Home Blog Page 740

जिसके साथ जिंदगी बसाने का देख रही थी सपना, उसी ने पेट्रोल डालकर की जिंदा जलाने की कोशिश

0

प्रेम-प्रसंग के अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं. सीधी जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत गेदुरा निवासी एक 21 वर्षीय युवती के साथ उसके प्रेमी ने गंभीर मारपीट करने के साथ ही पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की है. युवती जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में संघर्ष कर रही है.

प्रेमी ने कहा भाग चलो, मना करने पर वारदात को दिया अंजाम
बताया गया कि दुअरा निवासी अखिलेश उर्फ अखिलेश रजक उम्र 22 वर्ष बीती रात गेंदुरा निवासी अपने 21 वर्षीय रिश्ते की भतीजी व प्रेमिका के घर पहुंचा, दरवाजा खोलने के बाद प्रेमिका को साथ में भाग चलने के लिए बोला. इस बात से प्रेमिका के मना करने पर उसका हाथ पकड़ कर कुछ दूर ले गया. फिर जमकर मारपीट की गई, जिसके चलते चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं. आरोपी प्रेमी गुस्से में इतने में नहीं माना. उसके द्वारा सिर में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई. लेकिन युवती के द्वारा माचिस की तीली को हाथ से झटक कर फेंक दी.इतने में भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसे जमीन पर पटक कर हाथ मुक्का व पत्थर से चेहरे पर कई बार प्रहार किया जिसके चलते युवती बेहोश हो गई जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

परिजनों ने बताया सुबह हुई जानकारी
परिजनों के द्वारा बताया गया कि सुबह जानकारी हुई की लड़की को कोई जानवर खा लिया. क्योंकि मुंह में इतनी चोट है कि चेहरा समझ में नहीं आ रहा है तुरंत उसे सेमरिया अस्पताल में ले गया जाया गया. जहां से डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. पुलिस में रिपोर्ट करने के बाद जिला अस्पताल में उपचार जारी है अभी भी युवती कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है चेहरे में इतनी चोट है कि चेहरा भी समझ में नहीं आ रहा है.

चल रहा था प्रेम प्रसंग
यह भी बताया गया कि आरोपी अखिलेश रजक व युवती के बीच में कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों की फोन में आपस में बातें होती थी. बीती रात को लगभग 2 बजे आरोपी अखिलेश रजक अपने गांव से गेंदुरा आया, और प्रेमिका के घर पहुंच कर साथ में भाग ले जाने की बातचीत करने लगा. ऐसे में प्रेम प्रसंग का रिश्ता इस तरह का हो जाएगा किसी को अंदाजा नहीं था. परिजनों को भी इस बात की जानकारी सुबह हुई.

अचानक बिगड़ी तबीयत तो अस्पताल लेकर भागे परिजन, कुत्तों के काटने के 20 दिन बाद चार साल की मासूम की मौत

0

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन के संजय नगर में कुत्तों के हमले से घायल चार वर्षीय मासूम बच्ची की रविवार को 20 दिन बाद मौत हो गई. बच्ची पर 23 जून को आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया था. बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने इंदौर रेफर कर दिया. परिजनों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है.

23 जून को कुत्तों ने किया था हमला
परिजनों और क्षेत्रीय पार्षद का आरोप है कि आवारा कुत्ते के हमले में बच्ची सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे. चेहरे पर कुत्तों के नोचने से बुरी तरह घायल आलिया की तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था. नगरपालिका के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही है. शहर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है. खरगोन कोतवाली थाना क्षेत्र सजय नगर और आसपास में करीब एक दर्जन लोगों पर 23 जून को कुत्तों ने हमला किया था.

नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग को घेरा
परिजन और रहवासियों का आरोप है कि प्रशासन ने न तो इलाके में कुत्तों को पकड़ने के प्रयास किए और न ही बच्ची के इलाज को लेकर गंभीरता दिखाई है. शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. संजय नगर में 23 जून को ही करीब एक दर्जन लोगों को इन कुत्तों ने काटा था. इसके बावजूद, प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है.

एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर BBC ने दी ऐसी झूठी खबर, भड़क गए भारतीय बिजनेसमैन, कस के सुना दिया

0

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के प्लेन क्रैश को लेकर भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने शनिवार को 15 पन्नों की अपनी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की. AAIB की यह शुरुआती रिपोर्ट है, जिसमें केवल घटनाक्रम, डेटा और तकनीकी डिटेल पेश किए गए. हालांकि इस प्रारंभिक रिपोर्ट को लेकर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) ने जो दावा किया, उस पर अब विवाद खड़ा हो गया है.
एएआईबी की इस रिपोर्टमें किसी नतीजे पर पहुंचने या किसी पर दोष मढ़ने से परहेज किया गया है, लेकिन बीबीसी ने अपनी हेडलाइन में दावा कर दिया कि ‘पायलट ने खुद इंजन का फ्यूल कट कर दिया था और विमान में कोई खराबी नहीं थी.’

‘बीबीसी अब British Bullshitting Corporation’
इस रिपोर्ट को लेकर बिजनेस कमेंटेटर और काउंसलएज इंडिया के संस्थापक सुहेल सेठ ने बीबीसी को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला किया. सेठ ने एक वीडियो बयान में बीबीसी को ‘राज्य-प्रायोजित झूठी खबरें’ फैलाने वाला चैनल बताया. उन्होंने कहा, ‘बीबीसी को अब British Bullshitting Corporation कहा जाना चाहिए. ये वही पश्चिमी मानसिकता है, जो भारत और दूसरे देशों को नीचा दिखाने का षड्यंत्र रचती है. लेकिन ये भारत अब पहले जैसा नहीं है. भारत अब तुम्हारी कॉलोनी नहीं है, और कभी होगी भी नहीं.’

उन्होंने बीबीसी को याद दिलाया कि वह पब्लिक फंडेड ब्रॉडकास्टर है और उसे तथ्यों के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘ग्लासटनबरी में बीबीसी पर एंटीसेमिटिज्म के आरोप लगे और अब ये ‘निष्पक्षता-विरोधी’ रुख ले चुका है. इन धूर्तों को सबक सिखाने की जरूरत है.’
AAIB की जांच रिपोर्ट में क्या है?
एएआईबी की 15 पन्नों की शुरुआती रिपोर्ट में यह बताया गया कि 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरते ही कुछ सेकंड के भीतर दोनों इंजन की फ्यूल सप्लाई अचानक बंद हो गई, जिससे विमान को पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिल सका और वह मात्र 30 सेकंड में क्रैश हो गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच एक सेकंड के भीतर ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ मोड में चले गए. इस पर नजर पड़ते ही एक पायलट ने दूसरे से पूछा, ‘तुमने फ्यूल क्यों बंद किया?’ इस पर दूसरा पायलट जवाब देता है- ‘मैंने नहीं किया.’ उनकी यही आखिरी बातचीत थी, जो कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर में दर्ज हो गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, पायलटों ने इंजन दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन ऊंचाई और समय की कमी के कारण विमान एयरपोर्ट के पास एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया.
एएआईबी ने यह नहीं बताया कि फ्यूल स्विच बंद क्यों हुए या किसने किए. रिपोर्ट में न तो किसी पायलट को दोषी ठहराया गया और न ही कोई सुरक्षा सिफारिशें दी गईं. एएआईबी की रिपोर्ट तथ्यों तक सीमित थी, लेकिन बीबीसी ने रिपोर्ट के तुरंत बाद ही अपनी व्याख्या में यह दावा कर दिया कि पायलटों ने जानबूझकर फ्यूल काटा, जो अब खुद विवाद की वजह बन गया है.

