Home Blog Page 888

छात्रावास में आयुष विभाग द्वारा प्रकृति परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0

पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास में आयुष विभाग द्वारा छात्रावासी बच्चों के लिए विशेष प्रकृति परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके शरीर की प्रकृति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
छात्रावास अधीक्षक चित्ररेखा खांडे के अनुसार, आयुष विभाग महासमुंद के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी सरोज कुमार धृतलहरे की उपस्थिति में यह परीक्षण किया गया। उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शरीर में वात, कफ और पित्त जैसे दोष किस प्रकार संतुलन बिगाड़ सकते हैं और इनके असंतुलन से विभिन्न बीमारियाँ हो सकती हैं।
इस ऐप के माध्यम से व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर अपने शरीर की प्रकृति को जान सकता है। साथ ही, यह ऐप मौसमी बीमारियों से बचाव, उचित आहार, जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी सुझाव समय-समय पर संदेश के माध्यम से प्रदान करता है।
बच्चों को आयुर्वेद और प्रकृति परीक्षण से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि विभिन्न ऋतुओं में भोजन और दिनचर्या कैसी होनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सुझावों को समझा और प्रकृति परीक्षण ऐप को उपयोग करने का संकल्प लिया।

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु 23 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

0

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 के भाग (बी) के समान छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जिला बिलासपुर में कराने हेतु निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को प्रशिक्षण कराने के लिए आवेदन पत्र आवेदन किया गया है। आवेदन पत्र 23 दिसम्बर 2024 सायं 04ः00 बजे तक संभागीय मुख्यालय के कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कम्पोजिट बिल्डिंग प्रथम तल कलेक्ट्रेट कैम्पस अम्बिकापुर जिला सरगुजा जमा कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने परिवहन उप निरीक्षकों की चयन सूची की जारी

0

छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची आज साक्षात्कार के उपरांत जारी कर दी गई। परिवहन विभाग के लिए लोक सेवा आयोग ने लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर 15 अभ्यर्थियों के चयन की मुख्य सूची के साथ ही अनुपूरक सूची भी जारी की है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग में उप निरीक्षक परिवहन (तकनीकी) के 15 विज्ञाप्ति पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए 45 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया। लोक सेवा आयोग द्वारा आज आयोजित साक्षात्कार में 45 अभ्यर्थियों में से एक अभ्यर्थी अनर्ह तथा 2 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 42 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर वर्गवार चयन सूची जारी की गई, जिसमें सर्वश्री राकेश कुमार रात्रे, अंशुल त्रिपाठी, शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार जायसवाल, भूपेन्द्र कुमार, हरीश कुमार वर्मा, वीणा साहू, जयशंकर राजवाड़े, प्रियांशु खटकर, खुशबू सोरी, पंकज कुमार खुंटे, गीतेश कुमार ठाकुर, दिलीप कुमार, वैभव राज सोरी, ओमप्रकाश धुर्वे शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है हवाई सेवाओं का विस्तार

0

छत्तीसगढ़ में केन्द्र सरकार की रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत शुरू हो रही नई उड़ान सेवाओं का उद्देश्य हवाई यात्रा को न केवल किफायती बनाना है बल्कि क्षेत्र में यात्रियों के लिए पसंदीदा विकल्प भी बनाना है। इन उड़ानों के शुरू होने से व्यापारिक यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय समुदायों को बहुत लाभ होगा, समय की बचत होगी और आर्थिक विकास के नए द्वार खुलेंगे।

इसी कड़ी में रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इन तीनों शहरों को जोड़ने के लिए नई उड़ान सेवा का संचालन 19 दिसंबर, 2024 से शुरू होने जा रहा है।

रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली नई उड़ानें सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होंगी। यह नई सेवा न केवल यात्रा के समय को कम करेगी बल्कि इंटरसिटी यात्राओं को एक आरामदायक और सुविधाजनक बनाएगी, जिससे पर्यटन, व्यापार के अवसरों और क्षेत्रीय विकास को और बढ़ावा मिलेगा। इन शहरों में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर यात्री विमान सेवा के लिए बुकिंग करा सकते हैं। इस नई उड़ान सेवा का शुरुआती किराया मात्र 999 रूपए रखा गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए
www.flybig.in
पर सम्पर्क किया जा सकता है।

