Home Blog Page 948

बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित, कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07786-242768 पर दे सकते हैं सूचना

0

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार आगामी मानसून-2024 को देखते हुए बाढ़, अतिवृष्टि आदि प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न जनधन की हानि से बचाव हेतु जिला कार्यालय कोण्डागांव के कक्ष कमांक-38 में 01 जून 2024 से मानसून के विदा होने तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में सम्पर्क हेतु दूरभाष नम्बर 07786-242768 पर बाढ़ आपदा या अतिवृष्टि की सूचना दी जा सकती है। इस जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के लिए नोडल अधिकारी सयुंक्त कलेक्टर श्री अजय उरांव मोबाइल नंबर 94252-42525 को नियुक्त किया गया है। वहीं नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी का दायित्व सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री धनीराम बाकड़े मोबाईल नम्बर 94077-72220 को सौंपा गया है।

राज्यपाल हरिचंदन से विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने की सौजन्य मुलाकात

0

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने सौजन्य भेंट कर उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों, मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार पात्रा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर  सच्चिदानंद शुक्ला एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर बलदेव शर्मा उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने आज नई दिल्ली के कृषि भवन में कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं के कार्यान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों के आवास का मुद्दा भी रखा, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने जल्द स्वीकृति देने का आश्वासन दिया है। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी साथ थे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को सूचित किया कि छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित 15.18 लाख परिवारों को अभी तक आवास की स्वीकृति नहीं मिली है। इसमें 6.99 लाख परिवार योजना के स्थायी प्रतीक्षा सूची में हैं और 8.19 लाख परिवार आवास प्लस में शामिल हैं। पूर्व में योजना के लिए राज्य का हिस्सा नहीं मिलने के कारण यह समस्या बनी रही। मुख्यमंत्री ने जल्द आवास स्वीकृत करने का अनुरोध किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने इस पर तत्काल कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

मुख्यमंत्री  ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना-2011 एवं आवास प्लस 2018 की सूची में अनेक पात्र परिवारों का नाम शामिल नहीं हो सका है। उन्होंने 10,500 नए पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करने का अनुरोध किया और साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पंचायतों को आवास निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने मनरेगा योजना के तहत आधार आधारित भुगतान प्रणाली (ABPS) में 31  मार्च,  2025 तक छूट देने का आग्रह किया, ताकि दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के श्रमिकों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होने कहा दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इंटरनेट की कमी और अन्य समस्याएं हैं, जिससे
आधार  आधारित  भुगतान  में  कठिनाई  आ रही  है।  इसके साथ ही इन क्षेत्रों में जब तक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध ना हो तब तक नगद भुगतान की अनुमति देने की मांग की।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने आदिवासी क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी सुधार की आवश्यकता जताई, जहां कई बसाहटें बारहमासी सड़कों से जुड़ी नहीं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में छूटे हुए आदिवासी क्षेत्रों को शामिल करने और पुरानी सड़कों के उन्नयन की मांग की।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी, और रागी जैसी मिलेट फसलों के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ाना राज्य के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये पौष्टिक होती हैं और आदिवासी क्षेत्रों में प्रमुख खाद्य पदार्थ हैं। साथ ही, उन्नत तकनीक और बीजों की उपलब्धता से किसानों की आय बढ़ेगी।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में कृषि व ग्रामीण विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।

बैठक में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक श्री रजत बंसल एवं केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अब नगरीय निकायों में भी 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़े का आयोजन

0

छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जनसमस्या निवारण पखवाडा का आयोजन किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए है। कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने जनसमस्या निवारण पखवाडा के सफल क्रियान्वयन हेतु अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार मरकाम को सम्पूर्ण नगरीय निकाय हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

 जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 29 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाडे का आयोजन किया जाएगा। जहां स्थानीय नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। आज 29 जुलाई को नगर पालिका शिवपुर चरचा के वार्ड क्रमांक 01 सामुदायिक भवन थाना के पास शिविर का आयोजन किया गया है।

