Home छत्तीसगढ़ नए GST सुधार पर भूपेश का हमला, BJP ने खुद माना जनता...

नए GST सुधार पर भूपेश का हमला, BJP ने खुद माना जनता से की लूट…

15
0

नए GST सुधार पर भूपेश का हमला, BJP ने खुद माना जनता से की लूट…

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अब स्वीकार कर रही है कि इतने सालों से केंद्र सरकार जनता को लूट रही थी। छोटे व्यापारी बर्बाद हो गए और मार्केट में लोग कंगाल हो गए। राहुल गांधी ने उस दौरान कहा था कि यह गब्बर ङ्क्षसह टैक्स है। अब नया जीएसटी रिफॉर्म लाए हैं। जो राहुल गांधी बोलते हैं उसे केंद्र सरकार मानती है, लेकिन बड़ी देर से मानती है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजाब दौरे को लेकर कहा कि पंजाब बाढ़ से प्रभावित है। अत्यधिक बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। 23 में से 17 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। कांग्रेस संगठन के लोग यथासंभव बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में 14 मंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस की हाईकोर्ट याचिका पर बघेल ने कहा कि भारत सरकार ने 15 प्रतिशत की व्यवस्था की है। 15 प्रतिशत के अनुसार 13.5 मंत्री होने चाहिए। अगर 13.51 ज्यादा होता तो 14 मंत्री बनाए जाते, मगर 13.5 से नीचे है तो कैसे 14 मंत्री बन गए।