Home Blog Page 854

भूपेश बघेल पर कड़ा प्रहार! जो पाटन में पालिका नहीं जीता पाए, वो पंजाब जीता पाएंगे?

0

छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल के ट्वीट ने भूपेश समर्थकों सहित कांग्रेस छत्तीसगढ़ से पंजाब कांग्रेस तक माहौल बना दिया है।

देवजी भाई पटेल ने ट्वीट कर कांग्रेस से पूछा है?

जो “पाटन” का पालिका चुनाव नहीं जीत पाए,

वो “पंजाब” जीता पाएंगे? पूछता है छत्तीसगढ़!

ये तंज भरा ट्वीट रायपुर से दिल्ली तक कांग्रेस की परेशानी बढ़ा रहा है, वहीं कांग्रेस के दूसरे खेमे में इस ट्वीट को लेकर अलग रुचि है। विपक्ष में रहते हुए भी देवजी भाई पटेल लगातार भूपेश बघेल को डायरेक्ट अटैक करते रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में तेजी से दस्तक दे रही गर्मी, अगले दो दिनों में तीन से चार डिग्री बढ़ेगा तापमान

0

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 28 डिग्री उत्तर और 56 डिग्री पूर्व में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से एक प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे दक्षिणी पाकिस्तान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर विस्तारित है। प्रदेश में 28 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव समाप्त हो चुका है। अब फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है।

शुक्रवार को तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। गुरुवार न्यूनतम तापमान में वृद्धि नहीं हुई है। हालांकि शनिवार से एक बार फिर रात का पारा बढ़ने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

3 मार्च तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बदली-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गायब हो रही हवा से नमीहवा से नमी धीरे-धीरे कम हो रही है। रायपुर में हवा में 41 प्रतिश सुबह और शाम को 26 प्रतिश ही रह गई।

शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 डिग्री और19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री रायपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

सबसे गर्म रहा रायपुर गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा हैं। रायपुर में दिन का तापमान 35 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। वहीं दुर्ग का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री था। यहां अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर 18.0 डिग्री दर्ज किया गया। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया।

सरकार ने बर्ड फ्लू को रोकने के लिए कदम उठाए, फार्म में मुर्गियों को मारने का आदेश दिया

0

बेंगलुरू के निकट स्थित चिक्कबल्लापुर जिले में बर्ड फ्लू के प्रकोप को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। राज्य पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार को चिक्कबल्लापुर के वरदाहल्ली गांव में एक पोल्ट्री फार्म में 350 मुर्गियों को मारने का आदेश दिया है। जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है क्योंकि वरदहल्ली में मुर्गियों में एच5एन1 वायरस पाया गया है। डिप्टी कमिश्नर पी.एन. रविंद्र की अगुवाई में जिला प्रशासन ने आपात बैठक की और गांव से मुर्गियों के बाहर जाने पर रोक लगा दी गई। गांव की सभी सड़कों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और गाड़ियों की कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि मुर्गियों को बाहर न ले जाया जा सके। शुरुआती जांच में पाया गया कि वरदाहल्ली के निवासी द्यामप्पा के घर पर 28 मुर्गियां मरी हुई मिली। गांव के अन्य घरों में भी मुर्गियों की मौत हो रही है। प्रशासन ने एक पोल्ट्री फार्म के तीन डेड चिकन के सैंपल जांच के लिए बेंगलुरू की सेंट्रल लैब भेजे। प्रयोगशाला परीक्षणों से सैंपल में एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई। इसके बाद पोल्ट्री फार्म की सभी मुर्गियों को मारने का आदेश जारी कर दिया गया।

प्रदेश में पेंशन वितरण में आसानी अधिकारियों ने गांव में घर-घर जाकर सर्वे किया और पूरे इलाके में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया। स्वास्थ्य विभाग भी ग्रामीणों की सेहत पर नजर रख रहा है। इस बीच, खबर मिली है कि दो दिन पहले वरदाहल्ली के पोल्ट्री फार्म से लगभग 10,000 मुर्गियों को बेंगलुरू भेजा गया था, जहां इन्हें मीट की दुकानों और होटलों में बेचा गया हो सकता है। अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं और विक्रेताओं को सतर्क कर रहे हैं कि वे वरदाहल्ली से लाए गए मुर्गों की बिक्री न करें। Also Read – आप तभी आगे बढ़ेंगे जब सब ठीक होगा : Nadendla Manohar आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में एवियन इन्फ्लूएंजा फैलने के बाद कर्नाटक सरकार ने सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। कर्नाटक पहले दावा कर चुका था कि राज्य में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है और वे पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। राज्य में हर महीने करीब चार करोड़ ब्रॉयलर चिकन का उत्पादन होता है और यहां 73 ब्रीडर व 20,000 पोल्ट्री किसान हैं। सीमा से सटे बेलगावी जिले में प्रशासन ने चिकन सैंपल की जांच शुरू कर दी है और महाराष्ट्र बॉर्डर पर चेकपोस्ट लगाए हैं। बर्ड फ्लू की खबरों के बाद पोल्ट्री किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है क्योंकि लोग चिकन और अंडे खाने से बच रहे हैं।

