Home Blog Page 707

इन 10 योगासनों पर भारत में हुई रिसर्च, शरीर में नहीं घुसने देते डायबिटीज, साइंस ने भी लगाई मुहर

0

योग का महत्‍व अब मॉडर्न साइंस ने भी समझ लिया है. हाल ही में भारत में हुई र‍िसर्च बताती है क‍ि योग के माध्यम से टाइप 2 डायबिटीज को 40% तक कम किया जा सकता है. रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया ने डॉ. एसवी मधु के नेतृत्व में यह अध्ययन किया गया है. आइए जानते हैं उन 10 योगासनों के बारे में….
डायबिटीज जैसी बीमारी को पूरी तरह ठीक करने की दवा अभी तक मेडिकल साइंस के पास नहीं है. और न ही कोई ऐसा इलाज मॉडर्न साइंस के पास है कि अगर परिवार में किसी को डायबिटीज है तो उनके बच्चों में इस रोग को आने से रोका जा सके. लेकिन भारत के पास सदियों से इसका इलाज है और वह है योग. जिसे अब साइंस ने भी अपने पैरामीटर्स पर जांचने के बाद मान लिया है.
हाल ही में रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया ने पूर्व अध्यक्ष और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली में एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. एसवी मधु के नेतृत्व में एक रिसर्च स्टडी की है. जिसमें बताया गया है कि रोजाना इन 10 योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास करने से टाइप टू डायबिटीज के खतरे को 40 फीसदी तक कम किया जा सकता है.
यह स्टडी रिपोर्ट केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को भी सौंपी है. आइए जानते हैं’योग और टाइप 2 मधुमेह की रोकथाम’ रिपोर्ट में वे कौन से 10 योगासन या प्राणायाम हैं, जो टाइप टू डायबिटीज को रोकने के लिए कवच का काम करते हैं. अगर आप ये योगासन करते हैं तो आपको मीठे के लिए तरसना नहीं पड़ेगा.
दूसरा है कटि चक्रासन.इसमें सीधे खडे़ होकर, हाथों को आगे करके, हथेलियों को एक दूसरे से मिलाकर कमर को दाएं और बाएं ले जाना होता है. इस योगासन से डायबिटीज को रोकने में मदद मिलती है.

रायपुर में वीकली टेस्ट और मोबाइल ऐप के ज़रिए छात्रों का मूल्यांकन शुरू

0

शैक्षणिक गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार लाने के उद्देश्य से रायपुर जिले में मिशन उत्कर्ष 2025 के अंतर्गत व्यापक कार्ययोजना लागू की गई है। इस योजना के तहत जिले की समस्त शालाओं में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए साप्ताहिक मूल्यांकन प्रारंभ कर दिए गए हैं। 29 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक प्रथम मासिक परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी स्कूलों को मानकीकृत प्रश्न पत्र प्रदान किए गए हैं। इन प्रश्न पत्रों का निर्माण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया है, जिससे परीक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

डिजिटल प्लेटफॉर्म से मूल्यांकन और विश्लेषण
परीक्षा परिणामों की प्रविष्टि एवं विश्लेषण हेतु एक विशेष मोबाइल ऐप विकसित किया गया है। इस ऐप के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर कमजोर प्रदर्शन वाले छात्रों की पहचान की जाएगी और उन्हें लक्ष्य आधारित सहायक कक्षाएं प्रदान की जाएंगी।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा विशेष पुरस्कार
जो विद्यार्थी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें जिला कलेक्टर एवं उच्च अधिकारियों के साथ डिनर में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह सम्मान विद्यार्थियों को आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। यह संपूर्ण अभियान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। मिशन उत्कर्ष 2025 का मुख्य उद्देश्य आगामी बोर्ड परीक्षाओं में जिले के परिणामों को उत्कृष्ट बनाना है।Wsx

बस्तर प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंची मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मां दंतेश्वरी के किए दर्शन

