Home Blog Page 775

‘हथियार डाल दो, नहीं तो बारिश में भी सोने नहीं देंगे’, गृह मंत्री शाह की नक्सलियों को चेतावनी

0

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए साल 2026 का लक्ष्य रखा गया है. इसके तहत सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई जारी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार से दो दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. उन्होंने पहले दिन नवा रायपुर में NFSU परिसर और केंद्रीय न्यायालयिक प्रयोगशाला की आधारशिला रखी. इस दौरान उन्होंने एक जन समारोह को संबोधित करते हुए नक्सिलयों को खुले में चुनौती दी है.

इस बार सोने नहीं देंगे – शाह
अमित शाह ने नक्सलियों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, ‘हथियार छोड़े नहीं तो बारिश में भी सोने नहीं देंगे. मैंने यहीं कहा था कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त होगा. मैं अब फिर कहकर जाता हूं. हर बार बारिश में आराम करते थे, इस बार बारिश में सोने नहीं देंगे. नक्सलवाद में भटके युवाओं से अपील है कि आइए हथियार डालिए और सरकार के विकास यात्रा के साथ जुड़ जाइए.’

कानूनी व्यवस्था बनेगी आधुनिक
गृह मंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए तीन नई शुरुआत की गई है. फोरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय और फोरेंसिक साइंस की नींव रखी गई और स्थाई परिसर की शुरुवात हुई है. यह व्यवस्था क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधार देंगे. साथ ही आई हब भी शुरू हुआ है. इससे कई सारी इंडस्ट्री के छत्तीसगढ़ में आने की संभावना बढ़ गई है.

‘युवाओं का स्वयं विकास भी जरूरी’
छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए रोजगार और निवेश को लेकर अमित शाह ने कहा कि युवा खुद उद्यमी सहायक जब तक नहीं बनेगा, तब तक पूर्ण विकास नहीं हो पाएगा. उन्होंने कहा, ‘युवा उद्यमिता का साहसिक कदम रखें. स्टार्टअप बन जाने के बाद मार्केटिंग और अन्य व्यवस्था में आई हब काम करेगा. युवाओं के विचार को सही रास्ता और पूंजी उपलब्ध कराने आई हब का योगदान होगा. छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए आई अब बहुत बड़ा मौका है.’

बांद्रा ताती उर्फ हुंगा पर लगे कई आरोप, NIA ने IED विस्फोट मामले में पेश की चार्जशीट

0

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा 2023 में किए गए परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट से संबंधित मामले में एक प्रमुख आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है.

इस विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड के 10 जवानों सहित लोगों की मौत हो गई थी.

एनआईए ने बुधवार को एक बयान में कहा कि बांद्रा ताती उर्फ हुंगा के खिलाफ यह आरोपपत्र सोमवार को जगदलपुर में एनआईए की एक विशेष अदालत में दाखिल किया गया.

इन धाराओं के तहत लगे आरोप
एनआईए के अनुसार, बांद्रा ताती उर्फ हुंगा पर भारतीय दंड संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम, 2005 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.

महिला का अश्लील वीडियो बनाया, फिर लूट लिए 2 करोड़, खुलासा होते ही मिली ऐसी सजा कि…

0

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर एक आरोपी दंपति ने महिला और उसके पति से करीब दो करोड़ रुपये की ठगी की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे 1 करोड़ 65 लाख 22 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है.

दंपति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित दंपति ने 13 जून को वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि नीलम लहरे और उसका पति आनंद लहरे ने साजिश रचकर महिला का अश्लील वीडियो तैयार किया और फिर उसे वायरल करने की धमकी दी. इस धमकी के ज़रिए आरोपी दंपति ने पीड़ित दंपति से कई बार में करोड़ो रुपये वसूले.

