Home Blog Page 3279

2022 तक सबको अपना पक्का घर मिले यह मेरा सपना है – PM मोदी

0

विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में PM मोदी ने अपनी सरकार की सस्ते हाउसिंग कार्यक्रमों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मुझे अक्सर यह सुनकर दुख होता है कि हमारे देश में ज्यादातर लोगों के पास अपना घर नहीं है. मेरा सपना है कि 2022 तक सबका पक्का मकान हो. उन्होंने कहा, ‘कंस्ट्रक्शन में अपनी सोच को लेकर हमने बदलाव किया है. घर हो, मकान हो, कमर्शल बिल्डिंग या सड़क क्यों न हो, इन्हें इको फ्रेंडली बनाने के लिए हमने काम किया. सस्ते घरों पर जीएसटी को कम कर दिया है. इसे 8 फीसदी से घटाकर 1 फीसदी तक कर दिया है. आपको बता दें कि पीएम मोदी दिल्ली में कंस्ट्रक्शन टेक्नॉलजी इंडिया 2019 कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे.

मसूद अजहर की किडनी खराब, आर्मी अस्पताल में हो रहा डायलिसिस

0

रावलपिंडी। भारत के मोस्ट वांडेट आतंकियों में से एक मौलाना मसूद अजहर को लेकर बड़ी खबर है। जानकारी के मुताबिक, पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने वाले संगठन जैश-ए-मोहम्मद के इस सबसे बड़े आका की तबीयत खराब है। उसकी किडनी खराब हो गई है और पाकिस्तान सेना के रावलपिंडी स्थित अस्पताल में डायलिसिस हो रहा है।

इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी ने भी कबूला था कि मसूद अजहर पाकिस्तान में है, लेकिन काफी बीमार है। उसकी हालत इतनी खराब है कि उसका घर से निकलना भी मुश्किल है।

पुलवामा आतंकी हमले के बाद मसूद एक बार फिर भारत के निशाने पर है। भारत उसे अंतर्राष्ट्रीय आतंकी ठहराने के लिए संंयुक्त राष्ट्र में लगातार कोशिश कर रहा है। अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस समेत 50 से ज्यादा देश भारत के साथ हैं।

ताजा घटनाक्र में पाकिस्तान कह रहा है कि अगर भारत ठोस सबूत देता है, तो हम ‘बेहद बीमार’ मसूद अजहर को गिरफ्तार करेंगे। अगर भारत हमें सबूत देता है, जो पाकिस्तान की अदालत को स्वीकार्य है, तो हम मसूद को गिरफ्तार करेंगे।

भारत ने सौंपा का डोजियर

भारत ने बुधवार 27 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में जैश की भूमिका पर पाकिस्तान को एक डोजियर सौंपा था। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अजहर को एक वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के मामले में कुरैशी ने कहा था कि पाकिस्तान किसी भी कदम का स्वागत करेगा, जो भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करे। अगर उनके पास ठोस सबूत हैं, तो कृपया बैठकर बात करें, कृपया बातचीत करें और हम उचित कार्रवाई करेंगे।

छत्तीसगढ़ : महेंद्र कर्मा के बेटे को दी डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति

0

रायपुर। झीरम घाटी नक्सल हमले में मारे गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा के बेटे आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया।

संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि 6100 करोड रुपए के किसानों के लोन की माफी पर चर्चा की गई है। इसके साथ ही वन अधिकार कानून पर भी विचार विमर्श किया गया है। गौरतलब है कि शनिवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर कैबिनेट बैठक संपन्न हुई।

मिली सूचना के मुताबिक बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश दुर्ग और रायपुर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रायपुर से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे दुर्ग के धमधा नाका पहुंचेंगे और राजपूत क्षत्रिय महासभा के अधिवेशन में शामिल होंगे।

बुरा फंसा पाकिस्तान, अमेरिका ने पूछा- भारत के खिलाफ क्यों किया F16 का इस्तेमाल

0

वॉशिंगटन। पाकिस्तान ने भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन करके अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान से हमला करने की नाकाम कोशिश की थी। इस मामले में अमेरिका सख्त हो गया है। उसने पाकिस्तान से जवाब मांगा है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एफ-16 का दुरुपयोग क्यों किया।

बताते चलें कि पाकिस्तान की इस हिमाकत का जवाब देते हुए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग-21 विमान से एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इस मामले में अमेरिका ने पाकिस्तान सरकार से सवाल पूछा है कि उसने बिना अनुमति के एफ-16 विमान का प्रयोग सैन्य कार्रवाई के लिए क्यों किया।

अमेरिका ने कहा है कि एफ-16 विमान पाकिस्तान को आतंकी संगठनों पर हमले करने और अपना बचाव के लिए दिया गया था न कि सैन्य कार्रवाई के लिए। लिहाजा, एफ-16 विमान का इस्तेमाल अमेरिका के नियमों के मुताबिक ही होना चाहिए।