0

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज बस्तर प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां के चरणों में प्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।
मां दंतेश्वरी मंदिर बस्तर अंचल की जनआस्था का प्रमुख केन्द्र है और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार महिला और बाल कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है और मां के आशीर्वाद से यह कार्य और मजबूती से आगे बढ़ेगा।

Ind vs Eng 5th Test Weather Forecast पहले दिन का खेल बर्बाद कर देगा बारिश या होगा पूरा मुकाबला, क्या है मौसम विभाग की चेतावनी

0

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के आखिरी मुकाबले में सबको जबरदस्त ड्रामे का इंतजार है. मैच से पहले ही पिच क्यूरेटर और टीम इंडिया के कोच के बीच बहस ने उसकी शुरुआत कर दी है. बिना अपने नियमित कप्तान बेन स्टोक्स के उतरने वाली इंग्लैंड की टीम का नेतृत्व ओली पोप करेंगे. भारत के लिए सीरीज बराबर करने का मौका है जबकि इंग्लिश टीम यहां ड्रॉ करने के बाद भी ट्रॉफी ले उड़ेगी. मैच के पहले दिन पर बारिश का साया है.
5 मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 2-1 से आगे है और मेहमान टीम बराबरी करने के लिए बेताब है. पांचवां और आखिरी टेस्ट द ओवल में आज शुरू होगा. शुभमन गिल की टीम मैनचेस्टर में शानदार वापसी के बाद आत्मविश्वास से भरी होगी. चौथे दिन बिना कोई बनाए दो विकेट गंवाने के बाद मैच को ड्रॉ कराना बड़ी उपलब्धि है. कप्तान गिल ने इस बात को मीडिया से भी बताया है. अब भारत हर हाल में आखिरी मुकाबला को अपने नाम कर शान से विदाई लेना चाहेगी.
मौसम बिगाड़ सकता है खेल
पहले दिन के खेल में मौसम खलल डाल सकता है. AccuWeather के अनुसार गुरुवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और दोपहर में बारिश की संभावना है, जिसमें 3-5 बजे के बीच गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है. सुबह की बारिश भी हो सकती है, जिससे टॉस में देरी हो सकती है. शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है, और तीसरे दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे.
UK Met Office ने गुरुवार को गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. निर्धारित समय से पहले और शुरू होने के समय 80 फीसदी बारिश की संभावना है. इसकी वजह से टॉस में देरी की संभावना बढ़ गई है. बारिश पूरे दिन जारी रहने की संभावना है, जिसमें 70-80% बारिश की संभावना है, और स्थिति केवल स्टंप्स के समय ही सुधरने की उम्मीद है.

कोरबा में कुआं बना कब्र, एक ही परिवार के तीन लोगों की ले ली जान, 26 घंटे बाद मलबे से निकाले गए शव

0

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कुएं के ढहने के बाद मलबे में दबे माता-पिता और उनके 30 वर्षीय बेटे के शव को 26 घंटे बाद बाहर निकाल लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि कटघोरा थानाक्षेत्र में बनवार गांव के एक घर में सोमवार रात कुएं के ढहने से छेदूराम श्रीवास (65), पत्नी कंचन बाई श्रीवास (53) और बेटे गोविंद श्रीवास (30) मलबे में दब गए थे, जिनके शव बुधवार को बाहर निकाल लिए गए.
उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह से पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल ने बचाव कार्य शुरू किया था, जो दोपहर बाद समाप्त हुआ. बचाव दल ने लगभग 25 फीट की गहराई में तीनों के शव बरामद किए. अधिकारियों ने बताया कि बनवार गांव निवासी छेदूराम ने दो माह पहले अपने घर में लगभग 40 फीट गहरा कुआं खुदवाया था और कुएं की खुदाई के बाद उसे कच्चा ही छोड़ दिया था.
उन्होंने बताया कि माता-पिता और बेटा जब कुएं से मोटर पंप निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक कुआं धंस गया और वे मलबे में दब गए. अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण सोमवार रात कुआं ढह गया. उन्होंने बताया कि जब पड़ोसियों और गांव में ही अलग रहने वाले छेदूराम दो के अन्य बेटों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने परिवार के सदस्यों की खोज शुरू की.
अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसियों और छेदूराम के अन्य बेटों ने तीनों लोगों की चप्पल धंसी हुई देखने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए कुएं से पानी और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात तक क्षेत्र में हुई भारी बारिश से मिट्टी के और धंसने के खतरे के कारण अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा. उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह बचाव कार्य फिर से शुरू किया गया और अपराह्न करीब दो बजे तीनों शव बरामद कर लिए गए. अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच जारी है.