पुलिस को जांच में अनुबंध पत्र, मोबाइल चैट और वॉइस रिकॉर्डिंग जैसे अहम सबूत मिले हैं. जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

दोनों आरोपियों से पुलिस ने 16.45 लाख रुपये नकद, 80.49 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 25 लाख की फिक्स्ड डिपॉजिट, 35 लाख मूल्य का एक बंगला, 8 लाख की गाड़ियां, 100 अमेरिकी डॉलर, तीन मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड जब्त किए हैं. दुर्ग के एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

वॉट्सऐप अपडेट्स टैब में नजर आएंगे ऐड्स, पर्सनल चैट्स में कोई परेशानी नहीं

0

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स की घोषणा की है. कंपनी ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग में कहा है कि नए फीचर्स के साथ यूजर्स ज्यादा से ज्यादा चैनल्स और बिजनेस को आसानी से खोज पाएंगे. कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि हम अपने ‘अपडेट’ टैब के लिए कुछ नए फीचर पेश करने जा रहे हैं. वॉट्सऐप ने ब्लॉग में लिखा, “हमने पिछले दो वर्षों में इस टैब को आपके लिए वॉट्सऐप पर कुछ नया खोजने की जगह बनाने के लिए काम किया है और अब इसे प्रतिदिन 1.5 बिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं. हम अपने यूजर्स के उत्साह को देखकर प्रेरित हुए हैं और वॉट्सऐप पर एडमिन, संगठनों और व्यवसायों की मदद करना चाहते हैं.”

क्या होगा नए फीचर में?
ऑफिशियल ब्लॉग में दी गई जानकारी के अनुसार, वॉट्सऐप ऐप के ‘अपडेट’ टैब में तीन नए बदलावों को चैनल सब्सक्रिप्शन, प्रमोटेड चैनल और ऐड्स इन स्टेटस के साथ देखा जाएगा.

यह 2014 में मेटा द्वारा अधिग्रहित किए जाने के बाद से मोनेटाइजेशन को लेकर वॉट्सऐप का सबसे महत्वपूर्ण कदम है.

क्या फायदे हैं?
इसके अलावा, कंपनी ने कहा, “जब आप डाइरेक्ट्री में देख रहे होंगे तो हम आपको नए चैनल खोजने में मदद करेंगे जो आपके लिए दिलचस्प हो सकते हैं. पहली बार, एडमिन के पास अपने चैनल की विजिबिलिटी बढ़ाने का एक तरीका होगा.”

इसी तरह, वॉट्सऐप की ओर से यूजर्स को स्टेटस में अब ऐड्स भी देखने को मिलेंगे.
वॉट्सऐप पर पेश होने वाले नए बदलाव ‘अपडेट’ टैब पर नजर आएंगे, जिसका मतलब हुआ कि यूजर्स को ‘चैट्स’ टैब के साथ उनकी पर्सनल मैसेजिंग को लेकर किसी तरह की रुकावट या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. कंपनी की ओर से इन नए फीचर्स को अभी लॉन्च नहीं किया गया है, बहुत जल्द नए बदलावों को पेश किया जाएगा.

कैश मिले थे, जले नोटों को हटाया गया था…जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी कांड की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

