Home Blog Page 998

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से नवाचार करते हुए गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों के लिए समर कैंप जन सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

0

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से नवाचार करते हुए गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों के लिए समर कैंप जन सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से नवाचार करते हुए गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों के लिए समर कैंप जन सहयोग से आयोजित किया जाएगा। कैंप सुबह सात से साढ़े 9 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह कैंप फ्री और स्वैच्छिक रहेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश जारी कर कहा कि 15 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनमें बहुमुखी कौशल का विकास किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों में और गांव शहर के सामुदायिक भवनों में समर कैंप का आयोजन किया जाए। इस कैंप में रचनात्मक क्षेत्र के विशेषज्ञ को आमंत्रित कर उनसे मार्गदर्शन प्रशिक्षण दिलाया जा सकता है।
समर कैंप में बच्चों की बढ़ेगी रुचि 

इसमें पालक और शाला विकास समितियां का भी सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि समर कैंप में चित्रकला, गायन, वादन, निबंध, कहानी-लेखन, हस्तलिपि-लेखन, नृत्य, खेल-कूद, अपने गांव शहर का ऐतिहासिक परिचय आदि गतिविधियां आयोजित की जा सकती है। इन गतिविधि के अलावा अन्य रचनात्मक गतिविधि का भी चयन किया जा सकता है।

अपने संसाधनों से सफल बनाना पड़ेगा कार्यक्रम
इस आयोजन के लिए कोई भी बजट देय नहीं होगा। जिले अपने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म कालीन अवकाश को बच्चों के सीखने के लिए अवसर के रूप में प्रयुक्त किया जाए।

छत्तीसगढ़ में 3 विधानसभा में उपचुनाव निश्चित हैं। पाटन, कोंटा और भिलाई में उप चुनाव होगा। PCC चीफ दीपक बैज…

0

छत्तीसगढ़ में 3 विधानसभा में उपचुनाव निश्चित हैं। पाटन, कोंटा और भिलाई में उप चुनाव होगा। PCC चीफ दीपक बैज…

दीपक बैज ने कहा कि BJP रायपुर दक्षिण उपचुनाव । छत्तीसगढ़ में 3 विधानसभा में उपचुनाव निश्चित हैं। पाटन, कोंटा और भिलाई में उप चुनाव होगा।

दीपक बैज ने कहा कि BJP रायपुर दक्षिण उपचुनाव की बात कही है। जबकि छत्तीसगढ़ में 3 विधानसभा में उपचुनाव निश्चित हैं। पाटन, कोंटा और भिलाई में उप चुनाव होगा। तीनों विधानसभा के कांग्रेस विधायक सांसद बनेंगे।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सरकार पर शराब कि बिक्री बढ़ाने के लिए एसी अहाते खोलने का आरोप लगाया है। साथ ही इस आहते की टेंडर प्रक्रिया में भी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बड़ा भ्रष्टाचार की बात कही है ।

इस मामले में सरकार की ओर से डिप्टी सीएम अरुण साव का कहना है कि कांग्रेस ने राज्य में शराबबंदी की बात कही थी। लेकिन पांच साल सरकार ने इस दिशा में कुछ भी नहीं किया। उल्टा कांग्रेस ने घर घर शराब पहुंचाने का भी काम किया है। इस लिहाज से इस मामले में कांग्रेस को कुछ भी बोलने का हक नही है।

Petrol Diesel Price Today: कहां सस्ता, कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?

0

Petrol Diesel Price Today: कहां सस्ता, कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?

