Home Blog Page 645

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सियोल में दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े व्यापार संगठन (KITA) के चेयरमैन से मुलाकात की…

0

”दक्षिण कोरिया के कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक मुलाकात निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने पर हुई चर्चा”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सियोल में दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े व्यापार संगठन कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) के चेयरमैन श्री जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट श्री किम की ह्यून से मुलाकात की। 77,000 से अधिक सदस्यों वाला यह संगठन एशिया का अग्रणी व्यापारिक मंच है।

”इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति 2024–30, प्राकृतिक संसाधनों और कुशल मानव संसाधन की ताकत को रेखांकित करते हुए निवेश, तकनीकी हस्तांतरण और स्किलिंग के क्षेत्र में संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।”

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “दक्षिण कोरिया के साथ हमारे संबंध केवल व्यापारिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक भी हैं। आज के इस संवाद से छत्तीसगढ़ और कोरिया के बीच निवेश, तकनीकी सहयोग और कौशल विकास के नए द्वार खुलेंगे। इससे छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक उद्योगों में अवसर प्राप्त होंगे और प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार निवेशकों को सुगम वातावरण, त्वरित स्वीकृतियाँ और आवश्यक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि KITA के साथ यह सहयोग छत्तीसगढ़ को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।

बैठक के दौरान KITA के चेयरमैन श्री जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट श्री किम की ह्यून ने भी छत्तीसगढ़ की निवेश-अनुकूल नीतियों और संसाधनों में गहरी रुचि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कोरियाई कंपनियाँ छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं और आने वाले समय में साझेदारी के ठोस कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस सहयोग से छत्तीसगढ़ के किसानों, श्रमिकों और स्थानीय उद्यमियों को प्रत्यक्ष लाभ होगा। खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, स्टील और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश से रोजगार के हजारों अवसर सृजित होंगे। साथ ही, तकनीकी हस्तांतरण से स्थानीय उद्योगों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ न केवल प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न है, बल्कि यहाँ का युवा वर्ग मेहनती और कुशल है। कोरियाई कंपनियों के साथ जुड़कर उन्हें स्किलिंग और तकनीकी प्रशिक्षण के नए अवसर मिलेंगे, जिससे प्रदेश की मानव संसाधन क्षमता वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी।यह साझेदारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी और आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता और वैश्विक साझेदारी का आदर्श उदाहरण बनेगा।

“आम आदमी को राहत के आसार, दूध से लेकर रोटी तक पर ‘0’% GST, अगले हफ्ते हो सकता है फैसला!”

0

“आम आदमी को राहत के आसार, दूध से लेकर रोटी तक पर ‘0’% GST, अगले हफ्ते हो सकता है फैसला!”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से जीएसटी सुधारों की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ये सुधार दिवाली से पहले लागू किए जा सकते हैं।

अब, जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक अगले सप्ताह होने वाली है और उससे पहले जीएसटी स्लैब में संभावित बदलाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में जीरो जीएसटी स्लैब का दायरा बढ़ाने की संभावना है, जिसमें कई रोजमर्रा के जरूरी सामानों को शामिल किया जा सकता है, जो फिलहाल 5% और 18% स्लैब में आते हैं। खासतौर पर फूड प्रोडक्ट्स जैसे यूएचटी दूध, प्री-पैकेज्ड पनीर, पिज्जा ब्रेड और रोटी को जीरो स्लैब में लाने पर विचार चल रहा है।

18% स्लैब से बाहर होगा पराठा बिजनेस टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि रेडी टू ईट रोटी और पराठे को भी जीरो जीएसटी स्लैब में शामिल करने की तैयारी है। पराठे पर फिलहाल 18% जीएसटी लागू होता है, लेकिन मंत्रियों के समूह की सिफारिश के अनुसार इसे जीरो स्लैब में लाने की योजना है। इसके अलावा, एजुकेशन से जुड़े सामानों पर भी जीएसटी कम कर जीरो करने की संभावना है।

