Home Blog Page 840

ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने पर गर्व है… पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

0

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पूरे देश में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम ! ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्‍स पोस्‍ट में कहा, ‘एक ऐसी जीत जिसने इतिहास रच दिया। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाई। मैदान पर आपकी जोशीली ऊर्जा और अजेय प्रभुत्व ने देश को गौरवान्वित किया और क्रिकेट की उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया। आप हमेशा शानदार प्रदर्शन करें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘भारतीय क्रिकेट टीम की यह शानदार जीत और शानदार प्रदर्शन है! टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। भारत इस जीत से बेहद खुश है। क्रिकेट कौशल के शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को बधाई। आज की यह जीत कई युवाओं और महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी।’

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भारतीय टीम की जीत को ऐतिहासिक विजय बताया है। उन्‍होंने अपने एक्‍स पोस्‍ट में लिखा, ‘ऐतिहासिक विजय…चैंपियंस का अभिनंदन। देशवासियों को हार्दिक बधाई। चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘शानदार जीत, लड़कों! आप में से हर एक ने एक अरब दिलों को गर्व से भर दिया है। टीम इंडिया का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, जिसमें शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन और मैदान पर पूरी तरह से दबदबा शामिल है, वाकई प्रेरणादायक रहा है। बधाई हो, चैंपियंस!

ED की कार्रवाई से हमारा लेना देना नहीं, साय ने कहा

0

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है. ED की इस कार्रवाई से राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. इस बीच सीएम विष्णुदेव साय ने भी छापे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 5 साल की सरकार में तरह-तरह के घोटाले हुए,उसकी जांच सेंट्रल एजेंसियां कर रही है. कई लोग जेल के अंदर भी हैं. ED सेंट्रल एजेंसी है, उससे हमारा कोई लेना देना नहीं है.

बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED की टीम ने आज तड़के छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है. फिलहाल, ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है. सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है

वृन्दावन में बांके बिहारी संग भक्तों ने खेली होली

0

वृंदावन के प्रसिद्ध श्रीबांके बिहारी मंदिर में होली का उल्लास चरम पर पहुंच गया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के साथ होली खेलने का परम आनंद लिया। मंदिर प्रांगण में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर ओर राधे राधे की गूंज दिखाई दे रही है।

मंदिर के सेवायतों ने परंपरा अनुसार सोने-चांदी की पिचकारी से भक्तों पर गुलाल और केसर के रंग को बरसाया जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। चारों ओर गुलाबी, लाल, पीले रंगों की बौछार से एक अलौकिक नज़ारा देखने को मिला।

प्रशासन ने संभाली व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद रहा। एसपी सिटी डॉ अरविंद कुमार स्वयं मोर्चा संभाले हुए थे और पुलिस बल के जवान सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर रहे थे जिससे श्रद्धालु बिना किसी बाधा के ठाकुरजी के दर्शन कर सकें और होली का आनंद उठा सकें।

श्रद्धालुओं में दिखी भारी उत्सुकता
देशभर से आए भक्त इस दिव्य होली उत्सव में शामिल होकर धन्य महसूस कर रहे थे। एक भक्त ने कहा कि बांके बिहारीजी के साथ होली खेलने का आनंद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसा लगता है मानो स्वयं भगवान हमें अपने सानिध्य में रंगों से सराबोर कर रहे हों। वृंदावन की यह अनोखी होली देश-दुनिया में मशहूर है और हर साल हजारों श्रद्धालु ठाकुरजी के साथ होली खेलने का सौभाग्य प्राप्त करने आते हैं।

भूपेश बघेल को डरने या घबराने की जरूरत नहीं जानिए अरुण साव ने क्यों कहा

0

छत्तीसगढ़ में विधानसभा बजट सत्र के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर छापेमारी की है. इसके अलावा जांच एजेंसी ने कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी, जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. ED की छापेमारी पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में कई बड़े-बड़े घोटाले हुए। जांच चल रही है, भूपेश बघेल के करीबी लोगों की घोटाले में प्रत्यक्ष भूमिका दिखी है. वो गिरफ्तार भी हैं उनके खिलाफ मामला भी चल रहा है, ये ED की जांच के कारवाई का हिस्सा है. अगर भूपेश बघेल ने कुछ नहीं किया है, उनकी कोई भूमिका नहीं हैं, तो उन्हें डरने या घबराने की जरूरत नहीं है. सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति! 3 लाख करोड़ का निवेश, चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

0

‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में अदानी, जिंदल और एनटीपीसी समेत कई कंपनियों ने किया निवेश का ऐलान

थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट में 1 लाख करोड़ से ज्यादा का मिला निवेश प्रस्ताव

