Home छत्तीसगढ़ CG : अब ठंड का मौसम शुरू हो गया है, कोहरे और...

CG : अब ठंड का मौसम शुरू हो गया है, कोहरे और धुंध के असर से धूप कम रही, जिससे दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट…

9
0

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अब ठंड का मौसम शुरू हो गया है। शुक्रवार को सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। कोहरा रात से सुबह 8 बजे तक छाया रहा। पूरी सड़क, गांव व शहर कोहरे के आगोश में समाए रहे। कुछ दूर में खड़े लोग भी दिखाई नहीं दे रहे थे। हालांकि धूप खिलने के बाद कोहरा छंट गया। धुंध का असर बना रहा और पूरे दिन हल्की धुंध छाई रही। कोहरे और धुंध के असर से धूप कम रही, जिससे दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई।

पहसड़क पर चलते हुए किसी को कहीं मुड़ना है तो इसके लिए पहले से ही इंडिकेटर देना शुरू कर देना चाहिए, जिससे पीछे चल रहे वाहन चालक सतर्क हो जाएं। मोड़ आने पर इंडिकेटर न दें और न ही बिना इंडिकेटर दिए बिना मुड़े। ऐसा करने से हादसे की आशंका बढ़ जाती है। शुक्रवार को जिले में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पहले न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बदली छाने की वजह से ठंड कम लगी, लेकिन बदली छंटने के बाद जिले में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है।

कोहरा घना हो तो सड़क के बाएं किनारे को देखकर वाहन चलाएं। इससे वाहन बिना किसी भटकाव के सीधी लाइन में चलता रहेगा। कोहरे के दौरान वाहन की हेडलाइट्स को हाईबीम की बजाय लो बीम रखना ठीक रहता है। इससे सड़क आसानी से दिखाई देती है। वाहन चालक सड़क के गड्ढों या ग्रिल से टकराने से बच जाते हैं।

कोहरे में दुर्घटना से बचने के लिए जरूरी है कि सामने वाले वाहन से निश्चित दूरी बनाकर रखी जाए। कोहरे में सड़कें गीली होती हैं। इससे ब्रेक लगने के बाद भी वाहन घिसटते हुए सामने वाले वाहन से टकरा सकता है।

कोहरे में वाहन की गति पर नियंत्रण रखें, जहां तक संभव हो धीमी गति से वाहन चलाएं। कोहरे में जहां तक संभव हो ओवरटेक करने से बचें। सड़कों पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए पीली व सफेद पट्टियां या लाइट लगाई जाती है। कोहरे के दौरान ये बेहद मददगार साबित हो सकती हैं। इन्हें देखते हुए चालक आसानी से वाहन चला सकता है।