शिक्षा से जुड़े सामान भी मुक्त हो सकते हैं जीएसटी काउंसिल की बैठक में शिक्षा से जुड़े कई सामानों को भी जीएसटी से मुक्त करने पर विचार किया जाएगा। इनमें मानचित्र, वॉटर सर्वे चार्ट, एटलस, दीवार मानचित्र, ग्लोब, मुद्रित शैक्षिक चार्ट, पेंसिल-शार्पनर, प्रैक्टिस बुक, ग्राफ बुक और लैबोरेटरी नोटबुक शामिल हैं, जिन पर फिलहाल 12% टैक्स लगता है।

हैंडलूम प्रोडक्ट्स पर छूट जारी रखने का सुझाव मंत्रिमंडलीय समूह ने हैंडलूम प्रोडक्ट्स और कच्चे रेशम पर जीएसटी छूट जारी रखने की भी सिफारिश की है, जो देश के कारीगरों और छोटे बुनकरों के लिए राहत साबित होगी। पहले इस पर 5% जीएसटी लगाने पर विचार किया गया था। फिटमेंट समिति ने मक्खन, गाढ़ा दूध, जैम, मशरूम, खजूर, मेवे और नमकीन जैसे उत्पादों को वर्तमान 12% स्लैब से हटाकर 5% स्लैब में लाने का प्रस्ताव दिया है।

आम आदमी और छात्रों को मिलेगी राहत अधिकारियों के अनुसार, ये कदम जीएसटी स्लैब की संख्या कम कर और विवादास्पद श्रेणियों को स्पष्ट कर सरकार के इंदायरेक्ट टैक्स सिस्टम को युक्तिसंगत बनाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। जीरो जीएसटी स्लैब के विस्तार से आम परिवारों और छात्रों को खास राहत मिलने की उम्मीद है। इन सिफारिशों पर अंतिम फैसला 3-4 सितंबर को दिल्ली में होने वाली 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें

0

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें

29 August 2025 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह न रहें। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

धनु राशि धन-संपत्ति (Money): व्यवसायिक स्थिति आने वाले दिनों में लाभ देगी।
धनु राशि सेहत (Health): सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि करियर ( Career): करियर को लेकर उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे।
धनु राशि प्यार (Love): प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है।
धनु राशि परिवार (Family): पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में ग्रहों की स्थिति विवाद पैदा करने वाला है।
धनु राशि का उपाय ( Remedy): हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि पूर्वाभास (Forecast): खानपान पर ध्यान दें, वरना बीमार पड़ेंगे।।

धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number): 5 आनेवाला कल 30 अगस्त 2025 का राशिफल व भविष्यवाणी आनेवाला कल 30 अगस्त शनिवार, तिथि- सप्तमी पक्ष-शुक्ल, चन्द्रमा तुला राशि में संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 30 अगस्त कल की भविष्यवाणी…

कल का मेष राशिफल 30 अगस्त 2025 ( Aries Horoscope Tomorrow) मेष राशि वालों के लिए आने वाले कल के दिन जातक मन बेचैन रहेगा। भावनाओं में बहने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। विवाद से दूर रहें। किसी के साथ लड़ाई-झगड़े से बचें।आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में जातक की मान-प्रतिष्ठा बढेगी। … कल का वृष राशिफल 30 अगस्त 2025 (Taurus Horoscope Tomorrow)  यात्रा पर जाने का योग हैं। दोस्तों से लाभ मिलने का दिन है। बिजनेस के क्षेत्र में जातक को लाभ होगा। संतान के साथ संबंध मधुर बनेंगे। मेडिटेशन से क्रोध को शांत करें। …

कल का मिथुन राशिफल 30 अगस्त 2025 (Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशि वालों के लिए कल के दिन जातकों को आत्मविश्वास से काम सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में भी बुद्धि से काम लेंगे। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उन से लाभ भी होगा।…

कल का कर्क राशिफल 30 अगस्त 2025 (Cancer Horoscope Tomorrow) कर्क राशि के जातक कल के दिन किसी धार्मिक या मांगलिक काम में शामिल होंगे। जातक का व्यवहार भी कुछ न्यायप्रिय रहेगा। हानिकर कार्यों से दूर रहे। क्रोध पर संयम रखना होगा।नौकरी पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में मधुरतापूर्ण माहौल रहेगा।….

