Home Blog Page 712

भाजपा सत्ता में कौड़ियों के दाम बिक गई बेशकीमती जमीन’बीते 15-20 सालों में इंडस्ट्री एरिया की जमीनें तक बेच डाली गईं. सड़क, पानी की टंकी, यहां तक कि ग्रीन बेल्ट तक को नहीं छोड़ा

0

जब सत्ता की कुर्सी बदलती है, तो उम्मीदें भी बदलती हैं. लेकिन, जब सत्ता में आने के बाद ही कोई नेता उसी सत्ता पर उंगली उठाए, तो सवाल छोटा नहीं रह जाता… मध्य प्रदेश के विदिशा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने अपनी ही पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. कभी कांग्रेस की ज़ुबान थे, अब भाजपा के नेता हैं, लेकिन बात वही पुरानी – सवाल सत्ता पर, कटाक्ष सरकार पर… पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने विदिशा में जमीन घोटालों को लेकर बड़ा आरोप लगाया है.

क्या कहा पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने?
विदिशा में जमीन घोटाले मामले को लेकर पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने कहा, “सरकार की कृपा सिर्फ अधिकारियों पर है. बीते 15-20 सालों में इंडस्ट्री एरिया की जमीनें तक बेच डाली गईं. सड़क, पानी की टंकी, यहां तक कि ग्रीन बेल्ट तक को नहीं छोड़ा. जमीनें कौड़ियों के भाव बांटी गईं. सरकार में बैठे नुमाइंदे सब जानते थे, पर हटाया किसी को नहीं गया.”

अवैध निर्माण पर प्रशासन मौन
जिले के पीतलमील चौराहे के पास चिन्हित की गई 65 बीघा जमीन पर अब न उद्योग हैं, न अनुशासन… पेड़ काटकर अवैध कब्जे, टीन शेड के अस्थायी ढांचे और दुकानों का गैरकानूनी किराया कारोबार जारी है. औद्योगिक क्षेत्र की बाउंड्री तोड़ी जा चुकी है. सड़क किनारे पक्की दुकानें बना दी गई हैं और विभाग मौन तमाशबीन बना है. सवाल यह है कि यह सब बिना किसी ‘संरक्षण’ के कैसे संभव है?

मुठभेड़ में मारे गए चारों नक्सलियों की हुई पहचान, 17 लाख रुपये के इनामी थे ये खूंखार

0

बीजापुर (Bijapur) जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में बासागुड़ा और गंगलूर थाना के सरहदी जंगलों में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शवों को रविवार को पुलिस मुख्यालय लाया गया. जहां इन सभी नक्सलियों की पहचान की गई. दरअसल, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के 4 माओवादी मुठभेड़ में ढेर हुए थे. इसमें एसीएम स्तर के 3 और एक पार्टी सदस्य कमांडर था. इस में से तीन पर 5-5 लाख रुपये और एक पर 2 लाख रुपये का इनाम था.

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एक एसएलआर, एक इंसास, एक .303 राइफल, 1- 12 बोर की गोलियां, बीजीएल लांचर, सिंगल शॉट सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सल संबंधी अन्य सामान भी बरामद किए हैं.

पुलिस ने दी ये जानकारी
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में माओवादी कैडर की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीआरजी बीजापुर की टीम से सर्च ऑपरेशन चलाया गया. अभियान के दौरान दिनांक 26 जुलाई 2025 के शाम को पुलिस बल और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही. मुठभेड़ के बाद मुठभेड़ स्थल की तलाशी में एक एसएलआर, एक इंसास, एक .303 राइफल, बीजीएल लांचर, सिंगल शॉट सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं नक्सल संबंधी अन्य सामान भी बरामद किए गए.

मारे गए माओवादी की पहचान
1. हुंगा, एसीएम, प्लाटून नंबर 10 दक्षिण सब जोनल ब्यूरो, शासन द्वारा ₹5 लाख का इनाम घोषित2. लक्खे, एसीएम, प्लाटून नम्बर 30, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो, शासन द्वारा ₹5 लाख का इनाम घोषित3. भीमे, एसीएम, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो, शासन द्वारा ₹5 लाख का इनाम घोषित4. निहाल ऊर्फ राहुल, पार्टी सदस्य (संतोष, ब्यूरो कम्युनिकेशन टीम हेड का गार्ड) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो, शासन द्वारा ₹2 लाख का इनाम घोषित
मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्रियों का विवरण
1. 01 एसएलआर, 03 मैग्जीन 15 जिंदा राउण्ड.2. 01 इंसास , 03 मैगजीन 40 जिंदा राउण्ड.3. 01 .303 रायफल 01 मैग्जीन, 16 जिंदा राउण्ड.4. 01 बीजीएल लांचर (सुरखा) 03 नग सेल.5. 01 नग सिंगल शॉट 315 बोर रायफल .6. 01 नग 12 बोर बंदूक, 12 नग जिंदा सेल.7. एके 47 के 8 जिंदा राउण्ड.8. बीजीएल सेल छोटा 3 नग, ग्रेनेड 1 नग, नक्सल सामग्री व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुआ.
19 महीनों में 425 हार्डकोर माओवादी हुए ढेर
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2024 में मिली निर्णायक बढ़त को आगे बढ़ाते हुए, वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग में प्रतिबंधित और गैरकानूनी सीपीआई (माओवादी) संगठन के विरुद्ध सुरक्षा बलों द्वारा सघन और निरंतर अभियान संचालित किए जा रहे हैं. इन अभियानों के तहत पिछले 19 महीनों (जनवरी 2024 से जुलाई 2025) में 425 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं, जो सुरक्षा तंत्र की प्रभावी रणनीति, साहसिक कार्रवाई और जनसमर्थन का प्रतीक है.

