Home Blog Page 747

दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान के तहत 8 लाख इनामी नक्सली चंद्रना समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

0

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को 8 लाख की इनामी नक्सली चंद्रना समेत 12 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्म-समर्पण कर दिया. सरेंडर करने वाले 12 नक्सलियों में नक्सली चंद्रना समेत कुल 4 महिला नक्सली शामिल हैं. नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय के सामने लोन वर्राटू अभियान के तहत सरेंडर किया.

दंतेवाड़ा में सरेंडर करने वाली 8 लाख इनामी नक्सली चंदना समेत 12 नक्सलियों ने लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत आत्म-समर्पण किया है. इस अभियान के तहत अब तक कुल 1005 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं. इनमें से 205 इनामी नक्सली भी शामिल है.

सरेंडर 12 में 8 नक्सिलयों पर था इतना इनाम:
चंद्रना, गंगालूर (डीकेएसएम/पश्चिम बस्तर डिवीजन अध्यक्ष) – आठ लाख का इनाम
अमित उर्फ हिंगा बारसा, जगरगुंडा (डीकेएसएम कंपनी नंबर 10 सदस्य) – आठ लाख का इनाम
अरुणा (डीकेएसएम मेडिकल टीम सदस्य) – पांच लाख का इनाम
देवा कवासी (लाइन नंबर 32 कमांडर) – तीन लाख का इनाम
राजेश मड़काम (डीकेएसएम बीजापुर अध्यक्ष) – दो लाख का इनाम
पायके ओयाम (परिया कमेटी पार्टी सदस्य) – एक लाख का इनाम
कोसा सोढ़ी
महेश लेकाम और राजू करटाम (आरपीसी सदस्य) – 50-50 हजार का इनाम
बाकी तीन, हिड़मे कोवासी, जीबू उर्फ रोशन और अनिल लेकाम निचले स्तर के सदस्य थे, जो इसमें शामिल थे. इनपर इनाम घोषित नहीं था.

देश को नक्सल मुक्त करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तय की है तारीख
गौरतलब है केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन मुहिम के तहत अब तक सैकड़ों नक्सली मारे जा चुके हैं और हजारों नक्सली आत्म-समर्पण और गिरफ्तार किए जा चुके है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को नक्सल मुक्त करने के लिए मार्च 2026 की तारीख मुकर्रर की है.

online ठगी का नया तरीका! DSP के नाम से बनाई फर्जी आईडी, फिर किया ये काम

0

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी के नाम का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी की कोशिश की.

आरोपी ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र की डीएसपी रश्मित कौर चावला के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर फर्नीचर बेचने का विज्ञापन जारी किया.

इस फर्जी विज्ञापन के जरिए लोगों को सस्ते दामों पर फर्नीचर बेचने का लालच दिया गया, जिससे कई लोग ठगी का शिकार हो सकते थे. जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली, तत्काल कार्रवाई करते हुए अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 319, 1, 62 BNS और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है online सेल की मदद से मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया प्रोफाइल की ट्रेसिंग की जा रही है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी ऑनलाइन लेन-देन से पहले सावधानी बरतें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी सरकारी अफसर के नाम से सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत खरीद-बिक्री की गतिविधियाँ असामान्य होती हैं, इसलिए ऐसे मामलों में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है.

CBI ने आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर को अमेरिका से किया गिरफ्तार, 23 साल से चल रही थी फरार

