Home Blog Page 368

CG: शिवराज सिंह चौहान का आज छत्तीसगढ़ दौरा! प्रतिभास्थली स्कूल में महोत्सव में होंगे शामिल, जानें पूरी खबर…

0

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री चौहान सुबह 10:15 बजे दिल्ली से इंडिगो की उड़ान से रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

जैनाचार्य विद्यासागर समाधि स्मारक महोत्सव में शामिल

रायपुर पहुंचने के बाद वे हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे डोंगरगढ़ (जिला राजनांदगांव) जाएंगे। वहां प्रतिभास्थली स्कूल परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विश्वगुरु जैनाचार्य विद्यासागर समाधि स्मारक महोत्सव में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देशभर से जैन समाज के संत, अनुयायी और गणमान्य नागरिक शामिल हो रहे हैं।

महोत्सव में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम को वापस रायपुर लौटेंगे और इसके बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर उनके दौरे को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली में भाजपा महिला नेताओं की अहम बैठक

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला समन्वय समिति की बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन आज दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी तथा महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया शामिल होंगी।

बैठक के दौरान महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस बैठक को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

CG: बटुकेश्वर महादेव छत्तीसगढ़ स्वरूप में हुआ बाबा भूतनाथ का दिव्य श्रृंगार…

0

शिवरात्रि महोत्सव तक रोजाना बाबा भूतनाथ का अलगअलग रूप में माखन से श्रृंगार किया जाएगा.

बाबा भूतनाथ का बटुकेश्वर महादेव छत्तीसगढ़ स्वरूप में श्रृंगार

हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में इन दिनों शिव भक्ति और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिल रहा है. शिवरात्रि से एक माह पहले ही बाबा भूतनाथ का हर दिन अलग-अलग रूपों में श्रृंगार किया जाता है, जो कि शिवरात्रि तक जारी रहता है. इसी कड़ी में शिव के दसवें स्वरूप के रूप में बाबा भूतनाथ को बटुकेश्वर महादेव छत्तीसगढ़ स्वरूप में सुसज्जित किया गया. इस अलौकिक श्रृंगार को देखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया और पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा.

“शिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत परंपरागत रूप से बाबा के मक्खन श्रृंगार से की जाती है. हर साल बाबा को विभिन्न स्वरूपों में सजाया जाता है और इस बार दसवें स्वरूप में बटुकेश्वर महादेव छत्तीसगढ़ के रूप में बाबा भूतनाथ का श्रृंगार किया गया है. यह स्वरूप न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है, बल्कि सांस्कृतिक विविधता का भी सुंदर प्रतीक है.”

बाबा भूतनाथ का दिव्य श्रृंगार

बटुकेश्वर महादेव छत्तीसगढ़ मंदिर की खासियत

महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कचहरी रोड पर स्थित यह प्राचीन धाम अपनी भव्यता, आस्था और अनोखी संरचना के कारण देशभर में प्रसिद्ध होता जा रहा है. इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां न तो छत है और न ही परंपरागत दीवारें. करीब 300 वर्ष पुराने विशाल बरगद के पेड़ की जड़ें ही इस मंदिर को प्राकृतिक दीवारों और छाया का रूप देती हैं. यही कारण है कि यह मंदिर आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी जीवंत उदाहरण माना जाता है. उन्होंने कहा कि मान्यता है कि बाबा बटुकेश्वर इसी बरगद के वृक्ष के बीच से स्वयं प्रकट हुए थे. तभी से यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है. यहां आने वाले भक्त प्रकृति की गोद में बैठकर महादेव की आराधना करते हैं, जिससे उन्हें मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है.

शिवरात्रि महोत्सव में इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव के तहत आने वाले दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम भी किए गए हैं. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्धालु और साधु-संत मौजूद रहे. सभी ने बाबा भूतनाथ के दिव्य श्रृंगार के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की. शिवरात्रि महोत्सव की इस भव्य शुरुआत ने पूरे मंडी क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना दिया है.

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन होगी झमाझम बारिश! अलर्ट जारी….

