Home छत्तीसगढ़ CG ki Holiday : स्थानीय अवकाश का जिलेवार आदेश हुआ जारी…देखें छुट्टी...

CG ki Holiday : स्थानीय अवकाश का जिलेवार आदेश हुआ जारी…देखें छुट्टी की लिस्ट

36
0

रायपुर: साल 2022 अब विदा होने वाला है, वहीं नये साल 2023 के स्वागत करने का हर कोई इंतजार कर रहा है। इन सबके बीच हर कोई इंतजार कर रहा है कि अगले साल छुट्टियां कब-कब रहेगी।

नये साल में कर्मचारियों व शिक्षकों को तीन स्थानीय अवकाश मिलेगा। अलग-अलग जिलों से कलेक्टर स्थानीय जरूरतों के मुताबिक स्थानीय अवकाश की घोषणा कर रहे हैं। कई जिलों में कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश घोषित कर दिये हैं, जबकि कई जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित किये जा रहे हैं। सोमवार को भी तीन जिलों से स्थानीय अवकाश की सूची जारी हुई है। अंबिकापुर, बालोद के साथ-साथ बिलाईगढ़ से स्थानीय अवकाश की सूची जारी हो गयी है।