0

सीबीआई ने 23 साल से फरार चल रही कथित आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर को अमेरिका से हिरासत में ले लिया है। मोनिका कपूर 2002 के एक इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी है।
मोनिका कपूर, जो मोनिका ओवरसीज नाम की फर्म की मालिक थी, अपने दो भाइयों राजन खन्ना और राजीव खन्ना के साथ मिलकर साल 1998 में जाली शिपिंग बिल, इनवॉइस और बैंकों के फर्जी एक्सपोर्ट दस्तावेज तैयार किए। इन फर्जी दस्तावेजों के जरिए इन्होंने सरकार से 6 ‘रिप्लेनिशमेंट लाइसेंस’ हासिल कर लिए, जिनसे करीब 2.36 करोड़ रुपये की ड्यूटी-फ्री सोने की खरीद की इजाजत मिली। बाद में इन्होंने ये लाइसेंस अहमदाबाद की एक फर्म दीप एक्सपोर्ट्स को प्रीमियम पर बेच दिए, जिसने इनका इस्तेमाल कर ड्यूटी फ्री सोना मंगवाया। इस कथित धोखाधड़ी से भारतीय राजस्व को 6.79 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 5.7 करोड़ रुपये) से अधिक का नुकसान हुआ था। भारत ने अक्टूबर 2010 में अमेरिका से मोनिका कपूर के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था, जो दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत किया गया था।
सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद 31 मार्च 2004 को चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने राजन और राजीव खन्ना को 2017 में दोषी करार दिया, लेकिन मोनिका कपूर तब तक देश छोड़ चुकी थी। वह जांच और सुनवाई से बचती रही, जिस कारण कोर्ट ने उसे 2006 में भगोड़ा घोषित कर दिया, साथ ही 2010 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हुआ। सीबीआई ने उसी साल अमेरिका से मोनिका की प्रत्यर्पण की मांग भी की थी।
लगातार अमेरिकी एजेंसियों से समन्वय के बाद आखिरकार सीबीआई की टीम अमेरिका गई और मोनिका कपूर को गिरफ्तार किया। केंद्रीय एजेंसी अमेरिका से मोनिका कपूर को हिरासत में लेकर एक अमेरिकी एयरलाइंस की फ्लाइट से भारत रवाना हो चुकी है। सीबीआई की इस टीम के बुधवार रात तक भारत पहुंचने की संभावना है।

आतंकी हमले की साजिश नाकाम, पंजाब में भारत-पाक बॉर्डर से भारी मात्रा में AK47, हैंड ग्रेनेड बरामद

0

भारत में एक बार फिर से बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया है. पंजाब में भारत पाकिस्तान बॉर्डर से भारी तादाद में AK47, हैंड ग्रेनेड, गोला बारूद बरामद किए गए हैं. खुफिया इनपुट्स के मुताबिक, खालिस्तान आतंकी रिन्दा के इशारे पर हथियारों की ये खेप पंजाब भेजी गई थी. लेकिन पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की मुस्तैदी की वजह से देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी आतंकी रिन्दा भारत मे बड़े हमले की साजिश रच रहे थे.

खालिस्तानी आतंकी रिंदा ने बनाई थी हमले की योजना
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बरामद हथियार की खेप पाकिस्तानी एजेंसियों और हरविंदर उर्फ ​​रिंदा ने पंजाब में कई जगहों पर हमले करने की साजिश के तहत भारत में भेजी थीं. जिसका मकसद सार्वजनिक शांति भंग करना था.

रिंदा के गुर्गों की पहचान के लिए जांच जारी
विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत गुरदासपुर के पुराना शाला थाने में एक FIR दर्ज की गई है. बरामद हथियार खेप में शामिल रिंदा के गुर्गों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है. पंजाब पुलिस संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है.

पहले भी बड़ी आतंकी साजिश हुई नाकाम
इससे पहले भी पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया था. 27 जून को पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को पकड़ा था. अमृतसर के रामदास निवासी सहजपाल सिंह और विक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था. जबकि एक 17 साल के लड़के को भी पकड़ा गया था. मोहाली के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) द्वारा खुफिया सूचनाओं के आधार पर चलाए गए अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई थी. अभियान के दौरान दो हथगोले, एक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया था.

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा था कि एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है, जिससे अनगिनत निर्दोष लोगों की जान बच गई. राज्य पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने दावा किया कि यह समूह अमृतसर क्षेत्र में पुलिस प्रतिष्ठानों पर हमले और लक्षित हत्याएं करने की साजिश रच रहा था.

बस कुछ मीटर दूर अटक गया ट्रक… गुजरात के आणंद में पुल टूटने से कई गाड़ियां नदी में गिरीं

0

गुजरात के आणंद जिले में पुल टूटने की वजह से कई वाहन नदी में जा गिरे, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. गुजरात के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने इस हादसे की जानकारी दी है. जो ब्रिज टूटा है वो महिसागर नदी पर बना है. पुल के टूटते ही ट्रक समेत अन्य वाहन नदी में गिर गए. बताया जा रहा है कि लंबे समय से पुल जर्जर हालत था. इस हादसे को प्रशासन की गंभीर की लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है. महिसागर नदी पर बना यह ब्रिज टूटने से प्रशासन में हड़कंप मच गया.