कल का सिंह राशिफल 30 अगस्त 2025 (Leo Horoscope Tomorrow) सिंह राशि के लिए कल के दिन जातक सेहत का ख्याल रखने की चेतावनी है। आकस्मिक खर्च के लिए मानसिक रूप से तैयार रहे। दोपहर के बाद परिस्थिति सामान्य होगा। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी, फिरभी उस पर संयम रखना होगा। नौकरी व बिजनेस में काम बिगडेगा। बच्चों का ख्याल रखें।..

कल का कन्या राशिफल 30 अगस्त 2025 ( Virgo Horoscope Tomorrow) कन्या राशि वाले जातक का कल के दिन दांपत्यजीवन में उथल-पुथल वाला रहेगा। स जातक उर्जा से लबरेज रहेंगे। आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे। नौकरी में अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। बिजनेस में परिवार का सहयोग रहेगा।…

कल का तुला राशिफल 30 अगस्त 2025 ( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशि के जातक के लिए कल तनाव और परेशानी से मुक्त रहेगा। दांपत्यजीवन में तकरार का वातावरण लंबे समय तक न रहे इसकी सावधानी रखें। बिजनेस में भागीदारों से संभलकर रहें।..

कल का वृश्चिक राशिफल30 अगस्त 2025 (Scorpio Horoscope Tomorrow ) वृश्चिक राशि वाले कल के दिन जातक जातक को प्रेम मन लगेगा, कुछ को पार्टनर की तालाश रहेगी। नौकरी व बिजनेस ठीक रहेगा। बच्चों का ख्याल रखें। सर्दी बढ़ रही है संभल के रहना होगा।मेडिटेशन से क्रोध को शांत करें।…

कल का धनु राशिफल 30 अगस्त 2025 (Sagittarius Horoscope Tomorrow) धनु राशि वाले जातक कल लंबे समय की योजनाओं को पूरा करेंगे। शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छा रहेगा। भाई-बहेनों से लाभ मिलेगा। किसी के साथ प्रेम संबंध में बंध सकते हैं।…

कल का मकर राशिफल 30 अगस्त 2025 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) मकर राशि वाले कल का दिन घर में क्लेश का माहौल रहेगा। परिवारजनों के साथ विवाद हो सकता है मां की सेहत खराब हो सकती है। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बिजनेस में सफलता मिल सकती है।…

कल का कुंभ राशिफल 30 अगस्त 2025 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशि के लिए कल के दिन परेशानी व तनाव रहेगा। जातक को माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। । जातक के हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा।ऑफिस व बिजनेस में कुछ खास नहीं होने वाला है।…

कल का मीन राशिफल 30 अगस्त 2025 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशि के जातकों के लिए साहित्य और कलात्मकता के क्षेत्र में वृद्धि करने के लिए शुभ है। परिवार के साथ मुलाकात से मन प्रसन्न होगा। अपने से बड़ों का सम्मान करें।…

राशिफल ज्ञान क्या राशि फल सही होता है? हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है? ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ? न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है? जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

फेसबुक पर फॉलो करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @nestrcme पर क्लिक करें.

यूक्रेन में रातभर आसमान से बरसी मौत, मिसाइल अटैक से इमारतें तबाह

0

यूक्रेन में रातभर आसमान से बरसी मौत, मिसाइल अटैक से इमारतें तबाह

रूस ने 27 अगस्त की देर रात यूक्रेनी शहरों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया, कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया और फ्रंट लाइन से दूर के इलाकों को निशाना बनाया।

रूस द्वारा रात भर हाइपरसोनिक मिसाइलों और ड्रोनों की कई लहरों के हमले के दौरान, पूरे यूक्रेन में हवाई हमले के सायरन बजने लगे और लगभग हर क्षेत्र के निवासियों से आश्रय लेने का आग्रह किया गया।

हमले के दौरान कम से कम चार किंजल मिसाइलों से लैस मिग-31 विमानों ने उड़ान भरी। घरों, कार्यालयों और स्कूलों को नुकसान पहुंचा रूस द्वारा ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से राजधानी पर हमला करने से कीव में विस्फोटों की भरमार हो गई, जिससे पूरे शहर में घरों, कार्यालयों और स्कूलों को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है और पांच अन्य घायल हो गए हैं।

