Home Blog Page 804

India Pakistan Tension: भारत-पाक सीमा तनाव के कारण बंद हुए ये 32 हवाईअड्डे आज से खुलेंगे, देखें पूरी लिस्ट

0

India Pakistan Tension: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबंधित विमानन प्राधिकरणों ने देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में 32 हवाई अड्डों को खोलने के लिए एयरमेन को नोटिस जारी किया है, सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय वायु सेना के निर्देशों के बाद ये नोटिस भेजा गया है।

जो एयरपोर्ट फिर से खोले जाएंगे, उनके नाम निम्नलिखित हैं…..

उधमपुर,

अंबाला,

अमृतसर,

अवंतीपुर,

बठिंडा,

भुज,

बीकानेर,

चंडीगढ़,

हलवारा,

हिंडन,

जैसलमेर,

जम्मू,

जामनगर,

जोधपुर,

कांडला,

कांगड़ा (गग्गल),

केशोद,

किशनगढ़,

कुल्लू मनाली (भुंतर),

लेह,

लुधियाना,

मुंद्रा,

नलिया,

पठानकोट,

पटियाला,

पोरबंदर,

राजकोट (हीरासर),

सरसावा,

शिमला,

श्रीनगर,

थोइस और उत्तरलाई

आपको बता दें कि डीजीसीए ने 10 मई तक नागरिक परिचालन रोकने का आदेश दिया था, लेकिन अब चूंकि स्थिति नार्मल है तो हमने एयपपोर्ट खोलने का निर्देश जारी किया है। DGMO ने बयां की सारी सच्चाई गौरतलब है कि 11 मई को हुई तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने सच्चाई बयां की है। DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि लगातर पिछले 3-4 दिनों से जो गतिविधियां चल रही हैं, वह किसी युद्ध से कम नहीं हैं।

वायुसेनाएं हवा में उड़कर एक-दूसरे पर हमला नहीं करतीं सामान्य परिस्थितियों में एक-दूसरे देशों की वायुसेनाएं हवा में उड़कर एक-दूसरे पर हमला नहीं करतीं, आमतौर पर नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ आतंकवादियों द्वारा की जाती है। हमारे पास सूचना है कि नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ में पाकिस्तानी सेना भी शामिल हो सकती है, जो हमारी चौकियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।

‘जवाबी एक्शन में 35-40 पाकिस्तानी सैनिक ढेर हुए हैं’ उन्होंने कहा कि ‘भारत की ओर से दिए गए जवाबी एक्शन में 35-40 पाकिस्तानी सैनिक ढेर हुए हैं, हमने न पाकिस्तान की मिलिट्री को टारगेट किया और ना ही आम नागरिक को, हमने बस आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है।’

रिटायरमेंट के तुरंत बाद देश छोड़कर गए कोहली अनुष्का शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर आए नज़र

0

Virat Kohli: विराट कोहली ने भी वही किया, जो रोहित शर्मा ने कुछ दिनों पहले किया था। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर फैन्स को चौंकाने का काम किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी यह एक बड़ा झटका है। सोशल मीडिया पर आकर कोहली ने यह अहम घोषणा कर दी।

रिटायरमेंट के बाद कोहली के फैन्स काफी दुखी हुई लेकिन थोड़ी ही देर में उनका एक वीडियो सामने आया है। इससे अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नज़र आए हैं। वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं।

गाड़ी से उतरने के तुरंत बाद कोहली और अनुष्का एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं। वहां किसी को बात करने का मौका नहीं देते हैं। दोनों खुश भी दिख रहे थे।

14 साल टेस्ट क्रिकेट खेलने के बाद कोहली ने आज रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। फैन्स को उम्मीद नहीं थी कि वह अचानक ऐसा निर्णय लेने वाले हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में उनके रिटायरमेंट की बातें सामने आ रही थीं। कोहली अब सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट में खेलते दिखाई देंगे।

दिल्ली में अब ज्यादा आएगा बिजली बिल! 10 फीसदी तक हो सकती है बढ़ोतरी, चुकाने होंगे ये दाम

0

Delhi Electricity Price Hike: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है. बिजली वितरण कंपनियों ने पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट (यानी बिजली खरीद समायोजन शुल्क या PPAC) में बदलाव करने का ऐलान किया है. इसके चलते मई-जून की अवधि में बिजली बिल 7 से 10 फीसदी तक बढ़ जाएंगे.

