Home Blog Page 510

“Rain Alert: बना हुआ है कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी”

0

पूर्व-मध्य अरब सागर पर अवदाब और उत्तर पश्चिम झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में एक सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बने हुए हैं। इसकी वजह से 31 अक्टूबर को गुजरात में भारी से बहुत भारी बरसात और उत्तरी कोंकण व उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

31 अक्टूबर को बिहार और सिक्किम में बहुत भारी बारिश व उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बरसात होगी।

पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो 31 अक्टूबर को झारखंड और उत्तरी गंगीय पश्चिम बंगाल, 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम व बिहार में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी। 31 अक्टूबर को बिहार, सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

पश्चिमी भारत की बात करें तो 31 अक्टूबर को उत्तरी कोंकण, गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र व 31 अक्टूबर तथा एक नवंबर को गुजरात में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 31 अक्टूबर को गुजरात में कुछ जगहों पर बहुत भारी बरसात होगी। 31 अक्टूबर को महाराष्ट्र और अगले तीन दिनों के दौरान गुजरात में बिजली और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।

उत्तर पूर्वी भारत की बात करें तो 31 अक्टूबर और एक नवंबर को अरुणाचल प्रदेश और असम, मेघालय में तथा 31 अक्टूबर को नगालैंड में अधिकांश जगहों पर भारी बरसात होगी।

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 31 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 4-6 नवंबर के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

“केजरीवाल को लेकर क्या हैं ‘नए शीशमहल’ वाले दावे, जिन पर AAP का पलटवार; एक चैलेंज भी दिया”

0

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक और ‘शीशमहल’ बनवाने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा ने ‘गूगल अर्थ’ वाली एक सैटेलाइट तस्वीर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने अब पंजाब में शीशमहल तैयार करवा लिया है।

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी इसे साझा करते हुए इसी तरह के आरोप लगाए हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इसे फर्जी दावा बताते हुए अलॉटमेंट लेटर दिखाने का चैलेंज दिया है।

दिल्ली भाजपा ने एक बंगले की सैटेलाइट इमेज को साझा करते हुए एक्स पर लिखा, ‘ Big Breaking-

आम आदमी का ढोंग करने वाले केजरीवाल ने तैयार करवाया एक और भव्य शीशमहल। दिल्ली का शीश महल ख़ाली होने के बाद पंजाब के सुपर सीएम अरविंद केजरीवाल जी ने पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीश महल तैयार करवा लिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में CM कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी अरविंद केजरीवाल जी को मिल गई है।’

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा किदिल्ली में शीशमहल के बाद अब केजरीवाल ने चंडीगढ़ में भी शीशमहल बनाया है। दिल्ली को लूटने के बाद अब पंजाब को भी लूटने की तैयारी कर रहे हैं।

AAP बोली- फर्जी दावा, अलॉटमेंट लेटर दिखाओ

भाजपा के दावों को आम आदमी पार्टी ने फर्जी करार दिया और अलॉटमेंट लेटर दिखाने की चुनौती दी। दिल्ली आप के एक्स हैंडल पर कहा गया, ‘जब से प्रधानमंत्री की फर्जी यमुना की कहानी पकड़ी गई है, बीजेपी बौखला सी गई है। और बौखलाहट में बीजेपी आजकल सबकुछ फर्जी कर रही है। फर्जी यमुना, फर्जी प्रदूषण के आंकडे, फर्जी बारिश के दावे, और अब फर्जी 7 स्टार दावा।

बीजेपी का फर्जी दावा है कि चंडीगढ़ में 7 स्टार घर बनवा दिया, लेकिन चंडीगढ़ का एडमिनिस्ट्रेशन तो बीजेपी के पास है। वही कुछ बनवा सकते हैं कोई और नहीं। बीजेपी का फर्जी दावा है कि केजरीवाल जी को कोई घर अलॉट हो गया है, तो कहां है अलाटमेंट लेटर? सीएम के कैंप ऑफिस की तस्वीर साझा करके कुछ भी फर्जी दावा कर रही है बौखलाई हुई बीजेपी।’

CG: सीएम विष्णु देव साय स्कूली बच्चों और आमजनों के साथ ‘एकता दौड़’ में हुए शामिल…