जारी हमलों के बीच हताहतों और नुकसान की जानकारी अभी भी निर्धारित की जा रही है। आपको बता दें कि कीव में पहली बार रात लगभग 9:30 बजे विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जब मेयर विटाली क्लिट्स्को ने घोषणा की कि शहर के ऊपर वायु रक्षा इकाइयां काम कर रही हैं। कीव शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने कहा कि आधी रात के आसपास वायु रक्षा फिर से सक्रिय हो गई क्योंकि ड्रोनों का एक और समूह शहर के पास पहुंचा।

यूक्रेन की वायु सेना ने यह भी बताया कि देश के मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों, जिनमें जाइटॉमिर, ओडेसा और मायकोलाइव ओब्लास्ट शामिल हैं, के ऊपर दर्जनों ड्रोन झुंड में उड़ रहे थे। यूक्रेन के सुदूर-पश्चिमी क्षेत्रों, जिनमें टेरनोपिल, ल्वीव और इवानो-फ्रैंकिवस्क ओब्लास्ट शामिल हैं, के लिए भी हवाई अलर्ट जारी किए गए थे।

25 मंजिला इमारत में भी आग लग गई वायु सेना ने बाद में बताया कि रूस ने मध्य यूक्रेन की ओर बैलिस्टिक मिसाइल वाहक दागे हैं। कीव में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 3 बजे और फिर लगभग 3.30 बजे जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। तकाचेंको ने घोषणा की है कि रूस ने शहर पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। तकाचेंको ने कहा, “आज रात, कीव पर रूसी आतंकवादी राज्य का जबरदस्त हमला हो रहा है।”

क्लिट्स्को ने कहा कि शहर के कई जिलों में आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि डार्नित्स्की जिले में हुए हमले में दो आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और एक तीसरी गैर-आवासीय इमारत में आग लग गई। बताया गया है कि एक पांच मंजिला इमारत पहली से पांचवीं मंजिल तक ढह गई। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। द्निप्रोव्स्की जिले में एक तीन मंजिला कार्यालय और एक 25 मंजिला इमारत में भी आग लग गई। महापौर ने बताया कि मलबा एक स्थानीय किंडरगार्टन के मैदान में गिरा, जिससे आग लग गई। इलाके में मौजूद कारों में आग लग गई।

“‘राहुल गांधी ने लोकतंत्र को तारतार कर दिया, PM मोदी को गाली देने पर भड़की बीजेपी, कांग्रेस को दी ये चेतावनी”

0

“‘राहुल गांधी ने लोकतंत्र को तारतार कर दिया, PM मोदी को गाली देने पर भड़की बीजेपी, कांग्रेस को दी ये चेतावनी”

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत चरम पर है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। मगर यात्रा समाप्त होने से पहले ही राहुल गांधी विवादों में घिर गए हैं।

यात्रा के दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव और राहुल गांधी बीजेपी और चुनाव आयोग पर लगातार ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते नजर आए। मगर इस यात्रा के दौरान दरभंगा में कांग्रेस ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दी। कांग्रेस के कार्यक्रता ने मंच से पीएम मोदी को गंदी गालियां दी। अब इस लेकर बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर है और माफी की मांग कर रही है।

कांग्रेस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी पर मध्य प्रदेश मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी इस देश के परंपराओं और लोकतंत्र को तारतार कर रहे हैं। पहले तो झूठ की राजनीति और झूठ की यात्रा की और अब उस वोट अधिकार यात्रा में इस देश के चुने हुए पीएम के खिलाफ अपमानजनक शब्द का प्रयोग कर रहे हैं।

राहुल को जनता से माफी मांगना चाहिए-कैलाश सारंग मंत्री कैलाश सारंग ने आगे कहा, ये खेदपूर्ण हैं। पूरी दुनिया पीएम मोदी का सम्मान करती है और राहुल गांधी इस तरह से उनका अपमान कर रहे हैं। अभी तक इस पर कोई खेद व्यक्त नहीं किया गया है ये आश्चर्यजनक है। राहुल गांधी को स्वयं आकर इस पर खेद व्यक्त करना चाहिए और जनता से माफी मांगना चाहिए।

