Home Blog Page 3385

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव: शक्ति केंद्र सम्मेलन के जरिए पार्टी में नया जोश भरेंगे राजनाथ सिंह

0

छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपा का पूरा फोकस अब लोकसभा चुनाव पर है. कार्यकर्ता में जोश भरने के मकसद से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. 27 फरवरी को राजनाथ सिंह बिलासपुर आएंगे बिलासपुर में कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. लोकसभा चुनाव के लिहाज से गृहमंत्री राजनाथ सिंह का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह विशेष विमान से दोपहर दो बजे बिलासपुर चकरभाटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से लालबहादुर शास्त्री स्कूल ग्राऊंड में भाजपा शक्ति केंद्र सम्मेलन में शामिल होंगे. सम्मेलन में शामिल होने के बाद 4.30 को दिल्ली लौट जाएंगे. गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव की रणनीति के मुताबिक हर क्लस्टर में बड़े नेता आएंगे और कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कोशिश करेंगे.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राष्ट्रीय राजनीति में दिन प्रतिदिन कद बढ़ते जा रहा है, कांग्रेस की अहम बैठक में होंगे शामिल

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राष्ट्रीय राजनीति में दिन प्रतिदिन कद बढ़ते जा रहा है. बिहार के पटना में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने के बाद अब भूपेश बघेल कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की अहम बैठक में शामिल होने वाले हैं. इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है. आम चुनाव से पहले कांग्रेस की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है.

बता दें कि 28 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक होने वाली है. जिसमें छत्तीसगढ़ की सीएम भूपेश बघेल भी शामिल होंगे और ना केवल बैठक में शामिल होंगे. बल्कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सहित आला नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. गौरतलब हैं कि अहमदाबाद में होने वाली बैठक में शामिल होने के बाद सीएम बघेल आज शाम 6 बजे रवाना होंगे.

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत से जीत हासिल की. 90 में से 68 सीटें कांग्रेस के खाते में आए. जीत का श्रेय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल को ज्यादा मिला और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया. इसके बाद से राष्ट्रीय राजनीति में उनका कद लगातार बढ़ते जा रहा है.

पाक चाहकर भी जवाबी कार्रवाई नहीं कर सकता क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत मजबूत: गल्फ न्यूज

0

नई दिल्ली।पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ट्रेनिंग कैम्प पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को लेकर वर्ल्ड मीडिया ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।

गल्फ न्यूज ने लिखा कि पाकिस्तान सेना ने भी पहले मान लिया था कि भारतीय विमान उसके क्षेत्र में आकर चार बम गिरा गए हैं।

हालांकि बाद में पाकिस्तान ने भारत की कार्रवाई को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। मौजूदा हालात बताते हैं कि पाकिस्तान चाहकर भी जवाबी कार्रवाई नहीं कर पाएगा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत है। उसने इस हमले के साथ दुनिया को बता दिया है कि अगर उसके सैनिकों पर नृशंस हमला होता है तो वह चुप नहीं बैठेगा।

छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने ट्वीट करते हुए पूर्व की सरकार को कमीशनखोर सरकार करार दिया है.

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. सीएम बघेल ने ट्वीट करते हुए पूर्व की सरकार को कमीशनखोर सरकार करार दिया है. साथ ही सीएम ने जनता से पूछा है कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए. उन्हें साड़ी, टिफिन और चप्पल बांटकर कमीशनखोरी करने वाली सरकार चाहिए या फिर उनका हक और अधिकार देने वाली सरकार चाहिए.

ट्वीट में सीएम भूपेश बघेल ने लिखा है- ‘हम बांटने में नहीं बनाने की नीति में विश्वास रखते हैं. न थमेगा न रूकेगा छत्तीसगढ़ अब सिर्फ आगे बढ़ेगा.’ गौरलतब हैं कि इन दिनों कांग्रेस-बीजेपी की बीच ट्विटर वॉर जैसा चल रहा है. हर मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से ट्वीट पर तिखी प्रतिक्रिया दी जाती है. सीएम भूपेश लगातार ट्वीट कर पूर्व की सरकार पर निशाना साधते रहे हैं.

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में बीते मंगलवार को विनियोग बजट पर चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने सामने आ गए. पूर्व सीएम डॉ. सिंह ने सरकार पर तबादला उद्योग चलाने का आरोप लगाया. डॉ. सिंह ने कहा कि नई सरकार में अधिकारियों को तबादले ही किए जा रहे हैं. इससे काम प्रभावित हो रहे हैं. इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली सरकार में अधिकारियों की मिलीभगत से कई अनियमितताएं हुई हैं.