बताते चलें कि पाकिस्तान ने भारत के दावा का खंडन करते हुए कहा था कि 27 फरवरी को पाकिस्तान से कोई एफ-16 विमान उड़ा ही नहीं था। इस पर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने एफ-16 लड़ाकू विमान के मलबे को दिखाया था, जिसका कुछ हिस्सा भारत में गिरा था, जबकि शेष विमान का मलबा पाक अधिकृत कश्मीर में गिरा था।

इसके साथ ही भारत ने उस मिसाइल (AMRAAM) के टुकड़े को भी दिखाया था, जो एफ-16 विमान से दागी गई थी। इस मिसाइल के बारे में कहा गया था कि यह पाकिस्तान के सिर्फ एक ही विमान में फिट हो सकती है, जो एफ-16 ही है। इस बात पर अब अमेरिका ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए पाकिस्तान से सवाल किया है।

मोदी बोले- भारत ने बदल डाला डिक्शनरी में अभिनंदन का अर्थ

0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विज्ञान भवन कार्यक्रम में एयरफोर्स के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की जमकर तारीफ की। उन्होंने अभिनंदन की वतन वापसी के बाद कहा कि भारत में ताकत है कि वह डिक्शनरी में शब्दों के अर्थ बदल सकता है। पीएम ने कहा, ‘पहले अभिनंदन का अर्थ कॉन्ग्रेचुलेशन होता था, लेकिन आज इस शब्द का अर्थ बदल गया है।’

मोदी ने कहा कि यह नया भारत है, जिसकी ताकत कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान जो भी करेगा, दुनिया उसे गौर से देखती है। वह ‘कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी इंडिया 19’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को अभिनंदन के देश में लौटने पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर उनके साहस की सराहना की थी।

पाकिस्तान को भारत के वीर सपूत विंग कमांडर अभिनंदन को 59 घंटे बाद शुक्रवार को भारत को सौंपना पड़ा। रात 9.20 बजे वतन लौटने के साथ ही अभिनंदन के शौर्य की कहानी भारतीय सेना के इतिहास में अमर हो गई। अभिनंदन जब लौटे, तो उनके चेहरे और हावभाव को देखकर साफ दिख रहा था कि उन्होंने पाकिस्तान को भारत के साहस का परिचय बखूबी करा दिया है।

बताते चलें कि पुलवामा में 14 फरवरी को 40 जवानों के शहीद होने का बदला लेने के लिए वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी अड्डे तबाह किए थे। उसके जवाब में पाक वायुसेना ने 27 फरवरी को एफ-16 लड़ाकू विमान से जम्मू-कश्मीर में भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। तभी विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों को खदेड़ा और एक एफ-16 को मार गिराया था।

इस दौरान उनका मिग-21 क्रैश होने के कारण वह विमान से कूद गए थे, लेकिन वह इलाका पाक अधिकृत कश्मीर का था। जांबाज अभिनंदन पर वहां हमला किया गया, लेकिन उन्होंने हौसला नहीं खोया। भारत माता की जय के नारे लगाने के साथ ही उन्होंने साहस व संयम का परिचय देते हुए हवाई फायर कर जान बचाई।

अपने पास के मौजूद दस्तावेज वह निगल गए, लेकिन दुश्मन के हाथ में नहीं पड़ने दिए। इसी बीच पाक सेना पहुंची और उन्हें भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। जब तक पाकिस्तान की हिरासत में रहे, उन्होंने पहचान के नाम पर सिर्फ नाम व रैंक बताई और कोई भी जानकारी दुश्मन को नहीं दी।

Jabalpur News: अपनों ने नवजात को मरने के लिए नाले में फेंका, बेगानों ने बचाई जिंदगी

0

जबलपुर। उसे चंद घंटे भी नहीं हुए थे दुनिया में आए। बेटी थी ना, इसलिए उसे अपनों ने ही मरने के लिए नाले में फेंक दिया, लेकिन वह बड़ी किस्मत वाली निकली। उसे अपनाने के लिए लाइन लग गई। जिसे पहली किलकारी के बाद ही जन्म देने वाली मां की गोद से अलग कर दिया गया, उसकी किलकारी एक दूसरी मां के कानों में पड़ी, वो उसके लिए फरिश्ता बन गई। कोई 60 हजार को कोई एक लाख रुपए तक देने तैयार था। मगर बचाने वाले दंपती ने अपना फर्ज अदा किया और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया।