हमारे देश के पीएम के लिए यह स्वीकार नहीं-चिराग पासवान वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी पर चिराग ने कहा, “जिस भाषा का इस्तेमाल ये लोग करते हैं राजनीति में मतभेद होंगे ही और वो स्वाभाविक है और हर किसी का अपना पक्ष और मत होगा… मैंने हमेशा कहा कि राजनीति में भाषा की मर्यादा का पालन करना होगा। आप तीखा से तीखा वार आप मर्यादित शब्दों में कर सकते हैं। लेकिन इस तरीके से गाली गलौज करना वो भी पीएम मोदी के खिलाफ तो ये कोई स्वीकार नहीं कर सकता है। वो हमारे देश के पीएम हैं इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता है…”

क्या है पूरा मामला? बता दें कि बिहार के दरभंगा से राहुल की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का वीडियो सामने आने का बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में राहुल के कार्यकर्ता पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते सुने जा सकते हैं। मंच से माइक लेकर कांग्रेस का एक कार्यकर्ता पीएम मोदी को लगातार गाली देता नजर आ रहा है। उसकी भाषा इतनी अर्मायादित है कि हम आपको सुना तक नहीं सकते। वीडियो दरभंगा के अतरबेल में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान का है। कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद नौशाद ने नीचता की सारी हदें पार कर दी। जो गालियां दी, वह आपको सुनाई भी नहीं जा सकती हैं। अब बीजेपी नेता इसकी कड़ी शब्दों निंदा करते हुए राहुल गांधी पर हमलावर हैं।

”छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा सरकार की नवीन पुनर्वास नीति, शांति और विकास की ओर हो रहा अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय”

0

”छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा सरकार की नवीन पुनर्वास नीति, शांति और विकास की ओर हो रहा अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय”

”CG:सियोल में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और ATCA प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट, छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2024–30 के अंतर्गत ICCK के साथ होगा ज्ञान व निवेश सहयोग”

”सरकार की नवीन पुनर्वास नीति, नियद नेल्ला नार योजना और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से बस्तर तेजी से शांति और विकास की ओर हो रहा अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री साय  ;छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कला की पहचान है रायगढ़ का चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय”

”अतीत की स्वर्णिम स्मृतियों से जोड़ने और हमारे अमूल्य विरासत को संजोने का महान संकल्प है चक्रधर समारोह: राज्यपाल श्री रमेन डेका”

राज्यपाल श्री रमेन डेका का रायगढ़ सर्किट हाउस पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत:

 ”छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा सरकार की नवीन पुनर्वास नीति, शांति और विकास की ओर हो रहा अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय”

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान सियोल में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन (ATCA) के चेयरमैन श्री ली जे जेंग एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। ATCA एक सशक्त औद्योगिक नेटवर्क है, जिसमें आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल क्षेत्र की 60 से अधिक प्रमुख कंपनियाँ शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ATCA प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार निवेशकों के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्री ली जे जेंग और उनके साथ आए वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया कि वे अपने आगामी भारत दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ अवश्य आएँ और राज्य में उपलब्ध निवेश व सहयोग की संभावनाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करें।