बिजली कंपनियों के अधिकारियों ने रविवार (11 मई) को ही यह जानकारी दे दी थी. बिजली खरीद समायोजन शुल्क (PPAC) तब बढ़ाया जाता है जब कोयला और गैस जैसे ईंधन की लागत में बढ़ोतरी हो जाती है. बढ़े हुए ये दाम बिजली वितरण कंपनियां उपभोक्ताओं से वसूलती हैं.

प्रति यूनिट पर परसेंटेज के हिसाब से होती है बढ़त
इसे बिजली बिल के निर्धारित शुल्क और ऊर्जा शुल्क (कितनी यूनिट बिजली उपयोग की गई) के हिसाब से प्रतिशत के रूप में जोड़ा जाता है. दिल्ली बिजली नियामक आयोग (DERC) ने तीनों बिजली वितरण कंपनियों को अक्टूबर से दिसंबर 2024 के बीच आई बिजली खरीद समायोजन शुल्क (PPAC)  को मई-जून 2025 में उपभोक्ताओं से वसूलने की अनुमति दी थी.

इतने फीसदी बढ़ोतरी तय
पीपीएसी की दरें बीआरपीएल के लिए 7.25 प्रतिशत, बीवाईपीएल के लिए 8.11 प्रतिशत और टीपीडीडीएल के लिए 10.47 फीसदी तय की गई हैं. डीईआरसी द्वारा मंजूर की गई इस बढ़ोतरी पर बिजली वितरण कंपनियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है

रेलवे ने यात्रियों को दिया झटका, तीन ट्रेनों को किया कैंसिल, दो का बदला रूट, जानें क्यों लिया फैसला

0

 छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को फिर स बड़ा झटका लगा है। रेलवे ने निर्णाण कार्य को ध्यान में रखते हुए तीन ट्रेनों को कैंसिल किया है। जबकि दो ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ रेलवे स्टेशनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्री ट्रेनों की चेकिंग की जा रही है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ से ट्रेन की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने रेल यात्रियों को झटका दिया है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। ये ट्रेनें 12 मई से 30 मई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेगी। इसके अलावा रेलवे ने 2 ट्रेनों के रूट भी बदले हैं। जिन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है वह ट्रेन झारखंड और महाराष्ट्र जाती हैं। ट्रेन कैंसिल होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

किस ट्रेन को कैंसिल किया गया है

दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर-टाटानगर और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस को 12 मई से 30 मई तक रद्द कर करने का फैसला किया गया है। वहीं, टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस 11 से 26 मई तक रद्द रहेगी।

रायपुर: छत्तीसगढ़ से ट्रेन की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने रेल यात्रियों को झटका दिया है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। ये ट्रेनें 12 मई से 30 मई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेगी। इसके अलावा रेलवे ने 2 ट्रेनों के रूट भी बदले हैं। जिन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है वह ट्रेन झारखंड और महाराष्ट्र जाती हैं। ट्रेन कैंसिल होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

किस ट्रेन को कैंसिल किया गया है

दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर-टाटानगर और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस को 12 मई से 30 मई तक रद्द कर करने का फैसला किया गया है। वहीं, टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस 11 से 26 मई तक रद्द रहेगी।

पहलगाम हमले और Operation Sindoor पर ये क्या बोले उमर अब्दुल्ला, ‘पाकिस्तान ने कश्मीर को…’

0

 उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पहलगाम हमले ने कश्मीर की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को गहरा नुकसान पहुंचाया है और पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर मुद्दा उठाने का अवसर दे दिया है.

Omar Abdullah On Jammu Kashmir: पहलगाम अटैक के करीब 20 दिन बाद बॉर्डर पर पहली बार शांति आई है. आर्मी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान की ओर से रात में फायरिंग नहीं हुई है. इस बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि यह हमला न केवल कश्मीर की पर्यटन अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार गया है, बल्कि उसने भारत की कूटनीतिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचाया है.

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि घाटी एक बार फिर उस दौर में पहुंच गई है जहां खून-खराबे और उथल-पुथल ने वातावरण को घेर लिया है. उन्होंने बताया, “जहां आज पर्यटकों की भीड़ होनी चाहिए थी, वहीं अब घाटी खाली, स्कूल बंद, और हवाई क्षेत्र निष्क्रिय हैं. NDTV से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर के पर्यटन उद्योग ने लंबे समय बाद सुधार की ओर कदम बढ़ाया था, लेकिन यह हमला उस प्रगति को एक झटके में खत्म कर गया. इस नरसंहार में 25 पर्यटक और एक स्थानीय टट्टूवाला मारा गया, जिसने पर्यटकों को बचाने की कोशिश की थी.