0

28 जनवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, कुछ जगहों पर वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं, न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा…

देश के कई हिस्सों में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसकी वजह से लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन दूसरी ओर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यहां गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने 28 जनवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों मे गरज चमक के साथ बारिश की संभावना चताई है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रायपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली, गरैला पेंड्रा मरवाही, कोरबा, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। वहीं राजधानी रायपुर में भी 27 जनवरी को सुबह के वक्त धंध देखी जा सकती है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने की संभावना है।

CG: थाना-प्रभारी से लेकर आरक्षकों का तबादला आदेश स्थगित.. पुलिस कमिश्नर दफ्तर से आदेश जारी, जानें क्या है वजह…

0

शनिवार रात 10 बजे पुलिस आयुक्त डॉ संजीव शुक्ला ने लॉ एंड ऑर्डर पर सख्ती को लेकर पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कमिश्नरी सिस्टम के बारे में जानकारी दी। बैठक में कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

  1. रायपुर में लागू हुई पुलिस आयुक्त प्रणाली
  2. पुराने ट्रांसफर आदेशों पर लगी रोक
  3. कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश जारी

इसी महीने के 23 तारीख से राजधानी रायपुर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू कर दी गई है। वरिष्ठ IPS और बिलासपुर जिले के पुलिस महानिरीक्षक रहें IPS डॉ संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दर्जन भर अधिकारियों को उनके मातहत एडिशनल सीपी, डीसीपी और एसीपी के तौर पर तैनात किया गया है। सभी पुलिस अफसरों ने पदभार सँभालने के बाद विधिवत अपना कामकाज शुरू कर दिया है।

इस बीच रायपुर पुलिस आयुक्त डॉ संजीव शुक्ला ने कमिश्नरी के तहत आने वाले थाना क्षेत्रों को लेकर एक अहम आदेश जारी किया है। उन्होंने आयुक्त प्रणाली लागू होने से ठीक पहले जारी किये गये पुलिस के अफसरों और कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश पर रोक लगा दी है। इस संबंध में जारी आदेश के तहत कहा गया है कि, “आरक्षक से निरीक्षक स्तर की अधिकारी/कर्मचारियों के संबंध में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के पूर्व जारी स्थानांतरण आदेशों को स्थगित किया जाता है। नवीन पदस्थापना पर रवानगी हेतु शेष अधिकारी/कर्मचारियों को रवानगी न दी जावे।”

पुलिस आयुक्त की बैठक, दिए गए सख्त निर्देश

इससे पहले बीते शनिवार रात 10 बजे पुलिस आयुक्त डॉ संजीव शुक्ला ने लॉ एंड ऑर्डर पर सख्ती को लेकर पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कमिश्नरी सिस्टम के बारे में जानकारी दी। बैठक में कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चालान के नाम पर वाहन स्वामियों को जबरन परेशान नहीं किया जाए। कमिश्नर ने शहर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की प्राथमिकताओं पर जोर दिया। मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर सहित सभी डिप्टी पुलिस कमिश्नर, एडिशनल डीसीपी, असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक में उन्होंने कहा कि रायपुर कमिश्नरी क्षेत्र में बिना कमिश्वर से अनुमति लिए किसी तरह का धरना प्रदर्शन, रैली आयोजित नहीं की जाएगी। इसके लिए अनुमति लेनी होगी उसके बाद ही ऐसे आयोजन हो सकेंगे। इसी तरह कमिश्नर ने बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए निर्धारित समय के बाद बार, कैफे और रेस्टोरेंट अनिवार्य रूप से बंद कर दिए जाएं। अगर निर्धारित समय के बाद कुछ खुला मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

CG: राजधानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय तस्करों के साथ इतने लाख रुपए का गांजा किया जब्त…

0

राजधानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय तस्करों के साथ इतने लाख रुपए का गांजा किया जब्त…

  • पुलिस ने 35 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया
  • तस्करों ने कई चेकपोस्ट तोड़कर भागने की कोशिश की और एक पुलिसकर्मी घायल हुआ
  • रायपुर में घेराबंदी कर दोनों को दबोचा गया, कुल जब्ती ₹25 लाख की

छत्तीसगढ़ के राजधानी में गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने करीब 35 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत करीब साढ़े 17 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं कुल जब्ती करीब 25 लाख रुपये की है।