Petrol Diesel Price Today : रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को भारतीय ऑयल कंपनियों द्वारा जारी किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर भारतीय ऑयल कंपनियां ईंधन की कीमतों का संशोधन करती हैं, जिसके बाद रेट को अपडेट किया जाता है।

आज यानी 14 मई, मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत अपडेट कर दी गई है, आइए जानते हैं आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर के साथ मिल रहा है।

देश के महानगरों में पेट्रोल के दाम

  1. राजधानी दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल का रेट 94.76 रुपये है।
  2. मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल का रेट 104.19 रुपये है।
  3. कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल का रेट 103.93 रुपये है।
  4. चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल का रेट 100.75 रुपये है।

देश के महानगरों में डीजल के दाम

  1. राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम 87.62 रुपये है।
  2. मुंबई में डीजल का दाम 92.13 रुपये है।
  3. कोलकाता में डीजल का दाम 90.74 रुपये है।
  4. चेन्नई में डीजल का दाम 92.32 रुपये है।

आपके शहर में प्रति लीटर ईंधन की कीमत

शहर पेट्रोल के रेट डीजल के रेट
नोएडा 94.66 87.76
गुड़गांव 94.90 87.76
लखनऊ 94.56 87.66
कानपुर 94.50 88.86
प्रयागराज 95.28 88.45
आगरा 94.47 87.53
वाराणसी 95.07 87.76
मथुरा 94.41 87.19
मेरठ 94.34 87.38
गाजियाबाद 94.65 87.75
गोरखपुर 94.97 88.13
पटना 106.06 92.87
जयपुर 104.85 90.32
हैदराबाद 107.41 95.65
बेंगलुरु 99.84 85.93
भुवनेश्वर 101.06 92.64
चंडीगढ़ 94.64 82.40

ईंधन का रेट अपने शहर में चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। ये काम आप घर बैठे अपने फोन से भी कर सकते हैं। भारतीय ऑयल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, ऐप या कंपनियों के नंबर पर SMS करके पेट्रोल और डीजल के रेट का पता कर सकते हैं।

  1. इंडियन ऑयल को 9224992249 पर RSP और शहर का पिन कोड SMS करके ईंधन के रेट जान सकते हैं।
  2. BPCL को 9223112222 पर RSP और शहर का पिन कोड SMS करके ईंधन के रेट जान सकते हैं।
  3. HPCL को 9222201122 पर HPPrice और शहर का पिन कोड SMS करके ईंधन के रेट जान सकते हैं।

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर…

0

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर…

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के पार्थिव शव को आज दिल्ली से पटना लाया जा रहा है. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पटना के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर ले जाया जाएगा और फिर बीजेपी कार्यालय में रखा जाएगा. इसके बाद यहीं से अंतिम संस्कार के लिए लोग पार्थिव शरीर को लेकर रवाना होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार देर रात को निधन हो गया. सुशील मोदी के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई.

बता दें कि सुशील मोदी गले के कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. सुशील मोदी का पार्थिव शरीर आज दिल्ली से पटना पहुंचेगा. लगभग 12 बजे पटना एयरपोर्ट उनका पार्थिव शरीर पहुंचेगा. विशेष विमान से पार्थिव शरीर पटना आ रहा है. एयरपोर्ट से राजेंद्र नगर आवास पर पार्थिव शरीर पहुंचेगा. आवास के बाद बीजेपी कार्यालय भी ले जाया जायेगा. बीजेपी कार्यालय से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को अपना मूल्यवान सहयोगी और मित्र बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने बिहार में भाजपा के उत्थान और जीएसटी के पारित होने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी याद किया.

पीएम मोदी ने सुशील कुमार मोदी के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर को एक्स पर पोस्ट कर कहा, “पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है. आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे. राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी. उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए. जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति!”

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4 : लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर मतदान जारी…

0

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4 : लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर मतदान जारी…

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4 : सुबह 11 बजे तक का वोट प्रतिशत आ गया है.

सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

कुल प्रतिशत :24.87%

आंध्र प्रदेश: 23.10

बिहार: 22.54%

जम्मू एवं कश्मीर :14.94 %

झारखंड: 27.40%

मध्य प्रदेश : 32.38%

महाराष्ट्र: 17.51 %

ओडिशा: 23.28%

तेलंगाना: 24.31%

उत्तर प्रदेश :27.12 %

पश्चिम बंगाल : 32.78 %

गौरतलब है कि चौथे चरण का चुनाव प्रचार शनिवार 11 मई को समाप्त हो गया. इस चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों और तेलंगाना की 17 सीटों पर मतदान हो रहा है. उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश की 8, बिहार की 5, झारखंड और ओडिशा की 4-4 सीटों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी मतदान हो रहा है.