57,000 करोड़ की जलविद्युत परियोजनाएं, नदियों से बनेगी बिजली

थर्मल और न्यूक्लियर पावर से भी मिलेगी छत्तीसगढ़ को ऊर्जा

छत्तीसगढ़ अब ऊर्जा क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज रायपुर में हुए ‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में कई बड़ी कंपनियों ने 3 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश का ऐलान किया है. इस निवेश से राज्य में परमाणु, थर्मल, सौर और पंप्ड स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में बिजली उत्पादन के नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे। इससे न केवल उद्योगों को फायदा मिलेगा, बल्कि आम लोगों को भी सस्ती और निरंतर बिजली मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ में ऊर्जा के क्षेत्र में यह निवेश राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हरित भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ न केवल ऊर्जा में आत्मनिर्भर बने, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऊर्जा हब के रूप में स्थापित हो।

छत्तीसगढ़ पहले से ही 30,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है, जो देश के औसत से ज्यादा है। अब हर व्यक्ति को 2048 किलोवाट-घंटे बिजली मिल रही है, जिससे राज्य की ऊर्जा जरूरतें पूरी हो रही हैं।

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एनटीपीसी ने 80,000 करोड़ रुपये की लागत से 4200 मेगावाट क्षमता का न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट लगाने की योजना बनाई है। इससे छत्तीसगढ़ में परमाणु ऊर्जा से बिजली उत्पादन की शुरुआत होगी।

थर्मल पावर क्षेत्र में भी बड़े निवेश की घोषणा हुई है। अदानी पावर 66,720 करोड़ रुपये खर्च कर कोरबा, रायगढ़ और रायपुर में 1600-1600 मेगावाट के तीन थर्मल पावर प्लांट लगाएगा। जिंदल पावर रायगढ़ में 1600 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए 12,800 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जबकि सरदा एनर्जी रायगढ़ में 660 मेगावाट क्षमता के प्लांट के लिए 5,300 करोड़ रुपये लगाएगी। इसके अलावा, सरकारी कंपनियां एनटीपीसी और सीएसपीजीसीएल 41,120 करोड़ रुपये की लागत से 4500 मेगावाट बिजली उत्पादन करेंगी।

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ को बड़ी सफलता मिली है। जिंदल पावर और एनटीपीसी ग्रीन मिलकर 10,000 करोड़ रुपये खर्च कर 2500 मेगावाट सौर बिजली का उत्पादन करेंगे। इसमें डोलेसरा में 500 मेगावाट और रायगढ़ में 2000 मेगावाट के सौर प्लांट शामिल होंगे।

किसानों के लिए भी खुशखबरी है। पीएम कुसुम योजना के तहत 4100 करोड़ रुपये की लागत से 675 मेगावाट सौर बिजली का उत्पादन किया जाएगा और 20,000 सोलर पंप लगाए जाएंगे। इससे किसानों को सिंचाई के लिए सस्ती बिजली मिलेगी और डीजल पंपों की जरूरत कम होगी।

इसके अलावा, 57,046 करोड़ रुपये की लागत से 8700 मेगावाट क्षमता के पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट भी शुरू होंगे। इसमें एसजेएन कोटपाली में 1800 मेगावाट और जिंदल रिन्यूएबल द्वारा 3000 मेगावाट के प्रोजेक्ट शामिल हैं।

इन सभी निवेशों के जरिए छत्तीसगढ़ जल्द ही देश के सबसे बड़े ऊर्जा उत्पादक राज्यों में शामिल हो जाएगा। इससे उद्योगों, किसानों और आम लोगों को फायदा होगा और राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

प्रमुख निवेश और योजनाएं

1. परमाणु ऊर्जा: साफ और कुशल ऊर्जा उत्पादन के लिए ₹80,000 करोड़ का निवेश।
2. ताप विद्युत: राज्य की ताप विद्युत क्षमता को मजबूत करने के लिए ₹1,07,840 करोड़।
3. सौर ऊर्जा: सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार के लिए ₹10,000 करोड़।
4. पीएम कुसुम योजना: किसानों के बीच सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ₹4,100 करोड़।
5. पंप्ड स्टोरेज परियोजनाएं (PSP): ग्रिड स्थिरता के लिए ऊर्जा भंडारण में ₹57,046 करोड़।
6. क्रेडा सौर पहल: सौर ऊर्जा विस्तार के लिए ₹3,200 करोड़।
7. पीएम सूर्य योजना: राष्ट्रीय सौर छत परियोजना के तहत ₹6,000 करोड़।
8. सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा: सरकारी इमारतों में सौर ऊर्जा अपनाने के लिए ₹2,500 करोड़।
9. बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS): ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए ₹2,600 करोड़।
10. पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क: बिजली पारेषण नेटवर्क को उन्नत करने के लिए ₹17,000 करोड़।
11. RDSS (वितरण क्षेत्र योजना): वितरण बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए ₹10,800 करोड़।

विकास को रोक रहे सचिव और ठेकेदार, सरकारी पैसे जेब में

0

विकास के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने का दावा करने वाली प्रशासन की पोल खोलने वाला मामला ग्राम पंचायत छोटेडोंगर में सामने आया है। नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में आदिवासियों के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार वित्तीय सहायता भेजती हैं, ताकि इस पिछड़े इलाके के लोग मुख्यधारा में आ सकें। लेकिन भ्रष्टाचार का भेड़िया धसान ऐसा है कि विकास कार्यों की राशि जरूरतमंदों तक पहुंचने के बजाय कुछ भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों की जेबों में समा जाती है।

