Home राजनीति निर्भया फंड से खरीदी गई SUVs शिंदे विधायकों को सुरक्षा मुहैया कराती...

निर्भया फंड से खरीदी गई SUVs शिंदे विधायकों को सुरक्षा मुहैया कराती हैं : Priyanka Chaturvedi

23
0

शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने रविवार को कहा कि निर्भया फंड से खरीऐ गए पुलिस के वाहन इस समय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समूह के विधायकों और सांसदों की सुरक्षा के लिए लगा दिए गए हैं।

इससे महिलाओं की सुरक्षा के प्रति बेहद लापरवाही बरती जा रही है। प्रियंका चतुर्वेदी ने निर्भया फंड से खरीदे गए वाहनों को तत्काल महिलाओं की सुरक्षा में लगाने की मांग की है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने निर्भया कांड के बाद निर्भया फंड का प्रावधान किया था। इसी फंड से देश में सभी पुलिस स्टेशनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए वाहन खरीदे गए थे। मुंबई पुलिस ने भी शहर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसी फंड से अलग से वाहन खरीदे थे। लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने निर्भया फंड से खरीदे गए वाहनों को उनके समर्थक विधायकों और सांसदों की सुरक्षा में लगा दिया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने इन वाहनों को तत्काल शिंदे समर्थक विधायकों और सांसदों की सुरक्षा से हटाकर फिर से महिलाओं की सुरक्षा में लगाने की मांग की है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने भी कहा कि निर्भया फंड से खरीदे गए वाहनों को महिलाओं की सुरक्षा में लगाने की वजाय किसी की सुरक्षा में लगाना गलत है। इसलिए विधायकों और सांसदों की सुरक्षा में लगाए गए वाहनों को तत्काल पुलिस मुख्यालय में बुलाना जरूरी है। इन वाहनों को फिर से महिलाओं की सुरक्षा में ही लगाया जाना चाहिए। इस तरह की जोरदार मांग सांसद सुप्रिया सुले ने की है। राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने भी निर्भया फंड से खरीदे गए वाहनों का दुरुपयोग किए जाने का मुद्दा उपस्थित किया है।