मिली जानकारी के अनुसार, तस्कर सिंगोड़ा, पटेवा और तुमगांव के चेकपोस्ट तोड़ते हुए फरार हो गए थे। इस दौरान तुमगांव चेकपोस्ट पर एक पुलिसकर्मी को घायल कर तस्कर भागने में सफल हो गए। जिसके बाद आरंग की चेकपोस्ट देखकर तस्करों ने अपना रास्ता बदल लिया और खरोरा की ओर फरार हो गए। इसके बाद डायल 112 की गाड़ियां लगाकर घेराबंदी की और पुलिस ने रायपुर आमासिवनी ब्रिज के नीचे रिंग रोड नंबर 3 पर दोनों तस्करों को दबोच लिया।

पकड़े गए तस्करों की पहचान राकेश गुप्ता और अमित सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दो तस्कर महाराष्ट्र के निवासी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को 2 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Magh Purnima 2026: 1 या 2 फरवरी कब है माघ पूर्णिमा, दुविधा करें दूर…

0

Magh Purnima 2026 date: माघ महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा (Maghi Purnima) के नाम से भी जाना जाता है. यह तिथि इसलिए भी विशेष होती है, क्योंकि इस दिन माघ मास का अंतिम स्नान (Magh Snan) किया जाएगा.

यही कारण है कि, माघी पूर्णिमा पर स्नान का महत्व काफी बढ़ जाता है. इसके साथ ही इस तिथि पर दान, पूजा, व्रत और जप का भी महत्व होता है.

माघ पूर्णिमा माघ महीने के अंतिम दिन मनाया जाता है. इसके बाद फाल्गुन मास (Falgun 2026) आरंभ हो जाता है. लेकिन माघ पूर्णिमा की तिथि को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. लोग दुविधा में हैं कि, माघ पूर्णिमा 1 फरवरी को है या 2 फरवरी को. अगर आप भी दिन-तारीख को लेकर कंफ्यूजन में हैं तो यहां जानें माघ पूर्णिमा की सही तिथि, स्नान का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त.

माघ पूर्णिमा 2026 कब है (Magh Purnima 2026 Exact Date)

दिक्र पंचांग के अनुसार (Magh Purnima Panchang) माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026 को रहेगी. क्योंकि रविवार 1 फरवरी को सुबह 05.52 से पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी और 2 फरवरी को तड़के 3.28 पर समाप्त हो जाएगी. उदयातिथि के साथ ही 1 फरवरी को पूरे दिन पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसलिए इसी दिन माघी पूर्णिमा का स्नान, दान, पूजन और व्रत आदि जैसे धार्मिक कार्य किए जाएंगे.

माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Magh Purnima 2026 Shubh Muhurat)

माघ पूर्णिमा पर रवि पुष्य योग का निर्माण हो रहा है, जोकि सुबह 07.10 से रात 11.58 तक रहेगा. साथ ही इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति योग और आयुष्मान योग भी रहेगा. इन योग को बहुत ही शुभ माना जाता है. इन योगों में किए स्नान, दान और पूजन का शीघ्र फल मिलता है. स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त को शुभ माना जाता है. वहीं पूजा के लिए सुबह 05.24 से 06.32 तक शुभ मुहूर्त रहेगा. स्नान और पूजन के बाद आप दान कर सकते हैं. पूर्णिमा का व्रत रखने वाले जातक 2 फरवरी को सुबह 06.33 से सुबह 07.55 के बीच पारण कर अपना व्रत खोल सकते हैं.

बजट 2026 से क्या हेल्थ सेक्टर का होगा कायाकल्प? जानें क्या है उम्मीदें…

0

Union Budget 2026: आगामी यूनियन बजट से स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि यह देश की स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा और गुणवत्ता तय करने में अहम भूमिका निभाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार यदि स्वास्थ्य बजट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी करती है तो इससे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और सरकारी अस्पतालों में बुनियादी ढांचे, आधुनिक उपकरणों तथा दवाओं की उपलब्धता में सुधार होगा.

खास तौर पर ग्रामीण और दूरदराज़ इलाकों में डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की कमी दूर करने के लिए प्रोत्साहन योजनाएं लाए जाने की उम्मीद है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच समान रूप से बढ़ सके.

