Home छत्तीसगढ़ बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित, कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07786-242768 पर...

बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित, कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07786-242768 पर दे सकते हैं सूचना

11
0

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार आगामी मानसून-2024 को देखते हुए बाढ़, अतिवृष्टि आदि प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न जनधन की हानि से बचाव हेतु जिला कार्यालय कोण्डागांव के कक्ष कमांक-38 में 01 जून 2024 से मानसून के विदा होने तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में सम्पर्क हेतु दूरभाष नम्बर 07786-242768 पर बाढ़ आपदा या अतिवृष्टि की सूचना दी जा सकती है। इस जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के लिए नोडल अधिकारी सयुंक्त कलेक्टर श्री अजय उरांव मोबाइल नंबर 94252-42525 को नियुक्त किया गया है। वहीं नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी का दायित्व सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री धनीराम बाकड़े मोबाईल नम्बर 94077-72220 को सौंपा गया है।