बड़ी खबर LIVE: भारत ने पाकिस्तान का विमान गिराया, एक भारतीय पायलट लापता- विदेश मंत्रालय

0

विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा है कि आज भारत ने पाकिस्तान का एक विमान मार गिराया है, जो पाकिस्तान के क्षेत्र में गिरा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि भारत की एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने एक्शन लिया। भारत ने पाकिस्तान के एक्शन का कड़ा जवाब दिया और उनके लड़ाकू विमान को मार गिराया। पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय पायलट उनकी हिरासत में है, हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं।

राजस्थान में सीमा से लगते 90 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी गांवों को विपरीत परिस्थिति में खाली करने को तैयार रहने के लिए भी कहा गया है

0

भारत-पाक सीमा पर इन दिनों हाई अलर्ट की स्थिति है और इस तनाव को देखते हुए भी सीमावर्ती गांवों के लोग भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आ रहे हैं. सीमा पर स्थित गांवों में आर्मी पहुंची है तथा विपरीत परिस्थिति में गांवों को खाली करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है.

जैसलमेर में इन दिनों हाई अलर्ट है और बार्डर स्थित गांवों में सेना के अधिकारी जा रहे हैं. उन्होंने ग्रामीणों को हर परिस्थिति में तैयार रहने के लिए कहा है. साथ ही सीमा से लगते 90 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी गांवों को विपरीत परिस्थिति में खाली करने के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा गया है.

सीमावर्ती गांव तनोट के सरपंच डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया की सेना के अधिकारी उनके पास आए थे तथा उनसे अलर्ट पर रहने, हर संदिग्ध व्यक्ति पर नज़र रखने, अंजान की सूचना सेना को देने तथा सेना की हर संभव मदद की बात कही है. साथ ही अगर युद्ध की स्थिति बनती है तो गांव को खाली करके रामगढ़ कस्बे में चले जाने के लिए भी तैयार रहने के लिए निर्देशित किया गया है.

 

सरपंच कहते हैं की उन्होंने 1965 और 1971 की लड़ाई के वक्त भी ऐसी स्थिति के बारे में सुना था. हम हर परिस्थिति में सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं तथा हर परिस्थिति से निपटने के लिए हर ग्राम वासी अपने आपको तैयार किए हुआ खड़ा है. डॉक्टर अशोक कुमार, सरपंच, ग्राम पंचायत तनोट

छत्तीसगढ़ : 24 घंटे के भीतर सरपंच पति के चार हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे

0

रायगढ़ । बरमकेला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम करनपाली निवासी सरपंच पति की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पकड़े गए चार आरोपियों ने दिलदहला देने वाली सच्चाई को सामने रखते हुए बताया कि पहले ट्राली से मिट्टी गिराकर जिंदा दफन किया गया। दम घुटने से मौत होने के बाद लाश को जेसीबी के सहारे दूर फेंककर दुर्घटना दर्शाने उसे बाइक के नीचे दबा दी गई।

21 फरवरी को सरपंच पति जीतराम चौधरी पिता बालमुकुंद चौधरी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम करनपाली जोगी डबरी के नाम से तालाब खुदाई करवा रहा था। शाम करीब 6-7 बजे वह तालाब के पास ही खड़ा था उस समय जेसीबी चालक कुंजबिहारी कोड़ाकु मशीन से मिट्टी निकालकर यशवंत यादव और दिनेश यादव के ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी डाल रहा था।

यशवंत यादव जिस ओर जीतराम चौधरी खड़ा था उस ओर मिट्टी डालकर मेढ़ बना रहा था। दिनेश यादव दूसरी ओर मेढ़ बनाने का काम कर रहा था। इस दौरान यशवंत यादव किसी पुरानी रंजिश को लेकर ट्रैक्टर में भरी मिट्टी को जीतराम चौधरी के उपर ही डाल दिया। जिससे जीतराम चौधरी की मिट्टी में दब जाने से दम घुटने के कारण मौत हो गई।

बाद में सुनियोजित ढंग से यशवंत यादव, दिनेश साहू, उमेश पटेल और कुंजबिहारी कोड़ाकु चारों ने जीतराम की लाश को जेसीबी वाहन से उठाकर घटनास्थल से 5 सौ मीटर दूर मयाधर बरिहा के खेत में बने गड्ढे में फेंक दिया और जीतराम की मोटर साइकिल को उसके उपर गिराकर हत्या को दुर्घटना का रुप देने का प्रयास किया। बहरहाल पुलिस की तत्परता से चारों आरोपियों को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्त में लेने पर पुलिस कामयाब हो पाई है।

वारदात पर शुरू से थी हत्या की आशंका

गौरतलब है कि थाना प्रभारी जीतराम लहरी अपने स्टाफ के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच कर रहे थे। इस दौरान मृतक के परिजन ने घटना स्थल पर वस्तु स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई थी।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है और मौत दम घुटने से हुई है। इस पर संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ किया गया जहां रंजिशवश हत्या करना स्वीकार किया है।

