Home Blog Page 648

“PM Kisan 21वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन ऐसे करें स्टेप-बाय-स्टेप, किसानों को जल्द मिलेगा लाभ”

0

“PM Kisan 21वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन ऐसे करें स्टेप-बाय-स्टेप, किसानों को जल्द मिलेगा लाभ”

किसानों के लिए खुशखबरी! PM Kisan की 21वीं किस्त जल्द ही आने वाली है. क्या आप भी ₹6,000 का फ़ायदा उठाना चाहते हैं? अगर हाँ, तो आपको अभी रजिस्ट्रेशन करना होगा. जानिए, स्टेप-बाय-स्टेप तरीक़ा, जिससे आप इस योजना का लाभ पा सकेंगे.

भारत सरकार ने किसानों की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपए दिए जाते हैं. इस आर्थिक सहायता को हर तीन महीने में 2-2 हजार करके सीधे बैंक अकाउंट में भेज दिए जाते है. अब तक किसानों को इस योजना की 20 वीं किस्त मिल चुकी है और अब किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है. अगर आप भी इस योजना का फ़ायदा लेना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है ? यह केंद्र सरकार की योजना है, जिसे भी कहते हैं. इस योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी. इस योजना के तहत देश के छोटे और ग़रीब किसानों को हर साल 6,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है, ताकि वह इन रुपयों का इस्तेमाल खेती के कामों में कर सकें.

PM Kisan की 21वीं किस्त के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन सबसे पहले की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाएँ. वेबसाइट के होम पेज में ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘New Farmer Registration’ ऑप्शन पर क्लिक करें. अब अपना आधार नंबर दर्ज करके  पर क्लिक करें.

इसके बाद पानी पूरी जानकारी भरें जैसे – नाम, पता, बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और ज़मीन से जुड़ी जानकारी. आपके फ़ोन पर एक OTP आएगा, उसे डालकर फ़ॉर्म सबमिट करें.अब अपने आधार कार्ड, बैंक की पासबुक और ज़मीन के दस्तावेज़ अपलोड करें.

फॉर्म सबमिट करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा.

”21वीं किस्त कब आएगी? इस योजना के तहत हर चार महीने में एक किस्त आती है. 20वीं किस्त जून महीने में आने थी, लेकिन वो अगस्त में जारी हुई. टाइमलाइन के अनुसार 21वीं किस्त अक्टूबर 2025 में आ सकती है. लेकिन अगर अक्टूबर में नहीं आती है, तो किसानों को नवंबर या दिसंबर 2025 तक इंतज़ार करना पड़ सकता है.”

“हल्दी के ये 8 उपाय कर देंगे जीवन की हर समस्या को चुटकी में दूर”

0

“हल्दी के ये 8 उपाय कर देंगे जीवन की हर समस्या को चुटकी में दूर”

हल्दी का इस्तेमाल खाना बनाने, धार्मिक कार्यों और औषधी के रूप में किया जाता है। हल्दी के साथ कई तरह के टोटके भी जुड़े होते हैं और इन टोटकों को करने से जीवन के कई संकंटों को दूर किया जा सकता है।

इसलिए आप भी हल्दी से जुड़े इन टोटोकों को जरूर करें।

हल्दी के ये उपाय कर देंगे हर समस्या दूर –

नकारात्मक शक्तियां रहें दूर हल्दी को बेहद ही शुभ माना जाता है और हल्दी को अगर घर के मुख्य दरवाजे पर लगाया जाए तो घर से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। इसलिए आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी को जरूर लगाएं। आप थोड़ी सी हल्दी लेकर उसमें पानी मिला दें। फिर इस हल्दी से घर की दीवार पर तीन रेखा बना दें। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाएंगी।

शास्त्रों के अनुसार हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है। इसलिए बृहस्पति ग्रह को शांत करने के लिए हल्दी का उपयोग करना उत्तम होता है। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह भारी है। वो लोग गुरुवार के दिन हल्दी वाला दूध पीया करें और जितना हो सके उतना हल्दी का दान करें। ऐसा करने से ये ग्रह शांत हो जाएगा और जीवन में सफलता मिलने लग जाएगी।

1. जिन लोगों का विवाह होने में दिक्कत आ रही हैं वो लोग हल्दी से जुड़े इस टोटके को करें। ये टोटका करने से जल्द ही विवाह हो जाता है। इस टोटके के तहत आप रोज पूजा करने के बाद माथे पर हल्दी का तिलक लगा लें या रोज हल्दी के पानी से नहाया करें।

2. बुरे सपने आने पर आप हल्दी की एक गांठ में मोली का धागा बांध दें। फिर इस हल्दी को अपने सिरहाने के नीचे रख दें। ऐसा करने से आपको बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे और नींद अच्छी आएगी।

