Home प्रदेश Mumbai Weather: मुंबई में तेज हवाओं के साथ होगी लगातार भारी बारिश,...

Mumbai Weather: मुंबई में तेज हवाओं के साथ होगी लगातार भारी बारिश, IMD का 11 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’

30
0

Mumbai Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। जिसमें तीन घंटों के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

 मुंबई के नागरिकों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इस गंभीर चेतावनी के मद्देनजर, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने भी लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है। बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही अगले तीन घंटों के लिए घर से बाहर निकलें। नागरिकों को तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने या पुरानी और असुरक्षित इमारतों के हिस्सों के ढहने जैसी दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। यदि संभव हो तो यात्रा टालने का प्रयास करें।

समुद्र किनारे ना जाने की दी गई सलाह’

इसके अतिरिक्त, समुद्र तटों या जल निकायों के पास जाने से बचें। मुंबई शहर और उपनगरों के सभी नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने और अगले कुछ घंटों तक सतर्क रहने का आग्रह किया गया है।

“Mumbai Weather: मुंबई में 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवाएं, BMC ने जारी किया अलर्ट”

28 से 30 सितंबर के बीच कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना एक निम्न दबाव का क्षेत्र जल्द ही अवदाब (depression) में बदल सकता है। यह 27 सितंबर को दक्षिण ओडिशा तट से टकराकर पश्चिम की ओर बढ़ेगा, जिसका असर मुंबई और उसके आसपास के इलाकों के अलावा महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 सितंबर के बीच मुंबई और उपनगरों (suburbs) में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जो लगातार या छोटे-छोटे अंतराल पर जारी रहेगी।

Mumbai local train: CR ने 15 दिनों के मेगा ब्लॉक का किया ऐलान, ये रही प्रभावित रूट, ट्रेनों, स्टेशनों की List 3′

दिन की लगातार बारिश बिगाड़ सकती हैं हालात लगातार तीन दिनों तक होने वाली बारिश के चलते मुंबई में सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। सड़कों पर जलभराव, लोकल ट्रेनों की आवाजाही में देरी और सड़क यातायात व हवाई उड़ानों पर भी असर पड़ने की आशंका है। जिसके चलते बीएमसी ने ये चेतावनी जारी की है।

Maharashtra weather: बाढ़ में डूबे महाराष्‍ट्र के कई इलाके, IMD ने इन जिलों में भारी बारिश की दी चेतावनी’

कब होगी मानसून की विदाई? 1 अक्टूबर को तेज़ बारिश शहर के उत्तरी हिस्सों की ओर बढ़ सकती है, हालांकि कुछ भारी बौछारें तब भी संभव हैं। 2 अक्टूबर से मौसम में सुधार शुरू होगा और 3 अक्टूबर को अधिक राहत मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद केवल हल्की बारिश होने के आसार हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद कभी भी मॉनसून की वापसी हो सकती है। मुंबई से मॉनसून की वापसी की सामान्य तिथि 8 अक्टूबर निर्धारित है।