Home छत्तीसगढ़ खैरागढ़ में कांग्रेस स्थापना दिवस आयोजन की तैयारी बैठक सम्पन्न

खैरागढ़ में कांग्रेस स्थापना दिवस आयोजन की तैयारी बैठक सम्पन्न

8
0

खैरागढ़। शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी, खैरागढ़ के संयोजन में आगामी रविवार 28 दिसंबर को प्रस्तावित कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बनाने के लिए एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का वितरण और आयोजन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को प्रभावी, संगठित और जनसंपर्क से जुड़ा बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम स्थल, समय-सारणी, आमंत्रण, प्रचार-प्रसार और अनुशासन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनाई गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतंत्र और जनहित के लिए किए गए संघर्षों की गौरवशाली विरासत को स्मरण करने का अवसर है। खैरागढ़ में इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करें।
बैठक में शहर अध्यक्ष भीखम छाजेड़, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश दीप सिंह गोल्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान, पं. मिहिर झा, गुलाब चोपड़ा, अरशद हुसैन, पार्षद पुरुषोत्तम वर्मा, राधे पटेल, जितेंद्र सिंह गौर, यतेंद्र जीत सिंह छोटू, रविंद्र सिंह गहरवार, समीर कुरैशी, राजा सोलंकी, मनोहर सेन, मनोज बैद, गीता यादव, सुहैल खान रानू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।