Home Blog Page 3281

हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी शहीद

0

हंदवाड़ा। हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। शहीद होने वालों में दो सीआरपीएफ के जवान और दो जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान हैं। असके साथ ही एलओसी पर सीजफायर का भी उल्लघंन पाकिस्तान ने किया है। मेंढर, कृष्णा घाटी और पूंछ में भारी गोलाबारी की खबर है। पाक गोलीबारी का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

देश का इंतजार खत्म, भारत पहुंचे विंग कमांडर अभिनंदन

0

अमृतसर/चंडीगढ़। दो दिन के इंतजार के बाद आखिरकार पाकिस्तान ने शुक्रवार शाम को विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सौंप दिया है। वाघा बॉर्डर के जरिये अभिनंदन अटारी पहुंचे और उन्होंने देश में दोबारा कदम रखा। इस दौरान इंडियन एयरफोर्स के आला अधिकारी मौजूद थे।

बता दें भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों से बौखलाए पाकिस्तान द्वारा भारत की सीमा में लड़ाकू विमान दाखिल करने की कोशिश की गई थी। इस कोशिश को नाकाम करते हुए भारतीय विमानों ने पाक लड़ाकू विमानों को खदेड़ दिया था। इस दौरान भारत का एक विमान क्रेश हो गया था, इस दौरान विमान से इजेक्ट हुए विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान सीमा में पहुंच गए थे।

आखिरकार वो पल आ गया जब देश का जाबांज वायुसेना का विंग कमांडर भारत लौट आया है। अटारी सीमा पर हलचल तेज हुई है और इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट से वायुसेना और सेना के अधिकारियों के वाहन सीमा की तरफ गए हैं। बस कुछ पलों का और इंतजार जिसके बाद विंग कमांडर इस रास्ते से भारत की धरती पर कदम रखेंगे।

अटारी सीमा से उन्हें सीधे अमृतसर एयरपोर्ट ले जाया जाएगा और वहां से उन्हें विशेष विमान से दिल्ली ले जाया जाएगा। अभिनंदन के आने की खबर से बाहर खड़े लोगों में भारी उत्साह है और बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं।

बुधवार को मिग-21 से पाक विमानों को खदड़ने के दौरान पाक सीमा में पहुंच गए अभिनंदन को वहां की सेना ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि, भारत और दुनिया के दबाव में आकर पाक पीएम ने गुरुवार को अभिनंदन को रिहा करने की घोषणा की जिसके बाद अब वो वाघा सीमा से भारत लौट रहे हैं। उनके स्वागत के लिए उनके माता-पिता के अलावा एयरफोर्स की टीम और कईं बड़े अधिकारी वहां मौजूद हैं। अभिनंदन को वायुसेना अधिकारियों की टीम रिसीव करेगी।

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी रद्द, बस फ्लैग सेरेमनी

अभिनंदन के आने पर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रोजाना होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी रद्द कर दी गई थी। इसके बाद यहां पहुंचे लोगों में मायूसी थी लेकिन अभिनंदन के आने के बाद जोश भी दिखा। सुबह से ही यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राज्य के मुख्यमंत्री को भी यहां आने की अनुमति नहीं दी गई थी।

बताया जाता है कि दर्शकों को सेरेमनी के लिए देखने के लिए अंदर प्रवेश दे दिया गया था, लेकिन बाद में उनका वहां से हटा दिया गया। इससे पहले 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान रिट्रीट सेरेमनी यहां बंद हुई थी। इसके बाद दिसंबर 2014 में पाकिस्तान में वाघा बॉर्डर पर हुए आत्मघाती हमले के बाद बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी तीन दिन के लिए बंद कर दी गई थी। इसके बाद सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी को एक दिन के लिए कैंसिल कर दिया गया था।

सुबह से ही तिरंगा लिए काफी संख्‍या में खड़े थे लोग, कड़ी सुरक्षा

अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन को रिसीव करने के लिए एयरफोर्स के अधिकारियों की टीम आई हुई थी। यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह उन्हें रिसीव करने के लिए पहुंचेंगे तो ढिल्‍लों ने कहा कि एयर फोर्स में रिसीव करने का एक सेट प्रोटोकाल है।बीएसएफ के अलावा पंजाब पुलिस भी पूरे इलाके में सुरक्षा के लिए तैनात थी।