3. धन प्राप्ति हेतु आप दीपावली वाले दिन पूजा करते समय श्री गणेश और लक्ष्मी माता की मूर्ति के पीछे हल्दी की पुड़िया रख दें। ये करने से जीवन में धन की कभी भी कमी नहीं होगी और आपको धन लाभ होगा।

4. किसी कार्य में सफलता पाने के लिए आप गणेश जी को बुधवार के दिन एक चुटकी हल्दी चढ़ा दें। ऐसा करने से कार्य सफल होने में जो बांधाएं आ रही हैं वो दूर हो जाएंगी और आपको कार्य में कामयाबी मिल जाएगी।

5. मनचाहा जीवन साथी पाने की तमन्ना रखने वाले लोग सूर्य देव को हल्दी वाला जल अर्पित करें। रोज सूर्य देव को हल्दी वाला जल चढ़ाने से मनचाहा जीवन साथी मिल जाता है।

6. तेज दिमाग पाने हेतु आप एक माला पर हल्दी लगा दें और इस माला से सरस्वती मां के मंत्रों का जाप करें। ये करने से आपकी बुद्धि तेज हो जाएगी और आपको ज्ञान की प्राप्ति होगी। ऊपर बताए गए हल्दी के टोटके आप जरूर आजमाकर देंखे। ये सभी टोटके करने से आपकी दिक्कते समाप्त हो जाएंगी।

“SCO समिट: एक मंच पर जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, मेजबान चीन ने किया बड़ा ऐलान, ट्रंप को मिलेगी नई चुनौती!”

0

“SCO समिट: एक मंच पर जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, मेजबान चीन ने किया बड़ा ऐलान, ट्रंप को मिलेगी नई चुनौती!”

बीजिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में 1 सितंबर को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह बीते सात साल में मोदी की पहली चीन यात्रा होगी।

बीजिंग की मेजबानी में रही इस समिट पर दुनिया की नजर लगी है। इसकी वजह चीन और भारत के नेताओं के अलावा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की इस मंच पर मौजूदगी है। रूस, चीन और भारत का अमेरिका से चल रहा तनाव इन तीनों देशों को करीब ला सकता है।

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त और 1 सितंबर को 25वीं बैठक के लिए तियानजिन का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरी बार पिछले साल रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जिनपिंग और पुतिन के साथ मंच साझा किया था। रूसी अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि भारत, चीन और रूस के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हो सकती है।

भारत के लिए क्यों अहम भारत के लिए एससीओ शिखर सम्मेलन महत्वपूर्ण है क्योंकि वह चीन के साथ संबंधों में बेहतरी चाहता है। द चाइना-ग्लोबल साउथ प्रोजेक्ट के एरिक ओलैंडर का मानना है कि भारत हालिया विवादों को पीछे छोड़कर चीन के साथ तनाव कम करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। वहीं शी इस शिखर सम्मेलन का उपयोग अमेरिका को अपना असर दिखाने के लिए करेंगे।

चीनी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी का मानना है कि इस साल का शिखर सम्मेलन 2001 में एससीओ की स्थापना के बाद से सबसे बड़ा होगा। यह नए प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के निर्माण में एक महत्वपूर्ण शक्ति होगा। भारत और चीन के बीच 2020 से चल रहा तनाव कम होगा। ट्रंप प्रशासन की भारत पर सख्ती ने शी और मोदी के बीच एक सकारात्मक बैठक की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

शी का बड़ा ऐलान शी जिनपिंग ने एससीओ समिट से पहले कहा है कि अशांत दुनिया में चीन और रूस के संबंध ‘सबसे स्थिर’ हैं। जिनपिंग ने मंगलवार को कहा कि रूस के साथ चीन के संबंध प्रमुख विश्व शक्तियों में सबसे स्थिर, परिपक्व और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं।

रूस की संसद के निचले सदन के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन के साथ एक बैठक के दौरान शी ने दोनों देशों के संबंधों को विश्व शांति का एक स्थिर स्रोत बताया। बीजिंग के भव्य ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में शी ने वोलोडिन से कहा कि दोनों देशों के सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

SCO के सदस्य देश एससीओ में 10 सदस्य हैं। भारत के अलावा, इनमें बेलारूस, चीन, ईरान, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। इसके कई संवाद साझेदार और पर्यवेक्षक भी हैं। भारत 2017 से एससीओ का सदस्य है।

“Maruti e Vitara का प्रॉडक्शन हुआ शुरू, PM Modi ने दिखाई हरी झंडी; 100 देशों में होगी एक्सपोर्ट”