विधान सभा के रजत जयंती वर्ष में ‘स्मृतियां’ छायाचित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ

0

छत्तीसगढ़ विधान सभा के ‘‘रजत जयंती वर्ष’’ के उपलक्ष्य में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने आज विधान सभा परिसर में ‘‘स्मृतियां’’ छायाचित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

प्रदर्शनी के शुभारंभ के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रियों एवं विधायकों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसकी सराहना की। इस अवसर पर विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे ।

छायाचित्र प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ विधानसभा की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के 25 वर्षों के ऐतिहासिक सफर के महत्वपूर्ण अवसर के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। छायाचित्रों की इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ विधान सभा के आरंभ से लेकर वर्तमान तक विशिष्ट अतिथियों के छत्तीसगढ़ विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों में आगमन एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष भर विधान सभा परिसर में लगी रहेगी। प्रदर्शनी स्थल पर नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधान सभा भवन के ‘‘मॉडल’’ को भी प्रदर्शित किया गया है।

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पत्तों पर जमी बर्फ की चादर, रात का पारा 3 डिग्री से नीचे गिरा, 12 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट…

0

छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर के हालात बन गए हैं. राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं. सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में पड़ रही है. बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है. मौसम विभाग ने दुर्ग सहित 12 जिलों में अगले तीन दिनों के लिए कोल्ड वेव (शीतलहर) का यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है.

सरगुजा संभाग में शीतलहर के कारण मौसम और ठंडा हो गया है. बलरामपुर में रात का तापमान 3 डिग्री से भी नीचे गिरा, जो इस मौसम में सबसे कम था. वहीं, सरगुजा में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री, सूरजपुर में 7.5 डिग्री, कोरिया में 7.4 डिग्री और जशपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वहीं राजधानी रायपुर में भी रात का तापमान सामान्य से कम होकर 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. दिन में भी हल्की ठंड महसूस हुई और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. नगर निगम ने ठंड से बचाव के लिए शहर में अलाव जलाना शुरू कर दिया है, विशेष रूप से आउटर वार्डों में यह व्यवस्था की गई है.

शीतलहर का अलर्ट जारी (CG Weather Update)

मौसम विभाग ने 16 और 17 दिसंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है. 16 दिसंबर को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, दुर्ग, खैरागढ़-छुइखदान-गंडई, कबीधाम, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर में शीतलहर का अलर्ट रहेगा. 17 दिसंबर को, खासकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों में शीतलहर की संभावना है.

बस्तर में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 दिसंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर बस्तर संभाग में दिख सकता है. 17 और 18 दिसंबर की रात से बस्तर में बादल छाए रहेंगे और यहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दंतेवाड़ा जिले में रात का तापमान 12.6 डिग्री, बस्तर में 13.8 डिग्री और बीजापुर में 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो यहां के सबसे ठंडे इलाके हैं.

अतुल सुभाष केस में बड़ा एक्शन, पकड़ी गई पत्नी निकिता सिंघानिया, सास-साला भी अरेस्ट

0

अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ा एक्शन हुआ है. अतुल सुभाष की फरार पत्नी निकिता अब पुलिस की पकड़ में आ चुकी है. पुलिस ने निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से अरेस्ट कर लिया है. वहीं, अतुल के साले और सास को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है. अब आरोपी नंबर चार यानी निकिता सिंघानिया के चाचा सुशील केवल फरार हैं. निकिता गुरुग्राम में ही छिपी थी.