देशभक्ति के जोश व जूनून से गूंजा पूरा वाघा-अटारी क्षेत्र

बॉर्डर पर पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया। लोग हाथों में राष्‍ट्रीय ध्‍वज लेकर भारत माता की जय और सेना के समर्थन में घोष कर रहे हैं। ढोल की थाप पर लोग तिरंगे के संग नाच-गा रहे हैं। लोग ‘हाउज द जोश’ का नारा भी लगा रहे हैं। लोगों के घोष से पाकिस्‍तान के सीमांत क्षेत्र की गूंज रहे हैं। चारों ओर देशभक्ति का जोश और जूनून नजर आ रहा है।

पाकिस्तान से भारत लौटे विंग कमांडर अभिनंदन

0

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन भारत लौट चुके हैं. पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर पर उन्हें भारतीय उच्चायुक्त को सौंपा. इस मौके पर वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनके माता-पिता वाघा बॉर्डर पर मौजूद हैं. इसके साथ-साथ कई दूसरे लोग भी अभिनंदन के स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर हैं. लोग ढोल बजाकर और तिरंगा लहराकर देश के वीर को सम्मान दे रहे हैं. वाघा बॉर्डर पर भारत माता की जय के नारे सुनाई दे रहे हैं.

आपको बता दें भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के F16विमान को निशाना बनाने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन का मिग-21 बुधवार को क्रैश हो गया था. उन्हें पैराशूट के जरिए इजेक्ट होना पड़ा. वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चले गए थे. जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था.

गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान  ने अपनी संसद में विंग कमांडर अभिनंदन को भारत वापस करने का ऐलान किया था. इमरान खान ने कहा था कि वे शांति की पहल के तहत ये कदम उठा रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान पर विंग कमांडर अभिनंदन को वापस करने का अंतरर्राष्ट्रीय दबाव था. जेनेवा संधि के तहत पाकिस्तान के पास अभिनंदन को वापस करने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था.

OIC में सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को छोड़ सारे देशों का नाम लिया

0

अबुधाबी में इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) के देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में सुषमा स्वराज का आतंकवाद का मुद्दा उठाया. सुषमा स्वराज ने कहा कि OIC देशों से भारत के अच्छे रिश्ते हैं. उन्होंने कहा, ‘भारत की लड़ाई आतंक के खिलाफ है, किसी धर्म के खिलाफ नहीं है. इस्लाम शांति सिखाता है.’ सुषमा स्वराज ने आगे कहा, आतंकवाद जिंदगियों को तबाह कर रहा है, उसका दायरा बढ़ रहा है, हमें आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों को समझाना होगा.’

आपको बता दें सुषमा स्वराज इस बैठक में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुई हैं. ऐसा पहली बार है जब भारत को ओआईसी की बैठक में बतौर ‘विशेष अतिथि’ आमंत्रित किया गया है. सुषमा स्वराज को विशेष अतिथि का न्योता मिलने के बाद पाकिस्तान ने इस बैठक का बॉयकॉट कर दिया. शाह महमूद कुरैशी ने यूएई से सुषमा स्वराज को विशेष अतिथि बनाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की थी लेकिन पाक विदेश मंत्री की मांग को यूएई ने ठुकरा दिया.

फायटर पायलट की वतन वापसी पर ‘अभिनंदन’

0

urgical Strikes 2.0 LIVE Updates:  एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन भारत पहुंच गए हैं. पाकिस्तान ने मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें भारतीय वायुसेना को सौंप दिया है. उन्हें पांच बजकर 24 मिनट पर भारतीय सेना को सौंपा गया. भारत के लोगों ने मनाया जश्न, बॉर्डर पर लहाराया गया तिरंगा. भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत 48 घंटे के भीतर हुई विंग कमांडर की वापसी. वाघा बॉर्डर पार करने के बाद भारतीय सीमा में जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. बता दें कि बॉर्डर पर वायुसेना के अधिकारियों के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद हैं.

वतन वापसी पर विंग कमांडर अभिनंदन के साथ स्कैनिंग के अलावा होंगे कई टेस्ट, जानिए क्यों

0

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के वीर सपूत विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने भारत को सौप दिया हैं। पाकिस्तान के कब्ज़े में दो दिनों तक रहने के बाद वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सुपुर्द करा गया हैं। अभिनंदन को भारत को सौंपे जाने के बाद उन्हें वाघा बॉर्डर से अमृतसर ले जाया जाएगा। वाघा बॉर्डर पर अभिनन्दन को लेने के लिए सेना और वायुसेना के वरिष्ट अधिकारी पहुंचे हैं। वही अभिनन्दन की मुलाकात उनके परिवार से भी होगी। हालांकि यह मुलाकात कुछ ही समय की होगी क्यूंकि वायुसेना के सैन्य अधिकारी उन्हें तुरंत लेकर मेडिकल जांच के लिए दिल्ली रवाना होंगे।