पाकिस्तान को मिला अंतरराष्ट्रीय मुद्दा उठाने का मौका
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस हमले के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के सवाल को अंतरराष्ट्रीय रंग देने में सफलता पा ली है. उन्होंने अमेरिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि, “वो खुद को मध्यस्थ बनाना चाहता है और उसने संघर्ष विराम की घोषणा तक कर दी.

संघर्ष विराम टूटा, फिर बढ़ा तनाव
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम तोड़ दिया और सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू कर दिए. इससे स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान की मंशा अभी भी संदिग्ध बनी हुई है. उमर अब्दुल्ला ने याद दिलाया कि तीन हफ्ते पहले तक कश्मीर में शांति थी, पर्यटक आ रहे थे और पहलगाम जीवंत था. लेकिन अब सब कुछ बदल चुका है.

ऑपरेशन सिंदूर: भारत का जवाब
पहलगाम हमले के बाद भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. इसके जवाब में पाकिस्तान ने तोपों, ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया. मगर भारतीय वायुसेना की जवाबी कार्रवाई इतनी जबरदस्त थी कि पाकिस्तान को अपने एयरबेस बंद करने और घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा.

क्या अब भी कुछ नहीं बदला?
उमर अब्दुल्ला का बयान इस विडंबना को दर्शाता है कि कश्मीर बार-बार एक ही चक्र में फंसता जा रहा है. उन्होंने कहा, “कुछ मायनों में बहुत कुछ बदल गया है… और फिर भी कुछ भी नहीं बदला है.” इस कथन से वह यह स्पष्ट करना चाह रहे थे कि राजनीति, कूटनीति और जमीनी हालात हर बार एक नई शुरुआत की उम्मीद जगाते हैं, लेकिन अंत में वही दुख और हिंसा लौट आती है.

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान DGMO के बीच आज फिर होगी बात! सीजफायर का न हो उल्लंघन, इंडिया देगा क्लियर मैसेज

0

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान DGMO के बीच आज फिर होगी बात! सीजफायर का न हो उल्लंघन, इंडिया देगा क्लियर मैसेज

 सीजफायर पर बनी सहमति के बाद भारत-पाकिस्तान के DGMO के बीच आज मीटिंग होगी. भारत के DGMO राजीव घई और पाकिस्तानी मेजर जनरल काशिफ चौधरी दोपहर 12 बजे महत्वपूर्ण बातचीत करेंगे. यह बैठक 10 मई को सीजफायर का ऐलान करने के बाद होने जा रही है. युद्ध विराम समझौते की शुरुआत तब हुई थी, जब पाकिस्तानी DGMO ने 10 मई को भारतीय समकक्ष को संभावित युद्ध को रोकने का प्रस्ताव दिया था. कुछ घंटों बाद, दोनों पक्षों की तरफ से सीजफायर का आधिकारिक रूप से ऐलान किया गया. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि DGMO-स्तरीय वार्ता का अगला दौर 12 मई को निर्धारित जाएगा. भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के DGMO समकक्ष की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर पर मीडिया ब्रीफिंग आयोजित की जाएगी. ये 12 मई को दोपहर 2:30 बजे होगा. इसका आयोजन नेशनल मीडिया सेंटर में किया जाएगा.

भारत की तरफ से 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 नागरिकों की जवाबी कार्रवाई के रूप में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया गया था. इसके तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया. भारतीय सेना ने बताया कि इन हमलों में सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया और नागरिकों को नुकसान से बचाया गया.

पाकिस्तान की जवाबी कोशिश और LOC पर फिर से तनाव
भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने भी भारतीय सैन्य ठिकानों और नागरिक क्षेत्रों पर हमलों का प्रयास किया, जिससे सीमावर्ती इलाकों में तनाव और बढ़ गया. सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर भारी गोलाबारी की गई. हालांकि, इसके बाद रविवार की रात बॉर्डर पर शांति रही.

