Home विदेश तीसरे विश्व युद्ध में सिर्फ 1 देश बचेगा सुरक्षित, कोई ताकत नहीं...

तीसरे विश्व युद्ध में सिर्फ 1 देश बचेगा सुरक्षित, कोई ताकत नहीं आएगी काम, यहां भागेंगे धरती के सारे लोग

43
0

जिस तरह से पूरी दुनिया में माहौल बना हुआ है उससे संकेत कुछ ठीक नहीं लग रहे। ऐसे में लोग तीसरे विश्व युद्ध की संभावना जताते रहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध शुरू होता है तो कौन सा देश सबसे सुरक्षित रहेगा

जिस तरह से पूरी दुनिया में माहौल बना हुआ है उससे संकेत कुछ ठीक नहीं लग रहे। एक तरफ रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म नहीं हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ इजरायल और गाजा के बीच लंबे समय से युद्ध चलता रहा। अब अमेरिका की सत्ता पर ट्रंप काबिज हैं। उनके तेवर भी तीखे लग रहे हैं। ऐसे में लोग तीसरे विश्व युद्ध की संभावना जताते रहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध शुरू होता है तो कौन सा देश सबसे सुरक्षित रहेगा? आइए आज जानते हैं।

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड हमेशा से तटस्थता और शांति के लिए जाना जाता है। इस देश ने पिछले कई दशकों से युद्ध में हिस्सा नहीं लिया है और अपनी तटस्थ स्थिति बनाए रखी है। गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड की भौगोलिक स्थिति जो कि पहाड़ी है, उसे प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करती है। इसके अलावा यहां की सशस्त्र सेनाएं आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए तैयार रहती हैं।