Home छत्तीसगढ़ CG: वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा बदलाव, पदोन्नति के साथ 16 अधिकारियों...

CG: वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा बदलाव, पदोन्नति के साथ 16 अधिकारियों की नई पदस्थापना…

13
0

छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर विभाग में प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। विभाग ने पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से उनके तबादले कर दिए हैं।

छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर विभाग में प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। विभाग ने पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से उनके तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर पदोन्नत कुल 16 अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर अलग-अलग स्थानों पर नियुक्त किया गया है। यह बदलाव विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।