Home समाचार छत्तीसगढ़ : गणतंत्र दिवस पर CM साय ने जगदलपुर में फहराया तिरंगा,...

छत्तीसगढ़ : गणतंत्र दिवस पर CM साय ने जगदलपुर में फहराया तिरंगा, प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

20
0

छत्तीसगढ़ : देश के 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में तिरंगा झंडा फहराया और प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राज्यपाल हरिचंदन ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर-रामानुजंगज जिले में, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा, वनमंत्री केदार कश्यप नारायणपुर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले, विधायक राजेश मूणत राजनांदगांव में ध्वजारोहण किया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में, सांसद गुहा राम अजगले सक्ति, सांसद विजय बघेल बालोद, सांसद मोहन मंडावी कांकेर, सांसद सुनील सोनी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में, सांसद संतोष पांडेय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में, सांसद चुन्नी लाल साहू गरियाबंद, विधायक धरमलाल कौशिक मुंगेली, विधायक अमर अग्रवाल जांजगीर-चांपा जिले और विधायक अजय चंद्राकर धमतरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

विधायक रेणुका सिंह सूरजपुर, विधायक भईया लाल राजवाड़े कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर, विधायक गोमती साय जशपुर, विधायक लता उसेंडी कोंडागांव, विधायक विक्रम उसेंडी बीजापुर, विधायक भावना बोहरा कबीरधाम, विधायक नीलकंठ टेकाम सुकमा, विधायक चौतराम अटामी दंतेवाड़ा, विधायक प्रवीण कुमार मरपची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में और विधायक आशाराम नेताम मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में तिरंगा फहराया।