रायपुर के बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में 23 से 25 नवंबर तक राज्य स्तरीय आवास मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। प्रदेश के 22 जिलों में हाउसिंग बोर्ड की ओर से 2,060 करोड़ रुपए की लागत से एक साथ आवासीय परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) राज्य की आवासीय योजनाओं को जनता तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से 23, 24 व 25 नवम्बर को राजधानी के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में भव्य राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित कर रहा है। इस मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। जिसकी जानकारी शुक्रवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी व हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में दी।
तेजी से बढ़ा हाउसिंग बोर्ड पर लोगों का भरोसा
सिंहदेव ने कहा कि यह आयोजन मंडल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार मंडल ने कुल 2,060 करोड़ रुपए की लागत से एक साथ आवासीय परियोजनाएं शुरू करने का ऐलान किया है, जो राज्य के 22 जिलों में एक साथ होंगी।