पहले सांसदों के साथ डिनर, अब दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों मिलेंगे सीएम विष्णु देव साय, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर हैं. अपने दौरे के दौरान वे संसद सत्र के बीच छत्तीसगढ़ से जुड़े सांसदों से मुलाकात करेंगे और राज्य की विकास योजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे. सीएम साय ‘विकसित भारत 2047’में छत्तीसगढ़ की भूमिका और भविष्य की रणनीतियों को साझा करेंगे. इसके साथ ही वे केंद्र सरकार की प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति और राज्य में उनके प्रभाव की भी समीक्षा करेंगे.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे के दूसरा दिन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. पहले दिन सीएम साय ने दिल्ली में सांसदों से मुलाकात की थी. छत्तीसगढ़ सदन में उन्होंने सांसदों के साथ डिनर किया था. इस दौरान सांसदों ने केंद्र सरकार की योजनाओं की गति पर अपना फीडबैक दिया. कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार पर सीएम ने सांसदों से चर्चा की.

अंबिकापुर में कांपी धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, जशपुर में था सेंटर

0

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर भूकंप आया. भूकंप की भनक लगते ही लोग घरों से बाहर निकल गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 .1 मांपी गई है. भूकंप का सेंटर जशपुर जिले के बगीचा इलाके बताया जा रहा है. पिछले 3 सालों में कई बार सरगुजा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
भू गर्भ शास्त्री अनिल सिन्हा ने बताया कि भूकंप का सेंटर अंबिकापुर जिले से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर है. भूंपक को सेस्मोलॉजी सेंटर से ज्यादा लोकेट नहीं किया है. भूकंप 4 के मैग्नीड्यूड का है. इससे बहुत ज्यादा जान-माल की हानि नहीं होती है. इस वजह से अभी ये नेशनल मैप पर नहीं आया है. भूकंप के लिहाज से जशपुर भी एक संवेदनशील इलाका है.

एक्सपर्ट ने बताया क्यों संवेदनशील इलाका है जशपुर
भू गर्भ शास्त्री अनिल सिन्हा बताया कि जशपुर से कई नदियां होकर गुजरती है. ऐसे इलाके कमजोर होते हैं. इन इलाकों में जो धरती के अंदर मौजूद छोटे प्लेट्स होते है, उनका लगातार एडजेस्मेंट होता रहता है. इसी वजह से भूकंप के हल्के झटके लगातार आते रहते हैं. जशपुर में कोई बड़ा माइंस नहीं है. इस वजह से इस भूकंप की तीव्रता कम है.