यह घटना है गोरखपुर पोस्ट ऑफिस के पास राय कैफे के पीछे का। यहां रहने वाली सुरिंदर कौर और उनकी बेटी शिवानी कौर ने बताया कि शुक्रवार को करीब एक बजे उन्हें पड़ोसन ने बताया कि नाले से किसी बिल्ली के बच्चे जैसी आवाज आ रही है। उसके बाद जाकर देखा तो नवजात नजर आई। आनन-फानन में उसे कपड़े में लेपटकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ : भाजपा का आरोप- चिटफंड पीड़ितों के पैसे लौटाने की प्रक्रिया में झूठा श्रेय ले रहे सीएम भूपेश

0

रायपुर। चिटफंड कंपनियों में लोगों के डूबे हुए पैसे लौटाने की प्रक्रिया सेबी के निर्देश पर शुरू कर दी गई है। अब इस प्रक्रिया को लेकर भाजपा और कांग्रेस में राजनैतिक खींचातानी शुरू हो गई है। भाजपा का आरोप है कि यह प्रक्रिया केंद्र सरकार की पहल पर शुरू हुई है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसमें झूठा श्रेय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस ने इसे अपने चुनावी एजेंडे में शामिल किया था और अब कांग्रेस इसके साथ अपना चुनावी वादा पूरा करने का दावा कर रही है।

भाजपा की ओर से शनिवार को एक ट्विट किया गया, जिसमें लिखा है- ‘भारत सरकार के निर्देश पर पीएसीएल चिट-फंड पीड़ितों के पैसे वापस करने फार्म भरवाए जा रहे हैं, लेकिन बदलापुर सरकार इसका श्रेय लेने विज्ञापन का ढिंढोरा पीट रही है। बदलेश जी कल को शायद नेशनल हेराल्ड कब्जा मुक्ति का भी श्रेय लेना चाहेंगे!’

इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ट्विट करते हुए चिटफंड पीड़ितों के पैसे वापस दिलाने का अपना वादा पूरा करने की बात कही थी। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा था- जो कहा, सो किया। वादे के अनुसार लाखों चिटफंड पीड़ितों को उनके डूबे हुए पैसों की वापसी की औपचारिक प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आप अपने जनपद पंचायत में निःशुल्क सुविधा केंद्र में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। पहले सरकार ने आपकी जमीन लौटाई और अब आपके पैसे लौटाने की बारी है।

बता दें कि सेबी के निर्देश पर पीएसीएल लिमिटेड के निवेशकों को उनके निवेश की धन राशि की वापसी के लिए 1 मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके लिए सभी जनपद पंचायतों में निःशुल्क सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। निवेशक सुविधा केंद्र में जाकर ऑनलाइन फार्म भरवा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ : एसआइटी को फिरोज सौंपेंगे वीडियो, नए खुलासे का दावा

0

अंतागढ टेपकांड के गवाह फिरोज सिद्दीकी ने शुक्रवार को मीडिया को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे एसआइटी को अंतागढ़ मामले से जुड़ा वीडियो सौंपेंगे जो आरोपियों के खिलाफ बड़ा सबूत हो सकता है। अंतागढ़ मामले में फिरोज सिद्दीकी को एसआइटी ने गंज थाना स्थित कार्यालय में शुक्रवार को तीसरी बार बुलाया था। सिद्दीकी ने कहा कि एसआइटी को यह वीडियो सौंपने के बाद उसे सार्वजनिक करेंगे। वीडियो से जांच में नया मोड़ आएगा। फिरोज का अभी तक कोर्ट में 164 का बयान नहीं हुआ है। इस संबंध में पूछे जाने पर उनका कहना था कि एसआइटी अभी जांच कर रही है। पूछताछ में पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही कोर्ट में बयान दर्ज होगा। पिछली बार फिरोज सिद्दीकी ने बताया था कि टेप से तैयार की गई स्क्रीप्ट में कई कोड वर्ड हैं, जिसे पुलिस समझ नहीं पा रही थी, उसे समझने के लिए वे गए थे। फिरोज ने बताया कि इस बार नए सबूत मिलने से एसआइटी की जांच में मोड़ आएगा और इससे आरोपियों की मुसीबत बढ़ सकती है।

विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के बाद जोधपुर से 256 यात्रियों को लेकर पाक रवाना हुई थार एक्सप्रेस

0

Jodhpur News, जोधपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल में विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (abhinandan varthaman) शुकवार रात नौ बजकर 20 मिनट हिन्दुस्तान सकुशल लौट आए हैं। अभिनंदन की वापसी वाघा-अटारी बॉर्डर से हुई है। वहीं, पाकिस्तान से अटारी बॉर्डर के रास्ते होते हुई भारत आने वाली समझौता एक्सप्रेस का संचालन भले ही पाक ने रद्द कर दिया हो, मगर भारत से पाकिस्तान जाने वाली थार एक्सप्रेस का संचालन पहले की ही तरह जारी है।