0

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड में बड़ा अपडेट सामने आया है. जांच पैनल की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि जस्टिस वर्मा के घर कैश मिलने का सबूत है. तीन जजों की कमेटी की रिपोर्ट में जले हुए नोटों की पुष्टि हुई है. तीन सीनियर जजों के पैनल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की कार्यवाही शुरू करने की सिफारिश की है. यह सिफारिश उनके सरकारी आवास में लगी आग की जांच के बाद की गई है, जिसमें बड़ी मात्रा में जली और अधजली करेंसी नोट पाए गए थे.
जजों के पैनल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की कार्यवाही शुरू करने की आवश्यकता है. तत्कालीन सीजेआई ने तीन जजों की कमेटी गठित की थी. गठित तीन जजों की समिति ने 10 दिन में 55 गवाहों के बयान दर्ज किए थे. समिति की ओर से जांचे गए कम से कम 10 गवाहों ने जले हुए या आधे जले हुए नोट देखने की बात स्वीकार की है.
आखिरी 2 पैराग्राफ में सच
कमेटी की 64 पन्नों की रिपोर्ट के अंत में दो पैराग्राफ हैं, जो यह निष्कर्ष निकालते हैं कि नकदी 30 तुगलक क्रिसेंट, नई दिल्ली के स्टोर रूम में पाई गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस यशवंत वर्मा या उनके परिवार के सदस्यों की मौन या सक्रिय सहमति के बिना स्टोर रूम में नहीं रखा जा सकता था. दरअसल, जस्टिस वर्मा के घर 14 मार्च को आग लगी थी. यह आग 14 मार्च की रात 30 तुगलक क्रिसेंट, नई दिल्ली में लगी थी. यह उस समय जस्टिस वर्मा का आधिकारिक निवास था. उस वक्त वह दिल्ली हाईकोर्ट के जज थे. कैश कांड सामने आने के बाद उच्च स्तरीय जांच शुरू की गई थी.
सीजेआई ने बनाई थी कमेटी

दरअसल, राजधानी दिल्ली स्थित जस्टिस यशवंत वर्मा के घर भारी मात्रा में नकदी मिलने के मामले में चल रही तफ्तीश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इस मामले में रिपोर्ट है. उस रिपोर्ट के काफी महत्वपूर्ण सबूतों को सुप्रीम कोर्ट की ओर से पहले ही देश की राष्ट्रपति को भेजा जा चुका है, ताकि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके. इस मामले की अगर बात करें तो तत्कालीन सीजेआई जस्टिस खन्ना की ओर से गठित तीन जजों की समिति ने 10 दिन में 55 गवाहों से बयान लिए, कई बैठकें और 14 मार्च को रात करीब 11.35 बजे जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास दौरा किया, जहां आग लगी थी.

लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली में उतारा गया विमान

0

अहमदाबाद में हुई दुर्घटना के बाद से देश में विमानों की लगातार आपात लैंडिंग देखने को मिल रही है. गुरुवार की सुबह दिल्ली से लेह जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई 2006 की तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं.

तकनीकी गड़बड़ी का पता चलते ही अलर्ट
इंडिगो की फ्लाइट में चालक दल के सदस्यों समेत करीब 180 लोग सवार थे. गुरुवार सुबह फ्लाइट ने दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी. लेह पहुंचने से कुछ देर पहले तकनीकी गड़बड़ी का पता चला. विमान लेह पहुंचने के कुछ ही देर बाद वापस लौट आया और सुरक्षित तरीके से दिल्ली में उतर गया. फिलहाल आधिकारिक तौर पर उस तकनीकी खराबी की जानकारी सामने नहीं आई है.

बुधवार को इंडिगो की एक फ्लाइट को रद्द करना पड़ा. फ्लाइट 6ई 6101 भुवनेश्वर से कोलकाता के लिए रवाना होनी थी. हालांकि उड़ान भरने से कुछ मिनट पहले फ्लाइट को रद्द कर दिया गया. इसका कारण भी विमान में तकनीकी खराबी बताया गया.

इससे पहले दो जून को रांची में इंडिगो का एक विमान गिद्ध से टकराया था, जिसके कारण आपात लैंडिंग करानी पड़ी। पटना से कोलकाता वाया रांची की फ्लाइट करीब 3-4 हजार फीट की ऊंचाई पर थी. उसी समय एक गिद्ध उससे टकराया. टक्कर के बाद विमान करीब 40 मिनट तक हवा में रहा. इंडिगो की इस फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत 175 यात्री सवार थे. पक्षी से टक्कर के बाद यात्री दहशत में थे. विमान के क्रू मेंबर ने उन्हें भरोसा दिलाया. पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए प्लेन की रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से लैंडिंग कराई. हालांकि बाद में टक्कर से विमान को कितनी क्षति हुई, इंजीनियर्स की टीम ने इसका आंकलन किया. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पक्षियों की वजह से विमान के उड़ान में बाधा में ये कोई पहली घटना नहीं है.