F‑35 फाइटर जेट फिर क्रैश, अमेरिका का गर्व बना टेक्नोलॉजी का तमाशा, केरल में भी धूल फांकता रहा

0

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा देखने को मिला है. अमेरिकी नेवी का एकF‑35 लड़ाकू विमान लेमूर नौसैनिक अड्डे (Naval Air Station Lemoore) के पास क्रैश हो गया. यह हादसा स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे हुआ. अमेरिकी नौसेना के मुताबिक, विमान में सवार पायलट ने समय रहते पैराशूट से बाहर निकलकर जान बचा ली. नेवी की ओर से जारी प्रेस स्टेटमेंट में बताया गया कि यह विमान स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन VF‑125 रफ रेडर्स का हिस्सा था. यह यूनिट फ्लीट रिप्लेसमेंट स्क्वाड्रन के तौर पर काम करती है, जिसका मुख्य काम पायलटों और एयरक्रू को ट्रेनिंग देना होता है.
लेमूर नौसैनिक अड्डा कहां है?
,
लेमूर नौसैनिक अड्डा अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित है और यह फ्रेज्नो शहर से करीब 64 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम दिशा में पड़ता है.
F-35 क्रैश कैसे हुआ?
,
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्रैश की असल वजह क्या थी. अमेरिकी नौसेना ने जांच शुरू कर दी है. राहत की बात ये रही कि हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ. यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका की मिलिट्री तकनीक और सुरक्षा उपायों को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं. F‑35 को दुनिया के सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट्स में गिना जाता है, ऐसे में इसका क्रैश होना निश्चित रूप से बड़े सवाल खड़े करता है.
कबाड़ साबित हो रहा F-35 जेट?
अमेरिका जिसे अपने सबसे एडवांस्ड और मारक फाइटर जेट F‑35 के तौर पर पेश करता है, वह अब कबाड़ साबित होता दिख रहा है. पांचवीं पीढ़ी के इस फाइटर जेट की चमक बार-बार क्रैश, तकनीकी खराबियों और महंगे मेंटेनेंस के कारण फीकी पड़ती जा रही है. अब ताजा मामला सामने आया है. इससे पहले भारत में भी इसी जेट ने पश्चिमी तकनीक पर सवालिया निशान खड़े कर दिए थे. 14 जून को ब्रिटेन की रॉयल नेवी के एक F‑35B विमान ने केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी. तकनीकी खराबियों की वजह से वह विमान पूरे एक महीने से ज्यादा वहीं खड़ा रहा. ब्रिटिश इंजीनियरों की एक टीम 6 जुलाई को विशेष स्पेयर पार्ट्स और उपकरणों के साथ पहुंची, तब जाकर विमान को ठीक किया जा सका.
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर महीनों तक खड़े इस ‘एडवांस्ड’ फाइटर जेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. मीम बने और अमेरिकी टेक्नोलॉजी पर सवाल खड़े हुए. कैलिफोर्निया में बुधवार को हुआ यह कोई इकलौता हादसा नहीं है. जनवरी 2025 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक F‑35 सीरीज के अब तक 11 से ज्यादा क्रैश हो चुके हैं.
F-35 जेट कब-कब हुए क्रैश?
,
मई 2024: न्यू मैक्सिको में F‑35 क्रैश, पायलट घायल.
सितंबर 2023: साउथ कैरोलिना में खराबी के कारण पायल जेट को ऑटो-पायलट मोड पर करके इजेक्ट कर गया.
अक्टूबर 2022: यूटा एयरबेस पर लैंडिंग के समय डेटा सिस्टम फेल हुआ, जेट तबाह.
जनवरी 2022: USS कार्ल विन्सन एयरक्राफ्ट कैरियर पर लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ, जिसमें 7 नौसैनिक घायल हुए.
जनवरी 2022 (कोरिया): साउथ कोरिया का F‑35 लैंडिंग गियर खराब होने से बेस पर क्रैश.
नवंबर 2021: ब्रिटेन का F‑35B समुद्र में गिरा, बाद में रेस्क्यू किया गया.
सितंबर 2020: एयर-टू-एयर रीफ्यूलिंग के दौरान कैलिफोर्निया में क्रैश.
मई 2020: फ्लोरिडा में कंट्रोल लॉस से रनवे पर दुर्घटना, आग लग गई.
अप्रैल 2019: जापान का F‑35A ट्रेनिंग के दौरान गायब हुआ, पायलट की मौत.
सितंबर 2018: इंजन फ्यूल ट्यूब फटने से साउथ कैरोलिना में F‑35B क्रैश.