0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि वे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने अपने अदम्य साहस और दृढ़ निष्ठा से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ राजधानी रायपुर के शास्त्री चौक से शारदा चौक तक आयोजित ‘एकता दौड़’ में शामिल होकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरदार पटेल को उनकी दूरदृष्टि और अद्भुत नेतृत्व क्षमता के कारण ही ‘भारत का लौह पुरुष’ कहा जाता है। राष्ट्र को एकजुट करने के उनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज पूरे देश में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत विविधताओं से परिपूर्ण देश है, और ‘विविधता में एकता’ की भावना हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह जोश सरदार पटेल के प्रति श्रद्धा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने का प्रण लेने का आह्वान किया और सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव, विधायक रंदर मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

PM Modi Raipur Visit: 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी”

0

छत्तीसगढ़ अपने 25वें रजत जयंती वर्ष में राज्योत्सव को धूम-धाम तरीके से मनाने की पूरी तैयारी में लगा हुआ है. इस बार राज्योत्सव 5 दिन तक चलेगा. हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसके अलावा राज्योत्सव स्थल पर बने शिल्प ग्राम में भी करीब एक हजार छत्तीसगढ़ी कलाकर अपनी कलाकारी का प्रदर्शन करेंगे. समारोह में भजन सिंगर हंसराज रघुवंशी, आदित्य नारायण, बॉलीवुड सिंगर भूमि त्रिवेदी, अंकित तिवारी और आखिरी दिन कैलाश खेर अपनी आवाज का जादू बिखरेंगे.

1 नवंबर को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. वहां पर पीएम मोदी करीब 6 घंटे तक रायपुर में रहेंगे. पीएम कई अलग-अलग कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. आइए जान लेते हैं क्या है पीएम का पूरा शेड्यूल.

पीएम मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर आ रहे हैं. आपको बता दें, कई अलग-अलग कार्यक्रमों में पीएम मोदी शिरकत करेंगे. रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 1 नवंबर को मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है.

पीएम मोदी सुबह 9:40 रायपुर एयरपोर्ट आयेंगे. फिर 10 से 10:35 तक सत्य साईं हॉस्पिटल में 2500 बच्चों से मिलेंगे, उनसे बात करेंगे. इसके अलावा पीएम 10:45 से 11:30 बजे तक ब्रम्ह कुमारी के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे.

वहीं, 11:45 से 12:10 बजे तक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण करेंगे. पीएम 12:15 से 1:15 बजे तक नए विधानसभा भवन उद्घाटन करेंगे. 1:30 से 2:15 को ट्राइबल म्यूजियम का शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 2:30 से 4:00 बजे तक राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें, प्रधानमंत्री के सभी आयोजन नवा रायपुर में होंगे.

Weather: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. तीव्र चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव, कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी…

0

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. तीव्र चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के अवशेष के रूप में दक्षिण छत्तीसगढ़ पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र अब उत्तर की ओर बढ़ रहा है. इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. हालांकि, 31 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना जताई गई है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पूर्वी विदर्भ और उससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ पर सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है. यह वही प्रणाली है जो हाल ही में आए तीव्र चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का अवशेष मानी जा रही है. यह सिस्टम अब पूर्वोत्तर विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास फैला हुआ है. अगले 24 घंटों में इसके उत्तर की ओर बढ़ते हुए कमजोर पड़ने की संभावना है.

बीते 24 घंटों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, बड़े बचेली में सर्वाधिक 6 सेमी वर्षा हुई, जबकि भोपालपटनम में 4 सेमी और कुसमी में 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा कुटरू, नारायणपुर, गंगालूर, भैरमगढ़, दुर्गकोंदल, औंधी, सामरी, कांसाबेल, उसूर, मानपुर, जगदलपुर, ओरछा, बिहारपुर, कुआकोंडा, कटघोरा, बस्तर, बीजापुर, दुलदुला और पटना में 1 से 2 सेमी तक वर्षा हुई.

लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रारोड और दुर्ग में दर्ज हुआ.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बुधवार यानी 31 अक्टूबर से वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है. हालांकि, प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है. अगले दो दिनों के दौरान भी कुछ जगह हल्की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है.