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 4: प्रमुख उम्मीदवार
अखिलेश यादव – उत्तर प्रदेश में कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र.
महुआ मोइत्रा – पश्चिम बंगाल का कृष्णानगर.
अधीर रंजन चौधरी- बहरामपुर, पश्चिम बंगाल.
गिरिराज सिंह- बिहार का बेगुसराय.
वाईएस शर्मिला- आंध्र प्रदेश का कडप्पा.
अर्जुन मुंडा – झारखंड में खूंटी निर्वाचन क्षेत्र.
शत्रुघ्न सिन्हा – पश्चिम बंगाल का आसनसोल.
असदुद्दीन ओवैसी – तेलंगाना का हैदराबाद.

”नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! जाने पूरा मामला”

0

”नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! जाने पूरा मामला”

त्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में नूडल्स खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार पड़ गए. इलाज के दौरान 12 साल के एक लड़के की मौत हो गई. फूड प्वाइजनिंग के कारण पूरा परिवार बीमार पड़ गया.

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया है. खाद्य विभाग ने कहा कि मुहल्ले के और भी लोगों ने नूडल्स खाए हैं. उनको कई दिक्कत नहीं हुई है. साथ ही कहा कि इन लोगों की तबीयत कुछ और खाने से बिगड़ी होगी.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पूरनपुर तहसील के राहुल नगर चंदिया हजारा गांव में गुरुवार रात नूडल्स और चावल खाने से तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 सदस्य बीमार पड़ गए. इसके बाद परिवार को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. ठीक होने के बाद वह घर लौट आए. उसी रात उन्हें फिर से बेचैनी होने लगी.

12 वर्षीय रोहन की हुई मौत

परिवार का ही 12 वर्षीय रोहन दर्द की वजह से पानी पीकर बिस्तर पर लेट गया. उलझन होने के कुछ देर बाद 12 वर्षीय रोहन की मौत हो गई. यह देख परिजनों में कोहराम मच गया. सभी को इलाज के लिए एबुलेंस से पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया.

बरेली जिला अस्पताल में भी किया गया रेफर

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि कुछ खाने के बाद 12 साल के रोहन की तबीयत बिगड़ गई. कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के डॉक्टर राशिद ने बताया कि शनिवार को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद पांच लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. दूसरे बेटे विवेक की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. चार अन्य की हालत स्थिर है.

खाद्य विभाग ने क्या कहा ?

इस पूरे मामले पर खाद्य विभाग के अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि जांच की गई है. उसमें पता चला कि परिवार ने एक जनरल स्टोर से नूडल्स का एक विशेष ब्रांड खरीद कर खाया था. कुछ अन्य लोगों ने भी उसी ब्रांड के नूडल्स खरीदे थे, लेकिन उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है. शशांक त्रिपाठी ने कहा कि संभावना है कि नूडल्स के अलावा कुछ और खाने के कारण वह बीमार हुए हैं. उन्होंने पूरनपुर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट को अपने निष्कर्षों के बारे में बताया है. पुलिस ने बताया कि परिजनों ने अभी तक इस बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

छत्तीसगढ़ : पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होंगे CM साय… कई राज्यों के मुख्यमंत्री जुटेंगे वाराणसी में, कल होगा शक्ति प्रदर्शन…

0

छत्तीसगढ़ : पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होंगे CM साय… कई राज्यों के मुख्यमंत्री जुटेंगे वाराणसी में, कल होगा शक्ति प्रदर्शन…

लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं जबकि चौथे चरण के लिए मतदान जारी हैं। इस चरण में 10 राज्यों के 96 सीटों पर मतदान होगा। वही इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन रैली रोड शो लाइव

दरअसल पीएम मोदी कल यानि मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के सामने कांग्रेस ने अजय राय को खड़ा किया है। नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले वे बनारस में रोड शो करेंगे। अजय राय ने शुक्रवार, 10 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। वाराणसी सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने अतहर जमाल लारी को खड़ा किया है। श्याम रंगीला निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा।लंका गेट से शुरू होगा पीएम मोदी का रोड शोप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी में रोड शो कई मायनों में बेहद खास होने जा रहा है।