भारत की स्पष्ट रणनीति: सिर्फ DGMO स्तर तक बातचीत
भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर या सिंधु जल संधि जैसे संवेदनशील मुद्दे इस बातचीत का हिस्सा नहीं होंगे. सरकार ने यह भी दोहराया कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच कोई कूटनीतिक संवाद फिलहाल प्रस्तावित नहीं है. भारत का रुख बेहद साफ है. अब केवल एक ही मुद्दा बचा है, जो है पीओके की वापसी. अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने की बात करता है तभी भारत किसी आगे की चर्चा पर विचार करेगा.

ट्रंप की मध्यस्थता पर भारत का सख्त विरोध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत-पाक के बीच कश्मीर विवाद में मध्यस्थता की इच्छा जताई थी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया, लेकिन भारत ने इस विचार को सिरे से खारिज कर दिया. सरकारी सूत्रों के अनुसार हम किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को नहीं मानते. यह भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मामला है

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच क्यों याद आए ‘मिसाइल मैन’ अब्दुल कलाम? DRDO के वैज्ञानिक ने क्या बताया?

0

डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक प्रह्लाद रामाराव ने रविवार को कहा कि अगर भारत में 10 अब्दुल कलाम हों तो अनुसंधान और विकास के तरीके में सचमुच बदलाव लाया जा सकता है.

Scientist RamaRao News: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व वैज्ञानिक प्रह्लाद रामाराव ने रविवार को कहा कि अगर भारत में 10 अब्दुल कलाम हों तो अनुसंधान और विकास के तरीके में सचमुच बदलाव लाया जा सकता है. बेंगलुरु निवासी रामाराव भारत के ‘मिसाइल मैन’ और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के गठित मिसाइल निर्माण टीम का हिस्सा थे.

मिसाइलों-ड्रोन हमलों का डटकर किया सामना

रामाराव भारत  ने और उनकी टीम ने सतह से हवा में मार करने वाली आकाश नामक स्वदेशी मिसाइल प्रणाली पर 1983 से लगभग 15 साल तक काम किया था. अब उनके लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि इसने विशेष रूप से आठ और नौ मई को पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों का डटकर सामना किया.

 एक टीम के रूप में मिलकर काम नहीं कर सकते- रामाराव

रामाराव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘भारत के लिए सबसे बड़ी कठिनाई यह है कि हम व्यक्तिगत रूप से तो अच्छे हैं, लेकिन एक टीम के रूप में मिलकर काम नहीं कर सकते. कलाम इस समस्या को हल करने में बहुत अच्छे थे. उन्होंने मुझे सिखाया कि किसी उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए व्यक्तियों की ऊर्जा को कैसे समन्वित किया जाए. इसलिए मुझे लगता है कि अगर हमारे पास 10 कलाम हों, तो भारत सही मायनों में नेतृत्व कर सकता है.’’

रामाराव ने कहा कि वह केवल 34 साल के थे, जब उन्हें सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल परियोजना का निदेशक बनाया गया था. सइस परियोजना को मूल रूप से ‘एसएएम एक्स’ कहा जाता था और बाद में इसका नाम बदलकर ‘आकाश’ प्रणाली कर दिया गया

15 मई से वापस शुरू होगा IPL 2025 का आयोजन? आज है BCCI की मीटिंग, जानिए क्या है ताजा अपडेट

0

ipl 2025 Rescheduled Date, Venue: आईपीएल 2025 का आयोजन बीच में रोके जाने के बाद अब ये 15 मई से शुरू हो सकता है. बीसीसीआई की मीटिंग आज होगी, जिसको लेकर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जानकारी दी.

IPL 2025 Re-Schedule Dates, Venue: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच रोके गए IPL 2025 टूर्नामेंट का आयोजन 15 मई से वापस शुरू हो सकता है. ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को भी इसकी जानकारी दी गई है, जो अपने देश लौट चुके हैं. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कन्फर्म किया है कि आज महत्वपूर्ण मीटिंग होगी जिसमें वेन्यू सहित सभी पहलुओं पर पुनर्विचार किया जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया समेत सभी देशों के प्लेयर्स ने आईपीएल स्थगित होने के बाद भारत छोड़ दिया है, कोई अपने देश लौट चुका है तो कई घूमने के लिए अन्य देश में पहुंच गए हैं. टूर्नामेंट को स्थगित करने का भी बड़ा कारण भी विदेशी प्लेयर्स ही थे, क्योंकि वह इस तनाव की स्थिति में यहां नहीं रुकना चाहते थे. हालांकि अब जब भारत पाकिस्तान के बीच तनाव कम हो गया है, प्लेयर्स को बता दिया गया है कि टूर्नामेंट जल्द शुरू हो सकता है.

ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट कोडस्पोर्ट्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आईपीएल गुरुवार 15 मई से वापस शुरू हो सकता है, इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को दे दी गई है. इसको लेकर आज BCCI की एक महत्वपूर्ण मीटिंग होनी है, जिसमें ईपीएल गवर्निंग काउंसिल, पदाधिकारी और अधिकारी स्थिति पर चर्चा करके अंतिम फैसला ले सकते हैं.

आज है BCCI की मीटिंग

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पीटीआई से कहा, “युद्ध विराम के नए घटनाक्रम के साथ, बीसीसीआई, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल, पदाधिकारी और अधिकारी कल (11 मई) स्थिति पर चर्चा करने के लिए मिलेंगे. हम टूर्नामेंट के कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे और इसे पूरा करने का सर्वोत्तम संभव तरीका तय करेंगे. संघर्ष के समय मूल रूप से तय किए गए आयोजन स्थलों सहित सभी पहलुओं पर पुनर्विचार किया जाएगा. जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा.”

किस वेन्यू पर खेले जाएंगे IPL 2025 के बचे हुए मैच?

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबलों को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, चेन्नई के चेपॉक और हैदराबाद के रजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जा सकता है.

IPL 2025 में अब कितने मैच बचे हुए हैं?

धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच को बीच में रोका गया था, जिसके बाद ही आईपीएल स्थगित किए जाने का फैसला लिया गया. अब खबर है कि ये मैच भी दोबारा खेला जाएगा, जब IPL 2025 का अयोजन शुरू होगा. इस मैच समेत लीग स्टेज के अभी 13 मैच बचे हुए हैं. कोई टीम नहीं है, जिसने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया हो जबकि तीन टीमें (CSK, RR, SRH) इसकी दौड़ से बाहर हो चुकी हैं.

अंक तालिका में 16-16 अंकों के साथ गुजरात (GT) और बेंगलुरु (RCB) क्रमशः पहले और दूसरे नंबर पर है. 15 अंकों के साथ पंजाब किंग्स तीसरे और 14 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस चौथे नंबर पर है. दिल्ली (DC), कोलकाता (KKR) और लखनऊ (LSG) भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं.

पाकिस्तान आतंकवादी नेटवर्क को बढ़ाने के लिए करेगा आईएमएफ के लोन का इस्तेमाल: पूर्व शीर्ष यूएन अधिकारी

0

पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा दिए गए लोन की तीखी आलोचना करते हुए संयुक्त राष्ट्र की पूर्व असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी लक्ष्मी एम पुरी ने कहा, दुनिया को यह समझने की जरूरत है कि पाकिस्तान को फंडिंग देना शांति को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि यह आतंकवाद को बढ़ावा देना है।”

नई दिल्ली। पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा दिए गए लोन की तीखी आलोचना करते हुए संयुक्त राष्ट्र की पूर्व असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी लक्ष्मी एम पुरी ने कहा, “दुनिया को यह समझने की जरूरत है कि पाकिस्तान को फंडिंग देना शांति को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि यह आतंकवाद को बढ़ावा देना है।”

लक्ष्मी पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखे एक नोट में दुख जताते हुए कहा कि 1958 से लेकर आज तक पाकिस्तान ने आईएमएफ को अराजकता के लिए क्रेडिट लाइन में बदल दिया है। इसका इस्तेमाल वह सुधारों या विकास के लिए नहीं, बल्कि आतंकी नेटवर्क की फंडिंग करने, वैश्विक भगोड़ों को बचाने और अस्थिरता पर पनपने वाली सेना को सहारा देने के लिए करेगा।

उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि पाकिस्तान ने लोकतंत्र और आईएमएफ कार्यक्रम की हर शर्त का उल्लंघन किया है और रक्तपात को बढ़ावा देने के लिए बेलआउट पैकेज का इस्तेमाल किया है। फिर भी दुनिया आतंकी देश को चेक देना जारी रखे हुए हैं आखिर ऐसा क्यों?