सड़क पर बर्थडे मनाने, पंडाल लगाने, भंडारा आयोजित करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही, मुख्य सचिव ने कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश

0

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में आज आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सड़कों पर जन्मदिन मनाने, पंडाल लगाने, भंडारा आयोजित करने की प्रवृतियों को हतोत्साहित करने एवं सार्वजनिक यातायात को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति यदि सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करने वालों पर एंटी-एन्क्रोचमेंट एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, नगर पालिका अधिनियम एवं अन्य सुसंगत अधिनियमों तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्य सचिव जैन ने बैठक में कहा कि सड़कें केवल आवागमन के लिए हैं, निजी आयोजनों के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन, पार्टियां तथा अन्य कोई भी निजी कार्यक्रम सार्वजनिक सड़कों पर आयोजित करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने ऐसे आयोजनों में शामिल वाहनों को जब्त करने और आयोजकों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिम्मेदार व्यक्तियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत उत्तरदायी ठहराया जाएगा

मुख्य सचिव जैन ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे किसी भी अवैध आयोजन को तुरंत रोकें और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। मुख्य सचिव जैन ने इस तरह की अवांछित गतिविधियों को रोकने और संबंधितों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने एसओपी तैयार करने के निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे नागरिकों को स्पष्ट संदेश मिले कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध आयोजन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। उन्होंने जनसंपर्क विभाग को विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग करते हुए आमजन को इस सम्बन्ध में जागरूक करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएँ दोबारा होती हैं, तो संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस सम्बन्ध में सख्त निगरानी रखें। मुख्य सचिव ने कहा कि वे विशेष सतर्कता दल (विजिलेंस टीम) गठित करें, जो ऐसी घटनाओं पर नजर रखेंगे और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें और सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक मार्गों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में न हो।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, रायपुर एवं बिलासपुर के पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर एवं बिलासपुर के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, परिवहन, नगरीय प्रशासन, विधि विभाग और जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा : विपक्ष का हंगामा, गर्भ गृह में पहुंचे विधायक निलंबित, सदन की कार्यवाही जारी

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर पुलिस द्वारा रेकी किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सदन में जमकर एडिशनल एसपी और सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी हुई। बढ़ते हंगामे को देखते हुए विस अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने सदन की करवाई दस मिनट के लिए स्थगित कर दी। विधायक उमेश पटेल और अनिल भेडिय़ा ने कहा कि आखिर क्यों ऐसी करवाई कि जा रही। क्या कांग्रेस विधायकों को डराने की कोशिश हो रही है। दस मिनट बाद शुरू हुई विधानसभा की करवाई भी हंगामा हुआ। नारेबाजी जमकर हुई। ईडी से डरना बंद करो। लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो। उमेश पटेल ने कहा कि जगदलपुर सहित कई जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का बहुमत में कांग्रेस है। इसलिए सरकार डरना चाहती है। आसंदी के सामने कांग्रेस विधायक खड़े होकर नारे बाजी कर रहे हैं। दूसरी ओर विस अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा सबको प्रश्न करने का मौका दिया जाएगा। विपक्ष को मौका देंगे। इस हंगामे के दौरान प्रश्नकाल भी चल रही तो दूसरी ओर विपक्ष के नारे की गूंज हो रही। स्पीकर रमन सिंह ने कहा कि जो विधायक अपनी सीट से सदन के गर्भ गृह में आ गए थे। जिस वजह से सदन की कार्रवाई सुचारू कराने के लिए की गई है। लेकिन जैसे ही कांग्रेस विधायक सदन से बाहर गए, उसके एक मिनट बाद फिर विपक्ष के सभी विधायकों का निलंबन वापस लेने की घोषणा की गई। लेकिन कोई अभी तक कांग्रेस विधायक सदन में नहीं लौटे है। प्रश्नकाल शुरू है।