0

“Maruti e Vitara का प्रॉडक्शन हुआ शुरू, PM Modi ने दिखाई हरी झंडी; 100 देशों में होगी एक्सपोर्ट”

Maruti Suzuki E Vitara: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के हंसलपुर में मारुति सुजुकी के बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार E Vitara को हरी झंडी भी दिखाई।

इस कदम के साथ भारत, सुजुकी का ग्लोबल ईवी हब बनने की दिशा में आगे बढ़ गया है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार को जापान और यूरोप सहित 100 से ज्यादा देशों में निर्यात करेगी।

हंसलपुर में बैटरी निर्माण प्लांट मारुति सुजुकी भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। हंसलपुर स्थित TDS Li-Ion बैटरी गुजरात (TDSG) प्लांट में लिथियम-आयन बैटरी सेल और इलेक्ट्रोड का स्थानीय स्तर पर निर्माण होगा।

यह प्लांट टोशिबा, सुजुकी और डेंसो का प्रोजेक्ट है। इन बैटरियों का उपयोग कंपनी की मजबूत हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों में किया जाएगा। इस परियोजना भारत की आयात पर निर्भरता घटेगी।

E Vitara को मिली हरी झंडी पीएम मोदी के साथ इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और जापान के राजदूत केइची ओनो भी मौजूद रहे। E Vitara को पहली बार जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी एक्सपो में प्रदर्शित किया था। उपभोक्ता इसकी लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे थे। प्रोडक्शन शुरू होने के बाद इसके भारत में दीपावली 2025 तक लॉन्च होने की संभावना है।

मारुति सुजकी ई विटारा के फीचर्स मारुति सुजुकी E Vitara में पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो-होल्ड और लेवल-2 ADAS तकनीक उपलब्ध होगी। इससे यह कार अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरती है।

बैटरी ऑप्शन यूरोप में जून 2025 में लॉन्च हुई E Vitara दो बैटरी पैक विकल्पों – 49 kWh और 61 kWh – के साथ उपलब्ध है। ये दोनों बैटरियां BYD की LFP केमिस्ट्री पर आधारित हैं।

ब्रिटेन में उपलब्ध मॉडल 2WD और 4WD दोनों कॉन्फिगरेशन में है। बड़ा बैटरी पैक एक बार चार्ज में 500 किलोमीटर तक की रेंज देता है। AWD वेरिएंट में इको, नॉर्मल, स्पोर्ट्स और स्नो जैसे ड्राइविंग मोड भी दिए हैं।

”CG: प्रदेश में अब तक 832.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज ..”

0

”CG: प्रदेश में अब तक 832.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज ..”

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 832.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1256.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 411.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 701.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 607.2 मि.मी., गरियाबंद में 704.6 मि.मी., महासमुंद में 626.8 मि.मी. और धमतरी में 718.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 822.6 मि.मी., मुंगेली में 803.5 मि.मी., रायगढ़ में 1014.9 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 695.5 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1012.6 मि.मी., सक्ती में 891.6 मि.मी., कोरबा में 835.6 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 842.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 660.1 मि.मी., कबीरधाम में 586.7 मि.मी., राजनांदगांव में 752.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1060.7 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 616.5 मि.मी. और बालोद में 882.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 613.0 मि.मी., सूरजपुर में 945.1 मि.मी., जशपुर में 860.9 मि.मी., कोरिया में 976.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 868.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1106.6 मि.मी., कोंडागांव में 755.5 मि.मी., कांकेर में 960.4 मि.मी., नारायणपुर में 984.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1041.1 मि.मी., सुकमा में 790.7 मि.मी. और बीजापुर में 1056.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

”CG: केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ..”

0

”CG: केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ..”

केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के कार्यों की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने केन्द्रीय मंत्री को दी जानकारी : स्वच्छता को बना रहे जन आंदोलन

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली से वर्चुअली आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के कार्यों की राज्यवार समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक श्री आर. एक्का और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय के साथ बैठक में शामिल हुए।

केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने बैठक में शहरी स्वच्छता के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में लक्षित स्वच्छता इकाईयों (Cleanliness Target Units) के चिन्हांकन एवं निराकरण को वर्षभर की गतिविधि के रूप में लागू करने तथा इस साल (2025) के ‘स्वच्छता ही सेवा’ (SHS) अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में स्वच्छ शहर जोड़ी (SHJ) के संचालनात्मक दिशा-निर्देशों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में स्वच्छता के प्रति छत्तीसगढ़ की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में नगरीय विकास एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने राज्य सरकार ने व्यापक रणनीति तैयार की है, जिसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