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

राजधानी रायपुर में भी 31 अक्टूबर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा. हल्की वर्षा के साथ अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

CG: कलेक्टर ने राज्योत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, राज्योत्सव आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

0

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज स्टेट हाई स्कूल मैदान में राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री यादव ने शासकीय योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टाल के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के संबंध में अच्छी प्रदर्शनी लगाने कहा। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, एन्ट्री गेट एवं अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने राज्योत्सव आयोजन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

“एलन मस्क का Starlink भारत में लॉन्च को तैयार! जानें कीमत, स्पीड और लिमिट”

0

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक भारत में अपनी सेवाएं जल्द ही शुरू करने की कगार पर है। कंपनी को अधिकांश सरकारी मंजूरियां मिल चुकी हैं, और रिपोर्ट्स के अनुसार, SATCOM अनुमति व स्पेक्ट्रम आवंटन के बाद जनवरी या फरवरी 2026 में लॉन्च हो सकता है।

यह कदम ग्रामीण व दूर-दराज इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने में क्रांति ला सकता है, हालांकि शहरी क्षेत्रों में पारंपरिक ब्रॉडबैंड से तुलना में यह महंगा विकल्प साबित हो सकता है। यहां हम स्टारलिंक की संभावित लॉन्च टाइमलाइन, कनेक्शन लिमिट, कीमत, स्पीड और प्लान्स की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

भारत में कब होगा लॉन्च

स्टारलिंक को भारत में संचालन के लिए यूनिफाइड लाइसेंस (UL) और अन्य प्रमुख मंजूरियां मिल चुकी हैं, लेकिन अभी SATCOM गेटवे और स्पेक्ट्रम आवंटन का इंतजार है। दूरसंचार विभाग (DoT) के अनुसार, ये प्रक्रियाएं 2025 के अंत तक पूरी हो सकती हैं। रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया गया है कि सेवाएं दिसंबर 2025 के अंत या जनवरी-फरवरी 2026 में शुरू होंगी। कंपनी मुंबई को अपना सेंट्रल हब बनाकर 10 स्थानों पर ग्राउंड स्टेशन स्थापित कर रही है। यह लॉन्च रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसे टेलीकॉम दिग्गजों के साथ साझेदारी में होगा, जो ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।

कितने कनेक्शन मिलेंगे?

भारत सरकार ने स्टारलिंक पर शुरुआती चरण में अधिकतम 20 लाख कनेक्शन की सीमा लगाई है, ताकि मौजूदा टेलीकॉम इकोसिस्टम पर असर न पड़े। यह लिमिट विशेष रूप से ग्रामीण, दूरस्थ और सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए रखी गई है, जहां पारंपरिक नेटवर्क की कमी है। कंपनी को प्राथमिकता इन इलाकों को दी जाएगी, जिससे लाखों लोग पहली बार हाई-स्पीड इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि, डिमांड अधिक होने पर वेटिंग लिस्ट लंबी हो सकती है।

कीमत और इंस्टॉलेशन

स्टारलिंक की सेवाएं प्रीमियम कैटेगरी में होंगी। यूजर्स को एक बार का सेटअप चार्ज (डिश एंटीना और राउटर सहित) लगभग ₹30,000 या थोड़ा अधिक देना होगा। मासिक सब्सक्रिप्शन ₹3,300 से शुरू हो सकता है, जो लोकेशन और यूजेज के आधार पर बदल सकता है। यह पारंपरिक ब्रॉडबैंड (₹500-₹1,500) से महंगा है, लेकिन रिमोट एरिया में जहां कोई विकल्प नहीं, यह गेम-चेंजर साबित हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत ₹840 मासिक प्लान का जिक्र है, लेकिन यह पुष्ट नहीं।

इंटरनेट स्पीड और प्लान्स

स्टारलिंक 25 Mbps से 225 Mbps तक की डाउनलोड स्पीड देने का दावा कर रही है। बेसिक प्लान में 25-50 Mbps मिलेगी, जबकि प्रीमियम या हाई-एंड प्लान में 220-225 Mbps तक पहुंच संभव होगी। लेटेंसी 20-40 मिलीसेकंड रहेगी, जो वीडियो कॉलिंग, स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन एजुकेशन के लिए उपयुक्त है। यह सर्विस सैटेलाइट टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो मौसम या इलाके से कम प्रभावित होती है। शहरी क्षेत्रों में फाइबर ऑप्टिक (500 Mbps+) से कम, लेकिन ग्रामीण भारत के लिए यह क्रांतिकारी होगा। भविष्य में नेक्स्ट-जनरेशन सैटेलाइट्स से स्पीड 10 गुना बढ़ सकती है।