इसी बेच खबर मिली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन रैली और रोड शो में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय कल वाराणसी जायेंगे। उनके अलावा भाजपा शासित और सहयोगी दल के मुख्यमंत्री भी इस बड़े आयोजन में शामिल होंगे। इस तरह मंगलवार को धर्मनगरी में भाजपा इस लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 : मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट, एक इकलौती ऐसी सीट है, जहां विपक्ष, बीजेपी को नोटा से हराने की तैयारी में है।

0

लोकसभा चुनाव 2024 : मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट, एक इकलौती ऐसी सीट है, जहां विपक्ष, बीजेपी को नोटा से हराने की तैयारी में है।

भारतीय राजनीति के इतिहास में शायद ये पहली बार है जब कांग्रेस पार्टी अपने विरोधियों को हराने के लिए जनता से नोटा का बटन दबाने की अपील कर रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट, एक इकलौती ऐसी सीट है, जहां विपक्ष, बीजेपी को नोटा से हराने की तैयारी में है।

 पहले 2017 और अब 2024, चुनाव से पहले पार्टी बदलने का खेल खेलते रहे हैं अरविंदर सिंह लवली, समझिए अब कैसे बदल जाएगा East Delhi का समीकरण

नोटा के अलावा ऑप्शन क्यों नहीं? इस कहानी की शुरुआत होती है 29 अप्रैल 2024 से। जब नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना पर्चा वापस ले लिया। कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका था, क्योंकि सूरत में भी कांग्रेस का प्रत्याशी मैदान छोड़कर भाग गया था, बीजेपी यहां निर्विरोध जीत गई। इंदौर में भी यही हुआ। पर्चा वापस लेने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार तुरंत बीजेपी में भी शामिल हो गया। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के साथ कांग्रेस उम्मीदवार दिखे। हालांकि यहां बीजेपी को निर्विरोध जीत नहीं मिली है, क्योंकि अन्य निर्दलीय मैदान में हैं।

नोटा के सहारे मध्य प्रदेश कांग्रेस : कांग्रेस उम्मीदवार के धोखे के बाद खबर आई कि कांग्रेस किसी निर्दलीय उम्मीदवार को सपोर्ट कर सकती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता कांग्रेस ने रणनीति बदली और नोटा पर दांव लगा दिया। इंदौर सीट के 72 साल के इतिहास में पहली बार चुनावी दौड़ से बाहर हो चुकी कांग्रेस इंदौर को अपने समर्थित प्रत्याशी के तौर पर नोटा को पेश करने की हर-मुमकिन कोशिश कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्थानीय मतदाताओं से आह्वान किया है कि वे भाजपा को सबक सिखाने के लिए इस बार नोटा का इस्तेमाल करें। उन्होंने एक हालिया कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- “भले ही इस बार इंदौर में हमारा प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है, लेकिन मतदान के दिन हर बूथ के पास कांग्रेस कार्यकर्ता टेबल-कुर्सी लगाकर बैठें और इस भाव से काम करें कि नोटा ही हमारा प्रत्याशी है।”

नोटा पर ही फोकस क्यों : दरअसल जिस तरह से कांग्रेस उम्मीदवार ने पर्चा वापस लिया और तुरंत बीजेपी में शामिल हो गए, उससे इंदौर की जनता में भी नाराजगी है। जो कई मौकों पर दिख चुकी है। नोटा को लेकर भी बात हो रही है, जिसके बाद अब कांग्रेस बीजेपी के सामने नोटा से चुनौती पेश कर रही है। अगर कांग्रेस, बीजेपी के मुकाबले में नोटा को खड़ा में कामयाब रही तो यह बहुत बड़ी बात होगी। पूरे देश में एक मैसेज जा सकता है। हालांकि जिस तरह से इंदौर सीट पर सालों से बीजेपी का कब्जा रहा है, उससे बीजेपी, नोटा से हार जाए, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। लेकिन कांग्रेस चुनौती जरूर पेश करने की कोशिश कर रही है।

