CM Bhupesh baghel छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा बजरंग दल पर बैन वाले बयान के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीतिक फिजा में तपिस महसूस की जा रही हैं।
भाजपा समेत खुद बजरंग दल ने कांग्रेस के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की हैं। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आरोप लगाया हैं की कांग्रेस सरकार हर मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपनाती है। चाहे कवर्धा में भगवा अपमान की बात हो, नारायणपुर में धर्मान्तरित लोगो द्वारा आदिवासियों पर हमले की बात हो या फिर बिरनपुर में भुनेश्वर साहू की हत्या की बात हो। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ पीड़ित हिंदू पक्ष पर कार्रवाई होती है।
वही अब मुख्यमंत्री बहुपक्ष बघेल नेभी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने पूछा की कर्नाटक में चुनाव है वहां की जनता के बारे में भाजपा कब बोलेगी, ये लोग तो हिंदू-मुसलमान, हिंदू-ईसाई करते हैं। यह सिर्फ समाज को आपस में लड़ाते हैं। सीएम बघेल ने सीधा आरोप लगाया की अंग्रेजों का सिद्धांत है फूट डालो राज करो और आज भाजपा उसी सिद्धांत पर कार्य कर रही है।
CM Bhupesh baghel मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था की ज़रूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ में भी बजरंग दल को बैन करने का सोचेंगे। अभी कर्नाटक की समस्या के हिसाब से वहाँ बैन करने की बात कही गई है। वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अपनी प्रतिक्रया दे रहे थे. सीएम के इसी बयान के बाद से भाजपा और बजरंग दल आग बबूला हैं।


