Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण तेज़ : लगभग 01 करोड़ 45 लाख...

छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण तेज़ : लगभग 01 करोड़ 45 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण,जो पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 69 प्रतिशत है

10
0

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति लगातार तेजी से बढ़ रही है। प्रदेशभर में 04 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हुए इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं डिजिटलाइजेशन कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है।

आज 26 नवम्बर  तक प्रदेश में  लगभग 01 करोड़  45  लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है, जो कुल 02 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं में से लगभग 69  प्रतिशत है।