अमेरिका ने विदेशी छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया फिर शुरू की, सोशल मीडिया खाते ‘अनलॉक’ रखने होंगे

0

अमेरिका के विदेश विभाग ने बुधवार को कहा कि वह छात्र वीजा के लिए आवेदन करने वाले विदेशी विद्यार्थियों के लिए निलंबित प्रक्रिया को फिर से शुरू कर रहा है, लेकिन अब सभी आवेदकों को सरकारी समीक्षा के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘अनलॉक’ रखने होंगे. विभाग ने कहा कि वाणिज्य दूतावासों के अधिकारी उन पोस्ट और संदेशों पर नजर रखेंगे जिन्हें अमेरिका, उसकी सरकार, संस्कृति, संस्थानों या संस्थापक सिद्धांतों के लिए शत्रुतापूर्ण माना जा सकता है.

सोशल मीडिया को रखना होगा सार्वजनिक
बुधवार को सार्वजनिक किए गए एक नोटिस में, विभाग ने कहा कि उसने छात्र वीजा प्रक्रिया के निलंबन के अपने मई के आदेश को रद्द कर दिया है, लेकिन कहा कि नए आवेदक जो अपने सोशल मीडिया अकाउंट को ‘सार्वजनिक’ करने और उनकी समीक्षा करने की अनुमति देने से इनकार करते हैं, उनके आवेदन को खारिज किया जा सकता है. उसने कहा कि ऐसा करने से इनकार करना इस बात का संकेत हो सकता है कि वे बचने या अपनी ऑनलाइन गतिविधि को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं.

वीजा इंटरव्यू को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है
अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने पिछले महीने अमेरिका में अध्ययन करने की उम्मीद कर रहे विदेशी छात्रों के लिए नए वीजा साक्षात्कारों की समय-सारणी को अस्थायी रूप से रोक दिया था, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधि पर निगरानी का विस्तार करने की तैयारी कर रहा था. दुनिया भर के छात्र उत्सुकता से अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों द्वारा वीजा साक्षात्कार के लिए समय देने की प्रक्रिया फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि शिक्षण वर्ष की शुरुआत से पहले उनके पास यात्रा की बुकिंग करने और आवास की व्यवस्था करने के लिए कम समय बचा है.

बुधवार दोपहर को, टोरंटो में 27 वर्षीय एक पीएचडी छात्र को अगले सप्ताह वीजा साक्षात्कार के लिए समय दिया गया. इस चीनी छात्र को जुलाई के अंत में शुरू होने वाली एक शोध इंटर्नशिप के लिए अमेरिका की यात्रा करने की उम्मीद है. चीन, भारत, मेक्सिको और फिलीपीन के छात्रों ने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट किया है कि वे वीजा बुकिंग वेबसाइटों पर नजर रख रहे हैं और विदेश विभाग की प्रेस ब्रीफिंग को बारीकी से देख रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि साक्षात्कार के लिए समय आवंटित करने की प्रक्रिया दोबारा कब शुरू हो सकती है.

वीजा प्रक्रिया को फिर से शुरू करते हुए विदेश विभाग ने वाणिज्य दूतावासों से उन छात्रों को प्राथमिकता देने के लिए भी कहा, जो उन कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं, जहां विदेशी छात्रों की संख्या 15 प्रतिशत से कम है। यह जानकारी अमेरिका के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर दी.

सेविंग अकाउंट वालों को बड़ा झटका! SBI, HDFC और ICICI ने घटाई ब्याज दरें, आपकी जमा पूंजी पर पड़ेगा सीधा असर

0

अगर आपका सेविंग अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े बैंकों में है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. यह खबर सीधे आपकी जेब और फ्यूचर प्लानिंग से जुड़ी है. हाल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की, जिसके बाद कई बैंकों ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दरों में भी कटौती कर दी है.