बताया गया कि निकिता को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था. वहीं अतुल की सास और साले को 14 दिसंबर की सुबह इलाहाबाद से गिरफ्तार किया गया था. तीनों को बेंगलुरु लाया गया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. इसके बाद निकिता समेत सभी आरोपियों को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

14 दिनों की न्यायिक हिरासत
अतुल सुभाष केस में बेंगलुरु पुलिस के डीसीपी शिवकुमार ने कहा आरोपी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं आरोपी निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

निकिता और सास-साले पर क्या आरोप
बेंगलुरु के टेक कंपनी कर्मचारी अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में यह पुलिस का बड़ा एक्शन है. अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी मां निशा और भाई अनुराग पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. इसी सिलसिले में बेंगलुरु पुलिस तलाश कर रही थी. बेंगलुरु पुलिस की कई टीमें इनके पीछे यूपी से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक खाक छान रही थी.

Gold ETF पर लट्टू हुए निवेशक, चार गुना बढ़ा निवेश, जानिए क्या हैं इसके फायदे

0

गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) में निवेश में चार गुना बढ़ गया है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के डेटा के मुताबिक, नवंबर 2023 से नवंबर 2024 के बीच निवेश गोल्ड ईटीएफ में निवेश करीब चार गुना हो गया है. नवंबर 2023 में गोल्ड ईटीएफ में 333.37 करोड़ निवेश हुआ था, जो नवंबर 2024 में बढ़कर 1,256 करोड़ हो गया. गोल्ड ईटीएफ को लेकर निवेशकों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस साल अप्रैल को छोड़कर बाकी 10 महीनों के दौरान इसमें निवेश यानी इनफ्लो बढ़ा है.

क्या होता है Gold ETF
गोल्ड ईटीएफ यानी गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, यह सोने में निवेश करने के लिए एक कमोडिटी-आधारित फंड है. दूसरे शब्दों में कहें तो गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रिक माध्यम से सोना खरीदने जैसा है.

Gold ETF में निवेश के फायदे
गोल्ड ईटीएफ को शेयरों की तरह स्टॉक एक्सचेंज पर खरीदा-बेचा जा सकता है. गोल्ड ज्वेलरी या कॉइन खरीदने के बाद उसे सुरक्षित रखने का भी चैलेंज होता है लेकिन गोल्ड ईटीएफ में इसकी चिंता नहीं रहती है. फिजिकल सोना खरीदने के लिए आपको हजारों रुपये चाहिए, वहीं गोल्ड ईटीएफ में कम पैसों से निवेश किया जा सकता है.

ऐसे घर बैठे कर सकते हैं Gold ETF में निवेश
गोल्ड ईटीएफ की हर यूनिट सोने के एक ग्राम की वैल्यू जितनी होती है. गोल्ड ईटीएफ की यूनिट्स को आसानी से स्टॉक एक्सचेजों पर बेचा या खरीदा जा सकता है. यह उतना ही आसान है, जितना कंपनियों के शेयरों को खरीदना या बेचना. गोल्ड ETF में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट खुलवाना पड़ता है. आप ब्रोकरेज फर्म के ऐप से जब चाहे गोल्ड ईटीएफ की यूनिट्स खरीद या बेच सकते हैं.

Gold ETF स्कीमों में रिटर्न
फिलहाल मार्केट में गोल्ड ईटीएफ की 17 स्कीमें हैं. इनका एक साल का औसत रिटर्न 29 फीसदी से ज्यादा रहा है. 3 साल में इनका औसत रिटर्न करीब सालाना 17 फीसदी और 5 साल में औसत रिटर्न सालाना 13.59 फीसदी रहा है.

फडणवीस सरकार में किसके-कितने मंत्री, किन विधायकों को आए फोन, जानिए कौन लेगा शपथ

0

महायुति सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज नागपुर में होगा. सूत्रों के मुताबिक, महायुति अपनी पहली कैबिनेट में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर जोर दे रही है. शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में राजभवन के लॉन में होगा. राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 21 दिन बाद अब महागठबंधन सरकार के कैबिनेट विस्तार किया जा रहा का वक्त आ गया है. उधर, बीजेपी के विधायक भी पूरी रात इंतजार करते रहे. आज शाम 4 बजे मंत्री पद की शपथ को लेकर दावेदारों ने बताया कि उनको मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस का फोन नहीं आया. यानी कि इस सरकार में