बालोद जिले में पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी किया है।

0

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने वाले बालोद जिले के शिक्षकों पर निलंबन की गाज गिरी है। प्राथमिक शाला बेलटिकरी के शिक्षक सुभाष सोरी चुनाव ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाए गए थे। जिसके बाद अब उन पर एक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

पीएम श्री प्राथमिक स्कूल गुंडरदेही की शिक्षिका नेहा गुप्ता चुनाव प्रचार करती हुई स्कूल में बच्चों के बीच दिखी थी। जिसके बाद उन पर भी एक्शन लिया गया है। साथ ही सविता यादव को भी लापरवाही करने के कारण निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी किया है।

राहुल गांधी ने महिला की शिकायत पर लिया ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला, लोग हो गए हैरान

0

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में दौरे पर हैं, जहां उन्होंने आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कई बैठकें की, जिनमें मुख्य तौर पर लोगों के मुद्दों पर चर्चा की गई। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राहुल गांधी ने एक महिला की शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया, जो इस समय चर्चा का विषय बन गया है। राहुल गांधी रायबरेली में एक ढाबे पर बैठकर समोसा खा रहे थे। इसी दौरान एक महिला उनके पास आई और उसने अपनी शिकायत उनके सामने रखी। महिला ने बताया कि उसके परिवार को किसी ने मारा-पीटा है, लेकिन उसकी शिकायत का निस्तारण पुलिस द्वारा नहीं किया जा रहा है। महिला ने राहुल गांधी से अपील की कि उसकी मदद की जाए।

राहुल गांधी ने तुरंत महिला से पूछा कि पुलिस क्या कर रही है, और महिला ने जवाब दिया कि उसने एप्लीकेशन दी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इस पर राहुल गांधी ने बिना देर किए एक्शन लिया और महिला की समस्या का समाधान तुरंत करने का भरोसा दिया। यह वीडियो दिखाता है कि राहुल गांधी ने एक जिम्मेदार और सक्रिय नेता की भूमिका निभाई और जनता के मुद्दों को गंभीरता से लिया।

समान्य नागरिकों के लिए राहुल गांधी की सक्रियता

राहुल गांधी का यह एक्शन उनके नेता के रूप में सक्रियता और जनता के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। इस वीडियो से यह साफ है कि राहुल गांधी केवल चुनावों के दौरान ही नहीं, बल्कि आम जीवन में भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में विश्वास रखते हैं। वह न सिर्फ बड़े नेताओं और अधिकारियों से मिलकर समस्याओं को हल करने का प्रयास करते हैं, बल्कि खुद जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को हल करने के लिए तत्पर रहते हैं।

महाशिवरात्रि पर वायरल: शिव मंदिर में सांड का अनोखा ‘प्रणाम’, देखकर रोमांचित हुए लोग

0

महाशिवरात्रि के पावन मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सांड शिव मंदिर के सामने सिर झुकाए खड़ा दिखाई दे रहा है. इसे भगवान शिव के प्रति जानवर के समर्पण के रूप में देखा जा रहा है

26 फरवरी यानि बीते बुधवार को देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया. त्योहार के उत्साह और शुभ अवसर के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर पब्लिक कह रही है ये अब तक का सबसे शानदार वीडियो है. इसमें एक सांड को भगवान शिव के मंदिर के सामने खड़ा दिखाया गया है. क्लिप देखकर आपको ऐसा लगेगा, मानो जानवर झुककर भोलेनाथ को अपना ‘प्रणाम’ अर्पित कर रहा है !

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि भगवान शिव के मंदिर के सामने एक काला सांड खड़ा है. जानवर ने अगले पैरों को मोड़कर अपना सिर नीचे की ओर झुकाया हुआ है. वीडियो में आप देखेंगे कि सांड ने अपने सिर को बिल्कुल जमीन से टिका दिया है. यह देखकर नेटिजन्स को ऐसा लग रहा है जैसे सांड भगवान शिव को ‘नमन’ कर रहा हो !

BSNL ने उड़ा दी Jio-Airtel की नींद, लगभग 4 रुपये की डेली लागत में दे रही सालभर की वैलिडिटी, डेटा भी छप्परफाड़

0

BSNL अपने यूजर्स के लिए कई सस्ते प्लान ऑफर करती है. लगभग 4 रुपये की डेली लागत वाले एक प्लान में कंपनी सालभर की वैलिडिटी और डेली 2GB डेटा ऑफर कर रही है !