इसका सीधा असर आपकी जमा पूंजी और उस पर मिलने वाले रिटर्न पर पड़ेगा. अगर आपका अकाउंट इन बैंकों में है तो अब यह समझना जरूरी है कि आपकी जमा पूंजी से होने वाली कमाई पहले जैसी नहीं रहेगी.
अकाउंट में 10 हजार हों या 10 करोड़ रुपये मिलेगा समान ब्याज
SBI, HDFC और ICICI बैंक ने अब सेविंग अकाउंट की ब्याज दर को घटाकर समान स्तर पर ला दिया है. यानी अब चाहे आपके खाते में 10 हजार हों या 10 करोड़ रुपये…आपको ब्याज दर एक जैसी ही मिलेगी.चलिए एक-एक करके बताते हैं कौन से बैंक अपने ग्राहकों को अब सेविंग अकाउंट में जमा पैसे पर कितना ब्याज देने वाले हैं…

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
SBI ने 15 जून 2025 से अपनी नई ब्याज दर लागू की है. पहले जहां 10 करोड़ रुपये से कम बैलेंस पर 2.7% और 10 करोड़ से ज्यादा पर 3% ब्याज मिलता था, अब सभी बैलेंस पर एक समान 2.5% सालाना ब्याज मिलेगा.

आईसीआईसीआई बैंक
ICICI बैंक ने 12 जून से सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव किया है. पहले आपके अकाउंट में अगर 50 लाख रुपये से कम बैलेंस जमा होता था तो 2.75% और उससे ज्यादा पर 3.25% ब्याज मिलता था. अब चाहे बैलेंस जितना भी हो, सभी को 2.75% सालाना ब्याज ही मिलेगा.

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Savings Account Interest Rates)
HDFC बैंक ने भी 10 जून से ब्याज दरें घटा दी हैं. पहले 50 लाख रुपये से कम पर 2.75% और उससे ऊपर पर 3.25% ब्याज मिलता था. अब सभी बैलेंस पर एक जैसी 2.75% ब्याज दर लागू होगी.

इन तीनों बड़े बैंकों के अलावा कुछ और बैंक भी हैं जिन्होंने अपनी ब्याज दरों को अपडेट किया है.आइए उनके नए रेट्स के बारे में भी जान लेते हैं…

इंडसइंड बैंक
इंडसइंड बैंक अब अपने कस्टमर को सेविंग अकाउंट पर 3% से लेकर 5% तक ब्याज दे रहा है, जो आपके अकाउंट बैलेंस के हिसाब से तय होता है. ये नई दरें 16 जून 2025 से लागू हो चुकी हैं.

बैंक ऑफ बड़ौदा (
बैंक ऑफ बड़ौदा की नई ब्याज दरें 12 जून से लागू हैं. यहां सेविंग अकाउंट पर 2.7% से 4.25% तक ब्याज दिया जा रहा है, जो अलग-अलग बैलेंस स्लैब पर आधारित है.

इसका मतलब साफ है कि अगर आपकी आमदनी का एक हिस्सा सेविंग अकाउंट में जमा है और आप उस पर ब्याज से कमाई की उम्मीद कर रहे हैं, तो अब रिटर्न पहले से कम मिलने वाला है.ब्याज दरों में इस तरह की कटौती से आम आदमी की बचत पर असर पड़ना तय है.आने वाले समय में सेविंग पर बेहतर रिटर्न के लिए दूसरे ऑप्शन के बारे में भी सोचना जरूरी है.

UPS वालों को अब मिलेगा OPS जैसा फायदा! रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी पर सरकार का बड़ा फैसला

0

यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) सब्सक्राइबर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. UPS का ऑप्शन चुनने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारी अब रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी बेनिफिट के हकदार होंगे जो पहले ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत उपलब्ध थे.केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने पुष्टि की है कि यूपीएस के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को केंद्रीय सिविल सेवा (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत ग्रेच्युटी का भुगतान) नियम, 2021 के अनुसार रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी लाभ मिलेगा.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने UPS में शामिल सभी केंद्रीय कर्मचारियों को अब ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) के तहत मिलने वाले रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी का फायदा मिलेगा.