ईरान में राष्ट्रपति को मारने पहुंचा था इजरायल का जेट, 6 मिसाइल मारी और पैर में आई चोट, बीच आसमान में फेल हुआ था F-15

0

ईरान और इजरायल के बीच जून में हुए 12 दिनों के युद्ध में किसी को जीत हासिल नहीं हुई. सीजफायर के बाद अब सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. ये मिडिल-ईस्ट में तनाव को और बढ़ा सकते हैं. पहला खुलासा ईरान के राष्ट्रपति के हत्या की साजिश से जुड़ा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने 15 जून को तेहरान में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेसेश्कियन, संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख को एक साथ खत्म करने की कोशिश की थी. इस हमले में ईरानी राष्ट्रपति को पैर में हल्की चोट आई, जबकि अन्य अधिकारी इमरजेंसी रूट से बच निकले. यह हमला ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की सीक्रेट बैठक को निशाना बनाकर किया गया था.
फार्स न्यूज एजेंसी की मानें तो इजरायली मिसाइलों ने मीटिंग हॉल की तमाम एंट्री और एग्जिट पॉइंट ब्लॉक करने की कोशिश की. हमले में छह मिसाइलों या बमों का इस्तेमाल किया गया था. बिल्डिंग के चारों ओर तबाही फैल गई, लेकिन अधिकारी आपातकालीन सुरंग से बाहर निकलने में सफल रहे.
उठने लगे कई सवाल
इस बीच बड़ा सवाल यह है कि इजरायल को इस गोपनीय बैठक की जानकारी कैसे मिली? क्या ईरान की लीडरशिप में कोई ‘जासूस’ मौजूद था जो इजरायल को अंदर की खबरें दे रहा था? ईरानी खुफिया एजेंसियां अब इस संदिग्ध लीक की जांच में जुटी हैं. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमला उस रणनीति पर आधारित था, जिससे पहले हिजबुल्ला के प्रमुख हसन नसरल्ला को बेरुत में मार दिया गया था. राष्ट्रपति पेसेश्कियन ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हां, उन्होंने कोशिश की… लेकिन वे नाकाम रहे.’ उन्होंने यह बात एक इंटरव्यू में अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन से बातचीत के दौरान कही. इजरायल ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की थी.

खराब हुआ था इजरायल का F-15
वहीं, दूसरा खुलासा इजरायली वायुसेना से जुड़ा है. रविवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली ऑपरेशन के दौरान इजरायल का एक एफ-15 फाइटर जेट ईरानी सीमा में पहुंचते ही टेक्निकल फेलियर का शिकार हो गया. तकनीकी खराबी के चलते यह जमीन पर उतरने की कगार पर पहुंच गया था. ये लड़ाकू विमान उस वक्त ईरान की सीमा के भीतर काफी अंदर तक दाखिल हो चुका था, जब इसके फ्यूल टैंक में खराबी आ गई. इजरायली चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट ने तुरंत खतरे की जानकारी दी और मिशन कंट्रोल को सतर्क किया. उस वक्त कोई रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट साथ नहीं था, ऐसे में आनन-फानन में एक वैकल्पिक विमान भेजने की योजना बनाई गई.

हालात ऐसे बन गए थे कि एक बैकअप प्लान तक तैयार किया गया. अगर फ्यूल विमान समय पर नहीं पहुंचता, तो F-15 को किसी पड़ोसी देश में आपात लैंडिंग करनी पड़ सकती थी. हालांकि, रिपोर्ट में उस देश का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया. खुशकिस्मती से रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट समय पर मौके पर पहुंचा और पायलट को ईंधन भरवाकर मिशन पूरा करने दिया गया. किसी तरह की जान-माल की हानि की खबर नहीं है.