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में BJP को 440 वोल्ट का झटका, कांग्रेस हुई बम-बम

0

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ होने लगी है. धीरे-धीरे 34000 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने लगा है. अभी तक के चुनावी नतीजों में महिलाओं का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. अलग-अलग जगहों से कई महिलाओं ने चुनाव में जीत हासिल कर ली है. कोई प्रत्याशी एक वोट से चुनाव में जीत हासिल की है तो किसी ने जीत की हैट्रिक लगाई है. सुबह 8 बजे से 89 ब्लॉक केंद्रों पर मतगणना चल रही है. बता दें कि उत्तराखंड पंचायत चुनाव का दो चरणों में मतदान हुआ था. मतगणना स्थल पर भारी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है.
पिथौरागढ़ में बीजेपी पर भारी पड़े निर्दलीय उम्मीदवार
पिथौरागढ़ के बीसा बजेड़ ज़िला पंचायत सदस्य का नतीजा. राकेश चंद ने बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को हराया. अब तक 1 सीट बीजेपी और 2 सीट निर्दलीय ने जीतीं.
रुद्रप्रयाग जिला पंचायत सीट के जीते हुए प्रत्याशी
रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत सीट विजयी प्रतियाशी —
१ – अजयवीर भंडारी, कंडारा सीट.
२- किरन देवी, स्यूर बांगर सीट.
३- अमित मैखण्डी, ट्रियुगीनारायन सीट.

टिहरी। विकासखंड भिलंगना 8 ग्राम पंचायत के प्रधानों की मतगणना पूरी।

रगस्या से ममता देवी
पिंसवाड़ से दिनेश
आगर से दुर्गा देवी
थाती से बचेंद्र प्रसाद
कोटी से दिनेश भट्ट
तोली से सुनीता देवी
मरवाडी से संतोषी
मेड से किशना देवी प्रधान पद पर विजयी
टिहरी के विकासखंड जौनपुर से कौन जीता चुनाव
टिहरी — विकासखंड थत्यूड (जौनपुर)
टिहरी —

विकासखंड थत्यूड (जौनपुर)

जौनपुर ब्लॉक के प्रधान पद हेतु विजय प्रत्याशी

1- ग्राम पंचायत मजगांव गोपाल सिंह – 336 मत

2- ग्राम पंचायत सेमवाल गांव- लक्ष्मी देवी – 147 मत

3-ग्राम पंचायत उनियाल गांव- विनीता देवी – 286 मत

4- ग्राम पंचायत जाडगांव- ओंकार सिंह-197 मत

5- ग्राम पंचायत नवागांव – सुमति देवी – 224 मत

6 – ग्राम पंचायत मरोड़ा- सरोप सिंह – 195 मत

7- ग्राम पंचायत हटवाल गांव- करिश्मा-325 मत

8- ग्राम पंचायत भुत्सी – दीवान सिंह – 240 मत
बीजेपी के बागी ने मारी बाजी
ब्रेकिंग/रुद्रप्रयाग
_______
त्रियुगीनारायण सीट से अमित मैखण्डी जीते
______
भाजपा के बागी प्रतियाशी है अमित मैखडी
____
इस सीट पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल को करारी मात
जानें विकासनगर से कौन जीता
विकासनगर विकासखण्ड से जीते क्षेत्र पंचायत सदस्य।।