सरकारी कर्मचारी लंबे समय से कर रहे थे मांग
बता दें कि सरकारी कर्मचारियों का एक बड़ा वर्ग लंबे समय से इसकी मांग कर रहा था. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह कदम सरकारी कर्मचारियों की आवश्यक मांग को पूरा करता है और रिटायरमेंट बेनिफिट में समानता लाता है. नया प्रावधान नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के तहत सभी कैटेगरी के कर्मचारियों की सोशल सिक्योरिटी सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को जाहिर करता है.

UPS के तहत केंद्रीय कर्मचारी को रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी बेनिफिट
Department of Pension and Pensioners ने बुधवार को एक अलग आदेश जारी किया, जिसमें इस बात की पुष्टि की गई कि UPS के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारी केंद्रीय सिविल सेवा (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत ग्रेच्युटी का भुगतान) नियम, 2021 के मुताबिक रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी बेनिफिट के लिए पात्र हैं.

DoPPW के सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने पीटीआई को बताया, “यह आदेश किसी कर्मचारी को सेवा के दौरान मृत्यु होने पर OPS में वापस जाने का विकल्प देता है. सरकार का यह फैसला NPS और OPS पेंशनरों के बीच समानता लाता है और ऐसे कर्मचारी 25 लाख रुपये की ग्रेच्युटी के लिए भी पात्र होंगे.
बता दें कि अभी तक UPS का विकल्प चुनने के बाद अगर किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है या वो दिव्यांग हो जाता है, तो उस हालात से निपटने का कोई उपाय नहीं था. लेकिन सरकार के नए निर्देश के बाद अब ऐसा नहीं होगा.

कर्मचारी UPS की ओर कर सकते हैं रुख
ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉई फेडरेशन के प्रेसिडेंट मनजीत सिंह पटेल ने इस आदेश पर खुशी जाहिर करते हुए इसे सरकार की एक महत्वपूर्ण और आवश्यक पहल बताया. उनके मुताबिक, UPS में डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी को शामिल करने से कर्मचारियों को काफी मदद मिलेगी. इसलिए, अब बहुत सारे कर्मचारी UPS का विकल्प चुनेंगे.

दिल्ली MCD हंगामे के बीच 17 हजार करोड़ का बजट पास, मेयर सीट पर चढ़कर नारेबाजी करते दिखे पार्षद

0

दिल्ली नगर निगम (MCD) में बुधवार को हंगामे के बीच 17 हजार करोड़ का बजट पास हो गया. हालांकि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही एमसीडी सदन में जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई. कुछ पार्षद मेयर की सीट पर चढ़कर नारेबाजी करते दिखे. सदन में भाजपा, आम आदमी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस के पार्षद भी नारेबाजी करते नजर आए. बीजेपी के पार्षद ‘आम आदमी पार्टी चोर है’ के नारे लगाते नजर आए. वहीं दूसरी ओर आप के पार्षद ‘बीजेपी हाय, हाय’ के नारे लगाते नजर आए.

भाजपा-कांग्रेस पार्षदों के बीच हंगामा
इस बीच कांग्रेस के पार्षद भी नारेबाजी करते नजर आए. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. नारेबाजी और हंगामे के बीच आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच धक्कामुक्की भी हुई. बीजेपी के कुछ पार्षद मेयर की सीट पर चढ़कर प्रदर्शन करते भी नजर आए.

मेयर ने पास किया बजट, कार्यवाही स्थगित
दूसरी ओर MCD की कार्यवाही शुरू होते ही मेयर महेश कुमार ने बजट को पास कर दिया. साथ ही सदन की कार्यवाही को अगली तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया. सदन में बीजेपी के पार्षद नारेबाजी करते नजर आए. बताया गया कि दिल्ली एमसीडी का सदन 17 हजार करोड़ रुपए का है.