”CG: रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’: 31 अगस्त को पहला प्रसारण,CM साय करेंगे बिहान की दीदियों से संवाद ..”
छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सफलता की कहानियों को नए मंच पर पहुंचाने के लिए राज्य सरकार एक अनोखी पहल करने जा रही है। ‘दीदी के गोठ’ नाम से नया रेडियो कार्यक्रम 31 अगस्त 2025 से शुरू होगा।
छत्तीसगढ़में महिलाओं की सफलता की कहानियों को नए मंच पर पहुंचाने के लिए राज्य सरकार एक अनोखी पहल करने जा रही है। ‘दीदी के गोठ’ नाम से नया रेडियो कार्यक्रम 31 अगस्त 2025 से शुरू होगा। पहला प्रसारण दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी के सभी केंद्रों से किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री विजय शर्मा सीधे बिहान की दीदियों से संवाद करेंगे।