वोटर लिस्‍ट रिवीजन में बड़ा खुलासा, वोटर लिस्‍ट में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोगों के नाम

0

बिहार से वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि आयोग ने अपने सर्वे के दौरान ऐसे लोगों की पहचान की है जो रहने वाले तो म्यांमार, बांग्लादेश और नेपाल के हैं और रह बिहार में रहे हैं. आयोग से जुड़े सूत्रों के अनुसार सर्वे में पता चला है कि इन लोगों ने आधार कार्ड , डोमिसाइल सर्टिफिकेट और राशन कार्ड जैसी सभी तरह के पहचान पत्र बनवाए हुए हैं. चुनाव आयोग से सूत्रों का कहना है कि 1 अगस्त से 30 अगस्त के बीच ऐसे सभी लोगों की पड़ताल की जाएगी और अगर जांच में ये सही पाया गया तो उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा.

पटरी पर खड़े डीजल के चार टैंकरों में ऐसी खौफनाक आग कि कांप गया हर कोई

0

खौफनाक नजारा. धू-धू कर जलते डीजल के वैगन. आसमान में धुएं का गुबार. यह नजारा तमिलनाडु में चेन्नै के नजदीक तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास का है. अचानक डीजल ले जा रहे एक मालगाड़ी के चार वैगनों में आग लग गई.

देखते ही देखते आग इतनी फैल गई की कि आसमान धुएं से काला हो गया. चारों टैंकर में डीजल काफी देर तक जलता रहा. हालांकि काफी मशक्कत के बाद बचाव दलों ने आग पर काबू पा लिया. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है.जानकारी के मुताबिक शहर से दूर यह जानकारी के मुताबिक यह मालगाड़ी मनाली से तिरुपति इलाके की ओर जा रही थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया, ‘रेस्क्यू टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है.’ इस हादसे से चेन्नै से और चेन्नै की ओर जाने वाले रेल ट्रैफिक पर असर पड़ा है.हादसा हुआ. आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. आग लगने की वजहों का अभी तक पता नहीं चल सका है.

आखिर हुआ क्या?
घटना तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास हुई. आग पहले मालगाड़ी के एक टैंकर में लगी. देखते ही देखते तीन अन्य टैंकरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. डीजल के टैंकर में लगी आग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसी वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से इन टैंकर से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठ रही हैं. चारों तरफ धुएं के गुबार छाए हुए हैं.

अमेरिका में किडनैपिंग केस में गिरफ्तार 8 अपराधियों में एक भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी पवित्तर बटाला

0

भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी पवित्तर बटाला को अमेरिका में किडनैपिंग केस में गिरफ्तार किया गया है. अमेरिका की पुलिस ने बटाला के साथ-साथ अन्य सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. बटाला को NIA ने मोस्ट वांटेड घोषित किया हुआ है.FBI ने अमेरिकी की पुलिस के साथ मिलकर सैन जोकिन काउंटी के 5 अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की. ये छापेमारी एक गैंग से जुड़े किडनैपिंग और टॉर्चर केस के सिलसिले में की गई है.

पुलिस ने जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें दिलप्रीत सिंह, अर्शप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, विशाल, पवित्तर सिंह, गुरताज सिंह, मनप्रीत रंधावा और सरबजीत सिंह. इन सभी को सैन जोकिन काउंटी जेल में बंद किया गया है.

इन आरोपियों पर किडनैपिंग, टॉर्चर करने, गलत तरीके से बंदी बनाने, साजिश रचने समेत कई अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी जब्त किए हैं. पुलिस फिलहाल इन सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताच कर रही है. आपको बता दें कि पुलिस की ये कार्रवाई समर हीट पहल के तहत की गई है. जिसका मकसद देशभर में हिंसक अपराधियों और गैंग से जुड़े लोगों को पकड़ना है.

डेढ़ साल की बच्ची के साथ 35 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म, घर के बाहर खेल रही थी मासूम

0

जबलपुर में शनिवार को एक डेढ़ साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 35 वर्षीय एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी. आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर कोने में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया.