इंदौर सीट का समीकरण  : इंदौर मतदाताओं की तादाद के लिहाज से मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र है। भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद शंकर लालवानी को लगातार दूसरी बार इंदौर के चुनावी रण में उतारा है। इस सीट पर 25.13 लाख मतदाता 13 मई को 14 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे जिनमें नौ निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। साल 2019 में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान इंदौर में 69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। तब इस सीट पर 5,045 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना था।

नोटा क्या है : नोटा या “उपरोक्त में से कोई नहीं”, वह विकल्प है जो मतदाता को चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक तौर पर अस्वीकृति का वोट दर्ज करने में सक्षम बनाता है। यदि कोई मतदाता नोटा दबाता है तो यह बताता है कि मतदाता ने किसी भी पार्टी को वोट देने का विकल्प नहीं चुना है। उसे कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव जिले में स्थित रहस्यमयी गुफा इस गुफा में इतिहास के काफी रहस्य भी हैं…

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव जिले में स्थित रहस्यमयी गुफा इस गुफा में इतिहास के काफी रहस्य भी हैं…

यह गुफा देश का पहला एवं एशिया का दूसरी सबसे लंबी गुफा है तथा गुफा में इतिहास के काफी रहस्य छिपे हुए हैं पर अब तक इसका विस्तृत अनुसंधान होना शेष है…
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित मंडीप खोल गुफा 13 मई सोमवार को सैलानियों के लिए खुलेगी। शुक्रवार को अक्षय तृतीया मनाने के ठीक 3 दिन बाद यह गुफा का द्वार आम लोगों के लिए खोल दिया जाता हैै। वहीं हर साल गुफा में जाने के लिए लोगों की भारी भीड़ रहती है।

पूजा-अर्चना के बाद खुलता है गुफा का द्वार : वनांचल स्थित मंदिर मंडीपखोल गुफा ठाकुर टोला जमीदारी के अंतर्गत आता है। परंपरा अनुसार यहां के राजा या उनके परिवार के सदस्य गुफा का द्वार खोलने से पहले देवी-देवताओं का स्मरण कर पूजा-अर्चना कर गुफा का द्वार खोलते हैं। द्वार के चट्टान को हटाने से पहले हवाई फायर भी किया जाता है ताकि कोई जंगली जानवर गुफा में हो तो यहां से निकल जाए। गुफा में सबसे पहले प्रवेश जमीदार के परिवार के लोग करते है तथा गुफा में स्थित शिवलिंग सहित अन्य देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हैं।

सोलह बार नदी पार करना पड़ेगा : मैकाल पर्वत श्रेणिया में स्थित मंडीपखोल गुफा तक पहुंचने का सफर काफी रोमांचक है। पर्यटकों के लिए यह सफर किसी रोमांचकारी से काम नहीं है। गुफा तक पहुंचाने के लिए कोई स्थाई रास्ता नहीं है। पैलीमेटा ठाकुरटोला के बाद का रास्ता कहीं मैदान तो कही पगडंडी और पहाड़ के उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर यहां तक पहुंचा जाता है। यहां पहुंचने के लिए सबसे खास बात यह है कि एक ही नदी को अलग-अलग जगह पर 16 बार पार करना पड़ता है। जंगल के विभिन्न किस्म के वृक्ष एवं चट्टानी मार्ग से गुजर कर यहां पहुंचा जाता है।

यहा श्वेत गंगा के नाम से है कुंड : इस रहस्यमई गुफा के अंदर श्वेत गंगा नाम का कुंड है जिसमें नहाने से सारे कुष्ठ रोग दूर हो जाते हैं। श्वेत गंगा नामक कुंड में नहा कर ही गुफा में प्रवेश कर शिवलिंग का दर्शन किया जाता है। श्वेत गंगा कुंड में डुबकी लगाने के लिए लोगों की कतार लगी रहती है। बताया जाता है कि इस कुंड में साल भर पानी निकलते रहता है।