ये है सरपंच पति के हत्यारे

करनपाली सरपंच पति को यशंवत यादव पिता फागूलाल यादव उम्र 20 साल निवासी करनपाली, उमेश पटेल पिता शिवलाल उम्र 28 वर्ष निवासी चारभांठा आमापाली, दिनेश साहू पिता भुवनेश्वर साहू उम्र 32 साल निवासी कलगापार, कुंजबिहारी कोडाकु पिता रतिराम उम्र 23 वर्ष निवासी चिंगरीडीह थाना बरमकेला निवासी है, बहरहाल बरमकेला पुलिस चारों आरोपियों पर धारा 302,201,120(बी) आईपीसी पंजीबद्ध कर रिमांड पर जेल भेजा है।

छत्तीसगढ़ : अनियंत्रित होकर 20 फिट गहरे नाले में गिरा ट्रक, ड्रायवर और खलासी घायल

0

कोरबा। कटघोरा से अम्बिकापुर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर पोड़ीउपरोडा गांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे नाले में गिर गया। इस घटना में ड्रायवर और खलासी को गंभीर चोटें आई हैं और ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक पोड़ीउपरोडा गांव के शासकीय छात्रावास के सामने सुबह करीब 9 बजे हाईवा ट्रक (क्रमांक सीजी 22 के 2957) एक नाले की पुलिया पर रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नीचे गिर गया। घटना के बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने ड्रायवर और खलासी को ट्रक से बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में कटघोरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

छत्तीसगढ़ : गांव में घुसा भालू, ग्रामीण दिनभर उसे खदेड़ते रहे,Video

0

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पेंड्रा-मरवाही के जंगल में बड़ी तादात में भालू पाए जाते हैं। अक्सर ये भालू खाने-पीने की तलाश में गांवों और शहरों में घुस जाते हैं। पिछले दिनों कोरबा शहर में दो भालूओं ने काफी आतंक मचाया था। कई लोगों को घायल करने वाले इन भालुओं को वहां स्थानीय लोगों ने ही पकड़ा था।

अब तखतपुर क्षेत्र में कुछ भालू आतंक मचा रहे हैं। दिन के वक्त भी यह भालू गांवों में घुस रहे हैं। बुधवार को एक भालू को ग्रामीणों ने एक सब्जी की बाड़ी में घूमते देखा। इसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। भालू को गांव से दूर खदेड़ने के लिए गांव के लड़के एकजूट हुए और एक साथ हल्ला मचाते हुए दिन भर मशक्कत करते रहे।

वन विभाग के कर्मचारी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। दिनभर गांव वालों के साथ मिलकर भालू को पकड़ने या उसे खदेड़ने के लिए मशक्कत चलती रही

छत्तीसगढ़ : पड़ोसन ने 4 साल की मासूम को मौत के घाट उतारा

0

राजनांदगांव। राजभानपुरी में रहस्मयी ढंग से गायब चार वर्षीय डिंपल निर्मलकर की लाश अंजोरा बाइपास के पास मिली। डिंपल की हत्या पड़ोस में रहने वाली आरती साहू ने ही की थी। इसका खुलासा मंगलवार को पुलिस ने प्रेसवार्ता में किया। पुलिस के अनुसार आए दिन आरोपित महिला आरती की बेटी और डिंपल के बीच लड़ाई होती थी। इस कारण महिला डिंपल से चिढ़ती थी। इसी का बदला लेने आरोपित महिला आरती ने पूरे प्लान के साथ डिपंल को अपने घर बुलाया और पीटने लगी।

इसी बीच डिंपल ने आरती के हाथ को दांत से काट लिया। डिंपल की इस हरकत के बाद आरती अपना आपा खो बैठी और पलंग के एक कोने में डिंपल के सिर को पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद लाश को फिल्मी अंदाज में ठिकाने लगाने के बाद सबको गुमराह करने नसबंदी आपरेशन के बहाने खुद अस्पताल में भर्ती हो गई।

डिपंल 18 दिनों से गायब थी। जिसकी रिपोर्ट डिपंल के पिता रूपराम निर्मलकर ने लालबागे थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस लगातर जांच में जुटी रही। वहीं पड़ोसियों पर भी नजर रख रही थी। इसी बीच आरती पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने आरती से पूछताछ की।

कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आरती ने डिंपल की हत्या कर लाश को बोरी में भरकर ठिकाना लगाना स्वीकार किया। ठाकुरटोला टोल प्लाजा से आटो का नंबर निकाला गया और फिर चालक से पूछताछ के बाद लाश की बरामदगी की गई।