Home Blog Page 3596

(VIDEO)पीएम मोदी वायुसेना से पैसे छीनकर अपने दोस्त अनिल अंबानी को दे रहे हैं- राहुल गांधी

0

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के रांची में शनिवार जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने परिवर्तन उलगुलान रैली को रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर तगड़ा हमला बोला। राहुल ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना देश की सुरक्षा कर रही है। एयरफोर्स के पायलट देश के लिए जिंदगी कुर्बान कर रहे हैं। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री वायुसेना का पैसा छीनकर अपने दोस्त अनिल अंबानी को जेब में डाल रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले चुनावो में कांग्रेस, जेएमएम और जेवीएम एकजुट होकर बीजेपी को शिकस्त देगी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव भी भाजपा हारेगी।

‘चौकीदार ने पूरे देश को बदनाम किया’

राहुल गांधी ने कहा कि एक चौकीदार ने पूरे देश को बदनाम कर दिया। लेकिन सब लोग जानते हैं कि जब ‘चौकीदार चोर है’ का नारा चलता है, तब नरेन्द्र मोदी जी की बात चल रही है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस जमीन अधिग्रहण बिल, पीईसीए और ट्राइबल राइट एक्ट बिल लेकर आई ताकि आदिवासियों की जमीन ना छीनी ना जा सके। उन्होंने आगे कहा कि जल,जंगल, जमीन आदिवासियों की है अडानी या अंबानी की नहीं।

‘मोदी ने किसानों,आदिवासियों और मजदूरों का पैसा भी छीना’

राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं मैं कहता हूं कि चौकीदार चोर है। हर कोई जानता है कि मैं नरेंद्र मोदी की बात कर रहा हूं। इस चौकीदार ने राफेल डील में ना सिर्फ भारतीय वायुसेना का पैसा चुराया जबकि उन्होंने किसानों, आदिवासियों और मजदूरों का पैसा भी चुराया है। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि इन सब चोरों के नाम मोदी क्यों हैं? ललित मोदी, नीरव मोदी, नरेन्द्र मोदी।

‘हर गरीब के खाते में डालेगी पैसा’

राहुल गांधी ने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आएगी तो वो हर गरीब व्यक्ति को गांरटी करके न्यूनतम आमदनी का पैसा उनके बैंक खाते में डाल देगी। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो जहां भी जाते हैं, नफरत फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के बाद हमने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आदिवासियों
को उनकी जमीन लौटाई। ये जमीन टाटा ने अधिग्रहित की थी और इस पर पांच सालों से उपयोग में नहीं लाई गई थी।

 

 

पाकिस्तान के PM इमरान खान पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी

0

 हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह परमाणु बम की बात करता है, तो क्या यहां परमाणु बम नहीं है क्या?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारउन्होंने कहा कि आप अपने लश्कर-ए-शैतान और जैश-ए-शैतान को हैंडल करो। इसके बाद उन्होंने सत्ताधारी दल पर पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ये कह रही है कि मेरा बूथ सबसे मजबूत, तो मैं कह रहा हूं कि मेरा सरहद मजबूत तो मेरा देश मजबूत। बता दें कि हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कैंपेन की शुरुआत की थी।

शुक्रवार को हैदराबाद में ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के पीएम पर हमला करते हुए कहा कि इमरान खान अपनी जमीन से प्रोपेगेंडा बंद करना चाहिए, हमारे देश के मुस्लिम सब जानते हैं।

इसके बाद उन्होंने कहा, ‘अपने लश्कर-ए-शैतान, जैश-ए-शैतान को संभालें, अपने भाषणों में टीपू सुल्तान और बहादुर शाह जफर को गलत तरीके से पेश न करें। अगर आपके पास एटम बम है, तो भारत में भी है।’

देखने को जुटी भीड़ जब किसान का बेटा हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा

0

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक किसान के बेटे ने अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेकर अपने गांव सेंधा पहुंचा। गांव में हेलीकॉप्टर देखने के लिए सुबह से कई लोगों की भीड़ लग गई। बता दें कि दूल्हे को अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ब्रजपाल ने देखा था सपना

जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के सेंधा गांव निवासी ब्रजपाल पेशे से है किसान है। ब्रजपाल ने अपने बेटे मुकेश के लिए एक सपना देखा था कि उसके बेटे की बहू उनके घर हवाई जहाज से पहुंचे। इसी सपने को पूरा करने के लिए मुकेश ने रात दिन एक कर दिया।