पुलिस बल की रहती है तैनाती :  इस रहस्यमय गुफा की मुख्य खास बात है कि पूरे साल भर में केवल अक्षय तृतीया के बाद पहले सोमवार को ही या गुफा खुलता है। इस रहस्यमयी गुफा में शिवलिंग की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पूरे रास्ते भर लोगों की भीड़ लगी रहती है। इसको लेकर सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहते हैं।

आकृतियां आकर्षित करती हैं : मंडीपखोल गुफा को काफी रहस्य हैं। भीषण गर्मी में भी गुफा के अंदर शीतलता बनी रहती है। गुफा के अंदर का मार्ग सकरा तो कहीं चढ़ाव तो कहीं पर मैदान है। गुफा के अंदर काफी अंधेरा रहता है। स्थानीय सेवा समिति द्वारा गुफा के अंदर कुछ दूरी तक रोशनी की व्यवस्था की जाती है। आगे जाने के लिए शैलानी अपने वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोग करते हैं। रोशनी पढ़ने पर चट्टान टिमटिमाने लगते हैं। गुफा का अंदर जगह-जगह देवी, देवता, अप्सरा, जीव जंतु की आकृति भी उभरी हुई है। अंदर जाने वाले को शाम होने से पहले बाहर आना होता है।

मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य… लोकसभा चुनाव के लिए केजरीवाल ने की ’10 गारंटी’ की घोषणा; जानें क्या है खास

0

मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य… लोकसभा चुनाव के लिए केजरीवाल ने की ’10 गारंटी’ की घोषणा; जानें क्या है खास

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर वादों का ऐलान किया है।

उन्होंने ‘केजरीवाल की गारंटी’ की घोषित की और कहा कि 10 कार्यों पर युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा।

‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ की खास बातें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ‘आज हम लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ की घोषणा करने जा रहे हैं। मेरी गिरफ्तारी के कारण इसमें देरी हुई लेकिन अभी भी चुनाव के कई चरण बाकी हैं। मैंने INDIA गठबंधन के बाकी लोगों के साथ इस पर चर्चा नहीं की है।’ उन्होंने कहा कि यह एक गारंटी की तरह है जिससे किसी को कोई समस्या नहीं होगी, मैं यह गारंटी लेता हूं कि इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने के बाद, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि ये गारंटी लागू हो।

केजरीवाल की पहली गारंटी- गरीबों को मुफ्त बिजली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने पर देश के सभी गरीबों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि ’10 गारंटी में से पहली गारंटी यह है कि हम देश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराएंगे। देश में 3 लाख मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता है लेकिन उपयोग केवल 2 लाख मेगावाट है। हमारा देश मांग से ज्यादा बिजली उत्पादन कर सकता है।’ उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली और पंजाब में ऐसा किया है, हम देश में भी करेंगे। हम सभी गरीबों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देंगे। इसमें 1.25 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे, हम यह व्यवस्था कर सकते हैं।

केजरीवाल की दूसरी गारंटी- शिक्षा की व्यवस्था

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि ‘आज हमारे सरकारी स्कूलों की हालत अच्छी नहीं है। हमारी दूसरी गारंटी यह है कि हम सभी के लिए अच्छी और उत्कृष्ट मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करेंगे। सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा प्रदान करेंगे। हमने दिल्ली और पंजाब में कर दिया, इसके लिए 5 लाख करोड़ रुपये की जरूरत होगी, राज्य सरकारें 2.5 लाख करोड़ रुपये देंगी और केंद्र सरकार 2.5 करोड़ रुपये देगी।’

केजरीवाल की तीसरी गारंटी- बेहतर स्वास्थ्य सेवा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है, ‘आज हमारे देश में सरकारी अस्पताल की हालत अच्छी नहीं है। हमारी तीसरी गारंटी बेहतर स्वास्थ्य सेवा है। हम सभी के लिए अच्छे इलाज की व्यवस्था करेंगे। हर गांव, हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे।’ जिला अस्पताल को मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में बदल दिया जाएगा। इस देश में पैदा होने वाले हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज मिलेगा। बीमा के आधार पर इलाज नहीं किया जाएगा क्योंकि यह एक बड़ा घोटाला है स्वास्थ्य देखभाल पर खर्च किया जाएगा।