 प्रतिशत की छूट भी प्रदान करता है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि ग्राम पंचायत सोरम के सरपंच नरेश यादव ने कहा कि यह हमारे गांव के लिए गौरव की बात है कि यहां पर वेयरहाउस स्थित है। किसानों को अपनी ऊपज रखने के लिए पास में ही वेयरहाउस की सुविधा मिलने से काफी सहूलियत हो जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत सोरम के उपसरपंच जीवनलाल साहू ने कहा कि भंडारण की नई तकनीक से किसानों को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केन्द्रीय भण्डारण निगम के कनिष्ठ तकनीकी सहायक अजित कुमार दास, जितेन अगरवार, संजय सिन्हा, इंद्रजीत तिवारी,खिलेशवर साहू,डोमेश कुमार साहु.नकुल सिन्हा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बोले- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की गैर-लोकतांत्रिक सरकार

0

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के तेवर को धारदार बनाते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर गैर-लोकतांत्रिक होने का आरोप लगाया। राजधानी रायपुर में शनिवार को भाजपा की विजय संकल्प मोटरसाइकल रैली को रवाना करने के बाद एकात्म परिसर में उन्होंने यह बात कही। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए रमन सिंह ने कहा कि 60 दिनों की सरकार गैर-लोकतांत्रिक तरीके काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा हिन्दू संगठनों को जानबूझकर निशाना बनाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामी का यह उदाहरण है कि कौन-कौन से संगठन किसके-किसके समर्थन के काम कर रहे हैं। हिन्दू संगठनों पर उनकी निगाह है। धर्मांतरण करने वालों पर निगाह नहीं है। राष्ट्र को तोड़ने वालों की सूची इनके पास नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सर्जीकल स्ट्राइक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि मोदी ने देश की 130 करोड़ जनता का मान रखा।

हमारे देश की सेनाओं ने अपने जवानों के बलिदान का बदला पाकिस्तान के अंदर घुसकर लिया। इस वक्त पूरा भारत एक साथ खड़ा है। भारत की लड़ाई सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद से है, न कि किसी देश से। वहीं लोकसभा चुनावों को लकेर भाजपा के प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी और केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

दिवंगत महेंद्र कर्मा के पुत्र आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाये जाने पर उन्होंने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि उनको डिप्टी कलक्टर बनाया गया है। महेंद्र कर्मा ने शहादत दी है तो इसका लाभ उनके बच्चों को मिलना ही चाहिए।

छत्तीसगढ़ : शहर से 25 किलोमीटर दूर बना दिया परीक्षा केंद्र, पालक नाराज

0

शनिवार दो मार्च से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हुई। शहर के मेनोनाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में छह विद्यालयों से विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने पहुंचे। परीक्षा सुबह 10:30 से 1:30 के मध्य हुई। इस बार शहर से 25 किलोमीटर दूर केंद्र बनाने को लेकर पालक नाराज दिखे। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में ही केंद्र बनाया जाना था। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने शनिवार को अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र हल किया। बारहवीं कक्षा के लिए कक्षा में 195 छात्रों का नाम दर्ज था, जिसमें से दो छात्र अनुउपस्थित रहे। 193 ने परीक्षा दी। इसी तरह कक्षा दसवीं की परीक्षा के लिए 320 छात्रों का पंजीयन था। सभी छात्र उपस्थित हुए, और उन्होंने कंप्यूटर विषय की परीक्षा दी। इस परीक्षा में केन्द्रीय विद्यालय धमतरी, जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद, महानदी एकेडमी नगरी, विद्याकुंज धमतरी, सेंट मैरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुए।

परीक्षा केंद्र प्रभारी ने बताया कि परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा दो अप्रैल को संपन्न होगी। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 10 कमरों में आयोजित हुई। 18 शिक्षकों की निरीक्षण के लिए लगाई गई थी।

परीक्षा केंद्र बदले जाने से बच्चों को इस बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में यहां के विद्यार्थी इसी विद्यालय में परीक्षा दिलाते आ रहे थे। लेकिन इस बार यहां मेनो नाईट इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र, जवाहर नवोदय विद्यालय को बना दिया गया है। इसके चलते जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र यहां और मेनो नाईट स्कूल के छात्र कुरूद के नवोदय विद्यालय में परीक्षा देने गए।

पालकों ने कहा कि परीक्षा केंद्र की दूरी बढ़ने से छात्र-छात्राओं को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी होती है। पूर्व की तरह परीक्षा केंद्र शहर में ही बनाया जाना चाहिए। इस बार शहर से 25 किलोमीटर दूर कुरूद के स्कूल में केंद्र बनाने का निर्णय गलत है।

मुख्यमंत्री बघेल बोले- लक्ष्य BJP ने तय किया है, पर उसे हासिल कांग्रेस करेगी

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई हैं. इसी क्रम में आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस भेवन में शनिवार को चुनाव अभियान समिति की पहली बैठक हुई. बैठक में चुनावी प्रचार-प्रसार को लेकर रणनीति तैयार की गई, जिसमें घर-घर प्रचार, एक पन्ने का पॉम्पलेट वितरण और सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार आदि प्रमुख रूप से शामिल है.

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा समेत तमाम आला नेता उपस्थित थे. गौरतलब है कि कांग्रेस में लोकसभा चुनावों को लेकर मंथन का दौर चल रहा है. मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव अभियान समिति की पहली बैठक संपन्न हो गई है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव सामने है, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है.