दरअसल, ग्राम पंचायत छोटेडोंगर में सोलर लाइट और सोलर पंप लगाने के नाम पर 15वें वित्त आयोग की राशि का जमकर दुरुपयोग किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत ने इस कार्य के लिए लाखों रुपये जारी किए, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हुआ। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस घोटाले में फर्जी दस्तावेज बनाकर संदिग्ध तरीके से भुगतान किया गया। छोटेडोंगर के ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में शासकीय राशि का सोलर लाइट और सोलर पंप लगाने के नाम पर जमकर बंदरबांट हुआ है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पंचायत सचिव और ठेकेदारों की मिलीभगत से यह सारा घोटाला हुआ। जब इस बारे में प्रशासन से शिकायत की गई, तो कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रशासन भी इस भ्रष्टाचार में शामिल है?

सभी कांग्रेस विधायक बघेल निवास रवाना, दो सौ से अधिक जवान तैनात

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज 9 वें दिन की बैठक हंगामेदार रहने के आसार हैं।कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि प्रश्न काल को भी बाधित किया जा सकता है। कांग्रेस विधायक, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश के विरोध में बड़ा विरोध करने की तैयारी में है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईडी की टीमें बघेल के भिलाई निवास कार्यालय में होने की वजह से भूपेश बघेल सदन पहुंचेंगे या नहीं।

ताजा अपडेट है कि सभी कांग्रेस विधायक बघेल निवास के लिए रवाना हो गए है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। उनके भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर आज (सोमवार) सुबह चार गाड़ियों में टीम पहुंची है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, कि किस मामले में छापा पड़ा है। यह मामला शराब घोटाला, महादेव घोटाला और कोल लेवी स्कैम में से किसी एक का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के 14 ठिकानों पर छापे पड़े हैं।

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े कई ठिकानों पर भी रेड पड़ है। छापे की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े कथित शराब घोटाले के साथ ही कोल लेवी और महादेव सट्टा ऐप से जुड़ी हो सकती है।

राजनीति जगत को लगा बड़ा झटका, दिग्गज बीजेपी नेता का हार्टअटैक से हुआ निधन

0

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य लक्ष्मी यादव का खजुराहो में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां अचानक गिर पड़े।

शादी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

लक्ष्मी यादव खजुराहो में बीजेपी नेता रविंद्र सिंह सेठी के परिवार की शादी में शामिल हुए थे। दोपहर करीब ढाई बजे जब वे खाने की प्लेट लेने पहुंचे, तभी अचानक गिर पड़े।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

घटना के तुरंत बाद उन्हें खजुराहो के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई।

पार्टी में शोक की लहर

लक्ष्मी यादव को जलयोगी के नाम से भी जाना जाता था। हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में उनके गंगा जलयोग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे वे काफी लोकप्रिय हुए थे। उनके निधन से बीजेपी पार्टी और समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है।

उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसे बनते है हर्बल गुलाल ?

0

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाथरस ( Hathras) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलरामपुर (Balrampur ) जिले में होली के समय गुलाल (Herbal Gulal ) के उत्पादन किया जाता है यहां बने ज्यादातर गुलाल हर्बल तरीके से बनाए जाते हैं और उनमें टेसू के फूल का इस्तेमाल होता है

15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी खत्म, इन तीन अधिकारियों पर केस दर्ज, मिले कई अहम सबूत

0

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामलों में तीन लोक सेवकों के खिलाफ की गई बड़ी छापेमार कार्यवाही देर रात समाप्त हो गई। इस छापेमारी में 15 से अधिक ठिकानों पर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में नगदी, जमीन के दस्तावेज, सोना-चांदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुईं।

किन अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्यवाही?

EOW ने जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की उसमे अशोक कुमार पटेल जो सुकमा के तत्कालीन डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) हैं। श्याम सुंदर सिंह चौहान जो सुकमा में पदस्थ समग्र शिक्षा विभाग के तत्कालीन जिला मिशन समन्वयक (DMC) हैं। बीजापुर में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त आनंद जी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं। इन अधिकारियों के अलावा रिश्तेदारों और परिजनों के ठिकानों पर भी तलाशी ली गई।

क्या-क्या मिला छापेमारी में?

EOW की छानबीन के दौरान कई अहम सबूत हाथ लगा हैं। बड़ी मात्रा में नगद राशि, जमीनों की रजिस्ट्री के दस्तावेज, सोना-चांदी और महंगी ज्वेलरी, पासपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण कागजात EOW ने जब्त किया हैं। EOW की टीमें कई घंटों तक तलाशी अभियान में जुटी रहीं और देर रात सभी ठिकानों पर कार्रवाई पूरी करने के बाद वापस लौट गईं। अब बरामद दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की गहन जांच की जाएगी।