Home छत्तीसगढ़ जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव आज, कांकेर में कांटे की टक्कर

जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव आज, कांकेर में कांटे की टक्कर

11
0

जिले की सात जनपद पंचायतों में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए कांकेर जनपद पंचायत में मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां कांग्रेस और भाजपा दोनों के 8-8 सदस्य जीतकर आए हैं।

जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर दोनों ही प्रमुख दलों ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। कांकेर जनपद पंचायत में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने से अध्यक्ष पद के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।