 

मुकेश हेलीकॉप्टर से पहुंचा दुल्हन लेने

मुकेश दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्य करता है। मुकेश ने बताया कि उसने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की है।

 

मामला सुर्खियों में

मुकेश की मानें तो भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों के कारण बरेली में कोई कंपनी हेलीकॉप्टर सुविधा देने के लिए तैयार नहीं थी। जिसके बाद उसने अपनी कंपनी में बात की और बात बन गई। मुकेश ने बताया कि अलीगढ़ से हेलीकॉप्टर मिलने के बाद अपनी दुल्हन को लेकर बरेली जिले के आंवला के सेंधा गांव पहुंचे। फिलहाल दुल्हन के हेलीकॉप्टर की आने की चर्चा खूब सुर्खियां बटोर रही है।

 

छत्तीसगढ़ में भाजपा की रैली में कांग्रेस की सरकार पर जमकर बरसे डॉ. रमन

0

60 दिनों की सरकार गैरप्रजातांत्रिक काम कर रही है। शनिवार को ये बातें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एकात्म परिसर में कही। वे यहां आज होने वाली रैली को हरी झंडी दिखाने आए थे। उन्होंने इस दौरान राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

धर्मांतरण कराने  वालों पर नजर नहीं:

उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी का यह उदाहरण है कि कौन-कौन से संगठन किसके-किसके समर्थन के काम कर रहे हैं? हिन्दू संगठनों पर उनकी निगाह है।  धर्मांतरण करने वालों पर निगाह नहीं है।  राष्ट्र को तोड़ने वालों की सूची इनके पास नहीं है।  हिदू संगठनों की सूची बनाने के कारण ऐसे लोगों को प्रताड़ित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने रखा 130 करोड़ जनता का मान:

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 130 करोड़ जनता का मान रखा। हमारे देश की सेनाओं ने अपने जवानों के बलिदान का बदला पाकिस्तान के अंदर घुसकर लिया। इस वक्त पूरा भारत देश एक साथ खड़ा है। भारत की लड़ाई सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद से है न कि किसी देश से। डॉ. रमन सिंह ने आगे कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों  में छत्तीसगढ़ में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। तो वहीं केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

महेंद्र कर्मा ने दी है शहादत

डॉ. रमन सिंह ने शहीद महेंद्र कर्मा के पुत्र आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाये जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अच्छा है यदि उनको डिप्टी कलेक्टर बनाया है। महेंद्र कर्मा ने शहादत दी है, तो इसका लाभ उनके बच्चों को मिलना ही चाहिए।

छत्तीसगढ़ : कुमार लाल चौहान अपर कलेक्टर दुर्ग बनाए गए

0

सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के पत्र के कंडिका-3 का पालन करते हुए तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुमार लाल चौहान अपर कलेक्टर दुर्ग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक के लिए कलेक्टर कांकेर के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं डोमन सिंह कलेक्टर कांकेर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक के लिए संयुक्त सचिव मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।

प्रदेश खबर : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने मतदान केंद्रों में शिविर आज से

0

प्रदेश पूरे में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने शनिवार से दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। यह आयोजन शनिवार से प्रारंभ किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निदेर्शानुसार इस अभियान के तहत 2 मार्च शनिवार और 3 मार्च रविवार को शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर प्रदेशभर के सभी मतदान केंद्रों में लगाया गया है। नाम जुड़वाने के अलावा इस शिविर के दौरान अगर किसी के वोटर आईडी में किसी प्रकार के संशोधन अथवा सूची से नाम विलोपन के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। देश के ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 01 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उनका नाम इस शिविर के दौरान मतदाता केंद्र  में जुड़ सकता है।

रायपुर में भूपेश कैबिनेट की बैठक खत्म लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

0

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भूपेश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि महेन्द्र कर्मा के पुत्र आशिष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। वहीं प्लेसमेंट के तहत काम कर रहे शिक्षकों को यथावथ रखा जाएगा। जिला प्रशासन और कलेक्टर शिक्षा अधिकारी चिन्हित करेंगे। चिन्हित करने के बाद सब्जेक्ट शिक्षकों को दिया जाएगा मौका। जबकि जिन प्लेसमेंट एजेंसियों की अवधि खत्म होने वाली हैं उन्हें हटाया जाएग। इसके साथ ही कई और अहम फैसले भी भूपेश कैबिनेट में लिया गया।

छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव बैकुंठपुर प्रवास पर

0

छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव 02 मार्च को एक दिन के बैकुंठपुर प्रवास पर रहेंगे। वे 02 मार्च को दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस से कोरिया जिले के कटोरा स्टेशन पहुंचकर सवेरे पौने सात बजे ग्राम रनई पहुंचेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव सवेरे साढ़े नौ बजे रनई से ग्राम पटना के लिए रवाना होंगे। वे दस बजे पटना अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। वे सवेरे साढ़े दस बजे बैकुंठपुर में जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण करेंगे।

सिंहदेव बैकुंठपुर कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे दोपहर वहां से ग्राम करजी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे करजी में संत रविदास जयंती कार्यक्रम के समापन में शामिल होंगे। सिंहदेव करजी से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेशभर के हिन्दू संगठनों का तैयार हो रहा डिटेल

0

प्रदेशभर में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। प्रदेश सरकार ने सभी पुलिस अधीक्षकों से सक्रिय हिन्दू संगठनों की सूची थानेवार मांगी है। लोकसभा चुनाव से तकरीबन दो महीने पहले राज्य सरकार का यह कदम राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह कदम राज्य सरकार के लोकसभा चुनाव से पहले संगठनों पर नकेल कसने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मुख्यालय से 15 फरवरी को सभी 27 जिला पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। यही नहीं पुलिस अधीक्षकों को मामले को गंभीरता से लेने के लिए भी कहा गया है। आपको बता दें कि प्रदेश में 500 से अधिक थाने हैं। इनमें सौ शहरी और शेष ग्रामीण हैं। निर्देश के बाद से पुलिस थानेवार यह जानकारी जुटाने में लग गई है। प्रदेश में संघ के करीब 36 से अधिक अनुशांगिक संगठन हैं। कई अधिकारी और कर्मचारी भी सदस्य और पदाधिकारी हैं। इतना ही नहीं वे सभी रोजाना संघ की शाखाएं भी अटेंड करते हैं। इनकी जानकारी लेकर उन्हें चिन्हित रखा जाएगा।

देनी होगी यह जानकारी 

सभी सगठनों जिनकी सूची तैयार की जा रही है उनको पुलिस अधीक्षकों को  जिले में कार्यरत संगठन का नाम, उसका पंजीयन क्रमांक, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और  पदाधिकारियों के नाम, पद-पते की जानकारी देनी होगी। साथ ही यह भी बताना होगा कि इन संगठनों का उद्देश्य क्या है और अब तक की इनकी गतिविधियों क्या रही हैं। इनकी गतिविधियों का समाज पर प्रभाव भी बताना होगा। ये किसी किसी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हैं या नहीं, ये भी बताना होगा।

विरोधी संगठनों पर नकेल कसने की तैयारी 

प्रदेश कांग्रेस कमिटी और हिन्दू संगठनों के विचारों में हमेशा से मतभेद रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले शासन उन पर कड़ी नकेल कसना चाहती है। कई हिन्दू संगठन ऐसे भी हैं जो खुलकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी है।

छत्तीसगढ़ : पीएनबी बैंक के रिकार्ड रूम में लगी आग, सभी दस्तावेज जलकर खाक

0

मोतीबाग चौक के लालगंगा सिटी मार्ट कॉम्पलेक्स स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बीती रात शार्ट शर्किट के चलते अचानक आग लग गई। आगजनी की सूचना पर मौके में पहुंची दमकल विभाग की दो वाहन ने भारी मशक्कत के बाद आज सुबह आग बुझाने में कामयाब हो गए।

बता दे कि बीती रात करीब 2 बजे अचानक शार्ट शर्किट के चलते पंजाब नेशनल बैंक के रिकार्ड रूम में आग लगी। जब आग फैलने लगी और बैंक में धुंआ भरने लगा तो आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी बैंक मैनेजर व दमकल विभाग को दी। मौके में पहुंची दमकल विभाग के टीम ने बैंक के कांच को फोड़कर धुंआ बाहर निकाले और अंदर आग को बुझाए। इस आगजनी से रिकार्ड में रूम रखे सारे दस्तावेज जलकर खाक हो गए। इस आगजनी से कितना का नुकसान हुआ है इसका आकलन नहीं लगा पाए है।