ATCA ने छत्तीसगढ़ की कंपनियों के साथ बी2बी साझेदारी में रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और एम्स जैसे राष्ट्रीय संस्थान मौजूद हैं, जो विश्वस्तरीय प्रतिभा उपलब्ध कराते हैं। राज्य का ‘प्लग एंड प्ले’ इंफ्रास्ट्रक्चर और सशक्त लॉजिस्टिक्स नेटवर्क छत्तीसगढ़ को ATCA के अनुसंधान एवं विकास केंद्रों और भारत में उनके विस्तार का स्वाभाविक हब बनाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित हो रहा है और यहाँ उद्योग-अनुकूल नीतियाँ, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानव संसाधन तथा मज़बूत बुनियादी ढाँचा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल जैसे उभरते क्षेत्रों में ATCA कंपनियाँ यहाँ आकर निवेश करें और साझेदारी के नए आयाम स्थापित करें। इससे प्रदेश के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोज़गार मिलेगा और स्थानीय उद्योगों को भी नई ताक़त मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लिया, जिसका आयोजन इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स इन कोरिया (ICCK) के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ दक्षिण कोरियाई कंपनियों के लिए असीम संभावनाओं की धरती है। उन्होंने उल्लेख किया कि दक्षिण कोरिया भारत के शीर्ष तीन इस्पात निर्यात गंतव्यों में शामिल है और छत्तीसगढ़, देश का अग्रणी इस्पात उत्पादक राज्य होने के नाते, इस सहयोग को और गहरा करने तथा निवेश के नए अवसर प्रदान करने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों से समृद्ध है, जो ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं।  राज्य में प्रचुर मात्रा में लिथियम उपलब्ध है, जो ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) क्रांति और नई पीढ़ी के उद्योगों को गति देने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि  छत्तीसगढ़ वैश्विक ऊर्जा संक्रमण का स्वाभाविक केंद्र बन सकता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने ICCK को नॉलेज पार्टनर के रूप में शामिल करने की घोषणा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2024–30 के तहत तकनीक, स्किलिंग और वैश्विक सहयोग को एक नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कोरिया की नवाचार क्षमता और छत्तीसगढ़ के संसाधनों के मिलन से विकास का एक नया युग लिखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रत्येक निवेशक को “सिंगल विंडो क्लियरेंस” से लेकर भूमि आवंटन, आवश्यक अनुमतियों और सहयोगी नीतियों तक हर स्तर पर सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दक्षिण कोरिया कंपनियों की भागीदारी से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक परिदृश्य में नए अवसरों का सृजन होगा और दक्षिण कोरिया-भारत औद्योगिक सहयोग को एक नई ऊँचाई मिलेगी।

“मौसम विभाग ने 20 राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, 31 अगस्त तक जमकर बरेंसे बादल, जानें आज कैसा रहेगा मौसम”

0

“मौसम विभाग ने 20 राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, 31 अगस्त तक जमकर बरेंसे बादल, जानें आज कैसा रहेगा मौसम”

देशभर में मानसून ने अपना विकराल रुप दिखाना शुरु कर दिया है. कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और यूपी समेत कई राज्यों में लगातार भारी बारिश जारी है. बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं कुछ जगहों पर बारिश ने काफी परेशानी भी खड़ी कर दी है. देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बादल फटने की वजह से बाढ़ आ रही है, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है. भारी बारिश के कारण कई राज्यों की हालत खराब हो रही है. इस बीच, मौसम विभाग ने देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों तक देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

”पहाड़ी राज्यों में मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.”

”राजस्थान मौसम अपडेट आईएमडी की मानें तो 28 से 31 अगस्त तक राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकते हैं. इस दौरान राजस्थान के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, साथ ही तेज़ हवाएँ और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है. राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की और मध्यम बारिश का भी अनुमान है.”

”दिल्ली में मौसम की स्थिति देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश जारी है. मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, 31 अगस्त तक दिल्ली में कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर बूंदाबांदी का भी अनुमान है. इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.”

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले चार दिनों में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, असम, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है.

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त तक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप के कई इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है.

जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह एक्शन, पाकिस्तान से भारत में घुस रहे थे आतंकी, सुरक्षाबलों ने 2 को जहन्नुम पहुंचाया

0
जम्‍मू-कश्‍मीर से इस वक्‍त की बड़ी खबर सामने आ रही है. इंडियन आर्मी ने घाटी में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. सुरक्षाबलों को LoC के जरिये आतंकवादियों के घुसपैठ करने की सूचना मिली थी. इसके बाद चौकसी बढ़ा दी गई थी. पाकिस्‍तान से लगते इलाके में हलचल देखे जाने के बाद आर्मी के जवान एक्‍शन में आ गए. चप्‍पे-चप्‍पे की तलाशी शुरू कर दी गई, जब सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुलाकात हो गई. इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया. जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया. बता दें कि पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादियों की ओर से किए गए नृशंस नरसंहार के बाद सुरक्षाबलों ने जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवादियों के सफाये के लिए स्‍पेशल ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

भारतीय सुरक्षाबलों ने गुरेज सेक्‍टर के नौशेरा नर्द में एलओसी पार करने का प्रयास कर रहे दो आतंकवादियो को ढेर किया है. आर्मी के चिनार कोर की ओर से इस बाबत एक्‍स पर जनकारी दी गई है. इस पोस्‍ट में कहा गया है, ‘जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया. सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके चलते आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया. अभियान जारी है.’