भारत के रियल हीरो अभिनंदन वर्धमान की भारत वापसी के बाद इधर, राजस्थान के जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से शुक्रवार देर रात एक बजे थार एक्सप्रेस (Thar Express) पाकिस्तान के लिए रवाना हुई है। थार एक्सप्रेस का भारत में अंतिम रेलवे स्टेशन मुनाबाव और पाकिस्तान में इसका पहले रेलवे स्टेशन खोखरापार है।

थार एक्सप्रेस में भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से 80 भारतीय और 176 पाकिस्तान नागरिक रवाना हुए हैं। इनमें से कुछ पाकिस्तानी ऐसे भी थे, जो वीजा अवधि होने के बावजूद पुलवामा हमला और एयर स्ट्राइक के बाद से बने माहौल से घबराकर पाक लौट गए। दोनों देशों के बीच एयर स्ट्राइक जैसे कदम उठाए जाने के मद्देनजर थार एक्सप्रेस के लिए भगत की कोठी स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी।

सुरक्षा के बीच 256 यात्रियों व उनके लगेज की पुख्ता जांच करने के बाद प्लेटफार्म पर जाने दिया गया। थार एक्सप्रेस ट्रेन के पिछले फेरे में 65 भारतीय ही पाकिस्तान गए थे। वहीं, बुधवार तक महज 43 ने पाकिस्तान के टिकट बुक करवाए थे। विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान द्वारा भारत को सौंपे जाने का फैसला होने के बाद पाकिस्तान जाने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या बढ़ी है।

अफसरों की मिलीभगत से ऐसे चल रहा था लाइसेंस बनाने का खेल

0

इंदौर। जाली अंकसूचियों से लाइसेंस बनाने वाले गिरोह ने अधिकारियों के करीबी दलाल का नाम कबूल किया है। वह पकड़े गए दलालों से रिश्वत लेकर अधिकारियों से आदेश करवाता था। पुलिस ने शुक्रवार को उसकी तलाश में आरटीओ कार्यालय और अन्य जगहों पर छापे मारे। आरटीओ कार्यालय से करीब 500 लाइसेंसों का रिकॉर्ड भी जब्त कर लिया है। कार्रवाई के डर से बाबुओं के एवजी व संदेही दलाल मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गए। आरोपितों से इंफाल (मणिपुर) डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, धार की सील भी मिली है।

एएसपी (पूर्व) प्रशांत चौबे के अनुसार पुलिस ने आरोपित दलाल अर्पित अग्रवाल निवासी मयूरनगर, विकास गौड़ निवासी गवली पलासिया, प्रेमसागर शर्मा निवासी स्कीम-78, नजीर खान निवासी स्वर्णबाग कॉलोनी, भोला उर्फ मनोज राजोले निवासी दुधिया और रईस खान निवासी सिमरोल को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश कर 5 मार्च तक रिमांड पर ले लिया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि तीन साल से जाली अंकसूचियां लगा कर वे हैवी व्हीकल लाइसेंस बनवा रहे थे। एक लाइसेंस के 8 हजार रुपए लेते थे। आरटीओ कार्यालय में अधिकारियों ने हेमंत शर्मा को लाइसेंस का ठेका दे रखा था। सभी दलाल औपचारिकता पूरी कर हेमंत को फाइल और रुपए सौंप देते थे। हेमंत एआरटीओ हृदयेश यादव से आदेश करवा कर स्मार्ट चिप कंपनी को सौंप देता था। पुलिस ने हेमंत की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह भाग गया। दोपहर को स्मार्ट चिप कंपनी के कर्मचारी करण को हिरासत में ले लिया। शक है कि करण को जाली अंकसूचियों और टीआई के जाली साइन की जानकारी थी।

आरटीओ कार्यालय में हड़कंप

पुलिस कार्रवाई से आरटीओ में हड़कंप मचा है। संदेही दलाल व एवजी फरार हो गए हैं। अजहर, बाली, प्रदीप, सोनू कौशल, तौसिफ आदि की सूची लेकर पुलिस छानबीन करने पहुंची, पर कोई भी नहीं मिला। अजहर खुद को कांग्रेस नेताओं का करीबी बताता है। तौसिफ भी देवेंद्र यादव के नाम से काम करवाता है।

दोपहर बाद खुले कमरों के ताले

आरटीओ में फर्जी मार्कशीट से हैवी लाइसेंस बनवाने वाले एजेंटों के पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद लगातार दूसरे दिन सन्नाटा रहा। लाइसेंस सेक्शन में दोपहर बाद ताले खुले। फर्जी मार्कशीट से लाइसेंस बनवाने 6 एजेंटों को पुलिस ने बुधवार को आरटीओ से हिरासत में लिया था। अब पुलिस कुछ एजेंटों के घर भी पहुंची। इस मामले में अब प्रकाश नामक एजेंट को भी तलाश रही है।