लांघा से सुनिता जीती

शाहपुर कल्याणपुर से रघुवीर तोमर जीते

ढलानी से आशीष तोमर जीते

केदारावाला से गुलफाम जीते

रुद्रपुर से मोहन सिंह जीते

भलेर से चंद्रपाल सिंह जीते

सोरना से अमित तोमर जीते

होरावाला से आदेश लता जीती

रुद्रप्रयाग में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत
रुद्रप्रयाग के भीरी जिला पंचायत सीट से निर्दलीय चुनाव जीती. निर्दलीय किरन देवी ने की जीत दर्ज. रुद्रप्रयाग जिले की ग्राम पंचायत कांदी में प्रधान पद पर दो प्रतियाशियो को बराबर मत पड़े, जिससे रिजल्ट टाई हो गया. इसके बाद पर्ची सिस्टम के जरिये लक्ष्मी देवी विजयी घोषित हुईं. अल्मोड़ा सल्ला भटकोट से कांग्रेस प्रत्याशी सैलजा चम्याल 342 वोटों से आगे. टिहरी में जिला पंचायत की थाती बुढ़ाकेदार सीट से निर्दलीय मकानी देवी विजयी घोषित. अल्मोड़ा जिले के सभी 11 ब्लाकों में मतगणना जारी है. अधिकांश ग्राम प्रधानों के परिणाम आ चुके हैं. जिला पंचायत के परिणाम के लिए देर रात तक इंतजार करना पड़ेगा. धौलादेवी में एक दंपंति में पति ग्राम प्रधान और पत्नी बीडीसी मेंम्बर बन गयी है. दोनों में खुशी कि लहर है.

बागेश्वर में बीजेपी को बड़ा झटका
बागेश्वर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कपकोट ब्लॉक से बीजेपी को बड़ा झटका. पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू बीडीसी चुनाव में सिर्फ 7 वोटों से हारे. बागेश्वर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना प्रक्रिया आज सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है. पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को शुरुआती बढ़त मिली है. जानकारी के अनुसार, पहले राउंड में बीडीसी की दो सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए हैं. इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. अन्य सीटों की मतगणना प्रक्रिया अभी जारी है।
चमोली पंचायत चुनाव में महिलाओं ने लहराया परचम
चमोली पंचायत चुनाव में मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है. ग्राम प्रधान पद पर महिला प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया है और जीत दर्ज की है. महिला प्रत्याशियों का कहना है कि अब महिलाएं जीतकर मैदान में उतर चुकी हैं. अपने-अपने गांव का विकास करना उनका लक्ष्य है और आप गांव का विकास होगा.

चुनावी नतीजों के बीच सीएम धामी की अहम बैठक
सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आवास और पंचायती राज विभाग की गेमचेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक ले रहे हैं. पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज भी मीटिंग में शामिल.
नैनीताल में हुआ उलटफेर
नैनीताल ब्रेकिंग –
ओखलकांडा में उलटफेर.
राम सिंह कैड़ा की बहू चुनाव हारी.
कूकना क्षेत्र पंचायत से मुन्नी कैड़ा चुनाव हारी.
कविता नौलिया ने दर्ज की जीत.
ग्राम पंचायत बिधोली से चतर सिंह जीते.
ग्राम पंचायत भीतरली से सीमा देवी जीती.

टॉस जीतकर 23 साल का नितिन बना प्रधान
चमोली जिला मंडल घाटी में सबसे कम उम्र के प्रधान बने नितिन. नितिन टॉस के जरिए प्रधान चुने गए. दशौली के बणद्वारा के 23 साल के नितिन और उनके प्रतिद्वंदी को 139-139 वोट मिले. इसके बाद टॉस से फैसला लिया गया है.
संरोजनी पंवार उत्तरकाशी से जीतीं
चमोली दशोली विकासखंड में 9 ग्राम प्रधान प्रत्याशी जीते. वहीं उत्तरकाशी के नौगाव में पूर्व प्रमुख सरोजनी पंवार क्षेत्र पंचायत सीट पर विजय हुईं.
जोशीमठ से 7 प्रधान जीते
चमोली जोशीमठ विकासखंड से अभी तक 7 ग्राम प्रधान जीते. वहीं उत्तरकाशी के बरसाली जिला पंचायत सीट से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी हीरा लाल शाह 600 मत से आगे. चमोली पोखरी विकासखंड में 11 ग्राम प्रधान प्रत्याशी जीते.
कांग्रेस प्रत्याशी मंगरौली जिला पंचायत सीट से आगे
मंगरौली जिला पंचायत सीट से कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी विजेंद्र रावत आगे. वहीं टिहरी जिले कीर्तिनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नौर से किरण, ग्राम पंचायत गौशाली से बासुदेव भट्ट, धारी से सोहन प्रसाद, थपली चौराहा से नरेंद्र प्रसाद भट्ट, सिंदरी से जसीला देवी प्रधान विजय घोषित हुए.