वहीं भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि लक्ष्य वो तय करते हैं, लेकिन हासिल हम करते हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में मिशन 65 की बात बीजेपी ने कही थी, लेकिन 68 सीटें हमने जीतीं. वहीं अब फिर से रमन सिंह ने 11 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है, लेकिन उसे हासिल कांग्रेस करेगी.

(VIDEO)पीएम मोदी वायुसेना से पैसे छीनकर अपने दोस्त अनिल अंबानी को दे रहे हैं- राहुल गांधी

0

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के रांची में शनिवार जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने परिवर्तन उलगुलान रैली को रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर तगड़ा हमला बोला। राहुल ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना देश की सुरक्षा कर रही है। एयरफोर्स के पायलट देश के लिए जिंदगी कुर्बान कर रहे हैं। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री वायुसेना का पैसा छीनकर अपने दोस्त अनिल अंबानी को जेब में डाल रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले चुनावो में कांग्रेस, जेएमएम और जेवीएम एकजुट होकर बीजेपी को शिकस्त देगी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव भी भाजपा हारेगी।

‘चौकीदार ने पूरे देश को बदनाम किया’

राहुल गांधी ने कहा कि एक चौकीदार ने पूरे देश को बदनाम कर दिया। लेकिन सब लोग जानते हैं कि जब ‘चौकीदार चोर है’ का नारा चलता है, तब नरेन्द्र मोदी जी की बात चल रही है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस जमीन अधिग्रहण बिल, पीईसीए और ट्राइबल राइट एक्ट बिल लेकर आई ताकि आदिवासियों की जमीन ना छीनी ना जा सके। उन्होंने आगे कहा कि जल,जंगल, जमीन आदिवासियों की है अडानी या अंबानी की नहीं।

‘मोदी ने किसानों,आदिवासियों और मजदूरों का पैसा भी छीना’

राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं मैं कहता हूं कि चौकीदार चोर है। हर कोई जानता है कि मैं नरेंद्र मोदी की बात कर रहा हूं। इस चौकीदार ने राफेल डील में ना सिर्फ भारतीय वायुसेना का पैसा चुराया जबकि उन्होंने किसानों, आदिवासियों और मजदूरों का पैसा भी चुराया है। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि इन सब चोरों के नाम मोदी क्यों हैं? ललित मोदी, नीरव मोदी, नरेन्द्र मोदी।

‘हर गरीब के खाते में डालेगी पैसा’

राहुल गांधी ने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आएगी तो वो हर गरीब व्यक्ति को गांरटी करके न्यूनतम आमदनी का पैसा उनके बैंक खाते में डाल देगी। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो जहां भी जाते हैं, नफरत फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के बाद हमने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आदिवासियों
को उनकी जमीन लौटाई। ये जमीन टाटा ने अधिग्रहित की थी और इस पर पांच सालों से उपयोग में नहीं लाई गई थी।

 

 

पाकिस्तान के PM इमरान खान पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी

0

 हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह परमाणु बम की बात करता है, तो क्या यहां परमाणु बम नहीं है क्या?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारउन्होंने कहा कि आप अपने लश्कर-ए-शैतान और जैश-ए-शैतान को हैंडल करो। इसके बाद उन्होंने सत्ताधारी दल पर पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ये कह रही है कि मेरा बूथ सबसे मजबूत, तो मैं कह रहा हूं कि मेरा सरहद मजबूत तो मेरा देश मजबूत। बता दें कि हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कैंपेन की शुरुआत की थी।

शुक्रवार को हैदराबाद में ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के पीएम पर हमला करते हुए कहा कि इमरान खान अपनी जमीन से प्रोपेगेंडा बंद करना चाहिए, हमारे देश के मुस्लिम सब जानते हैं।

इसके बाद उन्होंने कहा, ‘अपने लश्कर-ए-शैतान, जैश-ए-शैतान को संभालें, अपने भाषणों में टीपू सुल्तान और बहादुर शाह जफर को गलत तरीके से पेश न करें। अगर आपके पास एटम बम है, तो भारत में भी है।’

देखने को जुटी भीड़ जब किसान का बेटा हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा

0

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक किसान के बेटे ने अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेकर अपने गांव सेंधा पहुंचा। गांव में हेलीकॉप्टर देखने के लिए सुबह से कई लोगों की भीड़ लग गई। बता दें कि दूल्हे को अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ब्रजपाल ने देखा था सपना

जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के सेंधा गांव निवासी ब्रजपाल पेशे से है किसान है। ब्रजपाल ने अपने बेटे मुकेश के लिए एक सपना देखा था कि उसके बेटे की बहू उनके घर हवाई जहाज से पहुंचे। इसी सपने को पूरा करने के लिए मुकेश ने रात दिन एक कर दिया।

 

मुकेश हेलीकॉप्टर से पहुंचा दुल्हन लेने

मुकेश दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्य करता है। मुकेश ने बताया कि उसने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की है।

 

मामला सुर्खियों में

मुकेश की मानें तो भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों के कारण बरेली में कोई कंपनी हेलीकॉप्टर सुविधा देने के लिए तैयार नहीं थी। जिसके बाद उसने अपनी कंपनी में बात की और बात बन गई। मुकेश ने बताया कि अलीगढ़ से हेलीकॉप्टर मिलने के बाद अपनी दुल्हन को लेकर बरेली जिले के आंवला के सेंधा गांव पहुंचे। फिलहाल दुल्हन के हेलीकॉप्टर की आने की चर्चा खूब सुर्खियां बटोर रही है।