उड़ी में भी हुआ था एनकाउंटर

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर के तुरिना इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों और संदिग्ध आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में बड़ा तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसी दौरान थोड़ी देर के लिए दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसके बाद आतंकी घने जंगल की ओर भाग निकले थे. फायरिंग के बाद सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया था. इसमें ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से जंगल और आसपास के इलाकों में तलाशी भी ली गई थी.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ सप्‍ताह से भी ज्‍यादा समय तक चली थी. किश्तवाड़ और कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई और ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी. भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के दुल इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था. पहलगाम अटैक के बाद से ही सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभ‍ियान तेज कर दिया है. आतंकवादियों को उनके बिल से निकालकर उन्‍हें जहन्‍नुम भेजा जा चुका है. यह अभियान अभी भी जारी है.

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ तांडव के आगे नहीं झुकेगा भारत, कर ली प्लानिंग

0
अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत ने अपनी टेक्सटाइल निर्यात रणनीति को और मजबूत करने की ठोस योजना बना ली है. इस टैरिफ से भारत के 48 अरब डॉलर से अधिक के निर्यात पर असर पड़ने की आशंका है, जिसमें टेक्सटाइल, रत्न और आभूषण, चमड़ा, जूते, रसायन और मशीनरी जैसे क्षेत्र शामिल हैं. लेकिन भारत ने इस चुनौती को अवसर में बदलने की रणनीति तैयार कर ली है. भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी देश को अपनी नीतियों को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दे सकता है. ऐसे में उसने एक शानदार योजना बनाई है.
भारत अब 40 देशों में विशेषआउटरीचकार्यक्रम शुरू करने जा रहा है, जिसमें यूके, जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, कनाडा, मैक्सिको, रूस, तुर्की, यूएई और ऑस्ट्रेलिया जैसे प्रमुख बाजार शामिल हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन 40 देशों में भारत लक्षित रणनीति अपनाएगा, ताकि वह गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ और इनोवेटिव टेक्सटाइल उत्पादों के विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर सके. भारत वर्तमान में 220 से अधिक देशों को निर्यात करता है, लेकिन इन 40 देशों को सबसे खास माना जा रहा है. ये देश वैश्विक स्तर पर 590 अरब डॉलर से अधिक के टेक्सटाइल और परिधान आयात करते हैं, जिसमें भारत की हिस्सेदारी अभी केवल 5-6 प्रतिशत है.
इस हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए भारत सरकार और निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसी) सक्रिय रूप से काम करेंगे. 2024-25 में भारत का टेक्सटाइल और परिधान क्षेत्र करीब 179 अरब डॉलर है, जिसमें 142 अरब डॉलर का घरेलू बाजार और 37 अरब डॉलर का निर्यात शामिल है. वैश्विक टेक्सटाइल और परिधान आयात बाजार करीब 800 अरब डॉलर का है, जिसमें भारत 4.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ छठा सबसे बड़ा निर्यातक है.
अमेरिका के टैरिफ से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भारत ने निर्यात को डायवर्स की रणनीति पर जोर दिया है. अधिकारी ने बताया कि ईपीसी इस रणनीति का रीढ़ होगा, जो बाजारों का मानचित्रण करेगा, उच्च मांग वाले उत्पादों की पहचान करेगा और सूरत, पानीपत, तिरुपुर और भदोही जैसे उत्पादन केंद्रों को नए अवसरों से जोड़ेगा.