हादसे पर अभी तक क्या अपडेट
अधिकारियों ने बताया कि गुजरात के वडोदरा और आणंद ज़िलों को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल बुधवार सुबह पादरा में ढह गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में वडोदरा ज़िले के पादरा में पुल का एक हिस्सा पूरी तरह से ढहा हुआ दिखाई दे रहा है. फिलहाल इस मामले में अभी और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

मोरबी पुल हादसे की यादें हुई ताजा
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें कुछ लोग नदी में गिरे वाहनों को रेस्क्यू करते नजर आ रहे हैं. वहीं टूटे पुल पर एक ट्रैंकर नदी में समाने से बाल-बाल बच गया. ट्रैंकर ट्रक का पिछला हिस्सा पुल पर टिका है जबकि आगे का हिस्सा टूटे हुए पुल पर. इस खौफनाक नजारे को देख कई लोगों की सांसे अटक गई. गुजरात में पुल टूटने की एक और खबर से मोरबी पुल हादसे की यादें ताजा हो गई. जब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

स्कूलों में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ पहली बड़ी कार्रवाई, स्कूल को भरना पड़ा 50 हजार का जुर्माना

0

रीवा जिले के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल ज्योति किंडर गार्डन स्कूल प्रबंधन की मनमानी की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती है, लेकिन अभिभावक शिकायत करने से डरते हैं. बीती ठंड में ज्योति किंडर गार्डन स्कूल के एक बच्चे के साथ हुए दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ था. तब मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग से की गई थी. अब एक साल बाद आयोग ने बच्चे के साथ दुर्व्यवहार के लिए स्कूल पर 50 हजार जुर्माना लगाया है.

एक मासूम के साथ स्कूल में हुए दुर्व्यवहार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मानवाधिकार आयोग ने रीवा स्थित ज्योति किंडर गार्डन को 50 हजार रुपए जुर्माने का फैसला सुनाया. आयोग ने जुर्माने के पैसे को बच्चों के परिजनों को देने का निर्देश दिया है.

सैलरी उठाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त
वायरल वीडियो में मासूम कहता है कि उसने अपने गंदे कपड़े खुद साफ किए
गौरतलब है जिले के सबसे नामी स्कूलों में शुमार ज्योति किंडर गार्डन के खिलाफ शिकायत करने में अभिभावक डरा करते थे. वायरल वीडियो में मासूम कहता है कि उसके कपड़े में गंदगी लग गई थी, जिसे उसने खुद अपने कपड़े साफ किए, उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया. इसके बाद मासूम को एक पतले कपड़े में लपेटकर स्कूल ने घर भेज दिया था.

भाजपा नेता ने स्कूल में मासूम के साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत आयोग से की
ज्योति किंडर गार्डन स्कूल के वायरल वीडियो को देखने के बाद भाजपा नेता गौरव तिवारी ने मामले की शिकायत मानवधिकार आयोग से की. मामले की लंबी जांच के बाद मानवधिकार आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्योति किंडर गार्डन स्कूल पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, जिसे अब स्कूल ने भर दिया है.

बैंक और डाकघर के 25 करोड़ कर्मचारियों का आज भारत बंद का ऐलान

0

केंद्रीय ट्रेड यूनियन्स व स्वतंत्र फेडरेशन और संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 09 जुलाई 2025 को देशव्यापी आम हड़ताल की घोषणा की है. बताया जा रहा है कि बैकिंग, बीमा, पोस्टल सेवाओं, कोयला खनन और निर्माण जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले 25 करोड़ से ज्यादा वर्कर्स बुधवार, 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल कर सकते हैं. पूरे भारत में बंद का ऐलान किया गया है. ये एलान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियंस ने मिलकर किया है. ऐसे में बैंक, डाकघर और सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप रहने की संभावना है वहीं परिवहन सेवाएं बाधित हो सकती हैं. आइए जानते हैं आप पर इसका क्या असर पड़ेगा?

पहले जानिए क्यों हो रही है हड़ताल
9 जुलाई को 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स, उनके सहयोगी संगठन समेत बैंकिंग, इंश्योरेंस कंपनी, डाक घर, कोयला खदान, हाईवे, कंस्ट्रक्शन, स्टेट ट्रांसपोर्ट सबके हड़ताल पर जाने का दाव किया गया है. इसमें इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC), सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (CITU), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), ट्रेड यूनियन कांग्रेस (TUC), सेल्फ एम्प्लॉयड वीमेन’स एसोसिएशन (SEWA), ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (AICCTU), हिंद मजदूर सभा (HMS),लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (LPF) और यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (UTUC) शामिल हैं.