हेल्थ सेक्टर की क्या उम्मीदें?

स्वास्थ्य बीमा कवरेज के विस्तार, निवारक देखभाल, डिजिटल हेल्थ और मेडिकल रिसर्च में निवेश को भी इस बजट की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किए जाने की संभावना है. डॉ. एन.के. सोनी के अनुसार, हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीक और प्रिवेंटिव सेवाओं के लिए अधिक आवंटन से खासकर टियर-II और टियर-III शहरों में मरीजों के इलाज के नतीजों में सुधार होगा. डिजिटल हेल्थ और बीमा सुविधाओं की बेहतर पहुंच से न सिर्फ इलाज सस्ता होगा, बल्कि मरीजों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी कम होगा, जिससे एक मजबूत और टिकाऊ हेल्थकेयर इकोसिस्टम तैयार हो सकेगा.

वहीं महिला और बाल स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिए जाने की भी व्यापक अपेक्षा है. मानसी बंसल झुनझुनवाला का कहना है कि मातृ स्वास्थ्य, पोषण, समय पर जांच और नवजात देखभाल पर बढ़ा हुआ खर्च दीर्घकालिक रूप से समाज के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाएगा. इसके साथ ही टेलीमेडिसिन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी में निवेश से बेहतर डायग्नोसिस और गुणवत्तापूर्ण इलाज तक मरीजों की पहुंच आसान होगी.

महिला हेल्थ पर फोकस की जरूरत

महिला स्वास्थ्य को लेकर विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि निवारक और विशेषीकृत देखभाल पर फोकस समय की मांग है. डॉ. संदीप सोनारा के अनुसार, समय पर निदान, उन्नत इमेजिंग तकनीक और न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी जैसी सुविधाओं तक शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पहुंच बढ़ाने से एंडोमेट्रियोसिस जैसी जटिल बीमारियों में बेहतर परिणाम मिलेंगे और लंबे समय में सामाजिक व आर्थिक बोझ भी घटेगा.

कुल मिलाकर, आगामी यूनियन बजट से स्वास्थ्य क्षेत्र में संरचनात्मक सुधार, तकनीकी नवाचार और समावेशी नीतियों की मजबूत उम्मीद की जा रही है. यदि सरकार प्राथमिक, निवारक और विशेषीकृत स्वास्थ्य सेवाओं को संतुलित रूप से सशक्त करती है, तो इससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, गुणवत्ता और किफ़ायत में व्यापक सुधार होगा और भारत एक भविष्य-तैयार तथा समान हेल्थकेयर सिस्टम की ओर तेजी से आगे बढ़ सकेगा.

Republic Day 2026: शेरशाह से बॉर्डर तक,  गणतंत्र दिवस पर घर बैठे देखें…

0

गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और देशभक्ति का दिन होता है. इस दिन हम उन वीर सैनिकों को याद करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की परवाह नहीं की. बॉलीवुड की कई फिल्मों ने भी युद्ध, सैनिकों की बहादुरी और देशभक्ति को पर्दे पर बड़े ही रोमांचक और भावुक अंदाज में दिखाया है.

ये फिल्में परिवार के साथ देखने के लिए भी शानदार अनुभव देती हैं.

जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर’ साल 1997 में रिलीज हुई थी और इसे बॉलीवुड की क्लासिक वॉर फिल्म माना जाता है. ये फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान राजस्थान के लोंगेवाला पोस्ट की कहानी दिखाती है जहां सिर्फ 120 भारतीय सैनिक अपनी पोस्ट की रक्षा करते हैं. फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में थे. सैनिकों की हिम्मत, दोस्ती और देशभक्ति का जज्बा पर्दे पर बेहद रोमांचक तरीके से दिखाया गया है. ये फिल्म उस साल की बड़ी हिट भी रही है.

इस कड़ी में बीते शुक्रवार इसका सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुआ. इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने आर्मी, नेवी और एयरफोर्स ऑफिसर्स की भूमिका निभाई है.