अभिनंदन ने पाकिस्तानी हवाई हमले का जवाब बहुत ही बहादुरी और साहस के साथ दिया। पाक सेना की गिरफ्त में होने के बावजूद वो कभी भी चिंतित नहीं हुए यह बात अभिनंदन के अंदर भरी बहादुरी और साहस का परिचय देती है। अभिनंदन के इस अदम्य शौर्य और साहस के बावजूद भी उनके वतन वापसी के बाद अभिनंदन के साथ भारतीय कानून के मुताबिक युद्ध बंदी रहे किसी भी जवान के साथ जैसा बर्ताव किया जाता है, वैसा ही बर्ताव उनके साथ भी किया जाएगा।

मंगलवार को भारतीय वायुसेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अगले दिन बुधवार को अभिनंदन एक विमान क्रैश के बाद पाकिस्तानी ऑर्मी के कब्जे में चले गए जिसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ। इस वीडियो को देखने के बाद पूरे देश में अभिनंदन की वापसी के लिए दुआएं की जाने लगीं। भारत सरकार ने बेहतर कूटिनीति का परिचय देते हुए पाकिस्तान पर ऐसा दबाव बनाया कि अगले ही दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अभिनंदन को भारत को सौंपने का ऐलान कर दिया।

बता दे कि इस तरह के मामले में जिनेवा कन्वेंशन के तहत रेडक्रॉस सोसाइटी की जांच करना ज़िम्मेदारी बनती है। इसीलिए सबसे पहले इंटरनेशनल रेड क्रॉस सोसाइटी अभिनंदन को अपने साथ ले कर जाएगी और उनकी पूरी जांच की जाएगी। ये जांच ये आंकने के लिए कि जाएगी कि उन्हें किसी तरह का शारीरिक नुकसान तो नहीं हुआ है। वही उन्हें किसी तरह के कोई ड्रग्स दिये गये हैं या नहीं, इस जांच में इस बात पर भी ध्यान जिया जाएगा की इन दो दिनों के भीतर विंग कमांडर को शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना दी गई या नहीं, अगर इस तरह की बात सामने आती हैं तो जिनेवा कन्वेंशन के तहत इसके दस्तावेज़ तैयार किये जाएंगे और उसके बाद भारतीय वायु सेना को सुपुर्द किए जाएंगे।

दिल्ली आने के बाद वायुसेना अपनी मेडिकल टीम से सबसे पहले उनकी जांच कराएगी। जिसके लिए विशेषज्ञ नियुक्त किये गए हैं। मेडिकल टेस्ट से गुजरने के बाद विंग कमांडर से वायुसेना के अफसरों की बातचीत होगी, जो दिल्ली में वायुसेना के मुख्यालय में की जाएगी। यही पर इंटेलिजेंस डीब्रीफिंग होगी और इन बीते 2 दिनों के हालत पर बात और पूरी तहकीकात की जाएगी।

वायुसेना के अधिकारी सहित इस पूछताछ में रॉ, आईबी, सेना, गृह मंत्रालय, रक्षा विभाग के वरिष्ट अधिकारी भी शामिल रहेंगे। इस इंटेलिजेंस डीब्रीफिंग का मकसद उन सभी बातो का पता लगाना हैं जो अभिनन्दन के साथ बीते दो दिनों में बीता हैं। इसके बाद एक विस्तृत रिपोर्ट सरकार को दी जाएगी। अगर भारत ये सोचता है कि कुछ आपत्तिजनक चीजें हुई हैं तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश किया जाएगा। भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की भारत वापसी को लेकर आज पूरे देश में जहां जश्न का माहौल है।

छत्तीसगढ़ : रायपुर पहुंचे पीएल पुनिया, कहा- बहादुर जाबांज पायलट अभिनंदन का पूरा देश कर रहा है अभिनंदन

0

रायपुर. पाकिस्तान के कब्जे से भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्थमान की हो रही रिहाई पर कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि अभिनंदन का पूरा देश अभिनंदन कर रहा है. बहादुर जांबाज पायलट बहादुरी के साथ गया और जिस बहादुरी के साथ F-16 को मार गिराया और पकड़े जाने पर जिस बहादुरी से उनसे स्थिति को फेस किया उसको सलाम है. उसका स्वागत करने के लिए आज हर हिंदुस्तानी प्रतीक्षा कर रहा है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने रायपुर पहुंचे पुनिया ने पत्रकारों से चर्चा में पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों के खिलाफ सबूत दिए जाने पर कहा कि यह पाकिस्तान के विदेश मंत्री की बहानेबाजी है. अजहर मसूद के खिलाफ अनेक सबूत दिए गए, अनेक घटनाओं में लिप्त होना स्वीकार भी किया गया, सबूत होने के बावजूद फिर कहते हैं कि सबूत दीजिए. यह टालने की बात है. वहां के प्रधानमंत्री हमेशा ऐसा ही रवैया अपनाते रहे है. पाकिस्तान अपनी गुप्तचर संस्था आईएसआई के इशारे पर नाच रहा है.