भारत ने रूस से तेल खरीदना पूरी तरह बंद किया; ट्रंप का दावा- चीन ने भी की कटौती…

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि भारत अब रूस से तेल का आयात पूरी तरह बंद कर चुका है, जबकि चीन ने भी रूसी तेल की खरीद काफी हद तक घटा दी है। उन्होंने यह बयान मॉस्को की तेल दिग्गज कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए दिया।

ट्रंप ने दावा किया है कि रूस से तेल खरीद के मामले में भारत पूरी तरह रुक गया है और चीन ने भी कमी की है।

ट्रंप ने अपने एयर फ़ोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए कहा, “आपने देखा होगा कि चीन ने रूसी तेल की खरीद में भारी कटौती की है और भारत ने पूरी तरह रोक दी है। हमने प्रतिबंध लगाए हैं।” हालांकि, भारत सरकार ने बार-बार ट्रंप के इस दावे को खारिज किया है। भारत का कहना है कि ऊर्जा आयात पर उसका रुख ‘राष्ट्रीय हितों की रक्षा’ पर आधारित है और वह किसी भी बाहरी दबाव में नहीं है।

ट्रंप ने यह बयान उस समय दिया जब वे दक्षिण कोरिया में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होने वाली मुलाकात की तैयारी कर रहे हैं। यह बैठक व्यापार, प्रौद्योगिकी और कच्चे माल पर जारी तनाव के बीच हो रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत से पूर्ण समझौते की उम्मीद है, जिससे लंबे समय से चल रहे व्यापार युद्ध को विराम मिल सकता है।

ट्रंप ने कहा कि चर्चा में कृषि व्यापार और चीन से आने वाले फेंटानिल उत्पादन घटकों का मुद्दा भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा, “फेंटानिल बहुत से लोगों की जान ले रहा है और यह चीन से आता है।”

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने यह दावा किया है। उन्होंने पहले भी कहा था कि भारत वर्ष के अंत तक रूसी तेल आयात लगभग शून्य कर देगा। उन्होंने कहा, “भारत ने मुझसे कहा है कि वे धीरे-धीरे इसे रोक रहे हैं। साल के अंत तक यह लगभग खत्म हो जाएगा।”

“दोस्ती के बाद झूठे वादे और धर्मांतरण कर निकाह की साजिश, उत्तराखंड में ‘द केरल स्टोरी’ जैसी घटना”

0

Love Jihad: 2023 में आई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में जिस तरह लड़की को बहलाकर और झूठे वादों के बाद धर्मांतरण और निकाह के बाद बर्बरता दिखाई गई थी, वैसा ही मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आया है।

यहां अबू तालिब नाम के आरोपी ने लड़की से दोस्ती की, झूठे वादे किए और फिर अपने दोस्त से उस लड़की का निकाह फिक्स करवा दिया। बुर्का, पैसे और कैब लाकर लड़की को दिल्ली ले जाकर निकाह की तैयारी थी, लेकिन आखिर समय पर लड़की ने मना कर दिया और बड़ी वारदात होने से बच गई। पुलिस ने मामले में छांगुर गैंग के चार लोगों को दबोचा है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी आगरा में भी धर्मांतरण के दूसरे मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।

रानीपोखरी में युवती के धर्मांतरण की साजिश में शामिल छांगुर गैंग के चार आरोपियों को शनिवार को देहरादून कोर्ट में पेश किया गया। आगरा पुलिस आरोपियों को दून लेकर आई थी। कोर्ट में पेशी के बाद चारों को देर शाम वापस आगरा ले जाया गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रानीपोखरी की युवती को अब्दुर रहमान नाम के व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर धर्मांतरण के लिए बहकाने की कोशिश की थी। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि साजिश में अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल सिंह निवासी भगत विहार करावलनगर दिल्ली, एसवी कृष्णा उर्फ आयशा निवासी एलडीडीए डे गोवा, अब्दुर रहमान उर्फ रुपेंद्र सिंह निवासी मोहम्मद हुकूमतपुर सहसपुर देहरादून मूल निवासी मैनपुरी यूपी, अबू तालिब निवासी किदवईनगर खालापार मुजफ्फरनगर शामिल थे। चारों पहले से आगरा में दर्ज धर्मांतरण के दूसरे मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसएसपी अजय सिंह के अनुसार चारों के खिलाफ दून पुलिस ने कोर्ट में वारंट-बी जारी करने का अनुरोध किया था। कोर्ट से अनुमति के बाद आगरा पुलिस ने चारों को दून कोर्ट में पेश किया।

युवती को दिल्ली ले जाकर निकाह की थी साजिश

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पीड़िता की दोस्ती फेसबुक पर अबू तालिब से हुई थी। अबू ने युवती को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया और कई झूठे वादे किए। बाद में उसने युवती की मुलाकात अपने दोस्त अयान से कराई। इसे बाद दिल्ली ले जाकर दोनों का निकाह कराने की योजना बनाई गई।

आरोपियों ने पैसे-कपड़े के साथ कैब तक भिजवाई

एसएसपी के अनुसार आयशा उर्फ कृष्णा, अब्दुर रहमान और अब्दुल रहमान ने रानीपोखरी की युवती को आर्थिक मदद दी। ऑनलाइन कपड़े भिजवाए। मोबाइल फोन और सिम दिए गए। उससे व्हाट्सऐप बिजनेस डाउनलोड करने को कहा ताकि संपर्क बना रहे। रानीपोखरी के लिए कैब तक भेजी, पर युवती ने आखिर में मना कर दिया। उसे दिल्ली में अब्दुल के ‘सेफ हाउस’ में रखने की योजना थी।

“छठ महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब… ‘मन की बात’ में PM मोदी”

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड की शुरुआत छठ की शुभकामनाओं के साथ की. पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि वे अपने आसपास छठ पूजा को देखें, काफी सुखद अनुभव होगा.

छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब है. छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है. ये दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है.

PM मोदी के ‘मन की बात’ की बड़ी बातें

गुजरात के वन विभाग ने मैनग्रोव (Mangrove) के महत्व को समझते हुए खास मुहिम चलाई हुई है. पांच साल पहले वन विभाग की टीमों ने अहमदाबाद के नजदीक धोलेरा में Mangrove लगाने का काम शुरू किया था, और आज धोलेरा तट पर साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में Mangrove फैल चुके हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि करीब पांच वर्ष पहले मैंने इस कार्यक्रम में भारतीय नस्ल के ‘श्वान’ यानी dogs की चर्चा की थी. मैंने देशवासियों के साथ ही अपने सुरक्षा बलों से आग्रह किया था कि वे भारतीय नस्ल के डॉग्‍स को अपनाएं, क्योंकि वो हमारे परिवेश और परिस्थितियों के अनुरूप ज्यादा आसानी से ढल जाते हैं. BSF और CRPF ने अपने दस्तों में भारतीय नस्ल के डॉग्‍स की संख्या बढ़ाई है.

सरदार पटेल आधुनिक काल में राष्ट्र की सबसे महान विभूतियों में से एक रहे हैं. उनके विराट व्यक्तित्व में अनेक गुण एक साथ समाहित थे. मेरा आप सबसे आग्रह है, 31 अक्टूबर को सरदार साहब की जयंती पर देशभर में होने वाली Run For Unity में आप भी जरूर शामिल हों.

‘वन्देमातरम्’ इस एक शब्द में कितने ही भाव हैं, कितनी ऊर्जाएं हैं. सहज भाव में ये हमें माँ भारती के वात्सल्य का अनुभव कराता है. यही हमें माँ भारती की संतानों के रूप में अपने दायित्वों का बोध कराता है. अगर कठिनाई का समय होता है तो ‘वन्देमातरम्’ का उद्घोष 140 करोड़ भारतीयों को एकता की ऊर्जा से भर देता है. 7 नवंबर को हम ‘वन्देमातरम्’ के 150वें वर्ष के उत्सव में प्रवेश करने वाले हैं. 150 वर्ष पूर्व ‘वन्देमातरम्’ की रचना हुई थी और 1896 में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पहली बार इसे गाया था.

छत्‍तीसगढ़ में चलाए जा रहे अनेखे कैफे

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम छत्‍तीसगढ़ में चलाए जा रहे, एक अनेखो कार्यक्रम का भी जिक्र किया. उन्‍होंने बताया, ‘छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में शहर से प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए एक अनोखी पहल की गई है. अम्बिकापुर में Garbage Cafe चलाए जा रहे हैं. ये ऐसे कैफे हैं, जहां प्लास्टिक कचरा लेकर जाने पर भरपेट खाना खिलाया जाता है. अगर कोई व्यक्ति एक किलो प्लास्टिक लेकर जाए तो उसे दोपहर या रात का खाना मिलता है और कोई आधा किलो प्लास्टिक ले जाए तो नाश्ता मिल जाता है. ये कैफे अम्बिकापुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चलाता है.