साल 2003 में जेपी दत्ता ने एक और वॉर-ड्रामा फिल्म ‘एलओसी कारगिल’ बनाई. ये फिल्म भारतीय सेना के ऑपरेशन विजय पर आधारित थी. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और अजय देवगन जैसे बड़े कलाकार नजर आए. इस फिल्म ने युद्ध की कठिनाइयों और सैनिकों की बहादुरी को बेहद प्रभावशाली ढंग से दिखाया. लोग इसे देखकर भावनात्मक रूप से भी झकझोर गए.

आदित्य धर की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ 2019 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म 2016 में पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी. विक्की कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था. फिल्म ने रिलीज होते ही खूब चर्चा बटोरी और लोगों ने इसे बेहद पसंद किया. इसे साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक माना गया था.

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ साल 2021 में रिलीज हुई. ये मेजर विक्रम बत्रा की बायोपिक है जिन्होंने कारगिल युद्ध में देश की खातिर अपनी जान दे दी. फिल्म में उनकी बहादुरी और देशभक्ति को बड़े ही प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया. विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित ये फिल्म न केवल भावनाओं को छूती है बल्कि लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना भी जगाती है.

साल 2026 की शुरुआत में आई फिल्म ‘इक्कीस’ में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई. ये फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के बलिदान पर आधारित है. धर्मेंद्र की ये आखिरी फिल्म थी. ‘इक्कीस’ सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं बताती बल्कि सैनिकों के दर्द, संघर्ष और उनके साहस को भी दिखाती है.

छत्तीसगढ़: सिनेमा के नए युग की शुरुआत! सीएम ने किया ‘चित्रोत्पला फिल्म…

0

छत्तीसगढ़ का बरसों पुराना सपना आज साकार हो गया है. चित्रोत्पला फिल्म सिटी तथा ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में एक नई पहचान मिलेगी.

इस महत्वाकांक्षी पहल के माध्यम से छत्तीसगढ़ न केवल फिल्म निर्माण और सांस्कृतिक आयोजनों का एक प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर होगा, बल्कि यह परियोजना राज्य की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगी.

चित्रोत्पला फिल्म सिटी और ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंच मिलेगा, निवेश के नए अवसर सृजित होंगे और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त होगी. यह परियोजना आने वाले वर्षों में राज्य के युवाओं, कलाकारों और पर्यटन क्षेत्र के लिए विकास के नए द्वार खोलेगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के ग्राम माना-तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी और ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ चित्रोत्पला फिल्म सिटी तथा ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की आधारशिला रखी. इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों, फिल्म कलाकारों, और निर्माता-निर्देशकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर फोकस- सीएम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के अभिनय और कला जगत से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. चित्रोत्पला फिल्म सिटी के माध्यम से प्रदेश के हजारों हुनरमंद कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. स्थानीय फिल्म निर्माताओं को फिल्म निर्माण से जुड़ी सभी तकनीकी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी.

उन्होंने फिल्म सिटी एवं ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश की कला और कलाकारों को उचित सम्मान मिल रहा है.

चित्रोत्पला फिल्म सिटी भूमिपूजन कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन के साथ ही फिल्म निर्माण और कन्वेंशन सेंटर से संबंधित विभाग को चार प्रस्ताव प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में फिल्म निर्माण गतिविधियों को नई गति मिलेगी और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को बड़े पर्दे पर स्थान मिलेगा.

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज का यह अवसर छत्तीसगढ़ पर्यटन एवं फिल्म विकास उद्योग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह केवल एक निर्माण परियोजना की शुरुआत नहीं है, बल्कि राज्य के सांस्कृतिक, आर्थिक और रचनात्मक भविष्य की सशक्त नींव है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता से परिपूर्ण राज्य है और इस पहल से पर्यटन के साथ-साथ फिल्म उद्योग को भी नया आयाम मिलेगा.

इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सु मोना सेन, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल तथा पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव उपस्थित थे.

चित्रोत्पला फिल्म सिटी एवं ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के भूमिपूजन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परियोजना के प्रस्तावित मास्टर प्लान का अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों से निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं तथा परियोजना पर आधारित एक लघु फिल्म भी देखी.