कैबिनेट विस्तार के दौरान महागठबंधन के तीनों दल क्षेत्रीय संतुलन साधने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. क्षेत्रीय और सांप्रदायिक समीकरणों के साथ-साथ पार्टी के विकास के लिए फायदेमंद नेताओं को तरजीह मिलने की संभावना है. बीजेपी ने शनिवार को ही अपने संभावित मंत्रियों के नामों की सूची दे दी थी. उम्मीद थी कि दोपहर तक पार्टी के दिग्गजों द्वारा सूची पर मुहर लगा दी जाएगी, लेकिन रात बीत जाने के बाद भी फोन नहीं आया तो दावेदार विधायक घबरा गये. आखिरकार आज सुबह से जिन बीजेपी विधायकों को फोन आए उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं, जिनको फोन नहीं आया वे बार-बार अपना फोन चेक करे थे कि कहीं उनका फोन हैंग तो नहीं हो गया.

पीएम मोदी जब गांधी पर‍िवार पर हमले कर रहे थे, तब प्र‍ियंका और राहुल क्‍या कर रहे थे? क्‍या द‍िया जवाब

0

लोकसभा में संव‍िधान पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर‍िवार को खूब सुनाया. उस वक्‍त सदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्र‍ियंका गांधी दोनों मौजूद थे. पीएम मोदी के भाषण के दौरान कांग्रेस के नेता जहां टोकाटोकी कर रहे थे, वहीं दोनों काफी शांत नजर आए. कुछ जवाबों पर प्र‍ियंका गांधी मुस्‍कुराती हुई भी नजर आईं. बाद में उन्‍होंने पीएम मोदी के भाषण पर रिएक्‍शन भी द‍िया.

प्र‍ियंका गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री ने एक नई चीज नहीं बोली. बोर कर दिया एकदम. मुझे अपने मैथ क्लास के डबल पीरियड की याद आ गई है. नड्डा जी हाथ मल रहे थे. अचानक पीएम को देखा तो एक्टिंग करने लगे कि आपको सुन रहा हूं. उधर, अमित शाह जी खुद को छिपा रहे थे. पीयूष गोयल सोने ही वाले थे. अगर भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस है तो बहस तो करो. पीएम एक ही बात बार-बार दोहराते हैं. जब राहुल गांधी से इस बारे में सवाल क‍िया गया, तो वे बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए.

कांग्रेस सांसद बोले-पीएम का चुनावी भाषण
कांग्रेस महासच‍िव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया, राहुल गांधी के भाषण के समय प्रधानमंत्री गैरहाज‍िर थे. गृह मंत्री मौजूद नहीं थे. या तो वे राहुल गांधी का सामना करने से डरे हुए हैं या फिर वे विपक्ष में विश्वास नहीं करते हैं. कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, हमेशा की तरह प्रधानमंत्री ने चुनावी भाषण दिया. प्रधानमंत्री का यह भाषण पूरी तरह से निराशाजनक था. उन्हें संविधान से जुड़ी उन बातों के बारे में बोलना चाहिए था जो भारत के संविधान को मजबूत बनाती हैं.

सपा सांसद ने क्‍या कहा
समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने कहा, हम निराश हैं कि उन्होंने (पीएम मोदी) संविधान के बारे में बात की लेकिन उन्होंने संभल, यूपी में कानून और व्यवस्था की स्थिति, अल्पसंख्यकों के अधिकार और मणिपुर मुद्दे पर कुछ नहीं कहा… उन्होंने लोगों के मुद्दों को संबोधित नहीं किया.
बीजेपी ने द‍िया जवाब
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, पीएम मोदी ने कांग्रेस ने जो संविधान की धज्जियां उड़ाई उसका पर्चा-पर्चा उखेर दिया और बताया कि हमारी सरकार ने संविधान में जो परिवर्तन किए वो गरीबों के लिए किए… समान नागरिक संहिता को कांग्रेस ने रोका, हम इसे लाएंगे. केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री ने विस्तार से कांग्रेस पार्टी को आइना दिखाया है कि कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद से आज तक जब तक शासन में रही तब तक किस तरह संविधान की उन्होंने धज्जियां उड़ाई। संविधान के प्रति उनका कोई मान नहीं है.