घर के बाहर खेल रही बच्ची को अपने साथ कोने में ले जाकर युवक गंदा काम करने लगा. उसके रोने की आवाज सुन परिजन भागकर घर से बाहर निकले तो देखा युवक उसके साथ गलत हरकत कर रहा था. मासूम के परिजन कुछ करते इससे पहले आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी पुष्पराज उर्फ राज खरे को गिरफ्तार कर लिया
वारदात शुक्रवार शाम को धामपुर थाना क्षेत्र के कांचघर इलाके में हुआ. सूचना के बाद पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी युवक पुष्पराज उर्फ राज खरे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक बच्ची के रोने की आवाज की सुनकर उसकी मां और मामा ने युवक को मासूम के साथ गलत हरकत करते हुए देखा. आरोपी युवक परिजनों को देखकर वहां से भाग निकला.

कोने में ले जाकर कर रहा था गंदा काम, परिजनों को देखा तो भागा युवक
धामपुर थाने की प्रभारी निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि घर के बाहर खेल रही मासूम को 35 वर्षीय युवक एक कोने में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा. थाना प्रभारी के मुताबिक मासूम की मां और मामा ने आरोपी को मासूम के साथ गलत हरकत हुए देखा तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गया.

धामपुर थाने की प्रभारी निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि डेढ़ वर्षीय बच्ची के रोने की आवाज की सुनकर उसकी मां और मामा घर से बाहर आए तो देखा युवक को मासूम के साथ गलत हरकत कर रहा था. जैसे ही उसने परिजनों को देखा वहां से भाग निकला.
कोर्ट में पेश किया गया दुष्कर्म आरोपी युवक, अदालत ने उसे जेल भेज दिया
थाना प्रभारी के मुताबिक डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात के संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी पुष्पराज उर्फ राज खरे को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

छोटे व्यापारियों को मिलेगा प्रोत्साहन, दस साल से अधिक लंबित 25 हजार रुपये तक की VAT देनदारियां होंगी खत्म

0

छत्तीसगढ़ में छोटे व्यापारियों को अपना बिजनेस आसानी से करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. राज्य सरकार छोटे व्यापारियों के 10 साल से अधिक लंबित पुराने मामलों में 25 हजार रुपये तक की VAT देनदारियों को खत्म करने जा रही है. इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ में ‘इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत GST प्रावधानों में भी कई संशोधन किए जाएंगे. मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक और छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान संशोधन विधेयक 2025 के प्रारूप का अनुमोदन कर दिया गया है. इन दोनों विधेयकों को विधानसभा के मानसून सत्र में पटल पर रखा जाएगा. 10 साल से अधिक पुराने 25 हजार रुपये तक की वैट देनदारियों को खत्म करने से राज्य के लगभग 40 हजार से अधिक व्यापारियों को फायदा मिलेगा. इसके साथ ही, 62 हजार से अधिक मुकदमों के मामले भी कम हो जाएंगे.

प्रस्तावित किए गए संशोधन
सीएम साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक के प्रारूप का भी अनुमोदन किया गया. इस प्रारूप में जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप संशोधन प्रस्तावित किए गए हैं. किए गए प्रस्ताव के अनुसार इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा आईजीएसटी में लिए गए आरसीएम का वितरण भी अब अपने ब्रांच ऑफिस में किया जा सकेगा. इससे जीएसटी अधिनियम में विसंगति को दूर करने में मदद मिलेगी और व्यापारियों को इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत कारोबार करने में आसानी होगी.

एक अन्य संशोधन प्रस्ताव के अनुसार, ऐसे पेनाल्टी की राशि जिनमें टैक्स की डिमांड सम्मिलित नहीं होती है, उन प्रकरणों में अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक पूर्व डिपॉजिट 20 प्रतिशत राशि को घटाकर 10 प्रतिशत किया गया है. यह निर्णय व्यापार जगत को सहूलियत देने वाला साबित होगा.