BSNL अपने यूजर्स के लिए कई सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करती है. इन प्लान्स की कीमत भले ही कम होती है, लेकिन इसमें मिलने वाले बेनेफिट छप्परफाड़ होते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सालभर के लिए भरपूर डेटा देता है. इस प्लान से रिचार्ज करने के बाद 2026 तक वैलिडिटी की चिंता करने की जरूरत नहीं है. आइए इस प्लान के सारे बेनेफिट्स के बारे में जानते हैं.

BSNL का 1,515 रुपये का डेटा पैक

देश की एकमात्र सरकारी कंपनी 1,515 रुपये का डेटा पैक पेश करती है. इस पैक में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. इसके साथ यूजर्स रोजाना 2GB डेटा हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा उठा सकते हैं. यानी इस पैक में कुल 730GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. बता दें कि यह एक डेटा पैक है, इसलिए इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं है. यह पैक लगभग 4 रुपये की डेली लागत में यूजर्स को सालभर की वैलिडिटी के साथ छप्परफाड़ डेटा दे रहा है. Jio और Airtel जैसी प्राइवेट कंपनियों के पास लंबी वैलिडिटी और इतने डेटा वाला कोई प्लान नहीं है.

3 रुपये की डेली लागत में भी मिल रही लंबी वैलिडिटी

BSNL अपने 197 रुपये वाले प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. यानी इस प्लान में यूजर्स को दो महीने से अधिक वैलिडिटी का फायदा मिल रहा है. इसके साथ कंपनी इसमें कॉलिंग, डेटा और SMS का बेनेफिट भी दे रही है. यह प्लान लेने के शुरुआती 18 दिनों तक यूजर्स डेली 100 SMS भेज सकते हैं और देश में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. डेटा की बात करें तो कंपनी शुरुआती 18 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा ऑफर कर रही है. इस प्लान की डेली लागत लगभग 3 रुपये पड़ती है.

 

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की संपत्ति होगी नीलाम! प्रशासन ने जब्त कर तारीख भी तय की, जानें क्या है पूरा मामला

0

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष और जाने-माने ठेकेदार अवधेश सिंह गौतम की संपत्ति को प्रशासन ने जब्त कर लिया है. इसके नीलामी की भी तारीख तय कर ली गई है.

इसलिए लिया गया है फैसला 

दरअसल जिले के धुर-नक्सल प्रभावित क्षेत्र हिरोली-डोकापारा सड़क निर्माण के काम में भारी अनियमितता हुई है. ये मामला विधानसभा में उठा था. इसके बाद गृहमंत्री ने मामले के संबंध में FIR दर्ज करने और राशि वसूली के कार्रवाई के आदेश जारी किए थे. प्रशासन ने 20106117 रुपए वसूली के निर्देश ठेकेदार और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम को दिए थे.लेकिन अब तक उन्होंने राशि जमा नहीं की है.ऐसे में प्रशासन ने उनकी संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की है.

नीलामी की तैयारी 

तहसील कार्यालय कुआकोंडा से जारी सूचना के मुताबिक अवधेश सिंह गौतम निवासी ग्राम नकुलनार तहसील कुआकोंडा की अचल संपत्ति ग्राम हितावर भूमि खसरा नंबर 23/1,30,31,177,179,181,182, 183,231,254 कुल रकबा 3.44 हेक्टेयर, संपत्ति का (बाजार मूल्य नौ लाख छब्बीस हजार तीन सौ सन्तावन रुपए मात्र), ग्राम हितावर भूमि खसरा नंबर 25,26 कुल रकबा 0.040 हेक्टेयर,( दस हजार सात सौ बहत्तर रुपए मात्र,) ग्राम हितावर भूमि खसरा नंबर 837 कुल रकबा 0.2100 हेक्टेयर (छप्पन हजार पांच सौ पचास रुपए मात्र) ग्राम नकुलनार भूमि खसरा नंबर 645/1 कुल रकबा 0.0400 हेक्टेयर (आठ हजार दो सौ नौ रुपए मात्र,) ग्राम नकुलनार भूमि खसरा नंबर 645/2 कुल रकबा 0.0400 हेक्येटर(आठ हजार दो सौ नौ रु मात्र) पर भू राजस्व बकाया वसूली के खाते में देय 20106117.00 और आदेशिका शुल्क के लेखे में देय रुपए 7.00 की वसूली के लिए कुर्क की गई है !