नगर पालिका शिवपुर चरचा के अंतर्गत 30 जुलाई को वार्ड क्रमांक 02 एवं 03 विवेकानंद बस स्टॉप में, 31 जुलाई को वार्ड क्रमांक 04 व 05 दुर्गा पण्डाल शेड, 01 अगस्त को वार्ड क्रमांक 06, 07 व 08 सामुदायिक भवन में, 02 अगसत को वार्ड क्रमांक 09,10,11 व 12 वार्ड क्रमांक 11 सामुदायिक भवन में, 05 अगस्त को वार्ड क्रमांक 13,14 व 15 वार्ड क्रमांक 06 सामुदायिक भवन में, 06 अगस्त को वार्ड क्रमांक 01 से 05 तक का वार्ड क्रमांक 01  सामुदायिक भवन में, 07 अगस्त को वार्ड क्रमांक 06 से 10 तक वार्ड क्रमांक 06 सामुदायिक भवन में तथा 08 अगस्त को वार्ड क्रमांक 11 से 15 तक वार्ड क्रमांक 11 सामुदायिक भवन में जनसमस्या निवारण पखवाडे का आयोजन किया जाएगा।

नगर पालिका बैकुण्ठपुर के अंतर्गत 30 जुलाई को वार्ड क्रमांक 01 व 02 गंगाश्री के सामने फिल्टर प्लांट बैकुण्ठपुर में, 31 जुलाई को वार्ड क्रमांक 03 एवं 05 मिषन स्कूल प्रागण में, 01 अगस्त को वार्ड क्रमांक 04 एवं 15 आंगनवाड़ी खुटनपारा में, 02 अगस्त को वार्ड क्रमांक 06 एवं 07 षिव मंदिर के पास, 05 अगस्त को वार्ड क्रमांक 08 आंगनबाड़ी भवन चेर में, 06 अगस्त को वार्ड क्रमांक 09, 10 आत्मानंद स्कूल महलपारा में, 07 अगस्त को वार्ड क्रमांक 11, 12 नगर पालिका परिसर में, 08 अगस्त को वार्ड क्रमांक 12, 13 मानस भवन में, 09 अगस्त को वार्ड क्रमांक 16,17,18 रैन बसेरा प्रेमाबाग में एवं 10 अगस्त को वार्ड क्रमांक 19, 20 दुर्गा पण्डाल जूनापारा में जनसमस्या निवारण पखवाडे का आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में अब तक 541.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

0

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 541.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 28 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1304.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 201.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
    राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 324.2 मिमी, जशपुर में 347.9 मिमी, कोरिया में 343.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 370.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
    इसी प्रकार, रायपुर जिले में 468.1 मिमी, बलौदाबाजार में 622.9 मिमी, गरियाबंद में 596.1 मिमी, महासमुंद में 429.5 मिमी, धमतरी में 620.3 मिमी, बिलासपुर में 532.2 मिमी, मुंगेली में 557.0 मिमी, रायगढ़ में 413.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 252.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 494.9 मिमी, सक्ती में 377.4 कोरबा में 614.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 488.7 मिमी, दुर्ग में 339.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 441.9 मिमी, राजनांदगांव में 601.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 717.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 412.8 मिमी, बालोद में 709.4 मिमी, बेमेतरा में 341.7 मिमी, बस्तर में 671.5 मिमी, कोण्डागांव में 640.9 मिमी, कांकेर में 809.5 मिमी,  दंतेवाड़ा में 763.5 मिमी और सुकमा जिले में 877.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 29 जुलाई को 4 नवगठित नगर पालिकाओं में ’मोर संगवारी’ योजना का करेंगे विस्तार

0

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव 29 जुलाई को राज्य की चार नवगठित नगर पालिकाओं मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया में “मोर संगवारी” योजना का विस्तार करेंगे। वे इस दिन लोरमी के मानस मंच में आयोजित कार्यक्रम में चारों नई नगर पालिकाओं में योजना का शुभारंभ करेंगे।

शहरी नागरिकों की सुविधाएं बढ़ाने कार्यक्रम में ’’मोर संगवारी’’ अपांइटमेंट मोबाइल एप भी लॉन्च किया जाएगा। ’’मोर संगवारी’’ सेवा के अंतर्गत नागरिकों के लिए चैट बोट की सुविधा वाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही तत्काल अपांइटमेंट लिए जाने और मुहैया कराई जा रही सेवाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज संबंधी सभी जानकारियां भी प्रदान की जाएगी। 

राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  शशांक पाण्डेय ने बताया कि आमजनों तक शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से पहुंचाने के लिए राज्य में ’’मोर संगवारी’’ योजना संचालित की जा रही है। इसमें 27 तरह की सेवाएं नागरिकों को बिना किसी व्यवधान और कार्यालय जाए बिना उपलब्ध कराई जा रही है। सरकारी दस्तावेज बनवाने की यह घर पहुंच सेवा वर्तमान में प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों, 44 नगर पालिकाओं तथा दो नगर पंचायतों अंबागढ़ चौकी और गौरेला में संचालित की जा रही है। ’’मोर संगवारी’’ के अंतर्गत विभिन्न विभागों की 27 प्रकार की शासकीय सेवाएं जैसे राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि सेवाओं के लिए टोल-फ्री नंबर 14545 जारी किया गया है। ये सेवाएं सभी कार्य दिवसों में प्रातः आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

0

मुख्यमंत्री  साय ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी सुश्री मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर ने महिला वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। निश्चित ही यह समूचे भारतवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। सुश्री मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री साय ने सिक्किम के नव नियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर को नई दिल्ली में दी बधाई

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने आज नई दिल्ली में सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री माथुर को राज्यपाल पद पर नियुक्ति की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान श्री माथुर के अनुभव और नेतृत्व की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से सिक्किम के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन समिति गठित

0

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार जिला स्तरीय पर्यटन समिति का गठन किया गया। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समिति में अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों की नियुक्ति निम्नानुसार किया गया है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट अध्यक्ष, माननीय विधायक भरतपुर सोनहत विधानसभा क्र. 01 सदस्य, माननीय विधायक मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्र. 02 सदस्य, पुलिस अधीक्षक सदस्य, वनमंडलाधिकारी सदस्य, परियोजना निदेशक डीआरडीए जिला पंचायत सचिव, डिप्टी कलेक्टर प्रभारी अधिकारी पर्यटन विभाग का सदस्य, महापौर नगर निगम चिरमिरी सदस्य, अध्यक्ष नगर पालिका मनेंद्रगढ़ सदस्य, सरपंच ग्राम पंचायत अमृत धारा का सदस्य, सरपंच ग्राम पंचायत हरचौका का सदस्य, सरपंच रमदहा बेनीपुरा का सदस्य, डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय, जिला नोडल अधिकारी, पुरातत्व/पर्यटन/संस्कृति विभाग एमसीबी को सदस्य/समन्वयक, आयुक्त नगर पालिक निगम चिरमिरी सदस्य, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सदस्य, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सदस्य, क्रेडा अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण जिला अधिकारी सदस्य, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग सदस्य, श्री गौरव त्रिपाठी शिक्षक बुंदेली को सदस्य बनाया गया है । इस समिति का मुख्य उद्देश्य समिति के अध्यक्ष, सचिव तथा सदस्यों को समन्वय स्थापित कर पर्यटन के क्षेत्र को विकसित करते हुये बढ़ावा देना है ।

लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम पर आयोजित हुई कार्यशाला

0

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर में शुक्रवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 (द पब्लिक एक्जामिनेशन, प्रीवेंशन ऑफ अनफेयर मींस, एक्ट 2024) पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में केन्द्र सरकार द्वारा पारित नये कानून के प्रावधानों के संदर्भ में आयोग के पैनल अधिवक्ता डॉ. सुदीप अग्रवाल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय द्वारा उक्त कानून के संबंध में व्याख्यान दिया गया। विदित हो कि उक्त कानून 21 जून 2024 से भारत सरकार द्वारा लागू किया गया है, जिसके तारतम्य में उत्तरप्रदेश तथा बिहार सरकार द्वारा भी इस कानून को राज्य की परीक्षाओं में लागू करने का अध्यादेश पारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य में इस कानून को लागू करने के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। कार्यशाला में आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वर्मा, सदस्य डॉ. सरिता उईके, सदस्य श्री संतकुमार नेताम एवं आयोग के सचिव श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, विधिक सलाहकार श्री सुधीर कुमार, परीक्षा नियंत्रक श्रीमती लीना कोसम एवं विधि अधिकारी श्री अपूर्व श्रीवास्तव उपस्थित रहे।