जानिए कौन है ये लोग
मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाक के ग्राम मानिकपुर में एक ऐसा परिवार है। जहां एक ही परिवार के चार सदस्य उक्त चारों पदों के लिए निर्वाचित हुए हैं। यह बात सामने आई है कि इस परिवार का क्षेत्र की राजनीति और समाजसेवा में पिछले तीस पैंतीस वर्षों से एक विशेष दखल है। वर्तमान में इस परिवार का नेतृत्व सतनामी समाज के गौकरण भास्कर करते हैं जो कि सामाजिक पदाधिकारी भी है। इस परिवार से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान के परिणाम में पंच पद के लिए धरमीन बाई भास्कर को मतदाताओं ने चुना है। सरपंच पद के दिलीप भास्कर को 950 वोटों से जीत दिलाई है, तो वहीं मनीता दिलीप भास्कर को जनपद पंचायत सदस्य के लिए 2000 प्लस वोटों से जीत मिली है और शांति देवचरण भास्कर को 17000 प्लस वोटों से ऐतिहासिक चुनाव जीताकर मतदाताओं ने जिला पंचायत सदस्य के रूप में सेवा का अवसर दिया है।
लगातार चौथी बार बनीं सरपंच
उल्लेखनीय है कि, उक्त परिवार से सन 1995 में द्रोपदी रिखीराम भास्कर सरपंच चुनी गई थी। सन 2000 में गौकरण भास्कर को सरपंच बनाया गया था। 2005 में दिलीप भास्कर को पंच, तथा 2010, 2015, 2020 में सरपंच चुना गया था। अब 2025 में चौथे बार सरपंच चुना गया है। सन 2015 में मनीता दिलीप भास्कर जनपद पंचायत सदस्य चुनकर आई थीं व अब दुसरी बार फिर जनपद पंचायत सदस्य चुनकर आई है। इसी परिवार से देवचरण भास्कर 2015 में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष बनें तो अब शांति देवचरण भास्कर पहली बार जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनी गई. अबकी बार भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के रूप में रिकार्ड तोड़ मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल कर पुनः जिला पंचायत सदस्य के रूप में सामने आई हैं। ऐसा माना जाता है कि मुंगेली जिले के मानिकपुर गांव के उक्त भास्कर परिवार क्षेत्र के गांव समाज विशेष के लोगों के साथ काफी मजबूती से जुड़े हुए,जिसका नतीज़ा भी चुनाव परिणाम के रूप में सामने आया है।