जीएसटी प्रणाली में होगा ये बदलाव
जीएसटी प्रणाली में वाउचर पर करदेयता के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए ‘टाइम ऑफ सप्लाई’ के प्रावधान को विलोपित किया गया है. इस संबंध में विभिन्न एडवांस रूलिंग अथॉरिटी में मतभिन्नता थी, अतः एकरूपता के प्रयोजन से यह संशोधन लाया गया.

मुझे फांसी दिलवाओ… राधिका हत्याकांड को लेकर ताऊ विजय ने किया बड़ा खुलासा

0

गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव हत्याकांड को लेकर अभी पुलिस की जांच चल रही है. इन सब के बीच इस मामले को लेकर पीड़िता के परिजन से बातचीत में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. राधिका यादव के ताऊ यानी दीपक यादव के बड़े भाई विजय यादव ने इस हत्याकांड को लेकर मीडिया से बात की. उन्होंने इस दौरान कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. आपको बता दें कि अदालत ने आरोपी दीपक यादव को इस मामले में फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विजय यादव ने बताया कि जब उन्होंने गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी तो वो दौड़कर ऊपर गए. वहां उन्होंने दीपक को रोते हुए देखा. जब वह उसके पास पहुंचें तो दीपक ने विजय से कहा कि भाई, कन्या वध हो गया है. विजय यादव ने बताया कि जैसे ही दीपक ने ये बात कही तो मैंने तो मैंने सबसे पहले पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. विजय ने बताया कि मुझे डर था कि कहीं दीपक खुदको भी गोली ना मार ले. विजय यादव ने कहा कि दीपक लगातार मुझसे कह रहा था कि भाई मेरे खिलाफ ऐसी FIR कराओ कि मुझे फांसी की सजा मिले. भाई मुझे मार दो. दीपक उस समय काफी रो रहा था. मुझे डर था कि कहीं वो खुदको ही गोली ना मार ले.

आपको बता दें कि इस हत्याकांड को लेकर राधिका की दोस्त ने भी एक बड़ा खुलासा किया है. हिमांशिका ने अपनी दोस्त की मौत पर एक वीडियो जारी किया है. हिमांशिका ने कहा कि उसे नहीं लगा था कि वह इस बारे में इतनी जल्दी बात करेंगी. लेकिन उसके पास कोई दूसरी च्वाइस नहीं थी. हिमांशिका ने बताया कि राधिका के पापा बहुत कंट्रोल करते थे. उसे तस्वीर खिंचवाना, वीडियो बनाना पसंद था. लेकिन सब धीरे-धीरे बंद हो गया. उसकी आजादी उन्हें नागवार थी. राधिका खुलकर जीना चाहती थी. लेकिन वो कहती थी उसके परिवार में बहुत रेस्ट्रिक्शन हैं. वो खुलकर हंसती थी लेकिन वो अपने ही घर में दम घुटने जैसा महसूस करती थी. उसका खुद पर कोई कंट्रोल नहीं था. ऐसे में कौन ही रहना चाहेगा. हर चीज के बारे में सफाई देते रहो कि क्यों कर रहे हैं, क्या कर रहे हैं.

राधिका यादव के पति दीपक यादव ने अपनी बेटी के हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने पहले बताया था कि राधिका यादव एक टेनिस अकादमी चलाती थी, जो उसके और उसके पिता के बीच विवाद का कारण बन गई थी क्योंकि पिता को अक्सर अपनी बेटी की कमाई पर गुज़ारा करने के लिए ताना मारा जाता था.

हिमांशिका ने इस मर्डर केस में लग रहे लव जिहाद के आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया है. उसने कहा कि अगर ऐसा है तो किसी के भी पास इस बारे में कोई सबूत क्यों नहीं हैं. राधिका की सहेली ने बताया कि राधिका को हर किसी से बात करने की अनुमति नहीं थी और उस पर कई तरह की पाबंदियां भी थीं. वह हर किसी से बात नहीं कर सकती थी, किसी से फोन पर बात करते समय उसे बताना पड़ता था कि वह किससे बात कर रही है.