यह भी पढ़ें- पिता की मौत पर भगवान से नाराज हो गया युवक, हनुमान जी की प्रतिमा तोड़ी और बाहर फेंक दी

इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि मानसून की कठिन परिस्थितियां लगातार वर्षा, दुर्गम जंगल-पहाड़ी इलाके और जोखिम भरे रास्ते भी सुरक्षाबलों के जोश और प्रतिबद्धता को डिगा नहीं पाई हैं. सभी बल कठिन भौगोलिक और मौसमीय चुनौतियों के बावजूद पूरे समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं.00

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, छापे के दौरान इस हाल में मिले, पकड़े जाने के बाद अब छिपा रहे चेहरा

0

भिलाई के नेहरू नगर चौक में कोटक महिंद्रा बैंक के पास स्थित “ग्रीन डे स्पा सेंटर” में चल रहे अवैध देह व्यापार के रैकेट का दुर्ग पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ किया. इस दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी स्पा सेंटर का मालिक अब भी फरार है. पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की.

25 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेहरू नगर चौक के “ग्रीन डे स्पा” में अवैध कमाई के लिए लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है. मिली सूचना के आधार पर दुर्ग पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का बड़ा खेल चल रहा था.

पुलिस ने इन लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालिका संध्या कुमारी और ग्राहक अरविंद यादव, आदित्य सिंह और टेलीकॉलर जैनम और योगिता गंधर्व को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में पता चला कि जैनम और योगिता गंधर्व फोन के जरिए ग्राहकों को लालच देकर स्पा सेंटर बुलाती थीं. इस धंधे के लिए चार अलग-अलग मोबाइल नंबरों का उपयोग किया जाता था. हालांकि, इस पूरे रैकेट का मुख्य आरोपी स्पा सेंटर का मालिक अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

छापेमारी में ये सब हुआ बरामद
छापेमारी में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, कई आधार कार्ड, 8 डायरियां, 4 रजिस्टर, टाइप किए गए मोबाइल नंबरों का डेटा, 600 रुपये नकद और कई सारे आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त की. आशंका है कि ये सामग्रियां इस धंधे को संचालित करने में इस्तेमाल की जा रही थीं.

इस अवैध देह व्यापार के कारोबार को बंद करने के लिए पुलिस ने “ग्रीन डे स्पा Centre” का गुमास्ता लाइसेंस रद्द करने के लिए नगर पालिका को प्रतिवेदन भी भेज दिया है.

नाले में फंसकर डेढ़ घंटे तक बहाव से लड़ता रहा मासूम, सिस्टम रहा नदारद! ऐसे बची जान

0

एमपी और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और मॉनसून का कहर लगातार देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक बेहद मार्मिक और चिंताजनक घटना सामने आई है. जिला मुख्यालय से लगे राजापारा घोघरा नाले में एक पांच वर्षीय मासूम बच्चा तेज बहाव में करीब डेढ़ घंटे तक फंसा रहा और पूरा सिस्टम सिर्फ मूकदर्शक बना रह गया. मासूम खुद को बचाने के लिए पेड़ की डाल पकड़ कर जिंदगी की लड़ाई लड़ता रहा. लेकिन, मौके पर न कोई आपदा प्रबंधन दल पहुंचा, न प्रशासनिक अधिकारी और न ही कोई जनप्रतिनिधि…

ऐसे बची मासूम की जान
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले में हर साल तेज बहाव की स्थिति बनती है. लेकिन, इसके बावजूद आज तक कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई है. हादसे के समय भी प्रशासन का कहीं अता-पता नहीं था, मानो जिम्मेदार छुट्टी पर चले गए हों या फिर संवेदनाएं ही मर चुकी हों. घटना का वीडियो बनाने वाले लोग तो दिखे, लेकिन शुक्र है कि कुछ स्थानीय युवाओं ने साहस दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला, वरना यह हादसा और बड़ा हो सकता था.

