Home छत्तीसगढ़ पुन्नी मेला के बाद मोहारा मेला स्थल की सफाई में जुटा निगम...

पुन्नी मेला के बाद मोहारा मेला स्थल की सफाई में जुटा निगम अमला

1
0

राजनांदगांव। मोहारा में आयोजित पुन्नी मेला संपन्न होने के बाद मेला स्थल पर फैले कचरे और गंदगी को हटाने नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। महापौर मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य अमला मेला स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों की सफाई में जुटा है। अभियान के तहत नदी के घाटों और मेले के अन्य हिस्सों में फैली गंदगी को हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों के पहुंचने से मेला स्थल पर कचरा, झिल्ली, पन्नी और प्लास्टिक फैल गया था। निगम के सफाई कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंचकर व्यापक स्तर पर सफाई कर रही है। कर्मचारी कचरे को एकत्रित कर मेला क्षेत्र को साफ कर रहे हैं। नदी के घाटों पर फैली गंदगी को भी हटाया जा रहा है।

निगम के अनुसार मेला स्थल के संपूर्ण क्षेत्र की सफाई होने तक अभियान जारी रहेगा। इसके साथ ही नंदई-मोहारा रोड पर भी सफाई कराई जा रही है। सड़क के डिवाइडर के दोनों ओर और किनारे तक झाड़ू लगाकर झिल्ली-पन्नी तथा अन्य कचरा हटाया जा रहा है।

महापौर और आयुक्त शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश देते रहे हैं। इसी क्रम में मेला संपन्न होने के बाद प्राथमिकता से सफाई अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की पहल की गई है।