पिथौरागढ़ के भड़गांव से जिला पंचायत सदस्य सीट से निर्विरोध
पिथौरागढ़ जिले के भड़गांव जिला पंचायत सदस्य सीट से संदीप बोरा को निर्वाचित प्रमाण पत्र मिला. निर्विरोध ज़िला पंचायत सदस्य बने बोरा. शर्तो के साथ जारी हुआ है प्रमाण पत्र. सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन ये मामला.
रुद्रप्रयाग से चुनाव जीते उम्मीदवार
रुद्रप्रयाग
________
ग्राम पंचायत स्यूर बांगर माहेश्वरी देवी 258 वोटों से विजयी हुईं.
___
कूडीअदूली से अनारक्षित शीट जगदीश सिंह 200 वोटों से विजयी हुईं.
_____
बक्शीर गाँव से गीता देवी 229 वोटों से विजयी हुईं
______
भूनाल गांव से सीमा देवी 176 वोटों से विजयी हुईं.

बागेश्वर में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार की जीत
उत्तराखंड पंचायत चुनाव रिजल्ट लाइवः बागेश्वर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना प्रक्रिया आज सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है. पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को शुरुआती बढ़त मिली है. जानकारी के अनुसार, पहले राउंड में बीडीसी की दो सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए हैं. इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
अन्य सीटों की मतगणना प्रक्रिया अभी जारी है.

चमोली के पोखरी रानो सीट से रंजनी भंडारी आगे
चमोली पोखरी रानो सीट पर रंजनी भंडारी की लीड. 297 वोट से आगे चल रही हैं रंजनी भंडारी. राजेंद्र भंडारी की पत्नी हैं रंजनी भंडारी. चमोली के पोखरी विकासखंड में 10 ग्राम प्रधान जीते. इसके अलावा चकराता के हयो क्षेत्र पंचायत सीट से सुधांशु तोमर जीते. उत्तरकाशी जिले में क्षेत्र पंचायत सीट मातली प्रथम से ललित विजय हुए.

रुद्रप्रयाग से भाजपा की बड़ी हार
रुद्रप्रयाग जिले के कांडारा जिला पंचायत सीट से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है. कांग्रेंस के अजयवीर ने भाजपा के सुमन नेगी को हराया.
टिहरी जिले में पूरी हुई वोटों की गिनती
भिलंगना में प्रधानों की मतगणना पूरी
टिहरी जिले के विकासखंड भिलंगना 8 ग्राम पंचायत के प्रधानों की मतगणना पूरी.

रगस्या से ममता देवी
पिंसवाड़ से दिनेश
आगर से दुर्गा देवी
थाती से बचेंद्र प्रसाद
कोटी से दिनेश भट्ट
तोली से सुनीता देवी
मरवाडी से संतोषी
मेड से किशना देवी प्रधान पद पर विजयी
………………………..
टिहरी जिले के विकासखंड जाखनीधार
पंचायत मंदार से शीशपाल रावत बने प्रधान
टिहरी में विकासखंड जाखनीधार की ग्राम पंचायत मंदार से शीशपाल रावत बने प्रधान।
विकासखंड प्रताप नगर में घड़ियाल गांव से कनक पाल प्रधान जीते।
महरगांव से ललित ग्राम प्रधान।
दीन गांव से सोनपाल राणा प्रधान।
डांगी से राधिका महेंद्र सिंह प्रधान।
मुखेम पोखरी से बबली लाल प्रधान पद पर जीते।