स्थानीय लोगों में आक्रोश
ग्रामीणों का गुस्सा भी साफ नजर आया. उन्होंने कहा कि हर साल मानसून में नाले का बहाव जानलेवा बन जाता है. लेकिन, आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया. यह घटना एक चेतावनी है कि अब नहीं चेते, तो आने वाले समय में ऐसा हादसा किसी और मासूम की जान ले सकता है.

NIA ने दो नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, विधानसभा चुनाव में IED विस्फोट से जुड़ा है मामला

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान हुए विस्फोट मामले में संलिप्तता के लिए दो माओवादी कार्यकर्ताओं के खिलाफ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को आरोपपत्र दाखिल किया. अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है.

गरियाबंद में हुआ था विस्फोट
दरअसल नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान गरियाबंद जिले के बड़ेगोबरा गांव में नक्सलियों ने विस्फोट कर दिया था. इस दौरान नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया था. इस आईईडी विस्फोट में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक हेड कांस्टेबल की जान चली गई थी. इसी मामले में एनआईए ने नक्सल सहयोगियों को पकड़ा था.

अधिकारियों ने बताया कि धनेश राम ध्रुव और रामस्वरूप मरकाम पर छत्तीसगढ़ के रायपुर की एक अदालत में दायर पूरक आरोपपत्र में भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.

इसके साथ ही इस मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है. 10 अन्य के खिलाफ दिसंबर 2024 में आरोपपत्र दाखिल किया गया था.एनआईए की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि नवंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान हुए एक आईईडी विस्फोट में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक हेड कांस्टेबल की जान चली गई थी.

पेड़ के नीचे बैठकर महुआ शराब पीते रहे दरोगा, ग्रामीणों ने पकड़ा तो मुंह छुपाकर भागने लगे

0

छत्तीसगढ़ के कोरिया वनमंडल के देवगढ़ वन परिक्षेत्र में वन सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे दो दरोगा खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ाते कैमरे में कैद हो गए. मामला निग्नोहर बीट के हर्राडीह क्षेत्र का है, जहां ड्यूटी के दौरान वर्दी पहने दो दरोगा पेड़ की छांव में बैठकर महुआ शराब का सेवन करते नजर आए. ग्रामीणों ने यह दृश्य मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब ग्रामीण युवक वहां पहुंचे तो दरोगा आराम से बैठकर बोतल से शराब पी रहे थे. एक युवक ने महुआ शराब की बोतल सूंघ कर चिल्लाते हुए कहा दारू पी रहे हो यह सुनते ही दोनों दरोगा घबरा गए और तुरंत वहां से उठकर कार्य स्थल की ओर निकल पड़े. कैमरा ताने ग्रामीण उनका पीछा करते रहे लेकिन दोनों ने एक शब्द भी नहीं कहा जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वे आरोपों का खंडन नहीं कर पाए. अगर वे निर्दोष होते तो विरोध जरूर करते लेकिन उनकी चुप्पी ने सब कुछ बयां कर दिया.

जांच में सामने आया है कि इन दोनों दरोगाओं में से एक का नाम एस.एस. खान है जो निग्नोहर बीट में पदस्थ हैं जबकि दूसरा हर्राडीह बीट के दरोगा कुजूर हैं. दोनों ही देवगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए जब दोनों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने न फोन उठाया और न ही व्हाट्सएप संदेशों का कोई जवाब दिया. उनकी यह चुप्पी भी सवाल खड़े कर रही है.

वर्दीधारी कर्मचारी खुलेआम ड्यूटी के दौरान शराब पीने लगें ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया है और विभागीय कार्रवाई की मांग की है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डीएफओ और विभागीय उच्चाधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं. क्या निलंबन होगा जांच समिति बैठेगी या फिर मामले को दबा दिया जाएगा. NDTV ने इस बारे में वन विभाग के अफसरों से भी संपर्क करने ेका प्रयास किया. लेकिन संपर्क नहीं हो सका.

विमान के उड़ान से पहले लगी आग, देखिए कैसे बची 173 यात्रियों की जान

0

अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान को शनिवार को डेनवर हवाई अड्डे पर लैंडिंग गियर में खराबी के कारण रनवे पर आग और धुआँ फैलने के कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी. घटना के तुरंत बाद सभी 173 यात्रियों को सुरक्षित विमान से निकाल लिया जाएगा.

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से धुआं निकल रहा है. इस दौरान विमान की इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड करके बाहर भाग रहे हैं. कुछ यात्री अपने बच्चों को लेकर विमान से उतरते भी दिख रहे हैं. विमान का इंजन कैसे फेल हुआ इसकी फिलहाल जांच की जा रही है.

एयरपोर्ट की तरफ से एक अलग बयान में कहा गया है कि यह घटना उस समय हुई जब विमान रनवे पर था; एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा है कि विमान से सभी लोगों को निकाल लिया गया है.