श्री साव ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था और स्वच्छता सेवाओं के डिजिटलीकरण जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने राज्य के प्रमुख शहरी निकायों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और जनसहभागिता आधारित कार्यक्रमों की भी जानकारी साझा की। श्री साव ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्र स

CG : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आगामी जापान यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

0

CG : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आगामी जापान यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ सप्ताह से विज़न 2047 को मिलेगा वैश्विक आयाम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की आगामी यात्रा और ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ की सहभागिता पर कहा कि “हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बहुत जल्द जापान आ रहे हैं। भारत और जापान की मित्रता ऐतिहासिक और गहरी है। उनके इस दौरे से यह संबंध और भी मजबूत होंगे और हमारे देश को अनेक लाभ प्राप्त होंगे।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की यात्रा भारत और जापान के बीच तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को और प्रगाढ़ बनाएगी। इससे दोनों देशों की जनता को लाभ होगा और साझा समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो 2025 के संदर्भ में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “कल हमने छत्तीसगढ़ को समर्पित सप्ताह का शुभारंभ किया है। यह वर्ल्ड एक्सपो भारत की संस्कृति को विश्व के सामने प्रस्तुत करने का एक बड़ा प्रयास है। छत्तीसगढ़ का सप्ताह न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए लाभकारी रहेगा।”

उन्होंने कहा कि इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और औद्योगिक प्रगति को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी। इससे निवेश और सहयोग के अवसर भी बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि जापान यात्रा और ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी प्रदेश और देश दोनों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी।

”CG: जशपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला, एक युवक ने अपनी ही माँ की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या ..”

0

”CG: जशपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला, एक युवक ने अपनी ही माँ की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या ..”

कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही माँ की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने शव के कई टुकड़े कर दिए और मौके पर ही कुल्हाड़ी लेकर बैठा रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी के आक्रामक रुख के चलते कोई भी उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।

”CG: रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’: 31 अगस्त को पहला प्रसारण,CM साय करेंगे बिहान की दीदियों से संवाद ..”

0

”CG: रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’: 31 अगस्त को पहला प्रसारण,CM साय करेंगे बिहान की दीदियों से संवाद ..”

छत्तीसगढ़में महिलाओं की सफलता की कहानियों को नए मंच पर पहुंचाने के लिए राज्य सरकार एक अनोखी पहल करने जा रही है। ‘दीदी के गोठ’ नाम से नया रेडियो कार्यक्रम 31 अगस्त 2025 से शुरू होगा। पहला प्रसारण दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी के सभी केंद्रों से किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री विजय शर्मा सीधे बिहान की दीदियों से संवाद करेंगे।

‘दीदी के गोठ’ में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अपनी मेहनत और लगन से पाई हुई उपलब्धियों और प्रेरणादायी कहानियों को साझा करेंगी। इन कहानियों से न केवल अन्य समूहों को दिशा मिलेगी बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित होंगी।

बिहान के कार्यों का होगा प्रसार: कार्यक्रम के जरिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के अंतर्गत चल रहे कार्यों, महिलाओं की उपलब्धियों और आजीविका संवर्धन से जुड़े नवाचारों की जानकारी पूरे प्रदेश में प्रसारित होगी। राज्य सरकार का मानना है कि यह पहल महिलाओं को नई ऊर्जा देगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की राह में और मजबूत बनाएगी।

”CG: सीएम साय ने कहा पीएम मोदी के दौरे से मजबूत होगी भारत-जापान की दोस्ती, छत्तीसगढ़ को भी होगा बड़ा फायदा ..”

0

”CG: सीएम साय ने कहा पीएम मोदी के दौरे से मजबूत होगी भारत-जापान की दोस्ती, छत्तीसगढ़ को भी होगा बड़ा फायदा ..”

स्किल डेवेलपमेंट के नए अवसर खुलने की संभावना, जापान दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो 2025 का आयोजन.

भारत और जापान की वर्षों पुरानी मित्रता को और मजबूत करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री बहुत जल्द जापान आने वाले हैं। उनके दौरे से दोनों देशों के बीच निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किल डेवेलपमेंट के नए अवसर खुलने की संभावना है। इसके साथ ही भारत और जापान की मित्रता में और प्रबलता आएगी। यह बात जापान दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से खास तौर पर छत्तीसगढ़ को भी बड़ा फायदा होने वाला है। सीएम ने कहा कि यहां कई महत्वपूर्ण बैठकों के साथ 3 एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं। इसके जरिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को जापानी भाषा और कौशल प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल होगी।

जापान दौरे पर मौजूद सीएम साय ने बताया कि यह दौरा छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत के लिए तकनीक, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर लेकर आएगा।