9 जुलाई को होने वाले भारत बंद का उद्देश्य केंद्र की कॉर्पोरेट समर्थक और मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करना है.
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की ओर से बताया कि 25 करोड़ से ज्यादा कामगार इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे. किसानों और ग्रामीण मजदूरों का भी प्रदर्शन में सहयोग रहेगा. हिंद मजदूर सभा की तरफ से कहा गया है कि हड़ताल के चलते बैंकिंग, पोस्टल सर्विस, कोयला खनन, फैक्ट्रियां और स्टेट ट्रांसपोर्ट सर्विस पर असर पड़ेगा.

नई भर्तियां शुरू की जाएंयुवाओं को नौकरी दें, रिटायर्ड लोगों की दोबारा भर्ती बंद होमनरेगा की मजदूरी और दिनों की संख्या बढ़ाई जाएशहरी बेरोजगारों के लिए भी मनरेगा जैसी योजना लागू होनिजीकरण, कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड नौकरी और आउटसोर्सिंग पर रोक लगेचार लेबर कोड खत्म हों, जो कर्मचारियों के हक छीनते हैंमूलभूत जरूरतों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और राशन पर खर्च बढ़ेसरकार ने 10 साल से वार्षिक श्रम सम्मेलन आयोजित नहीं किया.मनरेगा मजदूरी बढ़ाकर प्रतिदिन ₹800 करो!पश्चिम बंगाल में मनरेगा का काम तुरंत शुरू करो और मनरेगा अधिनियम की धारा 27 को निरस्त करो!डिजिटल उपस्थिति (एनएमएमएस) और आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस) सहित सभी श्रमिक विरोधी तकनीकी आदेशों को समाप्त करो!काम के 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करो, और भुगतान में हर देरी का मुआवजा दो!ग्रामीण विकास पर संसदीय स्थाई समिति की सभी सिफारिशों को लागू करो!मनमाने ढंग से हटाए गए सभी जॉब कार्ड को बहाल करो!
यूनियन्स का कहना है कि सरकार पिछले 10 वर्षों से वार्षिक श्रम सम्मेलन आयोजित नहीं कर रही है और श्रम बल के हितों के विपरीत निर्णय ले रही है.

आप पर क्या पड़ सकता है असर?
कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि क्या स्कूल, कॉलेज और कार्यालय खुले रहेंगे, क्या गाड़ियां चलेंगी या नहीं. ऐसे में बता दें कि फिलहाल, कोई आधिकारिक सूचना नहीं है कि 9 जुलाई को स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट कार्यालय बंद रहेंगे. लेकिन बंद के दौरान सड़क पर अवरोधों और स्थानीय विरोध प्रदर्शनों के कारण कई शहरों में गाडियां कम हो सकती है. एप बेस्ड कैब सेवाएं, सार्वजनिक बसें और ऑटो-रिक्शा पर असर पड़ सकता है. कोयला खनन और औद्योगिक इकाइयों में काम रुक सकता है. अभी तक RBI ने कल बुधवार 9 जुलाई की छुट्टी नहीं दी है. लेकिन विरोध के दौरान बैंक के काम-काज प्रभावित हो सकते हैं. LIC और दूसरी बीमा कंपनियों के दफ्तरों में कामकाज प्रभावित होगा. डाक डिलीवरी में देरी हो सकती है.

छत्तीसगढ सीजी व्यापम सब इंजीनियर परीक्षा 13 जुलाई को, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

0

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वो आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा रविवार, 13 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी.

कब है सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 (CG Vyapam Sub Engineer Recruitment Exam 2025 Date)
सब इंजीनियर भर्ती 2025 का परीक्षा रविवार, 13 जुलाई को एक पाली में आयोजित होगी. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी. बता दें कि इस भर्ती के तहत 113 पदों को भरा जाएगा, जिसमें उप अभियंता (सिविल) के कुल 96 पद और उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के कुल 17 पद शामिल हैं.

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे करें सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड (CG Vyapam Sub Engineer 2025 Admit Card Download)
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं.

2. इसके बाद होमपेज पर जाए.