स्कूल का खाना खाने से तेलंगाना में 60 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

0

तेलंगाना में महात्मा ज्योतिराव फुले गर्ल्स गुरुकुल स्कूल की 64 छात्राएं फ़ूड पॉइज़निंग के कारण बीमार पड़ गईं. ये मामला शनिवार रात का है. स्कूल स्टाफ ने शाम को छात्राओं को पकौड़े समेत नाश्ता दिया था. वहीं रात के खाने में पत्तागोभी की सब्जी परोसी गई थी. खाना खाने के कुछ समय बाद 9 छात्राओं को पेट दर्द और उल्टी की समस्या होने लगी. कर्मचारी उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक अस्पताल ले गए.

इसके बाद,धीरे-धीरे बीमार छात्राओं की संख्या बढ़ती गई और देखते ही देखते 64 छात्राएं बीमार पड़ गईं. पेट दर्द और उल्टी से पीड़ित छात्राओं को 108 आपातकालीन वाहनों के ज़रिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर, नगरकुरनूल के क्षेत्रीय विकास अधिकारी सुरेश ने अस्पताल का दौरा किया और छात्राओं से बात की. उन्होंने चिकित्सा कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए.

बीईओ थप्पड़कांड BJP के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, घटना के 16 दिन बाद पुलिस ने लिया एक्शन

0

मध्य प्रदेश के भिंड के मेहगांव ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) राजवीर शर्मा थप्पड़काण्ड के मामले में आखिरकार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने जाँच के बाद बीजेपी के मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा पर शासकीय कार्य मे बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने एफआईआर घटना के 16 दिन बाद कांग्रेस के आंदोलन की चेतावनी के एक दिन पहले की है.

ये है मामला
मामला 10 जुलाई का है, जब सीएम राइस स्कूल में गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम चल रहा था. जिसमे मुख्य अतिथि के रूम में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला के साथ बीजेपी के मण्डल अध्यक्ष नीरज शर्मा और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजवीर शर्मा मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने अचानक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजवीर शर्मा को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ जड़ दिया.

घटना के दूसरे दिन जब स्कूल के छात्र और स्टाफ बीईओ राजवीर शर्मा को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर भेंट कर रहे थे उसी दौरान बीईओ राजवीर अचानक फूट-फूटकर रो पड़े. उन्होंने छात्रों को पूरी आप बीती बताई. कार्यक्रम में सभी की मौजूदगी में उन्होंने रोते हुए कहा कि उनका बेटा होता तो बदला लेता. बीईओ के रोने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था.

BEO ने लगाए थे ये आरोप
इस घटना में बीईओ राजवीर शर्मा का कहना है कि स्कूल से सीसीटीवी फुटेज मांगे गए तो स्कूल प्राचार्य के द्वारा राजनीतिक दवाब के चलते घटना की फुटेज न देते हुए उसे डिलीट करवा दिया गया. बीईओ ने आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा पिछले कई महीनों से उनसे अनैतिक और नियम विरुद्ध कार्य करवाने के लिए दबाव बना रहे थे. साथ ही “टेरर टैक्स” के नाम पर हर महीने 20 हजार रुपए की मांग कर रहे थे, जिसे बीईओ ने कई बार ठुकरा दिया था.8520/€

बी.टेक (कृषि अभियांत्रिकी एवं फूड टेक्नोलॉजी) में द्वितीय चरण काउंसलिंग हेतु प्रवेश

0

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित बी.टेक (कृषि अभियांत्रिकी) एवं बी.टेक (फूड टेक्नोलॉजी) पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु प्रोविजनल मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www.igkv.ac.in
पर प्रकाशित की जा चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों में दस्तावेज सत्यापन, सीट आवंटन एवं शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।

छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी, जिन्होंने PET-2025 के माध्यम से आवेदन किया है, उनके लिए प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 28 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य के उन मूल निवासियों के लिए, जिन्होंने JEE Mains-2025 अथवा 12वीं (गणित समूह) के आधार पर आवेदन किया है, उनके लिए प्रवेश प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 को सम्पन्न होगी। अन्य राज्यों से 12वीं (गणित समूह) के आधार पर पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 30 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। समस्त चरणों के लिए समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा तथा स्थान स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, गेट नंबर-03, रायपुर रहेगा।
सभी चयनित अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर मूल दस्तावेज एवं उनकी छायाप्रतियाँ सहित उपस्थित हों। विलंब अथवा अनुपस्थिति की स्थिति में प्रवेश का अवसर निरस्त किया जा सकता है। प्रत्येक चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तो उन्हें PET-2025 के नियमानुसार पात्र प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों को आवंटित किया जाएगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www.igkv.ac.in
पर उपलब्ध हैं|8520/q