भारत इन 40 देशों में पारंपरिक और उभरते दोनों बाजारों पर ध्यान देगा. मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और इन देशों के साथ चल रही व्यापार वार्ताएं भारतीय निर्यात को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेंगी. विशेषज्ञों का मानना है कि यह रणनीति न केवल अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को कम करेगी, बल्कि भारत को वैश्विक टेक्सटाइल बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में स्थापित भी करेगी. अमेरिकी अधिकारियों को भी भारत की इस त्वरित और रणनीतिक प्रतिक्रिया से आश्चर्य हुआ है. भारत की इस योजना से न केवल उसकी आर्थिक लचीलापन का पता चलता है, बल्कि यह भी संदेश जाता है कि वह वैश्विक व्यापार की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

दीदी के लिए भी हेलमेट है न…वोटर अधिकार यात्रा में बहन प्रियंका के ‘बॉडीगार्ड’ बने राहुल गांधी, साथ रहे तेजस्‍वी

0

पूरा विपक्ष इन दिनों वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग और सरकार पर हमलावर है. बिहार में चुनाव आयोग की ओर से चलाए गए SIR अभियान का व्‍यापक पैमाने पर विरोध हो रहा है. वोटर संशोधन की इस प्रक्रिया में घालमेल के आरोप लगाए जा रहे हैं. बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह मुद्दा और भी गरमा गया है. तेजस्‍वी यादव और राहुल गांधी की अगुआई में प्रदेश में पूरा विपक्ष वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहा है. इस यात्रा में कांग्रेस की दिग्‍गज नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं. राहुल गांधी ने इस दौरान बुलेट बाइक की सवारी भी की. उन्‍होंने अपने साथ प्रियंका को भी बुलेट पर पीछे बिठाया. इस दौरान भाई राहुल गांधी की अपनी दीदी प्रियंका के लिए स्‍वाभाविक सुरक्षा चिंता दिखी. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

दरअसल, बिहार में चल रहे वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बुलेट की सवारी की. उन्‍होंने प्रियंका गांधी को अपने साथ बिठाकर बुलेट की सवारी भी कराई. जब राहुल गांधी बहन प्रियंका को बुलेट पर बिठाने की तैयारी कर रहे थे तो हेलमेट की तलाश होने लगी. राहुल गांधी को अपना हेलमेट मिल गया तो उन्‍होंने देने वाले से पूछा कि दीदी के लिए हेलमेट है न? इसके बाद प्र‍ियंका के लिए भी तत्‍काल हेलमेट मंगाया गया. ट्रैफिक रूल्‍स के अनुसार बिना हेलमेट के बाइक की सवारी नहीं जा सकती है. प्रियंका गांधी जब बुलेट पर सवार हुईं तो उन्‍होंने राहुल गांधी के कंधे को पकड़ा. इसपर राहुल गांधी ने उन्‍हें कहा कि होल्‍ड माई वेस्‍ट मतलब मेरी कमर को ठीक से पकड़ लें, ताकि किसी तरह की दिक्‍कत न हो. इस दौरान तेजस्‍वी यादव उनके साथ साये की तरह बुलेट से चलते रहे.

सीएम स्‍टालिन भी हुए शामिल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी इस यात्रा में शामिल हुए. मुजफ्फरपुर के गयाघाट विधानसभा क्षेत्र के जारंग स्कूल परिसर में जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने 24 अगस्त को पूर्णिया जिले के अररिया में भी यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल चलाई थी. राहुल गांधी ने मंगलवार को दरभंगा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि लोगों को संविधान को बचाने के लिए अपने मताधिकार की रक्षा करनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ने भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और निर्वाचन आयोग की पोल खोल दी है, इसलिए लोग भाजपा के नेताओं को ‘वोट चोर’ कह रहे हैं.’ उन्‍होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता चुनाव आयोग के जरिए ‘वोट चोरी’ करा रहे हैं. लोगों को अपने मताधिकार और संविधान की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए.’

सीएम स्‍टालिन भी हुए शामिल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी इस यात्रा में शामिल हुए. मुजफ्फरपुर के गयाघाट विधानसभा क्षेत्र के जारंग स्कूल परिसर में जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने 24 अगस्त को पूर्णिया जिले के अररिया में भी यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल चलाई थी. राहुल गांधी ने मंगलवार को दरभंगा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि लोगों को संविधान को बचाने के लिए अपने मताधिकार की रक्षा करनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ने भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और निर्वाचन आयोग की पोल खोल दी है, इसलिए लोग भाजपा के नेताओं को ‘वोट चोर’ कह रहे हैं.’ उन्‍होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता चुनाव आयोग के जरिए ‘वोट चोरी’ करा रहे हैं. लोगों को अपने मताधिकार और संविधान की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए.’