पोखरी विकासखंड के प्रधान पद के नतीजे
पोखरी विकासखंड
मतगणना के प्रथम चरण में विकासखण्ड पोखरी के प्रधान पद पर विजयी प्रत्याशियों के विवरण
1- मसोली -दिव्या देवी(कांग्रेस)
2- तोणजी – राजेश्वरी देवी (निर्दलीय)
3- रडवा – मनीषा देवी(निर्विरोध निर्दलीय)
4- बंगथल -ज्योति नेगी(भाजपा)
5- भिकोंना -सुचिता देवी(कांग्रेस)
6- उतरों सतेश्वरी देवी(भाजपा)
7- सिवाई दमयन्ती देवी(भाजपा)
8- आली-विनोद कुमार(कांग्रेस)
9- कुजासू -श्रीमती मधु देवी(भाजपा)
10- जौरासी मीनाक्षी देवी(कांग्रेस)

भारत की इकॉनमी डेड… रूस से दुश्मनी में डोनाल्ड ट्रंप ने लांघी दोस्ती की मर्यादा, अब क्या कह डाला

0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस को लेकर एक बार फिर तीखा हमला बोला है. भारत के खिलाफ 25 फीसदी का टैरिफ लगाने के बाद उन्होंने यह तंज कसा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, ‘ये दोनों अपनी मरी हुई अर्थव्यवस्थाएं साथ लेकर डूबें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.’ ट्रंप ने भारत पर व्यापार के मोर्चे पर भी निशाना साधा. उन्होंने लिखा, ‘हमने भारत के साथ बहुत ही कम व्यापार किया है, क्योंकि उनके टैरिफ दुनिया में सबसे ऊंचे हैं.’ उन्होंने भारत की व्यापार नीतियों को ‘कठिन और परेशान करने वाला’ करार दिया और कहा कि भारत के साथ व्यापार करना अमेरिका के लिए फायदेमंद नहीं रहा है.
इस पोस्ट में ट्रंप ने रूस पर भी हमला बोला और वहां के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव को ‘फेल हो चुका राष्ट्रपति’ बताया. ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, ‘उसे अपनी ज़ुबान पर लगाम लगानी चाहिए, क्योंकि वो बेहद खतरनाक इलाके में कदम रख रहा है.’
क्या है ट्रंप का इशारा?
ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाया है. वहीं रूस के बीच तनाव चरम पर है और भारत, रूस से तेल और रक्षा उपकरण खरीदना जारी रखे हुए है. ट्रंप के बयान को उनके चुनावी एजेंडे का हिस्सा माना जा रहा है, जहां वे ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति को दोबारा जोर देकर आगे बढ़ा रहे हैं. हालांकि भारत सरकार की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ईरान के पेट्रोकेमिकल व्यापार को निशाना बनाते हुए भारत की छह कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं. अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि ये कंपनियां ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल उत्पादों की महत्वपूर्ण खरीद और बिक्री में शामिल रही हैं, जो ईरान की अस्थिर गतिविधियों और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए राजस्व जुटाने का जरिया है. भारत, यूएई, तुर्किये और इंडोनेशिया समेत कुल 20 वैश्विक संस्थाओं को इस कार्रवाई में शामिल किया गया है. भारत की जिन कंपनियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें कंचन पॉलिमर्स, अलकेमिकल सॉल्यूशन्स, रमनीकलाल एस गोसालिया एंड कंपनी, जूपिटर डाई चेम प्राइवेट लिमिटेड, ग्लोबल इंडस्ट्रीज केमिकल्स लिमिटेड और पर्सिस्टेंट पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं.