Home Blog Page 3406

Surgical Strike 2.0: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद चीन को हुआ दर्द, कही ये बात

0

बीजिंग। चीन और ब्रिटेन ने भारत और पाकिस्तान से कार्रवाई में संयम बरतने की अपील की है। खासकर आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर के हमदर्द चीन ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़े। पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर भारत के हवाई हमले के बारे में पूछे जाने पर मंगलवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने मीडिया से कहा, ‘हमने प्रासंगिक रिपोर्टों का संज्ञान लिया है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि दक्षिण एशिया में भारत और पाकिस्तान बेहद महत्वपूर्ण देश हैं। अच्छे संबंध और सहयोग दोनों देशों के हित में हैं। इससे दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता कायम रहेगी।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करेंगे और कार्रवाई से बचेंगे। भारत के प्रथम गैर मिलेट्री हमले के आग्रह पर चीनी प्रवक्ता लू ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के भारत का दावा, विश्व में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इसका चलन है। इसलिए आवश्यक अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत पड़ती है। भारत को इसके लिए अंतरराष्ट्रीय हालात अपने पक्ष में करने होंगे।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मुहम्मद कुरैशी ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से पुलवामा आतंकी हमले के संबंध में बातचीत की है। इस बीच, ब्रिटेन के विदेश मंत्री जरमी हंट ने भारत की सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से फोन पर बातचीत की।

यूके के विदेश और राष्ट्रमंडल के दफ्तर (एफसीओ) ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा कि आतंकवाद से क्षेत्रीय स्थिरता को हुए खतरे को लेकर ब्रिटेन चिंतित है। एफसीओ ने कहा कि उसने पाकिस्तान और भारत को स्थिरता के लिए सहयोग में सुधार लाने और कूटनीतिक समाधान खोजने की सलाह दी है। एफसीओ ने यह बयान भारतीय सैन्य कार्रवाई से कुछ घंटे पहले दिया।

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुई तबाही, बनाये गये है जबलपुर में

0

भारतीय वायुसेना के मिराज विमानों द्वारा आज मंगलवार की तड़के पाकिस्तान के अंदर घुसकर जिन आतंकी ठिकानों पर बमबारी की, वह बम जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी (ओएफके) में बना है. यह बम काफी शक्तिशाली माना जाता है और इसका निर्माण पिछले कई सालों से यहां पर किया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमले के बाद लगातार इस बात की मांग पूरे देश में उठती रही है कि पाकिस्तान को पुरजोर जवाब दिया जाए. अंतत: मंगलवार की तड़के जब लोग गहरी नींद में थे, उस समय भारतीय वायुसेना के फाइटर प्लेन गरजे और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. ऐसा माना जा रहा है कि इसमें करीब 300 से अधिक आतंकी मारे गए हैं. वहीं एयरफोर्स के मिराज विमानों ने जिन थाउजेंड पाउंडर बमों से दुश्मनों को मारा है, वे जबलपुर की खमरिया फैक्ट्री में बनाए गए हैं. इससे जबलपुर एक बार फिर देश की सुरक्षा में अपना अहम योगदान देने वाला साबित हुआ है.

जबलपुर में बना है थाउजेंड पाउंडर बम

आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने वाले थाउजेंड पाउंडर बमों को निर्माण पिछले 12 वर्षों से ओएफके में किया जा रहा है. इसके निर्माण से लेकर इसके खोल की ढलाई तक का काम जबलपुर में ही हो रहा है. जानकारी के अनुसार इस बम में 200 से 250 किलो बारूद भरा जाता है., जो मजबूत से मजबूत बंकरों को भी तबाह करने की क्षमता रखता है.

जबलपुर में आयुध निर्माणियों के कर्मियों में जश्न

एयर स्ट्राइक के बाद जबलपुर फैक्ट्री के सभी कर्मचारी जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से इसे बनाने वाले बहुत खुश नजर आ रहे हैं. कर्मचारी संगठनों ने कहा कि वे देश के लिए काम करते हैं और उनकी मेहनत तब सफल होती है, जब दुश्मनों को उनके बनाए बमों से नाश होता है.

Surgical Strike 2.0: पूर्व सीएम डॉ. रमन का ट्वीट- ‘हमला नहीं प्रतिशोध है, हर भारतीय का आक्रोश है’

0

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को फिदायीन हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत का बदला भारतीय वायुसेना ने 12 दिन बाद ले लिया है. एयरपोर्स ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर हमला कर उनके कैंप को नष्ट कर दिया है. इसमें बड़े पैमाने पर आतंकियों के मारे जाने के अनुमान लगाए जा रहे हैं. एयरफोर्स की इस साहसपूर्ण कार्रवाई को हर वर्ग से सराहना मिल रही है.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर एयर स्ट्राइक पर बयान दिया है. डॉ. रमन सिंह ने लिखा है- ‘आज इंडियन एयरफोर्स ने बालाकोट में आतंकी ठिकानों को तबाह कर पुलवामा के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है. 12 दिनों के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक-2 कर हमारी सेना ने बता दिया कि जब भी वो हमारी सेना से टकराएँगे उन्हें ऐसे ही जवाब दिया जाएगा.’

https://twitter.com/drramansingh/status/1100263739511721985

एयरफोर्स की पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी है. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है- ‘भारतीय वायुसेना को हमारा सलाम. हमें देश के इन जवानों के साहस और शौर्य पर गर्व है. आतंकवाद को अब जड़ से उखाड़ने का वक्त आ गया है. सीएम के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.’

बता दें कि पुलवामा में बीते 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला किया गया था. इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद छुपे आतंकियों से मुठभेड़ में चार अन्य जवान भी शहीद हुए थे. इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था. पूरे देश से आतंकवादियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी.

छत्तीसगढ़- ‘सफलता आपका अधिकार है’ : EXAM से पहले आईजी रतनलाल डांगी का बच्चों को खुला पत्र

0

दुर्ग रेंज के पुलिस आईजी रतनलाल डांगी का परीक्षार्थियों के नाम एक खुला पत्र सामने आया है. इसमें आईजी डांगी ने परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण टिप्स विद्यार्थियों को दिए हैं. डांगी ने लिखा है कि मेरे युवा साथियों, आप सबको जय हिन्द,जय भारत. आशा करता हूं आप सब अच्छे होंगे. आपकी तैयारी भी अच्छी चल रही होगी. अगले दो माह परीक्षाओं के माह हैं और उसके अगले माह आप सबकी सफलता की कहानी सुनने व सुनाने का समय शुरू हो जाएगा.

रतन लाल डांगी ने लिखा है– दोस्तों याद रखना आपका जन्म ही सफलता के लिए हुआ है. सफलता आपका अधिकार है बस उस अधिकार को पाने के लिए कुछ करने की, अपने आत्मविश्वास को जगाने की जरुरत है. परीक्षा तो एक सीढ़ी है, जिसे हर कोई पार कर लेता है.

आवश्यकता है अनुशासन की, संयम की और धैर्य की. परीक्षा के नाम से केवल आप ही नहीं बल्कि हर इंसान को डर लगता हैं. यह समय न केवल आपके लिए बल्कि अभिभावकों के लिए भी महत्वपूर्ण है. आपकी तो केवल ज्ञान की परीक्षा है, लेकिन अभिभावकों की समझदारी और धैर्य की परीक्षा है.

दुर्ग रेंज के आई से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि अगले 2 माह परीक्षाओं का महीना है और परीक्षा आते ही कई बच्चो के मन में डर समा जाते हैं और घबरा जाते हैं, जिसके चलते वे कभी कभी कुछ ऐसे कदम उठा जाते हैं, जिसका खामियाजा पूरे परिवार को उठाना पड़ता, जिसके चलते वे लगातार स्कूली बच्चों व उनके परिवार के साथ साथ शिक्षकों को मोटिवेट तथा जागरूक करने उनके द्वारा अपने फेसबुक वाल पर यह पत्र लिखने का प्रयास किया गया साथ ही उनके द्वारा लगातार बच्चो को प्रोत्साहित करने प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से प्रयास किया जाता रहा है.

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट कहा : एयर स्ट्राइक पर, ‘वायुसेना को हमारा सलाम’

0

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले के बाद भारत ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. एयरफोर्स ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) में आतंकियों के ठिकानों पर हमला कर उनके कैंप को नष्ट कर दिया है. इसमें बड़े पैमाने पर आतंकियों के मारे जाने के अनुमान लगाए जा रहे हैं. वायु सेना की इस कार्रवाई के बाद देश भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. सभी सेना की इस कार्रवाई की प्रशंसा हो रही है. लोग इस कार्रवाई को पुलवामा हमले के बदले के रूप में भी देख रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर प्रतिक्रिया दी है. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है- ‘भारतीय वायुसेना को हमारा सलाम. हमें देश के इन जवानों के साहस और शौर्य पर गर्व है. आतंकवाद को अब जड़ से उखाड़ने का वक्त आ गया है. सीएम के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.’

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1100253381606690818

 

बता दें कि पुलवामा में बीते 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला किया गया था. इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद छिपे आतंकियों से मुठभेड़ में चार अन्य जवान भी शहीद हुए थे. इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था. पूरे देश से आतंकवादियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी.

 

छत्तीसगढ़ : एक लाख के जेवर और रुपये कर दिए पार

0

रायपुर। अमरकंटक एक्सप्रेस में एक चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए एक महिला के बैग में रखे करीब 58 हजार रुपये कीमत के जेवर और 15 हजार रुपये नगद पार कर लिए। चोर ने बड़े ही शातिर अंदाज में लोगों की नजर से बचते हुए बैग को ब्लेड से काटा और कीमती सामान व रकम ले कर गायब हो गया। महिला ने इस घटना की शिकायत जीआरपी थाने में की है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर की रहने वाली कृति भटनागर भोपाल से अमरकंटक एक्सप्रेस में रायपुर में आने के लिए रवाना हुई थीं। वे थर्ड एसी कोच में सफर कर रही थीं। सुबह उनकी नजर अपने ट्रॉली बैग पर पड़ी तो वह साइड से कटा हुआ था। जांच करने पर पाया कि उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोर की तलाश की जा रही है।

पूरे पाकिस्तान को उड़ा दो.. – बोली शहीद हेमराज की पत्नी

0

कोटा। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया तो यहां कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए कोटा के सपूत हेमराज मीणा की पत्नी बीरांगना मधुवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी से यही उम्मीद थी।

हम पहले सोए हुए थे। अब जागो, नहीं तो पूरे भारत को पाकिस्तान उड़ा देगा। आज उनके ऊपर हमला हुआ, ऐसे और हमले होने चाहिए। पूरे पाकिस्तन का उड़ा देना चाहिए।

जो आतंकवादी छिपे हैं, उनको बाहर निकाल कर मारना चाहिए। मोदीजी से कहना चाहती हूं कि धारा ३७० धारा को जरूर से जरूर हटाना चाहिए।

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले के बाद कश्मीर में बढ़ा तनाव

0

भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों के पाकिस्तान के क्षेत्र में अंदर जाकर आतंकी शिविरों को ध्वस्त करने के बाद कश्मीर में मंगलवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई. पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में भारतीय वायुसेना द्वारा आज तड़के किए गए हमले को लेकर श्रीनगर और घाटी के अन्य बड़े शहरों के निवासियों को छोटे छोटे समूहों में बातचीत करते हुए देखा गया.

भारत औए पाकिस्तान के बीच सभी युद्धों को देखने वाले अब्दुल गनी डार (80) ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि यह यहीं समाप्त हो जाएगा और इसमें वृद्धि नहीं होगी. यदि शत्रुता में वृद्धि होती है तो इससे नियंत्रण रेखा के दोनों ओर रह रहे लोग सबसे अधिक प्रभावित और पीड़ित होंगे.’ पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई लोगों ने दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच एक पूर्ण युद्ध की संभावना को लेकर सोशल मीडिया पर अपना डर व्यक्त किया है

इंदौर में ही होगी स्वाइन फ्लू, ई बोला और हेपेटाइटिस बी की जांच

0

इंदौर,  एमजीएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार को वायरल रिसर्च डायग्नोस्टिक लैब का शिलान्यास चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने किया। लैब बनने से स्वाइन फ्लू, डेंगू, चिकनगुुनिया, ई बोला व हेपेटाइटिस बी के वायरस की जांच इंदौर में ही हो सकेगी। इसके लिए भोपाल या जबलपुर की लैब पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इंदौर सहित संभाग के सभी मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचीं डॉ. साधौ ने कहा कि समाज के हर वर्ग को बेहतर इलाज मिले, यह सरकार की पहली प्राथमिकता रहेगी। लोग प्राइवेट अस्पतालों में जाते हैं। जब वहां गंभीर स्थिति होती है तो एमवायएच भेज दिया जाता है। डॉक्टरों को अपने काम के दौरान कई परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके बाद भी वहां आने वाले सभी लोगों को इलाज मिल रहा है। लोगों को भी डॉक्टरों का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी इलाज की कमी है जिसे लेकर सरकार सुविधा व स्टाफ दोनों बढ़ाने पर काम कर रही है। विधानसभा में ऑर्गन ट्रांसप्लांट का संकल्प पारित कराया गया है। इससे लिवर, किडनी व हार्ट ट्रांसप्लांट के रास्ते खुल सकेंगे। इसके लिए मेडिकल कॉलेजों में बनाए जा रहे सुपर स्पेशिएलिटी अस्पतालों में सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

पांच से छह माह में होगी तैयार

कार्यक्रम में मौजूद संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया कि अभी जो सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, वे भोपाल से दो से तीन दिन में पहुंचते हैं। शहर में लैब बनने से जांच रिपोर्ट जल्द मिलेगी। पांच से छह माह में कॉलेज के वायरोलॉजी विभाग के अधीन यह लैब बनकर तैयार होगी। लैब के लिए पद स्वीकृत करने का काम हो रहा है। जल्द ही उपकरण उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. ज्योति बिंदल ने बताया कि नई तकनीक से जांच होने पर मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

दिल्‍ली विधानसभा में AAP-BJP विधायक एकजुट, लगे एयरफोर्स और भारत माता जिंदाबाद के नारे

0

बालाकोट में हमले के बाद भारतीय वायुसेना की जांबाजी को सलाम करते हुए दिल्ली विधान सभा में एयरफोर्स और भारत माता जिंदाबाद के नारे लगे. सभी आम आदमी पार्टी के साथ बीजेपी विधायकों ने सदन में नारे लगाये. हालांकि इसके बाद बीजेपी विधायक बधाई संदेश पढ़ना चाहते थे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी गयी थी. इसपर विधानसभा स्पीकर ने अनुमति नहीं दी और हंगामा हुआ.

सदन में हंगामा करने के चलते बीजेपी विधायक विजेंदर, ओपी शर्मा, और जगदीश प्रधान को मार्शल आउट किया गया. इस दौरान ओपी शर्मा ने कहा कि मोदी क्या पाकिस्तान के हैं कि उनका नाम नहीं लेंगे.  वो हमारे प्रधानमंत्री हैं. वहीं सिरसा ने कहा कि ये केजरीवाल सरकार सैनिकों को बधाई तक नहीं देना चाहती.

हालांकि भाजपा के अाराेपों पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘हमारी सेना का क्रेडिट ये लोग मोदी जी को देना चाहते हैं.  जब जवान शहीद हुए तो मोदी जी फोटो खिंचवाने में लगे थे. कोट पहनकर गंगा नहाते हैं. ये सेना की उपलब्धि है. ये तो अभी शुरुआत है.