3. अब ‘Admit Card’ – लोक निर्माण विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत उप-सहायक (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) तकनीशियन की भर्ती परीक्षा (PWSE25)” वाले लिंक पर क्लिक करें.

4. अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें.

5. अब सबमिट करें.

6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.

7. अब आप इसे डाउनलोड कर लें

8. परीक्षा सेंटर पर ले जानें के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें.

छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) द्वारा आयोजित सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा (PWSE25) का आयोजन राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए. वहीं परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एडमिट कार्ड और फोटोयुक्त पहचान पत्र अवश्य ले जाएं.

नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 पुरुष और 2 महिला नक्सली हथियारों के साथ गिरफ्तार

0

नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब नारायपुर पुलिस ने 4 पुरुष और 2 महिला समेत 6 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों महिला नक्सली कुतुल एलओएस में सक्रिय थे.उनके पास से हथियार औऱ गोला-बारूजद बरामद किया गया है.

नारायपुऱ पुलिस ने 4 पुरुष नक्सली के साथ कुतल एलओएस में सक्रिय दो महिला नक्सली को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में 4 पुरुष और 2 महिला नक्सली शामिल है. गिरफ्तार महिला नक्सली की पहचान पारो हपका और सुनीता उर्फ संगीता मंडावी के रूप में हुई है.

रिपोर्ट के मुताबिक नारायणपुर पुलिस ने कई नक्सल वारदात में शामिल महिला नक्सली पारो हपका और सुनीता उर्फ संगीता मंडावी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. पारा हपका के पास से 12 बोर बीजीएल लॉन्चर बंदूक 1 नग, बीजीएल बम छोटा 2 नग और सुनीता उर्फ संगीता मंडावी से एक टिफिन बम 1 नग, डेटोनेटर 1 नग व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया है.

UNGA में अफगानिस्‍तान प्रस्ताव से भारत ने बनाई दूरी…5 प्‍वाइंट्स में समझिए इस ‘मास्‍टरस्‍ट्रोक’ के क्‍या हैं मायने

0

भारत, अफगानिस्तान पर एक ड्राफ्ट रिजॉल्‍यूशन पर संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA) में हुई वोटिंग से नदारद रहा. भारत स्‍थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्‍ट्र महासभा के प्रस्ताव पर वोटिंग को लेकर रुख स्‍पष्‍ट किया. भारत की तरफ से कहा गया है कि जो नजरिया अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय की तरफ से अफगानिस्‍तान के लोगों के लिए अपनाया जा रहा है, उससे अपेक्षित परिणाम प्राप्त होने की संभावना नहीं है. 193 सदस्यों वाली महासभा ने सोमवार को जर्मनी की तरफ से ‘अफगानिस्तान की स्थिति’ पर पेश किए गए ड्राफ्ट रिजॉल्‍यूशन को स्वीकार कर लिया है. इस प्रस्‍ताव के पक्ष में 116 वोट्स पड़े जबकि इसके विरोध में दो मत पड़े. वहीं भारत समेत 12 सदस्‍यों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया.

रूस के नक्‍शेकदम पर भारत!
भारत की तरफ से जो कदम उठाया गया, वह कूटनीतिक स्‍तर पर काफी महत्‍वपूर्ण करार दिया जा रहा है. यहां यह याद करना भी जरूरी है कि पिछले दिनों अफगानिस्‍तान में कई अहम घटनाक्रम हुए हैं जिनमें सबसे अहम है, रूस का तालिबान को मान्‍यता देना. इसके बाद से ही यह कयास लगाए जाने लगे थे कि कुछ और देश जिसमें भारत भी शामिल है, रूस के नक्‍शेकदम पर चल सकता है. साल 2021 में तालिबान ने अफगानिस्‍तान की सत्‍ता में वापसी की है और तब से ही भारत का रवैया कुछ बदला हुआ सा है. काबुल में अगस्‍त 2021 में भारत ने दूतावास को अस्‍थायी तौर पर बंद कर दिया था. फिर जून 2022 में उसे फिर से खोल दिया गया. इसके बाद तालिबान अधिकारियों से मिलने के लिए राजनयिकों को भेजा गया. फिर, जनवरी 2025 में, भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री मुत्ताकी के साथ बैठक के लिए दुबई गए. इस साल में मई में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुत्ताकी से फोन पर बात की थी. पहली बार था तब भारत ने सार्वजनिक तौर पर इस कॉल को स्‍वीकार किया था.