काला कपड़ा पहनकर चंद्रबाबू ने पीएम मोदी के दौरे का किया विरोध, पूछा- खाली हाथ आंध्र आने में शर्म नहीं आई!

0

पीएम मोदी के विशाखापत्तनम के दौरे को लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने विरोध किया है। चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी के दौरे के विरोध में काले रंग का कपड़ा पहना और अपने दफ्तर पहुंचकर कार्य किया।

इससे पहले चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी ने सवाल किया था कि क्या उन्हें खाली हाथ राज्य के दौरे पर आने में शर्म नहीं आई। मोदी को लिखे एक खुले पत्र में चंद्रबाबू ने राज्य को विशेष दर्जा दिए बगैर आंध्र प्रदेश का दौरा करने और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 में किए गए अन्य वादों को पूरा नहीं करने को लेकर उनकी आलोचना की। टीडीपी अध्यक्ष ने पीएम मोदी से कहा कि राज्य के पांच करोड़ लोग उनकी धोखाधड़ी से नाराज हैं।

नायडू ने पीएम मोदी से 5 साल बाद भी अपने आश्वासन को पूरा करने में विफल रहने को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वह आश्वासनों को पूरा करने की मांग लेकर 29 बार दिल्ली गए, लेकिन सब निर्थक रहा। उन्होंने कहा, “क्या राज्य के विभाजन के बाद 16,000 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे के मुकाबले 3,979 करोड़ रुपये जारी करना आंध्र प्रदेश के साथ धोखाधड़ी नहीं है?”

टीडीपी प्रमुख ने पीएम मोदी को राज्य की राजधानी को दिल्ली से ज्यादा आकर्षक बनाने के वादे की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार सालों में सिर्फ 15,000 करोड़ रुपये जारी किए।

PoK में भीड़ हमला करती रही, फिर भी अभिनंदन ने निहत्थों पर नहीं चलाईं गोलियां

0

अभिनंदन ने एक छोटे तालाब में कुछ दस्तावेज और नक्शे डुबा दिए. कुछ कागज वे निगल गए ताकि दुश्मनों को भारत की किसी भी रणनीति के बारे में पता न चल पाए.

पाक सेना की गाड़ियों का काफ़िला वाघा सीमा पर पहुंचा: LIVE

0

वाघा-अटारी सीमा पर कमांडर अभिनंदन का इंतज़ार करते भारतीय

भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान शुक्रवार को वाघा-अटारी सीमा से भारत लौटेंगे. अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने 27 फ़रवरी को अपने कब्ज़े में ले लिया था जब वो विमान गिरने के बाद पैराशूट से पाकिस्तानी इलाक़े में नीचे आए. इसके एक दिन बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने उन्हें भारत के हवाले करने का ऐलान किया था.

अभिनंदन की वापसी से जुड़े ताज़ा अपडेट

  • वाघा-अटारी सीमा पर बीएसएफ़ के तमाम अधिकारी, पंजाब एडमिस्ट्रेशन के तमाम अधिकारी पहुंच चुके हैं और वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच चुके हैं.
  • पाकिस्तान के वाघा बार्डर पर पाकिस्तान की सेना की गाड़ियों का काफ़िला पहुंचा जिसमें कई गाड़ियां हैं. उम्मीद जतायी जा रही है कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को इन गाड़ियों में लाया जा रहा है.
  • तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर भारतीय को तमिलनाडु के रहने वाले विंग कमांडर अभिनंदन पर गर्व है.
  • विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को विमान के जरिए इस्लामाबाद से लाहौर लाया जा रहा है. उन्हें वाघा-अटारी सीमा पर भारत को सौंपा जाएगा. सीमा पर भारतीय वायु सेना के अधिकारी पहुंच चुके हैं.
  • वाघा-अटारी सीमा पर शुक्रवार शाम को होने वाला बीटिंग रिट्रीट समारोह रद्द कर दिया गया है. अमृतसर के डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने बताया कि भारतीय अर्धसैनिक बल बीएसएफ़ ने आज होने वाले समारोह को रद्द करने का फ़ैसला किया है.