लक्ष्मी पुरी ने आगे कहा कि 1950 में शामिल होने के बाद से पाकिस्तान ने 28 बार आईएमएफ से उधार लिया है। यह वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि यह भू-राजनीतिक दान है और अंतरराष्ट्रीय सद्भावना का रणनीतिक दुरुपयोग है।

भारत ने शुक्रवार को रिसाइलेंस एंड सस्टेनेबिलिटी (आरएसएफ) लोन कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान को 1.3 अरब डॉलर का नया आईएमएफ लोन देने के लिए हुई बैठक में मतदान से खुद को दूर रखा। इस बैठक में पाकिस्तान को लोन की मंजूरी दी गई थी।

आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि ने पाकिस्तान को आईएमएफ से और अधिक वित्तीय सहायता दिए जाने का कड़ा विरोध किया था और इस्लामाबाद के पिछले रिकॉर्ड पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि बेलआउट से प्राप्त नकदी का प्रयोग यह देश सीमापार आतंकवाद को बढ़ाने में करेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से आईएमएफ से कर्जदार रहा है और आईएमएफ की कार्यक्रम शर्तों के क्रियान्वयन और अनुपालन का उसका रिकॉर्ड बहुत खराब है।

पाकिस्तान के नापाक हमले को भारत ने किया नाकाम, इन जगहों पर मिसाइलों को किया नेस्तनाबूद

0

भारत ने पाकिस्तान के एक नापाक मिसाइल हमले को समय रहते नाकाम कर दिया. एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन की मिसाइलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया. हमला खासतौर पर बॉर्डर इलाकों को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन सतर्कता के चलते कोई नुकसान नहीं हुआ.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जब भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान को सीधे तौर पर सबक सिखाया, तो बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल और ड्रोन हमले की नापाक कोशिश की. लेकिन भारत की सतर्कता और तकनीकी ताकत के आगे उसकी ये हरकतें एक बार फिर पूरी तरह नाकाम हो गईं. भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने न केवल पाकिस्तान की साजिश को नाकाम किया, बल्कि उसे यह भी समझा दिया कि अब भारत हर हमले का जवाब उसी की भाषा में देगा.

जानकारी के मुताबिक, बीती रात पाकिस्तान की ओर से एक साथ 8 मिसाइलें जम्मू के सिविल एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया और आस-पास के इलाकों पर दागी गईं. इसके साथ ही ड्रोन के ज़रिए जम्मू में कई इलाकों को निशाना बनाया गया. लेकिन भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की इस हरकत को हवा में ही रोक दिया और सभी मिसाइलों को मार गिराया. अखनूर में हमले के प्रयास के बीच सायरन की आवाजें गूंजीं, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ

इन जगहों पर भारत ने पाक के मिसाइलों को किया नेस्तनाबूद

जम्मू

  • जम्मू एयरपोर्ट
  • जम्मू यूनिवर्सिटी
  • अखनूर
  • शांबा
  • उधमपुर

पंजाब

  • पठानकोट
  • जालंधर

राजस्थान

  • जैसलमेर
  • एयरपोर्ट के पास

राजस्थान में भी भारतीय सेना मुस्तैद

जम्मू के अलावा पंजाब और राजस्थान में भी पाकिस्तान ने हमला करने की कोशिश की. पंजाब के पठानकोट एयरबेस और जालंधर में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल के जरिए हमले की योजना थी, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने उन्हें नाकाम कर दिया. वहीं राजस्थान में जैसलमेर के पास एयरबेस को टारगेट करने की कोशिश की गई, जिसे पहले ही इनपुट के आधार पर विफल कर दिया गया.

इन हमलों के बीच जम्मू, सांबा, अखनूर और आरएसपुरा में ब्लैकआउट कर दिया गया ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. वहीं, कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी भी की गई, जिसमें रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की गई. इसके जवाब में भारत ने सीमाओं पर अलर्ट बढ़ा दिया है और हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

24 घंटे में दूसरी नाकाम साजिश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान की दूसरी नाकाम कोशिश थी. भारतीय कार्रवाई के बाद जहां पाकिस्तान की सेना की कमजोरी उजागर हुई है, वहीं उसके हताश कदम उसकी बौखलाहट को दिखाते हैं. अब भारतीय सेना ने सीमा पर निगरानी और तेज कर दी है और किसी भी नई साजिश को रोकने के लिए पूरी तरह अलर्ट पर है. पाकिस्तान की हर हरकत पर भारत की कड़ी नजर बनी हुई है.