फिल्म शूटिंग, फेस्टिवल और रोजगार के नए अवसर

उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षों में छत्तीसगढ़ में न्यूटन, जहानाबाद, कौन प्रवीण तांबे, द ग्रेट इंडियन मर्डर, और ग्राम चिकित्सालय जैसी फिल्मों एवं वेब सीरीज़ की शूटिंग हो चुकी है, जिससे राज्य में वाणिज्यिक फिल्म निर्माण की व्यापक संभावनाएं स्पष्ट होती हैं.

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय कलाकारों एवं तकनीशियनों को नए अवसर प्राप्त होंगे. फिल्म फेस्टिवल, अवॉर्ड शो एवं अन्य मनोरंजन कार्यक्रमों के आयोजन की संभावनाएं भी सुदृढ़ होंगी. इसके साथ ही राज्य के पर्यटन स्थलों का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार होगा तथा फिल्म टूरिज्म के साथ सामान्य पर्यटन में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

Chhattisgarh: जागरूकता से थमेंगे सड़क हादसे! सीएम ने सड़क सुरक्षा…

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह में शामिल हुए.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जन जागरूकता से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी. यातायात नियमों के प्रति सजगता ही हमें जनहानि से बचा सकती है.

मुख्यमंत्री साय ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए स्वयं हेलमेट पहनकर बाइक चालकों के दल के साथ स्कूटी चलाई. चलाई.कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर के पंडरी में आधुनिक लाइसेंस सेंटर कार्यालय भवन पंडरी का भूमिपूजन और प्रदेश भर में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत 12 नवीन मार्गों में 12 नवीन बसों का शुभारंभ किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है. उन्होंने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए यातायात नियमों के पालन की अपील आम नागरिकों से की जिससे वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके. आज इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे राहगीरों, पुलिस मितान, चिकित्सकों, यातायात पुलिस कर्मियों सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया है. ये सभी लोग इस कार्य में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

सड़क सुरक्षा बने जनआंदोलन- सीएम साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में किसी माता की कोख सूनी हो जाती है, कई भाई अपनी बहन से हमेशा के लिए बिछड़ जाते हैं, और कई बच्चे अनाथ हो जाते हैं. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए रायपुर पुलिस ने अभिनव पहल करते हुए 4500 पुलिस मितान बनाए हैं. ये पुलिस मितान गांवों में सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे. अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम ज्यादा होता है. ऐसे में पुलिस मितान की बड़ी भूमिका होगी. हमने इन पुलिस मितान साथियों को हेलमेट और फर्स्ट ऐड किट भी वितरित किए हैं.

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आज का कार्यक्रम मात्र एक औपचारिकता ना रहे बल्कि सड़क सुरक्षा का जनांदोलन बने. सड़क दुर्घटना में तत्काल सहायता करने वाले राहगीरों को 25 हजार की राशि का प्रावधान किया गया है. सड़क दुर्घटना प्रभावितों के इलाज के लिए डेढ़ लाख के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है.

सड़क सुरक्षा योद्धाओं का सम्मान- सांसद बृजमोहन

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये महीना कई माताओं की गोद सूनी होने से बचाने का महीना है. हेलमेट पहनना अब अनिवार्य किया जाना चाहिए. एक्सीडेंट से कई परिवार उजड़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ बहुत तेजी से विकसित हो रहा है. सड़क दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है. हेलमेट को अनिवार्य करने से वाहन चलाते हुए मोबाइल पर बात करना भी बंद होगा और लोगों की जान बचेगी.

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा मितान साथियों को 25 हजार व 5 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई और सड़क सुरक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सा अधिकारियों, यातायात सिपाहियों, वाहनचालकों, भारत स्काउट गाइड के सदस्यों, यूनिसेफ के प्रतिनिधि, एनएचएआई के अधिकारी तथा एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स को भी सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत आयोजित की गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. उन्होंने प्रदर्शनी में सड़क सुरक्षा पर स्कूल व कॉलेज के बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग और साइंस मॉडल की सराहना की.

इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी और पुरंदर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर नवीन अग्रवाल, परिवहन सचिव एस प्रकाश, अपर परिवहन आयुक्त डी रविशंकर सहित बड़ी संख्या में स्काउट गाइड व एनसीसी कैडेट्स और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.